क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

सूने मकान से जेवरात-नकदी पार करने वाले अंतर्राज्यीय चोर सहित 2 गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ दर्पण)। सूने मकान से लाखों रूपये चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय शातिर सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी गिरिराज शर्मा ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अनुव्रत विहार टीचर्स कालोनी कोटा सरस्वती नगर रायपुर में सपरिवार रहता है। 9 जुलाई को प्रार्थी घर में ताला लगाकर सपरिवार टाटा नगर गया था। सुबह शाम घर में दिया जलाने प्रार्थी की दो बहने आती थी फिर घर में पुनः ताला बंद कर चली जाती थी। प्रार्थी की बहन 11 जुलाई को सुबह लगभग 11.00 बजे घर जाकर बाहर का ताला खोला तो देखा कि मेन गेट दरवाजा का कुंदा टूटा हुआ था, जिसकी सूचना प्रार्थी की बहन ने प्रार्थी को फोन के माध्यम से दी। प्रार्थी सपरिवार वापस घर आकर देखा तो तीनों कमरे में रखा आलमारी का ताला टूटा हुआ था सामान बिखरा हुआ था आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान के दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी को तोड़कर आलमारी में रखें सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 169/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध मंे प्रार्थी, प्रार्थी की बहनों तथा परिवार के अन्य सदस्यों सहित आसपास के लोगांे से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी के संबंध में मुखबीर भी लगाये गये। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को लगातार खंगाला जा रहा था इसी दौरान फुटेज में घटना स्थल के पास एक चार पहिया वाहन को संदिग्ध अवस्था में देखा गया जो घटना स्थल के आसपास काफी देर तक खड़ा होने के साथ ही उस रास्ते में बार - बार मूव्हमेंट कर रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आई-20 चार पहिया वाहन के संबंध में जानकारी एकत्र करते हुए वाहन स्वामी को संतोष राठौर उर्फ सोनू के रूप में चिन्हांकित किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा संतोष राठौर उर्फ सोनू की पतासाजी कर पकड़ा गया, संतोष राठौर उर्फ सोनू से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताते हुए लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर संतोष राठौर उर्फ सोनू ज्यादा देर अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपने साथी गुढ़ियारी निवासी कोमल दास मानिकपुरी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी कोमल दास मानिकपुरी को भी पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 1,50,000/- रूपये, लगभग 20 तोला सोने के जेवरात, लगभग 01 किलो 250 ग्राम चांदी के जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त आई-20 कार क्रमांक सी जी/04/एल के/7355 जुमला कीमती लगभग 17,00,000/- रूपये (सत्रह लाख रूपये) को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

आरोपी संतोष राठौर उर्फ सोनू है शातिर चोर व लूटेरा जो राउरकेला उडीसा का निवासी है। आरोपी संतोष राठौर उर्फ सोनू विगत 03 माह से रायपुर के सड्डू में निवासरत है, जिसके विरूद्ध राउरकेला उडीसा में चोरी एवं लूट के 12 अपराध कायम है जिनमें वह कई बार जेल निरूद्ध रह चुका है।

आरोपी कोमल दास मानिकपुरी भी थाना नेवरा से मोटर सायकल चोरी एवं थाना आजाद चैक से लैपटाप चोरी के प्रकरणों में पूर्व में जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी


संतोष राठौर उर्फ सोनू पिता स्व0 राजकुमार राठौर उम्र 32 साल निवासी माल गोदाम रोड वार्ड नंबर 09 एफ.सी.आई. बस्ती राउरकेला उड़ीसा हाल पता - साजनदास कालोनी मकान नंबर 08 सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।

कोमल दास मानिकपुरी पिता श्याम दास मानिकपुरी उम्र 27 साल निवासी रामनगर कर्मा चौक थाना गुढ़ियारी रायपुर।

और भी

घर में घुसकर चोरों ने खाना खाया और 81 हजार की चोरी की

 लखनपुर (छत्तीसगढ दर्पण)। क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर बस्ती घसिया पारा में अज्ञात चोरों के द्वारा 81 हजार का जेवर व नगद पैसा पार किए।12 जुलाई, मंगलवार के मध्य रात को राजेश सारथी पिता बिट्टन सारथी के घर के खिड़की में ईटा को हटाकर अज्ञात चोर लोग घुस गए तथा अंदर में दो कमरों का ताला तोड़ कर नकदी व जेवरात पार कर दिए। चोरों ने वहां बैठकर खाना भी खाया। उन्होंने सामने वाले रूम में जहां राजेश सारथी के बड़े पापा व बड़ी मां रहती है उसके दरवाजे की सिटकनी लगाकर इस घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सोना-चांदी के जेवर तथा ₹12000 नगद टोटल 81000 पार कर दिए।

जानकारी अनुसार राजेश सारथी मंगलवार दोपहर अपने घर कुंवरपुर से कुसमी अपने नाना नानी के यहां गया तथा उसकी पत्नी शीला सारथी को श्रीनगर पहले ही छोड़ दिया था। तब अज्ञात चोरों ने सामने की खिड़की से ईट को हटाकर अंदर घुसकर कमरे के दरवाजे में लगा ताला को तोड़कर अंदर घुस कर तकिया के नीचे रखे अलमारी के चाबी को निकालकर अलमारी खोलकर टोटल 81 हजार का जेवर व नगद पैसा पार कर दिए। चोरों ने खाना भी निकाल कर खाया। रात लगभग 3:00 बजे उसके बड़े पापा ने दरवाजा को खोलने का प्रयास किया तो बाहर से सिटकनी लगी हुई थी। तब वे जोर-जोर से आवाज देने लगे तो आसपास के लोग 3:00 बजे रात को उठकर खोलें तथा राजेश सारथी के रूम का दरवाजा खुला पाया गया तब तब उन लोगों को ज्ञात हुआ कि अज्ञात चोरों के द्वारा राजेश सारथी के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बाद में राजेश सरथी को फोन के माध्यम से चोरी की घटना के बारे में जानकारी दी गई। राजेश साथी लगभग 8:00 बजे कुसमी से कुंवरपुर घर देखा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया तब रिपोर्ट के लिए लखनपुर थाने पहुंचे तत्काल पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद तत्काल एसआई अरुण गुप्ता वह पुलिस स्टाफ के द्वारा जाकर जांच किया गया तथा इसकी जानकारी डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम को दी गई। डॉग स्क्वाड की टीम तो नहीं आई, फॉरेंसिक टीम के लोग आए और जांच किए चले गए। वहीं पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है तथा बताया जा रहा है  घर के पड़ोस में ही सुशील सारथी पिता एएसआई चंदेश्वर के यहां घर के सामने वाले बाउंड्री को छलांग मार के ऊपर की छत पर चढ़कर रूम में रखे अलमारी को खोल कर अलमारी में रखे सौंदर्य प्रसाधन वह रखे कपड़े को पूरा निकाल कर इधर-उधर फेंक दिया गया था जहां उन्हें कुछ नहीं मिला तो वहां से भाग निकले।
और भी

ट्रेन में चोरी करने वाला चढ़ा आरपीएफ के हत्थे, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

 रायपुर (छत्तीसगढ दर्पण)। रेलवे सुरक्षाबल ने ट्रेन में चोरी की वादात को अंजाम देने वाले आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को एक यात्री जिसका नाम भास्कर गुप्ता (23 साल) निवासी- प्रेमाबाग कॉलोनी , वार्ड नं 15 थाना-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया (छ ग) गाड़ी संख्या 18241 के S/3 के बर्थ न.16 से एक काला रंग का बैग जिसके अंदर एक ASUS कंपनी का लैपटॉप कीमती 34990/ रुपया को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया जिसकी शिकायत जीआरपी दुर्ग में करने पर अपराध क्रमांक  69/22 धारा 379 आईपीसी दिनांक 11.07.22 मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा 5 अक्टूबर 2021 को एक यात्री जिसका नाम बिजु धवन साहू उम्र 51 वर्ष C/O अक्षय पंधराम राकेश ले आउट 06, प्लाट नं 24 बेलतारोडी, नागपुर, जिला नागपुर (महाराष्ट्र) गाड़ी संख्या 08239 शिवनाथ एक्सप्रेस के S/1 के बर्थ नं 12 से एक Vivo कंपनी का मोबाइल मॉडल Y /30 कीमती 14990/ रुपया का किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया जिसकी शिकायत पर जीआरपी दुर्ग द्वारा अपराध क्रमांक 115/2021 धारा 379 आईपीसी दिनांक 06.11.2021को मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

उक्त घटना कि सूचना मिलने उपरांत मंडल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता रेसुब रायपुर के मार्ग दर्शन में  सीसीटीव्ही के फुटेज का विश्लेषण मंडल टास्क टीम 2 के द्वारा किया गया फुटेज के आधार पर लगातार चोरी के आरोपियों का पतासाजी किया जाता रहा । आज  दिनांक 12.07.2022 को  समय 11:30 बजे रेसुब पोस्ट दुर्ग प्रभारी एस ए राव के नेतृत्व मे मंडल टास्क टीम 2 प्रभारी उपनिरीक्षक एस थानापति , उपनि एमएल यादव, प्र आ. व्ही. सी. बंजारे,  व जीआरपी दुर्ग प्रभारी  सउनि आर के पांडेय व  हमराह स्टाफ के साथ में सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिया का व्यक्ति दुर्ग रेलवे स्टेशन के कार पार्किंग के पास मोबाइल फोन्स और लैपटॉप बेचने के लिऐ ग्राहक की तलाश कर रहा है, जो हमलोगो को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ करने पर अपना नाम-नरोत्तम गिरी गोस्वामी, पिता-स्व शिवनारायण गिरी गोस्वामी , उम्र 42 साल, साकिन- वार्ड नं 08, शिक्षक कॉलोनी, थाना गरियाबंद , जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़ बताया पूछताछ करने पर उसने बताया कि 5 जुलाई कोअंबिकापुर एक्सप्रेस से दुर्ग रेलवे स्टेशन मे किसी यात्री का एक काला रंग का बैग जिसमे एक लैपटॉप  और किसी अन्य यात्रियों का दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म 4,5 के चबूतरा से चार्जिंग पर लगा मोबाइल और 9-10 महीना पूर्व भी गाड़ी के अंदर से मोबाइल फोन चोरी करना स्वीकार किया। उसके पास से एक नग ASUS कंपनी का लैपटॉप कीमती 34990/- जिसका अपराध क्रमांक 69/22 धारा 379 IPC दिनांक 11-07-22, Vivo कंपनी का मोबाइल काला रंग का कीमती 14990/- जिसका अपराध क्रमांक 115/2021 धारा 379 IPC दिनांक 06.11.21,  नोकिया कंपनी का मोबाइल कीमती 15000/, जियो कंपनी का मोबाइल कीमती 1500/-, जिसका अपराध क्रमांक 02/22 धारा 41(1+4) Crpc, 379 IPC दिनांक 12.07.2022  का मामला पंजीबद्ध किया गया। जप्त संपति की कुल कीमत 66480/-  रुपया है। उक्त आरोपी को न्यायालय दुर्ग के समक्ष पेश किया गया ,जहां से उसे जेल दाखिल किया गया।

और भी

छापामार कार्रवाई में 12 क्विंटल से अधिक पॉलिथीन बैग जप्त

 सिंगल यूज प्लॉस्टिक की चीजों का उपयोग रोकने पर प्रशासन गंभीर

रायपुर(छत्तीसगढ दर्पण)। शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी चीजों का उपयोग प्रतिबंधित करने के बाद प्रशासन ने भी इसके विरूद्ध कार्रवाईयां शुरू कर दी है। सिंगल यूज पॉलिथीन बैग की दो फैक्ट्रियों पर छापामार कार्रवाई कर प्रशासन के अधिकारियों ने 12 क्विंटल 35 किलो पॉलिथीन बैग और प्लॉस्टिक जब्त की है। इसके साथ ही दोनों फैक्ट्रियों को सील कर उनके बिजली कनेक्शन को काटने के निर्देंश भी विद्युत वितरण कंपनी के स्थानीय अधिकारियों को दिए गए है। तहसीलदार डॉ. अजंली शर्मा ने विधानसभा चौक के पास सकरी गांव में स्थित संतोषी प्लास्टिक संस्थान में औचक निरीक्षण कर 8 क्विंटल 75 किलो सिंगल यूज प्लॉस्टिक कैरी बैग जब्त किए है। वहीं नायाब तहसीलदार नारायण चंद्राकर ने आरंग तहसील के कुटेसर स्थित शिवसन्स पॉलिमर्स में छापामार कार्रवाई कर 3 क्विंटल 60 किलो सिंगल यूज प्लॉस्टिक कैरी बैग जब्त किए है।

उल्लेखनीय है कि एक जुलाई से शासन ने सिंगल यूज प्लॉस्टिक से बनी वस्तुओं का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। दुकानों और बाजारों में पॉलिथिन में सामान देने पर जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पाद बनाने वाले छोटे-बड़े कारखानों पर भी छापामार कार्रवाई कर उत्पादन बंद कराया जा रहा है।

और भी

दुबई से इस जगह छिपाकर लाखों का सोना लाया शख्स, ऐसे हुआ तस्करी का पर्दाफाश

इंदौर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों तस्कर अलग-अलग तरीकों से तस्करी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं, जहां इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए लाखों के सोने के बिस्किट के साथ एक यात्री को धर दबोचा है। आरोपी फ्लाइट से दुबई से इंदौर आया था, जहां उसने अपनी सीट के नीचे लाखों के सोने के बिस्किट छुपा रखे थे, पकड़ा गया यह शख्स राजस्थान के झुंझुनू जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं अब कस्टम विभाग तस्कर से और भी जानकारियां जुटाने की कोशिश में लगा हुआ है।

जब्त सोने की कीमत 60 लाख से ज्यादा

आरोपी शख्स के पास बरामद हुए सोने के बिस्किट 1 किलो 233 ग्राम के बताए जा रहे हैं, जहां इन सोने के बिस्किट की बाजार में कीमत लगभग 60 से 65 लाख रुपए की बताई जा रही है। आरोपी शख्स ने अपनी सीट के नीचे यह सोने के बिस्किट छिपा रखे थे, जिसके चलते वह उसी सीट पर बैठकर दुबई से इंदौर आया, और वहीं इंदौर से उसी सीट पर बैठकर दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन इससे पहले ही कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया, और उसके पास मौजूद सोने के बिस्किट जप्त कर लिए।

इस तरह युवक के पास से पकड़ाया सोना

दुबई से इंदौर आए यात्रियों की जब एयरपोर्ट पर जांच हुई तो इसमें कुछ नहीं मिला, लेकिन बाद में सूचना मिलने पर जब जांच की गई तो सोना बरामद हुआ। एयरपोर्ट पर मौजूद टीम ने पहले यात्रियों की जांच की लेकिन उसमें कुछ नहीं मिला, परंतु बाद में जब विमान की जांच की गई तो सोने के बिस्किट बरामद हुए, जिसके बाद टीम ने आरोपी शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

 

और भी

खेत में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस…

उदयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। थाना क्षेत्र के ग्राम फुनगी में सबेर सिंह के खेत में गांव के ही धनेश्वर पैकरा उम्र 35 वर्ष का शव पानी भरे खेत मे औंधे मुंह पड़ा मिला। ग्रामीणों द्वारा घटना कि सूचना उदयपुर पुलिस को मिलने पर थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची तथा शव को खेत से उठवा कर पंचनामा कार्यवाही के पश्चात उदयपुर हॉस्पिटल के मरचुरी में रखवा दिया गया है ।

मौत के मामले में थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि ग्राम फुनगी में एक किसान के खेत मे मृतक धनेश्वर पैकरा का शव मिला है। मौत किन कारणों से हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।
और भी

नकली इंजन ऑयल तैयार कर बिक्री करने वाला गिरफ्तार

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खमतराई थाना क्षेत्रांतर्गत अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरूकृपा ट्रेडिंग के संचालक की तरफ से नकली इंजन ऑयल बनाकर अलग-अलग नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर ग्राहकों को बिक्री किया जा रहा है।

गंभीरता से लेते हुये प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरूकृपा ट्रेडिंग कंपनी में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्रवाई के दौरान गोदाम में एक व्यक्ति उपस्थित मिला, जिससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अगमदीप छाबड़ा और स्वयं को ट्रेडिंग कंपनी का संचालक होना बताया गया।

टीम के सदस्यों द्वारा कंपनी की तलाशी लेने पर कंपनी के गोडाउन से हीरो, बाइजर, मोटो गोल्ड, वेस्को, हाई मसण्ड्स, फीरो, पाॅवर एवं बस्टर के आधा लीटर, 01 लीटर एवं 05 लीटर के डिब्बों सहित 08 ड्रमों में 830 लीटर कुल 1135 लीटर गुणवत्ताहीन रिफाईन नकली इंजन आॅयल होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अगमदीप छाबड़ा से उक्त इंजन ऑयल पैकिंग करने एवं बिक्री करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर आरोपी अगमदीप छाबड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त मशरूका कीमती लगभग 1,88,100/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 519/22 धारा 420 भादवि. एवं 63, 65, 68 कापी राईट एक्ट 1957 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

कार्रवाई में थाना खमतराई से उपनिरीक्षक पारस ठाकुर, प्र.आर. पुष्पराज परिहार, रमेश यादव एवं आर. सुदीप मिश्रा तथा एण्टी क्राइम एवं सायबर यूनिट से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डेय, आर. वीरेन्द्र भार्गव, विकास छत्री एवं रवि तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और भी

30 लीटर महुआ शराब जब्त, विक्रेता गिरफ्तार…

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उरगा थाना पुलिस की टीम ने महुआ शराब की अवैध बिक्री पर विक्रेता को गिरफ्तार कर कार्यवाई की है। जानकारी के अनुसार मुखबीर से सूचना मिलने पर उरगा थाना क्षेत्र के खोड्डल नाला के पास शराब की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से खोड्डल निवासी मोहर साय जांगड़े पिता दर्शन प्रसाद जांगड़े को पकड़ा। इसके पास से पुलिस ने 10 लीटर के तीन जेरीकेन में भरे 30 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

और भी

भागवत में हुई चोरी के मामले में पुलिस को मिली सफलता, 2 गिरफ्तार

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। लगभग 4 महीने पहले थाना कुंडा क्षेत्र के ग्राम में महायज्ञ एवं श्रीमदभागवत कथा कार्यक्रम के दौरान हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कुंडा पुलिस ने इस मामले में 2 आदतन अपराधी प्रवृत्ति की महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब पौने दो लाख के जेवरात बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को थाना कुण्डा में रिपोर्ट प्राप्त हुई कि ग्राम में महायज्ञ एवं श्रीमदभागवत कथा कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित महिलाओं के पहले हुए सोने की फटी माला 84 नग दाना, 32 नग कुबरी, 01 नग बड़े साकेट 10 साल पुरानी सोने को साला जुमला करीबन 50 ग्राम (5. तोला) कीमती करीबन 75,000 रुपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। उक्त घटना पर थाना कुण्डा में अपराध क्रमांक 73/22 धारा 379 भादवि कायम कर लिया प्रकार की घटनाओं में सनिप्त आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ किया गया।
 
घटना में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए निरीक्षक मुकेश यादव थाना प्रभारी कुण्ठा को मनर्देशन देकर घटना के दिन मोबाईल कैमरे से बने विडियो का गहन विश्लेषण कर प्राप्त संदिग्ध चित्र के आधार पर संदेहियों की पतासाजी प्रारंभ कर प्राप्त हुलिया के आधार पर 2 महिला हसीना गीरी तथा सुनीता गडौरी निवासी पिपरसती थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा की पहचान की गई। निरीक्षक मुकेश यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर संदेहियों के निवास स्थान में दबिश दी गई। संदेहियों से पुछताछ करने पर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया तथा उनके कब्जे से सोने की कटी माला के 56 नग सोने के दाने, 16 नग सोने का कुबरी एवं एक नग सोने की 35 ग्राम कीमती 176000 रूपये बरामद किया गया। आरोपी महिला हसीना पति नारायण गौरी उम्र 60 एवं सुनीता, पति पुनम गडौरी उम्र 45 वर्ष निवासी पिपराली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक एन. पादय, सउनि जितेन्द्र चंदेल, म.प्र.आर. सुखपती भलावी आर र चन्द्राकर, म.आर तुलसी चन्द्रांशी, सैनिक रवि राजपूत का सहरानीय योगदान रहा।
और भी

परिजनों को शव सौंपने के लिए एसआई ने मांगी रिश्वत, एसपी ने किया निलंबित…

दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शव सौंपने के एवज में परिजनों से रिश्वत लेने के मामले में दुर्ग एसपी ने उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा आरोपी एसआई के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि 4 जुलाई को कुम्हारी थाने में मर्ग कायम हुआ था। पंजाब निवासी मनदीप सिंह पिता अर्जुन सिंह (24वर्ष) ने कंडरका स्थित वर्धमान एजेंसी में फांसी लगाई थी। इस मामले की जांच का जिम्मा सब इंस्पेक्टर प्रकाश शुक्ला को दिया गया था। इस दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे एसआई शुक्ल शव सौंपने के एवज में परिजनों से पैसों की मांग कर रहे थे।
 
एसआई पर आरोप है की उसने लाश देने के एवज में परिजनों से 50 हजार रुपए देने की बात कही थी। लेकिन, परिवार वालों के पास 50 हजार रुपये भी पूरे नहीं थे तो उन्होंने 45 हजार रुपये ही एसआई प्रकाश शुक्ला को दिया। पीड़ित पक्ष ने रुपए लेने-देन का पूरा वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद परिजनों ने दुर्ग एसपी को वीडियो भेजा और मदद की गुहार लगाई। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया “प्रथम दृष्टया वीडियो सही नजर आ रहा है। इसके आधार पर एसआई प्रकाश शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया गया है। एसआई के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश जारी किया गया है।
 
और भी

युवक का अधजला शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिलाईगढ़ के नगरदा में एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला है। शव मिलने से इलाके में दहशत है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच करते आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहें है। वहीं युवक का नाम लखन लाल विश्वकर्मा बताया जा रहा है। मृतक का शव अधजला और संदिग्ध लगने के वजह से रायपुर एफएससीएल की टीम और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाकर मामले की जाँच की जा रहीं हैं। अब एफ एस सी एल और डॉग स्क्वाड दोनों घटना स्थल की बारीकी से जाँच कर रहें हैं।

कयास लगाया जा रहा कि अज्ञात आरोपियों ने पहले युवक की हत्या की फिर जलाने की कोशिश की गई है। बाहरहाल यह मामला हत्या है या और कुछ… यह कहना अभी सम्भव नहीं होगा। फिलहाल तह तक पहुंचने के लिये बारीकी से हर एंगल की जाँच की जा रहीं है। अब एफएससी एल और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलाशा हो पायेगा।
और भी

अवैध संबंध के शक में हैवानियत, पति ने पत्नी के कंधे पर बैठ पूरे गांव के सामने....

खरगोन (छत्तीसगढ़ दर्पण) मध्यप्रदेश में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या निरंतर बढ़ती चली जा रही है, जहां लगातार मध्य प्रदेश से अमानवीयता के वीडियो भी सामने आ रहे हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के देवास जिले से भी पिछले दिनों एक हैवानियत का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। वहीं एक बार फिर मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से एक ऐसा ही घटनाक्रम निकल कर सामने आया है, जिसने सभी को हिला कर रख दिया।

कुछ इस तरह का है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला खरगोन से निकलकर सामने आया है, यहां रहने वाली लगभग 40 साल की महिला पति से विवाद के बाद मायके में अपने काका के पास रह रही थी। इसी बात से नाराज होकर पति और उसके परिजनों ने काका के घर धावा बोल दिया, जहां उन्होंने पहले काका की जमकर पिटाई की, तो वहीं उसके बाद महिला के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

पति समेत 7 लोग गिरफ्तार
मायके में काका के घर रहने की बात से नाराज पति और उसके भाइयों ने पहले तो काका की जमकर पिटाई की, और फिर उसके बाद महिला की पिटाई करते हुए उसके कंधे पर पति को बैठा दिया, फिर पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए, महिला के पति समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बीते 30 जून की बताई जा रही है।
और भी

सट्टा पट्टी लिखते 1 आरोपी गिरफ्तार, 2120 रुपए नकद व सट्टा पत्ती जब्त

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने व उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन में व अनु अधि पुलिस कुरूद अभिषेक केशरी के नेतृत्व में थाना मगरलोड पुलिस को मिली मुखबीर सूचना कि एक व्यक्ति ग्राम मोहंदी मे सट्टा खेला रहा, कि तस्दीकी व वैधानिक कार्यवाही के लिए स्टाफ रवाना किये। मुखबीर के अनुसार ग्राम मोहंदी मे संदेही टीकम बंजारे पिता ईश्वर बंजारे उम्र 32 साल साकीन मोंहदी, थाना.मगरलोड, जिला धमतरी को पकडकर विधिवत समक्ष गवाहों के तलाशी ली गई और आरोपी के कब्जे से नगदी रकम 2120 रुपए व सट्टा पत्ती एवं 01 नग डाट पेन किये। जप्त थाना मगरलोड में अप कमांक 155/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई।
और भी

पुलिस ने सुलझाई अंधे क़त्ल की गुत्थी, 2 गिरफ्तार

राजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बलरामपुर जिला अंतर्गत राजपुर ब्लाक के ग्राम लडुवा में हुए अंधे क़त्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को ग्राम लडुवा हाई स्कूल प्रांगण में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। राजपुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव का जायजा कर उसे अपने कब्जे में ले मर्ग पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी रितेश चौधरी एवं थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह ने मौका ए वारदात जाकर घटना स्थल का सूक्षमता से अवलोकन करते हुए आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान मृतक की पहचान अजय नगेसिया उम्र 28 वर्ष साकिन पोड़ी खुर्द थाना शंकरगढ़ के रूप में हुई।

इस दौरान पुलिस में दो संदिग्ध युवकों आशीष एक्का पिता निर्मल एक्का उम्र 25 वर्ष, विवेक एक्का पिता निर्मल एक्का उम्र 21 वर्ष दोनों साकिनान ग्राम लडुवा (खुटीपारा) थाना राजपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 30 जून की रात्रि 11 बजे मृतक अजय नगेसिया ने आरोपी आशीष एक्का और विवेक एक्का की माँ के साथ बहस की। विवाद से आक्रोशित दोनों आरोपियों ने विवेक पर डंडे और पत्थर से हमला का उसे मार डाला और उसके शव को घटनास्थल पर छोड़कर भाग। दोनों आरोपियों ने राजपुर पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार को पेश किए। पुलिस द्वारा उक्त हथियारों को जप्त किया गया है। आरोपियों को 5 जुलाई को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। उक्त अँधेकत्ल की गुत्थी को सुलझाने में एसडीओपी कुसमी रितेश चौधरी, थाना प्रभारी राजपुर अखिलेश सिंह, सउनि नीलमणि कुजूर, एवं थाना राजपुर पुलिस स्टाफ का सक्रिय योगदान रहा।
और भी

करोड़ों का लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, डायरेक्टर फरार…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 5 करोड़ रुपए लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। लोन दिलान के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 3 लाख 25 हजार की ठगी की गई है। मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।


मिली जानकारी के अनुसार सिविल ठेकेदार अभय काले ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गणपति फायनान्स कंपनी/ RSD alfa finance कंपनी के डायरेक्टर रवि दुबे के द्वारा 5 करोड रूपये की लोन दिलाने के नाम से 3,25,000 रूपये की। विनिमय के विभिन्न पहलुओं को समझने के पश्चात रवि दुबे द्वारा कुल रकम 5 करोड को ऋण के रूप में देने की सहमति दे दी। लोन कार्य के प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में रूपये 3 लाख गणपति फायनेंस कंपनी के बैंक खाते में RTGS के माध्यम से जमा करवाये गये इसके अलावा रूपये 25 हजार नगद दिया गया। अनुबंध में यह भी उल्लेख किया गया कि ऋण के रकम का प्रबंध 25 दिनों के भीतर ना होने पर प्रोसेसिंग शुल्क की रकम को तुरंत वापस कर दिया जाएगा । निर्धारित समयावधि निकल जाने पर रवि दुबे द्वारा हिला हवाला किया जाने लगा। फोन भी उठाना बंद कर दिया। उसका कार्यालय किराए की रकम न देने के कारण बंद कर दिया गया तथा सारे कर्मचारी तनख्वाह न मिलने के कारण छोड़कर चले गए। पुलिस ने 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 
और भी

आर्मी अफसर बनकर डॉक्टर से लाखों की ठगी, हरियाणा से हुआ गिरफ्तार…

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सेना का अधिकारी बनकर देश भर में लाखों रूपए की ठगी करने वाले हरियाणा का अंर्तराज्यीय ठग तालिम हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तेलीबांधा निवासी डाॅ. अदिती सिंह को अपना शिकार बनाया था। आर्मी अधिकारी बनकर अपने जवानों का चेक-अप कराने के नाम से डॉ. को अपने झांसे में लिया था। आरोपी ने डॉ. से 2 लाख 94 हजार 470 रूपये की ठगी की थी। आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया डाॅ. अदिती सिंह ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जून को अनजान नंबर से फोन आया, जिसने अपने आप को आर्मी अधिकारी बताकर चर्म रोग संबंधी चेक-अप करवाने के बारे में पूछा। फर्जी आर्मी अधिकारी ने 15 जवानों का स्कीन चेकअप कराने के लिए चेक-अप की फीस आनलाइन ट्रांसफर करने की बात कही। जिसके बाद प्रार्थिया को फर्जी जवान के द्वारा जैसा-जैसा गूगल पे एवं पेटीएम में इंस्ट्रक्शन दिया जा रहा था प्रार्थिया वैसे ही करते गई। इसके बाद प्रार्थिया के खाते से कुल 2,94,470/-रूपये कट गया। बाद में भी प्रार्थिया के खाते से कटे वापस नहीं हुये। इस प्रकार छल पूर्वक धोखाधड़ी कर उसके एकाउंट से कुल 2,94,470/- रूपये निकाल कर ठगी की गई।
 
रिपोर्ट के बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई। प्रार्थिया के मोबाईल पर जिस नंबर से काॅल आया था उन मोबाईल नंबरों से आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली तथा आरोपी को हरियाणा के नूॅह में लोकेट किया गया। जिस पर एसीसीयू एवं थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम को हरियाणा रवाना किया गया। हरियाणा के नूह में कैम्प कर रही टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी तालिम हुसैन के संबंध में सूचना मिली। जिस पर टीम के सदस्यों को आरोपी तालिम हुसैन को गिरफ्तार करने में सफलता मिलीं। आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर ठगी की उक्त घटना को कारित करने के अलावा देश भर में आर्मी वाला बनकर अलग – अलग तरीकों से लोगों को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रूपए की ठगी करना बताया।
 
गिरफ्तार – तालिम हुसैन पिता आस मोहम्मद उम्र 26 साल निवासी ग्राम श्री सिंगलहेड़ी थाना पुन्हाना जिला नूॅह हरियाणा।
और भी

एसीबी कंपनी वर्कशाप में डकैती करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार…

कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरबा की दीपका थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसीबी कंपनी वर्कशाप में डकैती करने वाले 8 आरोपियों को 20 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक अपचारी बालक भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसीबी कंपनी वर्कशाप कसईपाली में कार्यरत सिक्यूरिटी गार्ड अरूण कुमार केरकेट्टा निवासी सिक्यूरिटी बैरक चाकाबुडा थाना बांकीमोंगरा जिला कोरबा ने 2 जुलाई को थाने में एफआईआर दर्ज कराया कि 1-2 जुलाई के दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे यह अपने साथी नंदकुमार के साथ वर्कशाप में डियूटी में था कि उसी समय करीब 5 व्यक्ति वर्कशॉप के पिछले बाउण्ड्री चाल में लगे फैसिंग वायर को काट कर तथा बाउण्ड्री वाल फांदकर अंदर प्रवेश किये। प्रार्थी के द्वारा मना करने पर दो व्यक्तियों के द्वारा प्रार्थी एवं उसके साथी नंदकुमार को चाकू एवं राड दिखाकर डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर उही बिठा दिये। अन्य आरोपी वर्कशॉप के ताला तोड़कर वर्कशॉप के अंदर घुसकर वहाँ पर स्थित इलेक्ट्रिक मोटर 90 केव्ही0 एवं 130 केव्ही में लगे कुल 82 किग्रा० का कॉपर वायर क्वाईल को चोरी कर ले गये। जाते जाते दो आरोपी कृष्णा एवं पुसउ एक दूसरे का नाम लेकर जल्दी चलो कहकर बोल रहे थे, जिससे उसका नाम में सुना हूँ तथा जानता पहचानता हूँ कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना में अपराध पंजीबध्द किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी अनिल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई जिस पर से अपराध कायमी बाद लगातार हर स्तर पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के पतासाजी की जा रही थी। 3 जुलाई को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि प्रकरण के डकैती करने वाले सभी 5 आरोपी गोबरघोरा जंगल में छिपे है जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल रेड कार्यवाही करने पुलिस टीम गोबरघोरा जंगल रवाना हुई वहाँ मुखबीर के बताये अनुसार जगह पर कुल 8 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पुलिस से लुकते छिपते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम क्रमश: (01) विकेश दास पिता उमेद दास उम्र 24 साल निवासी मढवाढोढा थाना बांकीमोंगरा (02) रूपेश कंवर पिता स्व० रामप्रसाद कंवर उम्र 19 साल निवासी मढवाढोढा थाना बांकीमोंगरा (03) पुसउ दास पिता स्व० रामप्रसाद दास महंत उम्र 22 साल निवासी मढवाढोढा स्कूल मोहल्ला थाना बांकीमोंगरा (04) महेन्द्र नायक पिता रामलाल उम्र 21 साल निवासी सिंधिया कोरबी थाना कटघोरा (05) कृष्णादास पिता कुलदास उम्र 25 साल निवासी मढवाढोढा थाना बांकीमोंगरा (06) सागर दास पिता सुकदास उम्र 21 साल निवासी सिंधिया मांझापारा थाना कटघोरा (07) संतलाल गोंड पिता बुदेल गोंड उम्र 27 साल निवासी बिझरा थाना कटघोरा एवं एक विधि से संघर्षरत बालक उक्त व्यक्तियों से जंगल से छिपे होने का कारण पूछने पर गोल मोल जवाब देने लगे जिसे हिकमत अमली से कडाई से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को अपराध घटित करना तथा कॉपर वायर की चोरी करना स्वीकार किये। मामले में आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू राड, कटर आदि को विधिवत जप्ती किया गया है। आरोपियो के विरुध्द धारा सदर 395,506,120 (बी) भादवि का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से आज 3 जुलाई को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में तथा 1 विधि से संघर्षरत बालक को बाल न्यायालय भेजा गया।
और भी

एसईसीएल का फेसबुक अकाउंट हैक, पुलिस ने दर्ज किया मामला…

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का अधिकारिक फेसबुक अकाउंट शनिवार से हैक कर लिया गया है। मुख्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने इसकी सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पीआरओ सनीश चंद्र ने बताया है कि कंपनी का आधिकारिक फेसबुक पेज एसईसीएल हैंडल @ Southeasterncoalfields के जरिए संचालित किया जाता है।

इस फेसबुक पेज के साथ ईमेल आईडी Proseclbilaspur@gmail.com भी जुड़ा हुआ है। शनिवार की दोपहर में अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी पर एक संदेश आया, जिसमें बताया गया कि आपके फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड बदल दिया गया है, साथ ही प्राइमरी ईमेल अकाउंट रिमूव कर दिया गया है। इसके बाद से एसईसीएल के अधिकारी अपना फेसबुक पेज संचालित नहीं कर पा रहे हैं। अकाउंट रिकवरी के लिए जो ईमेल आईडी दिखाया जा रहा है, वह भी एसईसीएल का नहीं है। सरकंडा पुलिस ने शिकायत की जांच शुरू कर दी है।
और भी