हिंदुस्तान
जीएसटी ने कारोबारी सुगमता बढ़ाने में योगदान दियाः प्रधानमंत्री
अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपया कहीं बेहतर स्थिति मेंः सीतारमण
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में लगातार आ रही गिरावट के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय मुद्रा दुनिया की अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के बरक्स कहीं बेहतर स्थिति में है। सीतारमण ने यहां कार्यक्रम के दौरान रुपये की गिरती कीमत के बारे में पूछे जाने पर कहा, हम कुछ हद तक बेहतर स्थिति में हैं। हम एक बंद अर्थव्यवस्था नहीं हैं। हम वैश्वीकृत अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं। ऐसे में वैश्विक घटनाक्रम का हम पर असर पड़ेगा।
नेपाल में भारत के नए राजदूत नवीन श्रीवास्तव कार्यभार संभाला
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नेपाल में भारत के नए राजदूत नवीन श्रीवास्तव अपना कार्यभार संभालने के लिए काठमांडू पहुंच चुके हैं। श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी को अपना परिचय पत्र सौंपा
कोर्ट में बम विस्फोट से मची अफरातफरी, दरोगा-सिपाही घायल…
पटना (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पटना सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्रक्रिया के तहत जांच के लिए लाए गए बारूद में विस्फोट हो गया। सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में आ गए। कोर्ट परिसर के अभियोजन कार्यालय के पास धुआं फैल गया। ब्लास्ट में दारोगा व सिपाही जख्मी हो गए। जांच में पता चला कि पटेल छात्रावास में छापेमारी के दौरान पिछले दिनों बरामद बम को प्रादर्श के लिए कोर्ट लाया गया था। वही ब्लास्ट कर गया। जख्मी दारोगा व सिपाही को पीएमसीएच ले जाया गया। हालांकि वे खतरे से बाहर हैं। प्रथम दृष्टया ज्यादा गर्मी से ब्लास्ट होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, लापरवाही के बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।


भूस्खलन में अब तक 14 की मौत, जारी है राहत व बचाव कार्य
नोनी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मणिपुर के नोनी जिले में भीषण भूस्खलन के कारण ढहे निर्माणाधीन रेलवे साइट के मलबे में अनेकों लोग फंस गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। इसके लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर जुटी है। अब तक सेना के 13 जवानों और 5 स्थानीय नागरिकों को बचाया जा चुका है वहीं 9 जवानों और राज्य के एक नागरिक का शव निकाला गया है। लापता सैनिकों की तलाश में राहत और बचाव टीम जुटी है।

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा : आपके कारण देश की सुरक्षा को हुआ नुकसान
नवाचारी समाधानों की बढ़ती मांग के साथ कौशलों की अत्यधिक आवश्यकता : डॉ. जितेन्द्र सिंह
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत के विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने लिस्बन, पुर्तगाल में आयोजित संयुक्त राष्ट्र सागर सम्मेलन के अवसर पर अलग से नार्वे के जलवायु और पर्यावरण मंत्री एस्पेन बार्थ ईड से पारस्परिक हित के अनेक विषयों पर बातचीत की।
उत्तर प्रदेश में उदयपुर की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर रोक
लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में उदयपुर की घटना के खिलाफ जुलूस या किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है। ADG कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि उदयपुर घटना का संज्ञान प्रशासन द्वारा लिया गया है और उसके लिए अपेक्षित सतर्कता कल रात से बरती जा रही है। हमारे सभी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं और उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह के भड़काऊ और धार्मिक बयान देने से लोगों को रोका जाए।
उदयपुर हत्याकांड के बाद लोगों में आक्रोश, पीड़ित परिवार से मिलेंगे सीएम गहलोत
उदयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की नृशंस हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। देशभर में कन्हैया लाल के हत्यारों को कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है। उधर, गृह मंत्रालय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है। दरअसल, इस आतंकी वारदात में विदेशी साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। उधर, राजस्थान एटीएस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एकनाथ ने मुख्यमंत्री तो देवेंद्र ने ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आज एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों राज्यपाल ने शपथ दिलाई।
आंधी-बिजली से 22 की मौत, यूपी के इन शहरों में भारी बारिश की चेतावनी…
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आकाशीय बिजली गिरने और आंधी के चलते बिहार में मंगलवार को 22 लोगों की मौत हो गई। पूर्वी चंपारण जिले में चार, भोजपुर में तीन तो सारण में पांच, पश्चिम चंपारण और अररिया में दो-दो, बांका और मुजफ्फरपुर में एक-एक व्यक्ति, बक्सर और नवादा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा आज के मौसम की बात करें तो यूपी के कई जिलों में मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में भी बारिश के आसार हैं। दिल्ली में अगले 24 घंटे के भीतर मौसम करवट ले सकता है।
बीएसएफ के साथ पाकिस्तानी रेंजर्स की बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा
बाड़मेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भारत और पाकिस्तान के सीमा बलों के बीच जमीनी कमांडर स्तर की बैठक हुई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बैठक मंगलवार राज्य के बाड़मेर जिले के मुनाबाव में हुई। भारतीय पक्ष का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कमांडेंट जी एल मीणा ने किया और दूसरे पक्ष का नेतृत्व पाकिस्तान रेंजर्स के विंग कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल मुराद अली खान ने किया।
बोल बम के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ पहला जत्था…
जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। करीब दो साल के लंबे अरसे के बाद बाबा अमरनाथ यात्रा का आधार शिविर एक बार फिर बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। महादेव के जयकारे लगाते हुए शिव भक्तों का पहला जत्था कश्मीर घाटी में स्थित पहलगाम के लिए रवाना हो गया। ये श्रद्धालु कल 30 जून वीरवार को श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन करेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सभी शिव भक्तों को यात्रा पर जाने की बधाई देते हुए हरी झंडी दिखाकर जत्थे को भगवती नगर आधार शिविर से पहलगाम के लिए रवाना किया।


कन्हैया लाल हत्याकांड : राजस्थान में धारा 144 लागू, एनआईए करेगी जांच
उदयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान के उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की तालिबानी तरीके से हत्या के बाद पूरे शहर में पुलिस तैनात कर दी गई है। एक महीने के लिए पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू की गई है। धारा 144 लागू होने के बावजूद भाजपा ने बंद बुलाया है। मृतक कन्हैयालाल साहू का पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है। आज ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक कन्हैयालाल का शव परिजनों के हवाले किया गया। अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव शरीर सेक्टर 14 स्थित मृतक के निवास से श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। वहीं उनके घर पर काफी संख्या में लोग जमा हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख जारी, उसी दिन आएंगे नतीजे…
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में अभी राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच अब 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति का भी चुनाव होगा। उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे भी 6 अगस्त को ही जारी कर दिए जाएंगे। अधिसूचना के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू होकर 19 जुलाई तक चलने वाली है।
चार मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, राहत-बचाव जारी
मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुंबई के कुर्ला स्थित नाइक नगर में सोमवार देर रात चार मंजिला इमारत ढह गई। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई है। नागरिक निकाय के अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अनुसार, मलबे के नीचे से बचाए गए 7 लोगों की हालत स्थिर है, 20 से 25 लोग अब भी मलबे में फंसे हैं। इस बीच मंगलवार की सुबह एक और शख्स को जिंदा बचा लिया गया है। एनडीआरएफ(NDRF) के उप कमांडेंट आशीष कुमार का कहना है कि अभी भी कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। बीएमसी के कल रात के आंकड़ों के अनुसार, मलबे में 20-25 लोगों के फंसे होने की संभावना के साथ 7 लोगों को बचाया गया।

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 11 हजार नए केस, 27 मौत
नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरोना के मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में पांच हजार से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान देश में कोरोना के 11,793 नए मरीज मिले हैं। साथ ही 27 लोगों की मौत भी हुई है।

