हिंदुस्तान - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

हिंदुस्तान

निवेश के लिए आदर्श राज्य है मध्यप्रदेश : शिवराज चौहान

 भोपाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश भारत का सबसे तेजी से बढ़ता प्रदेश है। हम देश का दिल हैं। देश के मध्य में स्थित मध्यप्रदेश में वन, पर्याप्त जल तथा विद्युत आपूर्ति, लेण्डबैंक, खनिज संसाधन उपलब्ध हैं। कृषि उत्पादन में हम अग्रणी हैं, यहाँ निवेश की अपार संभावनाएँ हैं। राज्य सरकार मध्यप्रदेश को निवेश के लिए आदर्श राज्य के रूप में प्रस्तुत करने के लिए निरंतर सक्रिय है। मैं स्वयं प्रत्येक सोमवार को उद्योगपतियों से भेंट करता हूँ और यह मानता हूँ कि मैं मुख्यमंत्री के साथ-साथ मध्यप्रदेश का सी.ई.ओ. भी हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय से यू.एस.ए. के उद्योगपतियों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी से मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर वर्चुअली संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उन्हें इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तथा प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।

प्रदेश में राज्य और निवेशक दोनों की प्रगति के लिए सकारात्मक स्थितियाँ विद्यमान

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है। यहाँ कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। मेन डेज़ लॉस की स्थिति नहीं है। निरंतर विकसित हो रही अधोसंरचना से देश की राजधानी दिल्ली और प्रमुख बंदरगाहों तक कम समय में पहुँचा जा सकता है। प्रदेश में विभिन्न उद्योगों के लिए प्रगतिशील नीतियाँ लागू हैं, शासकीय मशीनरी का व्यवहार मित्रवत है। ईज ऑफ डूईंग बिजनेस, सिंगल विण्डो सिस्टम तथा उद्योग लगाने से संबंधित सभी शासकीय प्रक्रियाओं के सरलीकरण से सिंगल टेबल पर अनुमोदन और समस्याओं के समाधान की व्यवस्था है। यहाँ राज्य और निवेशक दोनों की प्रगति के लिए सकारात्मक स्थितियाँ विद्यमान हैं। प्रदेश में दक्ष मानव संसाधन, आई.आई.टी., आई.आई.एम., इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज, फॉर्मेसी, आई.टी.आई. जैसी संस्थाएँ तथा उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण की सुविधा, उद्योग स्थापना और उनके संचालन को सुगम बनाती हैं। प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्र-संस्करण, फार्मा, गारमेंट्स एवं टेक्सटाईल, इलेक्ट्रिकल व्हीकल, सूचना प्रौद्योगिकी, सायबर सिक्योरिटी में निवेश की अपार संभावनाएँ हैं तथा स्पेशल निवेश प्रोत्साहन पैकेज का क्रियान्वयन भी जारी है।

और भी

जन-समुदाय का सहयोग टी.बी. मुक्त भारत अभियान की सफलता का आधार : मंगुभाई पटेल

 भोपाल (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि तंत्र के प्रयासों में जन का सहयोग सफलता का आधार होता है। किसी भी अभियान के साथ जन-समुदाय का व्यक्तिगत और सामूहिक जुड़ाव उसकी सफलता की संभावना को बहुत बढ़ा देता है। प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के साथ प्रदेश के जन और तंत्र की सहभागिता, अभियान की सफलता का संदेश हैं। उन्होंने कहा कि तम्बाकू के खेत में बागुड़ नहीं लगाई जाती क्योंकि उसे पशु नहीं खाते हैं। मानव द्वारा उसका सेवन कर अपनी सेहत को खराब करना चिंता और चिंतन का विषय है। इसलिए जरूरी है कि टी.बी. होने के कारण, बचाव और उपचार के लिए नियमित दवा, पोषक आहार के सेवन के साथ ही आहार-विहार की सावधानियों के संबंध में जागरूकता का व्यापक स्तर पर प्रसार किया जाए।

राज्यपाल श्री पटेल कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में टी.बी. मुक्त भारत अभियान म.प्र. के "नि-क्षय मित्र" समारोह को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सोच और कार्य-प्रणाली दुनिया में देश को आगे रखने की है। वैश्विक महामारी कोविड का सामना करने में भारत ने एक मिसाल पेश की है। नए भारत की रीति-नीति और आत्म-विश्वास के साथ टी.बी. उन्मूलन के लिए प्रदेश में हो रहे प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि टी.बी. उन्मूलन अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए यह बताना जरूरी है कि बीमारी की रोकथाम बहुत सरल है। सुलभ और कारगर नि:शुल्क इलाज  उपलब्ध है। बीमारी से जुड़ी हीन भावनाओं और भ्रम को दूर करने के प्रयास भी जरूरी हैं। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक खाद्य सामग्री को आहार में शामिल करने के संबंध में व्यापक जन- जागरूकता के कार्य किए जाना चाहिए।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सामान्यत: देखा गया है कि बीमारी के इलाज के लिए लोग दवा खाते हैं, लेकिन आहार में सही बदलाव नहीं करते हैं। उन्होंने नि-क्षय मित्रों से अपील की कि पोषण आहार में सहयोग के साथ ही टी.बी. रोग उपचार के लिए आवश्यक आहार-विहार की सावधानियों के पालन में क्षय रोगियों और उनके परिजन का मार्गदर्शन करें।

 

 

और भी

उच्‍चतम न्‍यायालय से राष्‍ट्रीय न्‍यायिक नियुक्ति आयोग का निरस्‍त होना संसदीय सम्‍प्रभुता का गम्‍भीर उल्‍लंघन : धनखड

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्‍यसभा के सभापति जगदीप धनखड ने कहा है कि वर्ष 2015 में उच्‍चतम न्‍यायालय से राष्‍ट्रीय न्‍यायिक नियुक्ति आयोग अधिनियम का निरस्‍त होना संसदीय सम्‍प्रभुता के साथ एक गंभीर समझौता और जनादेश का अपमान था। श्री धनखड ने कहा कि कार्यपालिका, न्‍यायपालिका और विधायिका का अपने दायरे में ही रह कर कार्य करना लोकतंत्र के हित में है। उन्‍होंने कहा कि जब ये तीनों अंग अपने दायरे में रहकर अपना काम करते हैं, तभी लोकतंत्र फलता-फूलता है। श्री धनखड ने कहा कि इन तीनों में से काई भी अंग अगर अपनी सीमा से इतर जाकर दूसरे के कार्यक्षेत्र में प्रवेश करता है तो इससे शासन में अव्‍यवस्‍था पैदा होती है। श्री धनखड़ कल से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में राज्यसभा के सभापति का पद ग्रहण करने के बाद राज्यसभा को संबोधित कर रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है कि राज्‍यसभा के नए सभापति जगदीप धनखड के नेतृत्‍व में सदन नए कीर्तिमान स्‍थापित करेगा। राज्‍यसभा में शीतकालीन सत्र के पहले दिन उनका स्‍वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने सभापति का आसन संभालने पर श्री धनखड को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री धनखड का जीवन सभी के लिए प्रेरक है। उन्‍होंने कहा कि उप-राष्‍ट्रपति का संबंध किसान परिवार से है और उन्‍होंने एक सैनिक स्‍कूल से शिक्षा ली है।  उन्‍होंने कहा कि श्री धनखड में किसान और जवान दोनों के ही गुण हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्‍यसभा भारत की सबसे बडी शक्ति है क्‍योंकि देश के अनेक प्रधानमंत्री इसके सदस्‍य रहे हैं। उन्‍होंने उप-राष्‍ट्रपति को किसान-पुत्र बताते हुए कहा कि उन्‍हें कानूनी मामलों की भी काफी जानकारी है। श्री मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही विश्व ने भारत को जी-20 समूह की मेजबानी की जिम्मेदारी सौंपी है और यह अमृत काल का आरंभ भी है। उन्होंने कहा कि अमृत काल नये विकसित भारत के निर्माण का काल ही नहीं होगा बल्कि भारत इस अवधि में विश्व की भावी दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

 

और भी

फ़ोर्ब्स की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में सीतारमण

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने फोर्ब्स की शक्तिशाली महिलाओं की 19वीं वार्षिक लिस्ट में जगह बनाई है। फोर्ब्स ने साल 2022 में दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट मंगलवार को जारी की है। जिसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 36 वें स्थान पर हैं। जबकि हैरिस तीसरे स्थान पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह लगातार चौथा वर्ष है जब निर्मला सीतारमण ने सूची में जगह बनाई है। पिछले साल वह 37, 2020 में 41 और 2019 में 34वें स्थान पर थीं।

साल 2021 में कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई-अमेरिकी बनीं। कैलिफोर्निया की मूल निवासी कमला हैरिस का जन्म ओकलैंड में हुआ था। उनकी मां भारतीय और पिता जमैका से थे। रिपोर्ट के अनुसार, कमला हैरिस के अलावा ग्लोबल टीवी की प्रमुख बेला बजारिया सूची में एक अन्य भारतीय-अमेरिकी हैं जो 71वें स्थान पर हैं। लंदन में जन्मी बजरिया को 2022 में टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में नामित किया गया था। वहीं मई 2019 में सीतारमण को भारत की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था।

 

 

और भी

भारत ने वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली की दिशा में कदम बढ़ाया

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)।केंद्रीय विद्युत और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने वर्ष 2030 तक 500 गीगा वॉट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के एकीकरण के लिए पारेषण प्रणाली योजना की शुरुआत की। ऊर्जा राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री भगवंत खुबा, विद्युत सचिव आलोक कुमार और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा सचिव भूपिंदर सिंह भल्ला, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव अजय यादव उपस्थित थे।

केंद्रीय ऊर्जा और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने नई दिल्ली में वर्ष 2030 तक 500 गीगा वॉट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के एकीकरण के लिए पारेषण प्रणाली योजना की शुरुआत की। भारत दुनिया में नवीकरणीय ऊर्जा क्षमताओं के विकास की सबसे तेज वृद्धि दर के साथ ऊर्जा परिवर्तन में दुनिया के नेतृत्व करने वालों में से एक के रूप में उभरा है। भारत की ऊर्जा परिवर्तन में बड़ी महत्वाकांक्षाएं हैं और वर्ष 2030 तक 500 गीगा वॉट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली क्षमता स्थापित करने की योजना है, ताकि स्वच्छ ईंधन में वर्ष 2030 तक स्थापित क्षमता का 50 प्रतिशत हिस्सा शामिल हो।

देश में वर्तमान में स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता 409 गीगा वॉट है जिसमें गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से 173 गीगा वॉट क्षमता शामिल है, जो कुल स्थापित बिजली उत्पादन क्षमता का लगभग 42 प्रतिशत है। वर्ष 2030 तक नियोजित नवीकरणीय क्षमता से बिजली उत्पादन के लिए, एक मजबूत पारेषण प्रणाली को पहले से स्थापित करने की आवश्यकता है क्योंकि पवन और सौर ऊर्जा आधारित उत्पादन परियोजनाओं की निर्माण अवधि संबद्ध पारेषण प्रणाली की तुलना में बहुत कम है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए एक व्यापक योजना को अंतिम रूप दिया गया है।

 

 

और भी

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम ने वॉलमार्ट के साथ किया एमओयू

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वॉलमार्ट ग्लोबल सोर्सिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड- एनएसआईसी के बीच 6 दिसंबर, 2022 को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री  नारायण राणे की गरिमामयी उपस्थिति में एनएसआईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गौरांग दीक्षित और वॉलमार्ट की निदेशक व हब प्रमुख सुश्री प्रमिला मल्लैया द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

एनएसआईसी इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से उन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम की कई योजनाओं तथा अन्य सेवाओं का विस्तारित लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा, जो विभिन्न वृद्धि कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को एनएसआईसी द्वारा प्रस्तावित विभिन्न अवसरों के तहत कार्यशील पूंजी प्राप्त करने, थोक खरीद सहायता आदि के विभिन्न लाभों का उपयोग करने का मौका मिलेगा। जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम वास्तव में एनएसआईसी के इकोसिस्टम का हिस्सा हैं, उन्हें प्रासंगिक समूहों में वृद्धि कार्यक्रम से भी जोड़ा जाएगा और इस कार्यक्रम के तहत "मुफ्त" में मौजूदा व्यावसायिक प्रशिक्षण सामग्री, सलाहकार सहयोग, उपकरण और ज्ञान तक उनकी पहुंच सुलभ होगी। यह समझौता वर्ष 2030 तक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को 2 ट्रिलियन डॉलर मूल्य के निर्यात लक्ष्य तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


कार्यक्रम के दौरान श्री नारायण राणे ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे यह देखकर खुशी हुई कि वॉलमार्ट के वृद्धि कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में भारतीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को विस्तार देने, उनके उत्पादन को बढ़ावा देने और विकास का धारक बनने में सक्षम बनाया है। वॉलमार्ट विशेष रूप से महामारी के दौरान प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को कार्यशील बनाने में सहायक रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय एमएसएमई क्षेत्र में 6.3 करोड़ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम शामिल हैं, जो 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर देते हैं। हम आशा करते हैं कि वॉलमार्ट देश में बढ़ते एमएसएमई क्षेत्र को निरंतर अपना सहयोग देता रहेगा। 


श्री राणे के संबोधन पर राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गौरांग दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम भारत में एक मजबूत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के विकास तथा कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस कार्यक्रम के अंतर्गत एमएसएमई को हमारी योजनाओं तक पहुंच बनाने और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को इसके विकास के संसाधन उपलब्ध कराने में मदद करने के उद्देश्य से वॉलमार्ट की वृद्धि योजना के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं। इस साझेदारी के माध्यम से, देश भर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को राष्ट्रीय स्तर पर और दुनिया भर में अपने व्यवसायों का अधिक विस्तार करने के लिए आवश्यक सहयोग मिल सकता है।
 
और भी

गुजरात में बीजेपी की रिकार्ड जीत, कांग्रेस और आप पस्त, 12 दिसंबर को होगा शपथग्रहण समारोह

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात में बीजेपी ने रिकार्ड जीत दर्ज की है। अभी बीजेपी 158 सीटों पर आगे चल रही है। इस बार कांग्रेस ने पिछले साल के मुकाबले खराब प्रदर्शन किया है। आम आदमी पार्टी ने भी दावों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है। रूझानों के अनुसार, भाजपा 158, कांग्रेस 16, आम आदमी पार्टी 4 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

रिकार्ड बहुमत के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि गुजरात में शपथग्रहण समारोह 12 दिसंबर को होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

 गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा कि जनता ने देशविरोधी ताकतों को नकार दिया है। गुजरात की जनता को सिर्फ विकास चाहिए और उसने केवल विकास के नाम पर वोट दिया है। हमारा संकल्प जनकल्याण है।

बता दें कि बीजेपी ने राज्य में 27 साल के शासन के बाद चुनाव लड़े और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पार्टी के 'तुरुप का इक्का' थे और सत्तारूढ़ दल ने सत्ता विरोधी लहर के मुकाबले के लिये 'ब्रांड मोदी' पर भरोसा किया। इस बार मतदान प्रतिशत 2017 की तुलना में लगभग 4 प्रतिशत कम हुआ। राज्य में 2017 में 68.39 प्रतिशत के मुकाबले इस बार सिर्फ 64.33 प्रतिशत मतदान हुआ था ।

और भी

मैनपुरी में डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत, मुलायम परिवार हुआ एकजुट, चाचा शिवपाल ने दिया बड़ा बयान

 लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। हालांकि चुनाव आयोग ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य पर ढाई लाख से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त बना ली है।


खतौली विधानसभा उपचुनाव में सपा के सहयोगी रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने मतगणना के ताजा आंकड़ों में भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर 13 हजार 471 मतों से बढ़त बना ली है।

रामपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती बढ़त के बाद सपा के आसिम राजा भाजपा के आकाश सक्सेना से 11803 मतों से पीछे हो गये हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक और पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को बेहद मजबूत बढ़त मिलने के बाद सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि परिवार एकजुट होकर लड़ा इसलिए पार्टी को 'बड़ी जीत' मिली है।


संवाददाताओं से बातचीत में शिवपाल ने कहा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और समाजवादी सरकार ने मैनपुरी में जो विकास किया है उसकी वजह से बड़ी जीत हुई है। यहां आज भी नेता जी का जलवा कायम है।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार करने वाले शिवपाल ने कहा परिवार में सभी लोग एक साथ रहेंगे। अब जो भी चुनाव होगा, हमारा पूरा परिवार एक होकर ही लड़ेगा। हमारी बहू (डिंपल) की जीत की वजह परिवार का एक होकर लड़ना है।
और भी

रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा 40 हजार वोटों से जीती, बोलीं- गुजरात भाजपा के साथ था और आगे भी...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है। इस चुनाव में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर नॉर्थ सीट से जीत दर्जकर विधानसभा पहुंच गई हैं।


बीजेपी प्रत्याशी रिवाबा जडेजा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के बिपेंद्रसिंह चतुरसिंह जडेजा से 40,963 के भारी अंतर से जीत गई हैं। बीजेपी को जामनगर उत्तर विधानसभा सीट पर कुल पड़े मतों के 65.5 फीसदी वोट मिले।


जीत के बाद रिवाबा जडेजा ने मीडिया से कहा कि गुजरात भाजपा के साथ था और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मुझे एक उम्मीदवार के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार किया, मैं उनके लिए काम करूंगी और मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं।यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हम सभी की जीत हैं।

रिवाबा ने कहा कि गुजरात में भाजपा जिस तरह से 27 साल से सरकार में हैं और  यहां पार्टी ने विकास के मॉडल स्थापित किया है। हम लोग भी विकास को साथ लेकर ही आगे बढ़ाना चाहते हैं। ।


रिवाबा भाजपा से पहले करणी सेना की सदस्य रह चुकी हैं। उन्हें 2018 में करणी सेना के महिला विंग का अध्यक्ष बनाया गया था। रिवाबा को इस सीट से उतारने के लिए बीजेपी ने विधायक धर्मेंद्रसिंह एम जडेजा का टिकट काट दिया था। अब रिवाबा जडेजा ने इस सीट पर जीत दर्ज कर पार्टी के फैसले को सही साबित कर दिया है।

बता दें कि रवींद्र जडेजा की बहन नैना जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। वह अपने क्षेत्र में काफी एक्टिव रहती हैं। 2019 में रिवाबा के बीजेपी में शामिल होने के बाद नैना ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अलग-अलग राजनीतिक पार्टी में शामिल ननद-भाभी के बीच नोकझोंक की खबरें भी अक्सर सामने आती रही हैं।
 
और भी

हिमाचल में जीत से कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह उत्साहित, कहा- विधायकों को लेकर हमें कोई डर नहीं...

 शिमला (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। ताजा रूझानों में कांग्रेस 40 सीटे जीत रही है। वहीं भाजपा 25 और अन्य 3 जीत पर बढ़त बनाए हुए हैं।

इधर चुनाव नतीजों के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनीं प्रतिभा सिंह ने कहा, मैंने विपरीत परिस्थितियों के बीच चुनाव में जीत हासिल की। मुझे कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई।

 
 
 

कांग्रेस के चुनावी वादें पर उन्होंने कहा, हमने जो कहा है वो कर के देंगे।  जनता ने हमें समर्थन दिया, ओपीएस की बात हमने की है। ओल्ड पेंशन स्कीम मिलनी चाहिए। हमने महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने देने की बात की है, युवाओं को रोज़गार देने की बात की है। किसान, बागवान बीजेपी की सरकार से नाराज़ है। महिलाएं हमसे ख़ुश हैं कि हमने उनका ख़्याल रखा है।

यह पूछे जाने पर कि विधायकों के साथ बैठक चंडीगढ़ में होने की बात सुनने में आ रही है, क्या विधायकों के छिटकने का कोई डर है। इस पर प्रतिभा सिंह ने कहा, विधायकों को लेकर हमें कोई डर नहीं है। कहीं तो हमें बैठ कर बात करनी है। उसके लिए शिमला बैठें या चंडीगढ़, इसमें डरने की कोई बात नहीं है। हिमाचल प्रदेश में हमारे पास बहुत सारी जगह हैं, जहां हम बैठ सकते हैं।

 
 
 

उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी के इस चुनाव में हार का डर पहले से था इसिलिए पीएम मोदी को बार बार यहां लाया गया।

 
 
 

उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश में मोदी जी को बार बार क्यों लाया गया.... दावे के साथ कह सकती हूं कि ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि वे डरे हुए थे। लेकिन उसका परिणाम क्या हुआ।

और भी

फर्जी इंटरनेट मीडिया पोस्ट निष्पक्ष चुनाव के लिए बन रहे चुनौती : राजीव कुमार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को कहा कि फर्जी इंटरनेट मीडिया पोस्ट से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रभावित हो सकता है। चुनाव प्रबंधन की देखरेख करने वाली ज्यादातर संस्थाओं के लिए यह साझा चुनौती है। जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबाक की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन सदन पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की।

इस दौरान कुमार ने यह भी कहा कि लोकतंत्र की अवधारणा भारत के ऐतिहासिक प्रसंगों और परंपराओं में बहुत गहराई तक निहित है। भारत के चुनाव की व्यापकता का उल्लेख करते हुए कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग कैसे 95 करोड़ मतदाताओं और 11 लाख मतदान केंद्रों को लेकर पूरी चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाता है। आयोग की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि एक करोड़ से अधिक चुनाव कर्मियों को इस प्रक्रिया में शामिल किया जाता है। राजनीतिक दलों की हर स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित की जाती है।

 

 

और भी

जवाबदेह बनाना किसी व्यक्ति को सफल बनाने का सर्वोत्‍तम तरीका : उपराष्ट्रपति

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को सफल बनाने का सर्वोत्‍तम तरीका उसे जवाबदेह बनाना है और अपारदर्शिता पतन लाने का निश्चित तरीका है।

उप-राष्ट्रपति निवास में आईआरएस अधिकारियों के 75वें बैच के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, वैसा पहले कभी नहीं हुआ और प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग के साथ शासन के साहसिक सुधारों ने प्रणाली को निष्पक्ष और पारदर्शी बना दिया है। उन्होंने कहा, एक इकोसिस्‍टम तैयार किया गया है, जिसमें भारतीय संविधान की प्रस्तावना में सूचीबद्ध आदर्शों को मूर्त रूप दिया जा रहा है।अधिकारी प्रशिक्षुओं को भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए श्री धनखड़ ने उन्हें दृढ़ और निडर होने को कहा। उन्होंने युवा परिवीक्षाधीन अधिकारियों से कहा कि अंत में सत्य, पारदर्शिता और ईमानदार होने की शक्ति ही अकाट्य है।  

सरकार के अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार' के दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि सबसे बड़ी खुशी और संतुष्टि समाज को कुछ लौटाने और लोगों की सेवा करने में निहित है। इस अवसर पर राज्‍य सभा के महासचिव पी सी मोदी,  सीबीडीटी के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, भारतीय राजस्व सेवा के 75वें बैच के अधिकारी प्रशिक्षु और एनएडीटी के संकाय सदस्य उपस्थित थे।

और भी

आरबीआई ने रेपो रेट में की बढ़ोत्तरी, होम लोन से लेकर कार लोन सब हुआ महंगा

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आरबीआई गवर्नर ने तीन दिनों तक चली एमपीसी की बैठक के बाद रेपो रेट को बढ़ाने का एलान किया है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.35% बढ़ोतरी का एलान किया है। अब आरबीआई की रेपो रेट 5.4% से बढ़कर 6.25% हो गई है। इससे पहले आरबीआई ने अक्तूबर व अगस्त में भी रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। मई महीने में भी हुई एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 4.90% कर दिया गया था।

रेपो रेट की बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा कि अगले चार महीनों में महंगाई दर चार प्रतिशत से ऊपर बने रहने की संभावना है। एमपीसी के छह सदस्यों में से पांच ने रेपो रेट बढ़ाने के फैसले का समर्थन किया है। आरबीआई गवर्नर ने रेपो रेट की घोषणा करते हुए यह भी कहा है कि देश में ग्रामीण मांग में सुधार दिख रहा है। कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में भी सुधार हुआ है। आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% रह सकता है। आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा है कि वत्तीय वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सीपीआई 5% रह सकती है।

विशेषज्ञों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति में नरमी के संकेत और वृद्धि को आगे बढ़ाने की आवश्यकता के बीच रिजर्व बैंक बुधवार को अपनी आने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में 35 बीपीएस की वृद्धि का विकल्प चुना है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सोमवार से शुरू हुई मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद सात दिसंबर (बुधवार) को अपनी अगली द्विमासिक नीति पेश की है।

 

 

और भी

MCD चुनाव : आप ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, भाजपा को मिले इतने वोट...

 नई दिल्ली (वीएनएस)। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, भाजपा ने 97 सीटें, कांग्रेस ने 7 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती। 250 वार्डों के लिए अभी मतगणना चल रही है।

 

 

और भी

एमसीडी में चला झाड़ू, आप ने जीते 134 सीट, भाजपा दूसरे नंबर पर

 दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को जीत मिली है। जानकारी के मुताबिक, आप 250 में से 134  सीटें जीत चुकी है, वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा है, जिसने 104 सीटें जीती है और कांग्रेस केवल 9 ही सीटें जीत पाई। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले 15 साल से दिल्ली नगर निगम पर भाजपा (BJP) का शासन था, जिसे आम आदमी पार्टी ने छीन लिया है। 

और भी

भारत को मोटे अनाज का वैश्विक केन्‍द्र बनने का प्रयास करना चाहिए : पीयूष गोयल

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत को मोटे अनाज का वैश्विक केंद्र बनने का प्रयास करना चाहिए। उन्‍होंने नई दिल्ली में मोटा अनाज- अच्छा पोषक आहार विषय पर संगोष्ठी और मोटे अनाज पर प्रथम अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता बैठक में कहा कि इससे अगले वर्ष मनाए जाने वाले मोटे अनाज के अंतरराष्ट्रीय वर्ष की तैयारी में मदद मिलेगी। पीयूष गोयल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाने के भारत के अनुरोध को स्वीकार किया है और 70 से अधिक देशों ने इसका अनुमोदन किया है।

पिछले वर्ष संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के साथ बंगलादेश, केन्या, नेपाल, नाइजीरिया, रूस और सेनेगल की ओर से लाए गए प्रस्ताव को स्वीकार किया था जिसमें 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाने की बात कही गई थी। जी-20 और शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता भारत को मिलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि  इस तरह के नेतृत्व से विश्व मंच पर भारत के बढ़ते कद की स्पष्ट झलक मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने 2018 में मोटा अनाज वर्ष मनाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटे अनाज को निरंतर ऐसे खाद्य के रूप में बढ़ावा दिया है जो देश ही नहीं बल्कि विश्व के सुदूर भागों में पोषण में सहायक होगा। विश्व ने भारत की ओर से शुरू की गई योग से लेकर मोटे अनाज तक की पहल को स्वीकार किया है जिनमें प्रधानमंत्री के वैश्विक नेतृत्व और पूरी दुनिया में भारत की गाथा को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों की सफलता की साफ झलक मिलती है।

 

 

और भी

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और महाराष्ट्र मेट्रो का नाम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और महाराष्ट्र मेट्रो को गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज होने पर बधाई दी है। दोनों संस्‍थाओं ने नागपुर में एक ही खम्भे पर हाई-वे फ्लाईओवर और मेट्रो रेल का सबसे बड़ा डबल डेकर पुल निर्मित करके यह उपलब्धि हासिल की।

श्री गडकरी ने ट्वीट करके कहा कि इस परियोजना ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं और एशिया बुक तथा इंडिया बुक में जगह बनाई है। उन्होंने लगातार चौबीस घंटे काम करके यह उपलब्धि हासिल करने के लिए इंजीनियरों, अधिकारियों और मजदूरों का अभिनंदन किया।

और भी

आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करना हम सभी के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए: अजीत डोभाल

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अजीत डोभाल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों, सुरक्षा परिषदों के सचिवों की पहली भारत-मध्य एशिया बैठक की।  बैठक में उन्होंने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। अजीत डोभाल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल संस्थाओं को सहायता प्रदान करने से बचना चाहिए। फगानिस्तान सहित क्षेत्र में आतंकवादी नेटवर्क का बना रहना भी गहरी चिंता का विषय है।

वित्तपोषण आतंकवाद का जीवन है और आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करना हम सभी के लिए प्राथमिकता होनी चाहिए। मध्य एशिया के साथ कनेक्टिविटी भारत के लिए एक प्रमुख प्राथमिकता है। हम इस क्षेत्र में सहयोग, निवेश और संपर्क निर्माण के लिए तैयार हैं। कनेक्टिविटी का विस्तार करते समय यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि पहल सलाहकारी, पारदर्शी और सहभागी हों। 

और भी