क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

रायपुर में डबल मर्डर, युवक ने पत्नी और सास की हत्या की

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी रायपुर  के डीडीनगर में दो महिलाओं की हत्या का मामला सामने आया है। यहां रॉड से हमला कर मां और बेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर पहुंची डीडीनगर थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय मृतक महिला मनीषा उपाध्‍याय पति सौरभ उपाध्‍याय से विवाद के कारण अपने मायके में अपनी मां रमा पांडे (65 वर्ष) के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को सुबह सौरभ पत्नी से मिलने गया हुआ था।

इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई जिसके बाद सौरभ ने सास और पत्नी पर रॉड से वार कर उनकी हत्या कर दी। सौरभ पेशे से वकील है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

और भी

चाकू के साथ युवक पकड़ाया

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोतवाली पुलिस ने शहर के युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्व आम्र्स एक्ट 25, 27 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विंध्यवासिनी वार्ड निवासी नरेन्द्र बावने उम्र 29 वर्ष पिता स्व. शिवाजी बावने को उस वक्त गिरफ्तार किया गया।

जब वह चाकू लेकर घूम रहा था तब उसे पुलिस ने पकडा। इस कार्रवाई में साइबर प्रभारी नरेश बंजारे, कोतवाली से उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू, सहायक उप निरीक्षक जीआर साहू, अनिल यदु, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र राजपूत, आरक्षक आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, कृष्णा पाटिल, विकास द्विवेदी, विरेन्द्र सोनकर तथा झमेल राजपूत शामिल रहे।

 

 

और भी

गोदाम में हमाल की लटकती हुई मिली लाश

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम नंबर-7 में कार्यरत हमाल की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली है। गले में चोट के निशान की वजह से 3 लोगों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार शिवलाल मरकाम 35 वर्ष पिता मंगल राम ग्राम कौहाबाहरा थाना दुगली धमतरी के नागरिक आपूर्ति निगम चावल गोदाम नंबर-7  में हमाल के रूप में कार्यरत है। मंगलवार की दोपहर 30 से 35 हमाल भोजन अवकाश के समय एकत्रित हुए।

शिवलाल नहीं दिखा तो उसके मोबाइल पर फोन लगाया गया। मोबाइल पर रिंगटोन के आधार पर जब देखा तो ऊपर लोहे के एंगल में लटकता हुआ दिखाई दिया। तत्काल उसे उतारकर जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के गले में चोट के निशान होने की वजह से तीन डॉक्टरों की टीम डॉ राजेश सूर्यवंशी, डॉ रचना पदमवार, डॉ गरिमा शर्मा पोस्टमार्टम करेंगे। बुधवार दोपहर तक पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। प्रथम दृष्टया में आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।

 

 

और भी

प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ एक युवक गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नशे के कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई जारी। इसी तारतम्य में मंदिर हसौद थाना पुलिस ने नशीली टेबलेट्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1200 प्रतिबंधित टेबलेट्स बरामद हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नं. 03 स्थित जायसवाल ढ़ाबा पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक अपराध दिनेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना कल्पना वर्मा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जाबीर खान निवासी उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में निट्राजेपम नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने के संबंध में जाबीर खान से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी जाबीर खान को गिरफ्तार कर कब्जे से अलग - अलग स्ट्रीप में रखें कुल 1200 नग निट्राजेपम प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जुमला कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 618/22 धारा 21(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को उड़ीस के खरियार रोड से लाना बताया गया है। जिस संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी

जाबीर खान पिता शेर खान उम्र 36 साल निवासी वार्ड नं. 13 धोबी पारा खरियार रोड थाना जोंक उड़िसा।

और भी

100 पेटी गोवा शराब सहित चार पहिया वाहन हुई जब्त

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम के द्वारा 17 अक्टूबर को गस्त के दौरान ग्राम सिमगा के दरचुरा एवं भाटापारा के देवरीभाठा में की गई कार्यवाही में 100 पेटी (480 नग, 864 ली.) गोवा स्पेशल एवं 2 चार पहिया वाहन (इटिओस एवं डस्टर) जब्त कर 4 आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च),34(2),59(क) के तहत प्रकरण कायम कर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी डॉ समीर मिश्रा,आबकारी उपनिरीक्षक, सुकांत पाण्डेय, जलेश सिंह, रवि पाठक, विपिन पाठक का विशेष योगदान रहा।

 

 

और भी

धारदार चाकू के साथ दो बदमाश गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। धारदार चाकू के साथ 2 अरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा थाना उरला क्षेत्रांतर्गत नगर निगम बिरगांव के सामने धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी जगदीश बेहरा पिता रंजन बेहरा उम्र 22 साल निवासी फिल्टर प्लांट के पास साहू पारा थाना उरला जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 494/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


इसी प्रकार राजेन्द्र नगर उरला के सामने धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी सोनू मालाकर पिता शंकर मालाकर उम्र 24 साल निवासी राजेन्द्र नगर थाना उरला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 495/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी -
जगदीश बेहरा पिता रंजन बेहरा उम्र 22 साल निवासी फिल्टर प्लांट के पास साहू पारा थाना उरला जिला रायपुर।
सोनू मालाकर पिता शंकर मालाकर उम्र 24 साल निवासी राजेन्द्र नगर थाना उरला रायपुर।

 

 

और भी

2 मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, 1 फरार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। घूम घूमकर राह चलते लोगों से झपट्टा मरकर मोबाइल लूटने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अब भी फरार है। लूट की वारदात में आरोपी पहले भी जेल जा चुके है। आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल जब्त किया गया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कल 3 बाइक सवार प्रार्थी गौकरण यादव के मोबाईल को झपट्टा मारकर लूट कर फरार हो गये। प्रार्थी ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे लोग भाग खड़े हुये। उरला पुलिस ने प्रार्थी से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ कर एवं आरोपी लड़कों के हुलिये के आधार पर अपनी तफ्तीश शुरू की। आरोपियों की पता तलाश करते हुये 2 आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। जिनके कब्जे से मामले से 4 मोबाईल जब्त किया गया। पुलिस के पूछताछ पर आरोपियों ने बताया वे लोग क्षेत्र में घूम-घूमकर इस तरह की लूट के वारदातों को अंजाम देते थे। वहीं तीसरे आरोपी का पतासाजी की जा रही है। आरोपी पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुके है।

नाम आरोपी व पताः-
सैफअली खान पिता नाईम खान उम्र 26 साल निवासी बीरगांव
महफूज खान पिता नाईम खान उम्र 21 साल निवासी बीरगांव

और भी

बार में तोड़फोड़-मारपीट के मामले में नाबालिग समेत 4 और गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के बार में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने मंगलवार को एक नाबालिग सहित 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ज्ञातव्य है कि पुलिस ने पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक 8 गिरफ्तारी हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर की रात में तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत आक्टोपस बार के कर्मचारी बार बंद कर रहे थे। इसी दौरान बार में बैठे युवक कांच के गिलास को तोड़ते हुए बाहर निकल रहे थे, मना करने पर युवकों ने बार के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को कल गिरफ्तार किया था। वहीं आज नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी राकेश साहू, इकबाल खान, सोनू नायडू और एक नाबालिग को आज गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
राकेश साहू पिता ललीत साहू उम्र 20 वर्ष साकिन तेलीबांधा पानी टंकी के पास थाना तेलीबांधा रायपुर
इकबाल खान पिता नजीर खान उम्र 19 वर्ष साकिन तेलीबांधा मौली मंदिर के पास मौलीपारा थाना तेलीबांधा रायपुर
सोनू नायडू पिता विजय नायडू उम्र 22 वर्ष साकिन तेलीबांधा मौली मंदिर के पास मौलीपारा थाना तेलीबांधा रायपुर
विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक

और भी

आबकारी विभाग की कार्यवाही : 10 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब व 100 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा के नेतृत्व में आबकारी नियंत्रण कक्ष के टीम की ओर से ग्राम खम्हारीपारा में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें संतराम यादव के रिहायशी मकान व बाड़ी की तलाशी ली जाने पर एक 15 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की प्लास्टिक डिब्बा में भरी हुई 10 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब व दो बोरीयो में 100 कि.ग्रा. महुआ लाहन बरामद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)च, धारा 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में 31 अक्टूबर तक जेल भेजा गया है। 

उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक दरसराम सोनी के टीम प्रधान आरक्षक शंकरलाल ध्रुव, आरक्षक  रविन्द्र चौधरी, अनिल कौशिक, सैनिक पद्मन साहू, मिथलेश कुमार सिन्हा, महिला सैनिक हेमबाई साहू वाहन चालक गोवर्धन सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।

 
और भी

अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी, 43 लीटर का महुआ शराब जब्त

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम के द्वारा 14 अक्टूबर को गश्त के दौरान सर्कल कसडोल क्षेत्र के ग्राम पंचायत घटमड़वा, सबरिया डेरा में की गई कार्रवाई में 36 ली. महुआ मदिरा, तालाब में डूबी विभिन्न 100 बोरियों में भरी लगभग 4000 कि.ग्रा. महुआ लाहन जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 24 हजार रूपये जिसे मौके पर नष्ट किया गया। सूचना अनुसार सबरिया क्षेत्रों में महुआ शराब की सप्लाई की जाती है। जिस पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च),34(2),59(क) का प्रकरण आबकारी सर्कल कसडोल में कायम कर जाँच  किया जा रहा है।

इसी तरह 15 अक्टूबर को गस्त के दौरान सर्कल सरसीवां क्षेत्र के सबरिया डेरा सलोनी कला तथा खीर चुआ में अवैध मदिरा विनिर्माण पर कार्रवाई करते हुये नदी किनारे अलग अलग ठिकानो में डाले गये 69 बोरियों मे भरे महुआ लाहन कुल मात्रा 3450 कि.ग्रा. को मौके पर नष्ट किया गया। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(च) का प्रकरण आबकारी सर्कल  सरसीवां में कायम कर जाँच किया जा रहा है।

 
 
 

इसी प्रकार कल गस्त के दौरान कसडोल क्षेत्र के ग्राम नया खर्वे में आबकारी विभाग द्वारा भाजोराम मंडलेश्वर पिता स्व. फिरांतराम, सा. नया खर्वे के मकान की विधिवत तलाशी लेने पर एक नग पीले जरीकेन एवं एक नग हरे रंग के प्लास्टिक बोतल में भरी कुल 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2),59(क) का प्रकरण कायम कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी  अजय पांडेय, आबकारी उपनिरीक्षक, गोविंद कुमार ध्रुव, विपिन पाठक,आबकारी मुख्य आरक्षक गोपाल साहू, नगर सैनिक गौकरण मानिकपुरी,विश्वनाथ जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

और भी

सारंगढ़ पुलिस ने किया मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, इसलिए हुई थी डिकेश की हत्या...

 सारंगढ-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बेलादुला चौकी अंतर्गत ग्राम किसड़ा के युवक डिकेश सिंह सिदार की हत्या का सारंगढ़-बिलाईगढ़ एस पी राजेश कुकरेजा ने आज सरसिंवा थाना में मामले का खुलाशा किया। खुलासे में ससुर और दामाद दोनों मिलकर हत्या को अंजाम दिया था और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से युवक के हाथ,पैर,गला को बाँधकर तालाब में फेंक दिया था. आखिर ऐसा क्या हुआ था की एक ससुर और दामाद को करनी पड़ी हत्या देखिए रिपोर्ट।

एसपी ने खुलासा करते बताया कि मृतक डिकेश सिंह सिदार अपने रिश्ते के बड़े पिताजी आरोपी कौशल सिंह सिदार के घर आना-जाना करता था। 5 अक्टूबर को किसड़ा गाँव में कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम  चल रहा था  उसी दौरान मृतक नशे के हालात में कौशल सिंह के घर चला गया और उनकी बेटी की हाथ को गलत नियत से पकड़ लिया। जिसके बाद आपस में हाथापाई हुई फिर कार्यक्रम स्थल से अपने दामाद को बुलाया और दोनों मिलकर मारपीट किया। मारपीट में मृतक के गंभीर और नाजुक स्थान पर चोंट आई जिससे मौके पर ही मृतक डिकेश की मौत हो गई। आगे आरोपियों ने लाश को छिपाने के उद्देश्य से पूरी प्लानिग के साथ घर से ही 200 मीटर की दूरी में स्थित एक तालाब में मृतक के शव को ले गया जहां हाथ, पांव और गला को बाँधकर फेंक दिया।

 
 

घटना के दो दिन बाद यानी 7 अक्टूबर की सुबह कुछ ग्रामीणों को तालाब में मृतक डिकेश सिंह सिदार का शव मिला। घटना की जानकारी बेलादुला चौकी को मिली मौके पर चौकी प्रभारी  पहुँचकर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी  और घटना की नजाकत को समझते हुए डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक की  टीम मंगाई गई। टीम की पूरी जाँच और तथ्यों से मिली जानकारी से घटना की कुछ कड़ी समझ में आ गई थी किंतु साक्ष्यों की पूरी तलाश की जा रहीं थी। शव की स्थिति को देखते हुऐ स्वयं एसपी ने किसड़ा गाँव में टीम तैयार कर लगातार कैंम्प करवाकर ग्रामीणों सहित मृतक के परिजनों  और उनके दोस्तों से पूछताछ कर  जाँच कर रहा था । उसी बीच पता चला कि मृतक का आना-जाना आरोपी के घर था। तभी ससुर-दामाद को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया । पूछताछ में ससुर-दामाद ने पूरा घटनाक्रम बताया और अपनी जुर्म कबूल कर लिया । अब दोनों आरोपी को  पुलिस हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर  जेल दाखिल कर दिया है।

और भी

आबकारी विभाग ने लोदाम के भंडारटोली में की अवैध शराब जब्त

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर मित्तल के मार्गदर्शन व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में 14 अक्टूबर को आबकारी वृत्त जशपुर की ओर से विकासखंड जशपुर के भंडार टोली चौकी लोदाम स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी लेकर कुल 36.475 लीटर अन्य प्रान्त झारखंड की लेबल लगी शराब जब्त किया है। जिसमें रॉयल स्टेज व्हिस्की मात्रा 23.100 लीटर, स्टर्लिग रिजर्व मात्रा 3.375 लीटर, 20 नग गॉडफादर केन बियर मात्रा 10 लीटर शामिल है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ  छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में जिला आबकारी अधिकारी सहित पूरी टीम का सक्रिय योगदान रहा।

 
और भी

5 घंटे में पुलिस ने चेन स्नैचर को किया गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 घंटे के भीतर मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से मंगलसूत्र को छीनकर भागने वाले आरोपी को ​गिरफ्तार कर लिया है। डीडी नगर पुलिस ने बताया कि उषा चौधरी सोमवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकली थी। इसी दौरान रोहिणीपुरम तालाब के हनुमान मंदिर मोड़ के पास बाइक सवार पीछे से आकर सोने के मंगल सूत्र को खींचकर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस मामला दर्जकर पतासाजी में जुट गई।

आरोपी को पकड़ने के लिए सी.सी.टी.व्ही. फुटेजों को खंगालने के साथ ही मुखबीर भी लगाये गये। फुटेजों को खंगालने के दौरान आरोपी की पहचान बांसटाल डी.डी.नगर निवासी आकाश सिंह राजपूत के रूप में हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आकाश सिंह राजपूत की पतासाजी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी आकाश सिंह राजपूत द्वारा आगामी त्यौहार के दौरान आर्थिक तंगी होने व पैसे नहीं होने से योजना बनाकर रेकी कर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
आकाश सिंह राजपूत उर्फ छोटू पिता रामायण सिंह उम्र 21 साल निवासी बांसटाल रायपुरा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

 

 

और भी

लाखों की नशीली टेबलेट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर पुलिस की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने नशीली टेबलेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 12 लाख रूपये की प्रतिबंधित अल्प्राजोलम और स्पास्मों टेबलेट बरामद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत चूनाभठ्ठी स्थित अंडर ब्रिज के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की बिक्री कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गंज को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

 
 

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दीपक राव निवासी विकास नगर गुढ़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दीपक राव की तलाशी लेने पर उसके पास नाईट्रोटेन, लोमोटिल एवं स्पास्मों नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उक्त टेबलेट रखने एवं बिक्री करने के संबंध में दीपक राव से वैध दस्तावेज की मांग की गई। परन्तु उसके द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी दीपक राव को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर दीपक राव द्वारा उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट को पिथौरा महासमुंद निवासी मनोज बंसल जो मेडिकल दुकान का संचालक है, के पास से लाना बताया।

 
 

टीम के सदस्यों द्वारा पिथौरा महासमुंद रवाना होकर मनोज बंसल के बंसल मेडिकल स्टोर में रेड कार्यवाही किया गया रेड कार्यवाही के दौरान दुकान में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा होना पाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मनोज बंसल से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा इस संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर मनोज बंसल के द्वारा बिना किसी वैध दस्तावेज के दीपक राव को बिक्री करने हेतु प्रतिबंधित नशीली टेबलेट देना स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1200 नग नाईट्रोटेन टेबलेट, 600 नग लोमोटिल टेबलेट, 240 नग स्पास्मों टेबलेट, बिक्री रकम नगदी 3000/- रूपये तथा घटना से संबंधित होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 जे एफ 8361 जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 319/22 धारा 21(क), 22(8) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। रायपुर पुलिस द्वारा थाना आजाद चौक क्षेत्र में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 12 लाख रूपये कीमत की 2 लाख अल्प्राजोलम एवं स्पास्मों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त कर कार्यवाही की गई थी।

और भी

टिकरापारा में चाकू के साथ एक युवक गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत बृज नगर मदरसा के पास में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी तवरेज खान पिता ताज खान उम्र 34 साल निवासी बृज नगर मदरसा के पास थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 583/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

और भी

हॉस्पिटल के डायरेक्टर को धमकाकर लाखों की फिरौती मांगने वाला फर्जी अधिकारी गिरफ्तार

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। निजी अस्पताल के डायरेक्टर को धमकाकर लाखों की फिरौती मांगने वाले फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने अपने आप को स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अधिकारी बताते हुए आप की हॉस्पिटल की बहुत अधिक शिकायत है यह कहते हुए ईडी का हवाला देकर तथा जेल में सड़ा देने की धमकी देकर पांच लाख रूपये की फिरौती मांगी थी। सुपेला पुलिस ने शनिवार को आरोपी संजीव एस जैन को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर संजय कुमार गोयल को  11 अक्टूबर को अपने आपको स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अधिकारी बताते हुए आप की हॉस्पिटल की बहुत अधिक शिकायत है यह कहते हुए ईडी का हवाला देकर तथा जेल में सड़ा देने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाले आरोपी संजीव एस जैन पिता पिता स्व. एस. एस.जैन उम्र 54 वर्ष, निवासी ममता नगर, गली नं. 5, रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी व हीरा मोती लाइन बसंतपुर राजनांदगांव निवासी को गिरफ्तार कर लिया। 12 अक्टूबर को स्पर्श अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी एवं डायरेक्टर के द्वारा इस घटना की की जानकारी थाना सुपेला में देते हुए लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इस मामले में आरोपी के गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि गत 12 अक्टूबर को स्पर्श अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी एवं डायरेक्टर के द्वारा थाना सुपेला में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है कि एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 11 अक्टूबर को स्पर्श अस्पताल में जबरदस्ती डायरेक्टर के चेम्बर में घुसकर डायरेक्टर के द्वारा आप जबरदस्ती हमारे चेम्बर में क्यों आये पूछने पर अपना एक आईडी कॉर्ड जिसमें छ.ग. सरकार का लोगो लगा था। दूर से दिखाकर तुरंत जेब में रख लिया अपने आपको स्वास्थ मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर तुम्हारे अस्पताल की बहुत शिकायते मिली है डायरेक्टर को उसके सोफे में रखा बैग को तुरंत हटाने धमकाते हुए तुम्हारे अस्पताल का लाईसेंस कैसिल करवाकर अस्पताल में ताला लगवाकर तुमको जीवन भर जेल में सड़वा दुंगा बोला तुम्हारे परिवार को भी मैं जानता हूं बोला।

इस पर स्पर्श अस्पताल के डायरेक्टर अचानक हुई इस घटना से सख्ते में आ गये और वह व्यक्ति बोला कि अगर इन सब समस्याओं से बचना है तो पांच लाख रूपये दो रकम कैसे और कहां दोगे मैं बताऊंगा बोला। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध धारा 452.384,388.417 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आरोपी का पता तलाश किया गया आरोपी को जब यह पता चला कि उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध हुआ है तो अपनी स्थिति को लुकाने छुपाने के लिए अपने अड्डे बदलता रहा और अपना मोबाईल बंद कर दिया।

राजनांदगांव से फरार होते वक्त सुपेला ने धर दबोचा पूछताछ करने पर अपना नाम संजीव एस जैन पिता स्व. एस. एस. जैन ममता नगर, रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी व हीरा-मोती लाईन राजनांदगांव का बताया और कड़ी पूछताछ पर अपना अपराध कबूल कर लिया व सुपेला पुलिस के द्वारा घटना में प्रयुक्त आईडी कॉर्ड जिसमें छ.ग. सरकार का लोगो बना है जप्त कर लिया है आरोपी को 15 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग दाखिल किया गया है। प्रकरण में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, एएसआई आर. के. दीवान, प्र.अ. संतोष शर्मा, आर विकास तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

और भी

चाक़ू के साथ युवक गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्रांतर्गत रविन्द्र मंच के पीछे आम जगह नेहरू नगर रायपुर में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी नाम मोहम्मद मकलुख उर्फ अनस पिता स्व. मोहम्मद मुख्तार उम्र 20 साल साकिन संजय नगर मदनी चैक के पास थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 322/22 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

और भी

65 ई-टिकट के साथ 2 दलाल गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। त्यौहारी सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में भीड़-भाड़ होने लगती है, और टिकट दलाल सक्रिय हो जाते हैं। वहीं रेलवे ऑपरेशन उपलब्ध अभियान के तहत ई-टिकिट दलालों पर लगातार निगरानी रख रहा है। इसी कड़ी में रेलवे पुलिस बल की टीम ने दो आरोपियों को धर दबोचा है।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट/रायपुर के निरीक्षक/एम के मुखर्जी, उपनिरीक्षक ऋतुजा भालेकर, सहायक उप निरीक्षक एल एन सिंह, प्रभारी आरक्षक वी सी बंजारें, प्रभार आरक्षक अभिषेक कुमार सिंह, आरक्षक वी के सिन्हा और आरक्षक राजकुमार ने रायपुर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 2 ई-टिकिट दलालों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में राहुल निर्मलकर (खमतराई, जीटी काम्पलेक्स, रायपुर) और राजा बर्मन (बिजली कार्यालय के पास, माना थाना, रायपुर) शामिल हैं। टीम ने दोनों आरोपियों को 65 ई-टिकिट के साथ पकड़ा। इन टिकटों की कीमत करीब 75000 रुपये बताई जा रही है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

और भी