भाषा सर्वे के परिणामों के आधार पर तैयार हो ठोस कार्ययोजना : मंत्री डॉ.टेकाम
शिक्षकों को ऑन डिमांड दिया जाए भाषायी प्रशिक्षण
शिक्षकों को ऑन डिमांड दिया जाए भाषायी प्रशिक्षण
बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आईटीआई कोनी बिलासपुर के सीओई भवन में 11 जुलाई को सुबह 9 बजे से अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से विद्युतकार, फिटर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रेक्टर, वायरमैन, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एण्ड एयर कडीशनर, उपकरण यांत्रिकी, टर्नर, मशीनिष्ट, कोपा व्यवसाय के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ सम्मिलित हो सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आईटीआई कोनी बिलासपुर में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।
अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने गुरुवार को जिले के निजी स्कूल संचालकों की बैठक लेकर शासन के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पात्र बच्चों को अनिवार्य रूप से प्रवेश देने तथा दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा।
कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर के संज्ञान के बाद कवर्धा विकासखण्ड के प्राथमिक स्कूल सांरगपुर खुर्द की तस्वीर अब जल्द ही बदलेगी। कलेक्टर ने बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए संसाधन उपलब्ध कराने की दृष्टि से जिला मिशन समन्वय को स्कूल में एक अतिरिक्त कक्ष निर्माण और मंच के पास एक शेड निर्माण की स्वीकृति करने के निर्देश दिए है।
कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर झा ने कोरबा शहर के पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में स्थित डिजिटल क्लास रूम, भौतिकी, रसायन लैब, जीव विज्ञान लैब व पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने लैब में जाकर प्रेक्टिकल के लिए उपलब्ध सामग्रियों तथा आवश्यक उपकरणों को भी देखा।
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में 5 सालो से अध्यापन कार्य कर रहे 14 अतिथि शिक्षकों को हटा दिया गया है। वहीं रिक्त पदो पर नियुक्ति देने हाईकोर्ट और डीपीआई के आदेश के बाद अतिथि शिक्षक फिर से पदस्थापना करने की मांग शिक्षा विभाग से कर रहे है, लेकिन आदेश के साल भर बाद भी पदस्थापना नहीं होने से अतिथि शिक्षक अब परेशान होकर इच्छा मृत्य की अनुमति देने की मांग प्रशासन से कर रहे है।
दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंच रहे हैं और प्रशासनिक अमला भी उनके आवेदनों के निराकरण के लिए सतत् प्रयासरत हैं। राइट-टू-एजुकेशन में चयनित हुई छात्रा को स्कूल प्रबंधन प्रवेश नहीं दे रहा है इसे लेकर आवेदक ने मंगलवार को कलेक्टर के समक्ष् जनदर्शन में आवेदन लगाया है। अपने आवेदन में उसने उल्लेखित किया है कि उसकी बेटी का चयन राइट-टू-एजुकेशन के तहत् डी.पी.एस. भिलाई में हुआ था। स्कूल प्रबंधन के द्वारा वांछित मूल्य दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जा चुका है परंतु आवेदक को सूचित किया गया कि प्रवेश के लिए उन्हें अलग से जानकारी मुहैया कराई जाएगी। काफी दिनों पश्चात् जब आवेदक द्वारा प्रवेश के संबंध में जानकारी मांगी गई तो आवेदक को पुनः फोन पर सूचना दी जाएगी ऐसा कहा गया। कोई सूचना न मिलने पर आवेदक 1 जुलाई को स्कूल गया तब उसे शाला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून थी क्योंकि आप एडमिशन के लिए नहीं आए इसलिए आपका स्थान निरस्त कर दिया गया। आवेदक का कथन था कि डी.पी.एस. स्कूल भिलाई के द्वारा गुमराह कर उसकी पुत्री को प्रवेश से वंचित किया गया है। क्योंकि यह आवेदक की बेटी के भविष्य से जुड़ा है इसलिए आवेदक का कलेक्टर से निवेदन है कि डी.पी.एस. भिलाई में प्रवेश दिलाकर उसके बच्ची का भविष्य सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को प्रकरण प्रेषित किया।
संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराएं
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्कूल शिक्षा विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रियंका महोबिया ने विभिन्न बिंदुओं पर विकासखंडवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि संकुल समन्वयक अपने अधीनस्थ स्कूलों में प्रतिदिन कक्षा में जाकर कम से कम एक पीरियड लेंगे। इसका अलग से पंजी संधारित किया जाएं, जिसमें संबंधित संस्था प्रमुख की ओर से इसका उल्लेख किया जाएं। साथ ही संकुल समन्वयकों को दैनंदिनी तैयार करने के भी निर्देश बैठक में दिए गए।
प्रथम चरण में 43 हजार विद्यार्थियों को मिला प्रवेश
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (आरटीई) अंतर्गत अलाभान्वित समूह के विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिए तिथिवार समय-सारिणी जारी की थी, जिसमें प्रथम चरण की लॉटरी एवं प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। प्रथम चरण की लॉटरी के बाद निजी विद्यालयों में 43 हजार 224 विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया गया है। द्वितीय चरण के छात्र पंजीयन एवं लॉटरी, प्रवेश की प्रक्रिया 01 जुलाई से 14 अगस्त 2022 तक पूर्ण की जानी है, जिसके लिए आरटीई पोर्टल को खोला गया है। आरटीई अधिनियम के तहत पालकों से निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। साथ ही पूर्व में जिन पालकों के बच्चों का प्रवेश निजी विद्यालयों में नहीं हो पाया है वे भी द्वितीय चरण के लिए अपने आवेदनों में संशोधन कर सकते हैं।
पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने ली चरक शपथ
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्यपाल अनुसुईया उइके 4 जुलाई को पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर की व्हाईट कोट सेरेमनी और चरक शपथ समारोह में शामिल हुईं। राज्यपाल व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. विष्णु दत्त ने नये विद्यार्थियों को चिकित्सा नैतिकता के पालन के लिए चरक शपथ दिलवाई।


अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जेआर नागवंशी ने बताया है कि वर्ष 2022-23 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए चयनित विद्याथिर्यों का वगर्वार विद्यालय आवंटन की सूची जारी कर दी गई है। तथा विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। चयनित विद्याथिर्यों को आवंटित प्रयास विद्यालयों में 9 जुलाई 2022 तक समस्त वांछित अभिलेख के साथ उपस्थित होना होगा।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बैकुण्ठपुर विधानसभा के पोंड़ी में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्कूली छात्रों से संवाद कर रहे थे। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल महलपारा बैकुण्ठपुर की छात्रा सताक्षी वर्मा से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या तुम्हें छत्तीसगढ़ी आती है? छात्रा ने हां कहा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि वो छत्तीसगढ़ी में पूछेंगे तो अंग्रेजी में जवाब देना। सताक्षी ने मुख्यमंत्री के हर छत्तीसगढ़ी सवाल का अंग्रेजी में जवाब दिया।
गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गरियाबंद जिले के राजिम स्थित पंडित रामविशाल पाण्डेय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लिए 01 जुलाई से प्रवेश प्रारंभ हो गई है। विगत दिवस समाचार पत्र में प्रकाशित राजिम आत्मानंद स्कूल में प्रवेश प्रारंभ करने उठी मांग को जिला प्रशासन की ओर से गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये गये।
महत्वपर्ण स्कूलों को बरबाद किया जा रहा है
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में बीसवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की विकास यात्रा पर केंद्रित डॉकुमेन्ट्री सफरनामा का प्रदर्शन किया गया। इसमें पत्रकारिता विभाग के प्राध्यापक प्रो. राहुल तिवारी, प्रो कनिष्क दुबे और प्रो सुरभि अग्रवाल द्वारा किये गए सामग्री संकलन तथा संपादन कार्य की सभी अतिथियों ने भरपूर सराहना की। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को बी और सी सर्टिफिकेट के साथ ही एक्टिव कैडेट सम्मान भी दिया गया। वही विभिन्न विधाओं पर केंद्रित ग्रीष्मकालीन कक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को पुरस्कार तथा अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिये गए। इसके अलावा ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। इस अवसर पर पत्रकारिता के छात्र अर्चित अग्रवाल ने बांसुरी वादन प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने बेहद पसंद किया।
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं- 12वीं की पूरक परीक्षा का प्रवेश पत्र जरी कर दिया है। मंडल ने प्रवेश पत्र आवेदन करने वाले छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन भी जरी की है।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
