क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

महासमुंद जेल से कैदी फरार, प्रहरी निलंबित

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला जेल से एक कैदी फरार हो गया है। साफ-सफाई के लिए निकाला गया था। लेकिन मुख्य प्रहरी को चकमा देकर कैदी फरार हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक फरार कैदी नकुल उम्र 23 वर्ष निवासी पिथौरा धारा 457, 380 के जुर्म मे एक वर्ष का सजा काट रहा था. कैदी को 29 अक्टूबर को सजा मिली थी। इस घटना के बाद जेल विभाग में हड़कंप मच गया। जेलर ने मुख्य प्रहरी राणा प्रताप को निलंबित कर दिया है।

और भी

पैसा दुगना करने का लालच देकर करोडो रूपए की ठगी करने वाला गिरफ्तार

 जशपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पैसा दुगना करने का लालच देकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोगों से 4 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करके यहां लाया गया है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दिनेश सैनी के रूप में हुई है। 

 

पीड़िता अरुणा लकड़ा ने 26 जून 2022 को ठगी का मामला दर्ज करवाया था कि शुष्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर दिनेश सैनी ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर कुनकुरी में उससे से 6 साल में रकम दुगना करने का वादा करके 17.50  लाख  रुपए ले लिए थे। 

पुलिस ने आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार किया और यहाँ लेकर आयी।  आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी की है। 

 

 

और भी

महिला पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान गोवर्धन यादव, सीपत धनुहार उर्फ  बालक और घनश्याम भारिया के रूप में की है। 

 
 
 

आरोपियों ने पिछले महीने एक रात को ग्राम केंदैखार की रहने वाली पीड़िता सुभद्रा भरिया पर जानलेवा हमला कर दिया था। घटना के बाद महिला अस्पताल में लगभग 20 दिनों तक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही, जब उसकी हालत थोड़ी ठीक हुई तो उसने पुलिस इस घटना की जानकारी दी। 

पुलिस को पता चला कि आरोपी गोवर्धन, सुभद्रा से रंजिश रखता था जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया। 

 

और भी

8 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिलासपुर पुलिस ने जुआ खेलते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।  ये मामला शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस ने बताया कि पकडे गए आरोपियों में अभिषेक शंकर, शनि मानिकपुरी, अजीत सिंह, राजा सिंह, रामरतन,  संदीप कुमार, आशीष भारद्वाज और अनुराग हंस शामिल है। 

 
 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को मोपका चेक डैम के पास मुखबिर की सुचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। 

 
और भी

पुलिस की गिरफ्त में आया महिला से छेड़खानी का आरोपी

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को  बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान विकास साहू उर्फ विक्की के रूप में हुई है। 

 

पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी कि वो जब अपने अधिवक्ता के घर  कानूनी सलाह लेने गयी थी तब आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की, और विरोध करने पर उसके बाल पकड़कर गाली दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट भी की। 

पुलिस ने आरोपी को नेहरू चौक के पास से पकड़ा और पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म काबुल कर लिया।  

 

 

और भी

ऑन-लाईन सट्टा एप के खिलाफ कार्रवाई जारी, भोपाल में 10 गिरफ्तार

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुर्ग पुलिस की महादेव एप, रेडूडी अन्ना और अंबानी ऑन-लाईन सट्टा एप के खिलाफ जारी अपने अभियान में बुधवार को मध्यप्रदेश में फिर 10 आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पायी है। 


पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में नीरज गुप्ता, अनिकेत कुर्रे, नीलमणी देवदास, निहाल सिंह राजपूत, अल्ताफ राजा, हिमांषु सिंह, शशांक चंद्रा, विवेक सिंह, योगेश यादव और गजेन्द्र सिंह निषाद शामिल है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी महादेव एप के 1 पैनल से सट्टे का संचालन कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने  3 नग लेपटॉप, 16 नग मोबाइल और 13 नग एटीएम कार्ड बरामद किया है। 
 
और भी

नाबालिग लड़की को किया अगवा फिर किया रेप, इंस्टाग्राम में हुई थी दोस्ती

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश के बिलासपुर जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। ये घटना जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र की है। 

पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय पीड़िता अपनी बुआ के घर में रहकर दसवीं कक्षा में पढ़ रही थी जहाँ उसकी दोस्ती आरोपी से इंस्टाग्राम के जरिये हुई। रोज की तरह नाबालिग लड़की कल भी ल जाने निकली थी लेकिन वो दोपहर तक नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आरोपी युवक पीड़िता को शाम को घर बाहर ही छोड़ के भाग गया  तब नाबालिग ने परिजनों को घटना के बारे बताया कि आरोपी ने बाइक में घुमाने के बहाने जबरदस्ती अपने रिश्तेदार के सूने घर में ले जाकर पीड़िता से रेप किया। 

 
 
 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अपहरण और रेप का मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश जारी है।

 

 

और भी

घर के बाहर खड़ी स्कूटी की चोरी में शामिल आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी की चोरी में शामिल आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ये मामला तोरवा थाना का है। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपक यादव के रूप में की है। 

 

प्रार्थी बी. श्रीनिवास राव ने हाल ही में पुलिस में रिपोर्ट लिखाई थी कि इसी साल अगस्त में घर के सामने खड़े स्कुटी को अज्ञात आरोपी ने चुरा लिया था। 

मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी को रायपुर से पकड़ा गया और आरोपी के कब्जे से चोरी की गयी स्कुटी को जप्त किया।

 

 

और भी

अवैध शराब की बिक्री करने वाला गिरफ्तार

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अवैध महुआ शराब की बिक्री करने वाले को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  ये मामला कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बेचने वाले आरोपी की पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी अपने घर में ही अवैध रूप से महुआ शराब बनाकर बिक्री करता है। मुखबिर से सुचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया और उसके कब्जे से  8 लीटर शराब जप्त किया। 

 
और भी

करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी के 4 डायरेक्टर गिरफ्तार...

 बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। करोड़ों की ठगी कर फरार चिटफंड कंपनी कर 4 डायरेक्टरों को बलौदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को धौलपुर जेल राजस्थान से न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गरिमा रियल स्टेट के नाम से कंपनी का संचालन करते थे। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में ही इस कंपनी के खिलाफ 27 करोड़ 61 लाख 80 हजार रकम वापसी के लिए 9312 लोगों ने आवेदन दिए हैं। इसके पूर्व में भी इस चिटफंड कंपनी के 2 आरोपी डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया जा चुका है।


आरोपियों के नाम
शिवराम पिता माधव सिंह कुशवाहा उम्र 33 वर्ष निवासी जमालपुर थाना कलौरी जिला धौलपुर राजस्थान
जितेंद्र पिता रामनाथ कुशवाहा उम्र 33 वर्ष निवासी जमालपुर थाना कलौरी जिला धौलपुर राजस्थान ।

 


बनवारी लाल पिता हरिबाबू लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी बहरावती थाना कलौरी जिला धौलपुर राजस्थान


विजेंद्र पाल पिता वीर सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी उम्मेदीनगर पदमा राजाखेड़ा जिला धौलपुर राजस्थान

 

 

 
और भी

फेक कॉल कर ठग रहे साइबर गिरोह के 8 युवक और 14 युवतियां पकड़ाई,

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध ऑनलाइन ठगी के मामलों में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिये पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के कुशल मार्गदर्शन, एडिशनल एसपी संजय महादेवा के पर्यवेक्षण पर सायबर सेल व थाना के स्टाफ की गठित अलग-अलग पुलिस टीमें पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में दबिश   दबिश दे रही हैं।जिसमें पुलिस को थाना कोतवाली, थाना लैलूंगा एवं थाना पुसौर के मामलों में बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिले की एक टीम अभी भी दिगर प्रांत में आरोपियों की पतासाजी पर है।

सीएसपी रायगढ़ अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में गठित 15 सदस्यीय टीम द्वारा करीब एक सप्ताह से पश्चिम बंगाल के विभिन्न ठिकानों पर दबिश के क्रम में अंतर्राज्यीय साइबर ठगों गिरोह के मूल ठिकाने पर सुनियोजित तरीके से छापेमार कार्रवाई की गई है।, जिसमें पुलिस टीम के हाथ ऑनलाइन ठगी के  में शामिल आरोपित 8 युवक और 14 युवती हाथ  आईं हैं।

 

रायगढ़ की पुसौर पुलिस द्वारा एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोलकाता के न्यायालय से थाना पुसौर के ऑनलाइन ठगी मामले में वांछित इन 22 आरोपियों का ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी पेश किया गया जिसमें 8 आरोपी युवकों का न्यायाधीश द्वारा ट्रांजिट रिमांड दिया गया तथा 14 आरोपित युवतियों को सशर्त अंतरिम बेल का लाभ देकर ट्रांजिट रिमांड खत्म होने की अवधि के पूर्व रायगढ़ न्यायालय में उपस्थित होने क़ा आदेश दिया गया है। सभी 22 आरोपियों को पुसौर के धोखाधड़ी मामले में न्यायिक रिमांड पर पेश किया जावेगा।

थाना पुसौर का पंजीबद्ध अपराध का संक्षिप्त विवरण

जानकारी के मुताबिक थाना पुसौर के अपराध क्रमांक 357/2022 धारा 420 आईपीसी के प्रार्थी आदित्य मिश्रा निवासी ग्राम महलोई थाना पुसौर द्वारा थाना पुसौर में 8 सितंबर 2022 को एक लिखित आवेदन देकर धोखाधड़ी  की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके अनुसार उसे अगस्त माह में 3 अलग-अलग मोबाईल नंबरों से अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) कॉल कर गांव में एयरटेल कंपनी का टावर लगाने के संबंध में चर्चा कर घर व प्लाट चाहिये बोला था और घर व प्लाट के एवज में प्रति माह 15,000 रूपये किराया व बोनस तौर पर 15 लाख रूपये एक साथ देने का लालच दिया था । ऐसा कहकर ठगों ने डाक्यूमेंट्स तैयार करने, इंश्युरेंस, NOC व मटेयिल के लिए रूपये जमा करना होगा कहकर कुल 1,82,460 रूपये जमा कराकर धोखाधड़ी की थी ।

पुलिस की रेड कार्रवाई

एसपी अभिषेक मीना द्वारा एडिशनल एसपी संजय महादेवा एवं सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय को मामले की सूक्ष्मता से जांच पड़ताल के निर्देश दिए गए और साइबर सेल प्रभारी एसआई कमल किशोर पटेल को पीड़ित को जिन नंबरों से कॉल कर रुपयों की ठगी की गई थी उन नंबरों को सर्विलांस में रखकर इनपुट निकालने का  काम सौंपा गया।

सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय केवल 6 संदिग्ध नंबर के धारकों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम लेकर पश्चिम बंगाल रवाना हुए। टीम को पुलिस अधीक्षक मीना मार्गदर्शन कर रहे थे। उन्होंने साइबर सेल को आवश्यक जानकारियां टीम को शेयर करने कहा गया था। रायगढ़ पुलिस स्थानीय कोलकाता जोरासांकी पुलिस की मदद से जोरासांकी मेट्रो के गेट परबड़ी सूझबूझ से रेड कर आरोपी शमसूद हुसैन (19 साल) निवासी बेलगछिया रोड़ कोतकाता को हिरासत में लिया गया। आरोपी शमसूल पुलिस की कड़ी पूछताछ में बताया कि उसका ऑफिस उसी लोकेशन में संचालित है जहां तक पुलिस पहुंच रही थी और एग्जैक्ट लोकेशन नहीं मिलने से आरोपीं  पकड़ में नहीं आ रहे थे।।

आरोपियों का  वारदात करने का तऱीका 

आरोपी शमसूल हुसैन नें  बताया कि उस बिल्डिंग के दो कमरों को उनका परिचित (कॉल सेंटर के दोनों संचालक) किराए में लेकर अवैध तरीके से कॉल सेंटर चला रहे हैं । इस कॉल सेंटर में  ठगी का गिरोह चलाया जा रहा है । ये लोग पूरे भारत में लोगों को मोबाइल टावर लगाने के नाम पर कॉल कर ठगते हैं। सभी का अलग-अलग कार्य हैं, ऑफिस में मैनेजर- गोपाल कंडारऔर दीपिका मंडल तथा टीम लीडर- बीना साव उर्फ़ डाली, मधु यादव, जूली सिंह, स्नेहा पाल, पूजा राय है तथा उनके साथ – राम कुमार साव, पूजा सिंह, विशाल सेठ, पिंकी राजभर, पूजा पासवान, पूजा शर्मा, रिंकी साव, इंद्रोजीत दास, पूजा दास, अंकु गुप्ता, अनिल शाह, कामिनी पोद्दार, प्रियंका चौधरी, रोहित साव सभी लोगों को ठगी करने में माहिर हैं। ऑफिस के स्टाफ दो अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं – जिसमें एक “राधे-राधे” और दूसरा “नेवर गिव अप ग्रुप” है इनके सीनियर के कहने पर सभी आरोपीगण प्रतिदिन 250 से 300 लोगों को कॉल करते हैं और अपना-अपना डायरी मेंटेन करते हैं कि कस्टमर से कितने रुपए प्राप्त हुए किन से क्या डॉक्यूमेंट लेना है।

इन सब का जिक्र उस डायरी में होता था। सभी अलग-अलग नामों से लोगों को कॉल करते थे। आरोपी शमसूल बताया कि उसके सीनियर गूगल से सीरीज नंबर लेकर इन्हें मुहैया कराते थे और उन नंबरों पर कॉल कर लोगों को अपने झांसे में लेना होता है । ये लोग सबसे पहले कॉलर से टावर लगाने के नाम पर लुभावनी स्कीम बताते थे जिसमें उनसे पूछा जाता था कि क्या उनके पास 10X10 का जमीन है किसके अधिकार की जमीन है। उसके बाद जमीन पर टावर लगाने की फ्रॉड स्कीम बताकर प्रलोभन देते थे कि इन्हें 10 साल के लिए 15,00,000 रुपए देंगे, ₹12,000 प्रतिमाह किराया देंगे तथा घर के एक पढ़े-लिखे सदस्य को 10 से 15,000 की नौकरी भी दी जाएगी। जब कॉलर राजी हो जाता था तब उन्हें कमर्सियल लायसेंस, इंश्युरेंस, NOC आदि के नाम पर ड्क्युमेंट व रूपये मांगे जाते थे।

 

इनके पास केवल एक स्मार्टफोन मोबाइल नंबर 8902251001 है जो उनके कॉल सेंटर में रखा है। इस स्मार्टफोन का इस्तेमाल व्हाट्सएप के जरिए डॉक्यूमेंट मंगाने का होता था। कस्टमर इनके लुभावने स्कीम में आ जाने पर उन्हें अपने सीनियर कॉल सेंटर के दोनों संचालक, मधु, गोपाल, स्नेहा, बिना उर्फ डाली, दीपिका मंडल, पूजा राय आदि हैंडल करते थे। इनका कहना है कि हर 5 में से एक व्यक्ति इनके झांसे में आता है। सीएसपी पूरी जानकारी लेने के बाद एसपी मीना को अवगत कराये। एसपी मीना रेड का समय निर्धारित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया व टीम को गोपनियता बरतने की समझाईश दी । पुलिस टीम स्थानीय जोरासांकी पुलिस को लेकर 3 अलग-अलग टीमें बनाकर शमसुल हुसैन को लेकर सुभाष नगर रोड दक्षिण दमदम के एक पुराने बिल्डिंग के दो कमरों में संचालित हो रहे अवैध कॉल सेंटर के बाहर पहुंची। टीम बाहर जाने के रास्तों को ब्लॉक कर एकाएक सीएसपी अपनी टीम लेकर कमरे तक पहुंचे।

 

सबसे पहले एक कमरे को बाहर से बंद कर दौड़कर दूसरे कमरे तक पहुंचे। इतने में बंद कमरे में अंदर रहे युवक युवती मामले को भापकर स्वयं दरवाजे को अंदर से बंद कर अपने मोबाइल व कुछ सामग्रियों को खिड़की से नीचे फेंक रहे थे। तत्काल एक आरक्षक बिल्डिंग के नीचे जाकर सामानों को नाली में जाने से बचाया। तब सीएसपी दोनों कमरों में स्टाफ के साथ जाकर अपने नियंत्रण में लिये स्थानीय पुलिस की मदद से कॉल सेंटर में काम कर रहे 14 लड़की व 8 लड़कों को उनके हितबध्द्ध साथियों के काफी विरोध के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त आफिस तथा उनके स्वयं के निज़ी  प्रयोग के 44 मोबाइल तथा सभी आरोपियों के डायरियां जप्त की गईं  है।

 

जांच में पता चला कि कॉल सेंटर के संचालक के बैंक अकाउंट में कोई रकम नहीं रखता था वह अपने परिचितों को धोखे में रखकर उनके आईडी पर बैंक अकाउंट खोल कर उनका एटीएम, चेक बुक वगैरह उपयोग कर रहा था और कस्टमर से फोन पे, गूगल पे तथा बैंक अकाउंट के माध्यम से रुपए प्राप्त करता था।

आरोपियों के जप्त मोबाइल में लगे सिम का कॉल रिकॉर्ड निकालकर साइबर सेल की टीम द्वारा उन नंबरों से किए गए कॉल की जानकारी लेने पर छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग, कोरबा, खैरागढ़, धमतरी, कबीरधाम तथा मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल में आरोपियों द्वारा ठगी की जानकारी मिली है जिसमें ठगी की रकम एक करोड़ से अधिक रुपए का होना पता चला है। रायगढ़ पुलिस आरोपी के मुंबई, कोलकाता, त्रिपुरा आदि स्थानों में खोले गए 9 बैंक अकाउंट फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देशन पर संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों से संपर्क कर उन्हें पत्राचार कर मामले की जानकारी दी गई है। फरार कॉल सेंटर के संचालक की खोज में पुलिस की एक टीम लगी हुई है।

 

 

और भी

रेलवे सुरक्षा बल ने ट्रेन में चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑपरेशन "यात्री सुरक्षा" के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब पोस्ट रायपुर व जीआरपी के साथ यात्री सामान की चोरी में संलिप्त 1आरोपी को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को सुबह 11.30 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक सनातन थानापति, प्र आ. व्ही सी बंजारे,आ.देवेश सिंह जीआरपी रायपुर के सउनि राजेंद्र सिंह पटेल, प्रआर दीपक मिश्रा के साथ रेलवे स्टेशन रायपुर के 1ए प्लेट फार्म के सामने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को मोबाइल बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश करे संदेह के आधार पर पकड़ा। पूछताछ करने पर अपना नाम पता- अमर कुम्हार उर्फ रिंकू तंतुबाय, पिता-राजाराम कुम्हार, उम्र-26 साल, निवासी-ग्राम पोढ़ालैंड, बन्नी ब्रिज चाय बागान, थाना-अलगापुर, जिला-हैलाकंडी (असम) वर्तमान हाल पता खाल बाड़ा मंदिर के पास, थाना गुढियारी, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ और बताया। आगे पूछताछ में उसने एक माह पूर्व सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन और रायपुर स्टेशन के बीच खडी गाड़ी संख्या 20847 दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से एक महिला यात्री का हाथ में रखा मोबाइल छीन कर चोरी करना स्वीकार किया और आज बेचने के फिराक में था बताया। उसके पास से एक वन प्लस नोर्ड मोबाइल ब्लू रंग का मिला जिसका कीमती 27999/- रुपया मोबाइल का आईएमईआई मिलान करने पर जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक-132/2022 धारा-379 आईपीसी दिनांक 26-10-2022 में संलग्न कर न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

 

 

और भी

CG : लेडी डॉन शबाना के बेटे ने युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना से सनसनी फ़ैल गई है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी हुई जिससे पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि लड़के को चाकू मारने वाला आरोपी लेडी डॉन शबाना का बेटा है। लेडी डॉन शबाना के बेटे रिहान ने घर में घुसकर युवक को चाकू मार दिया है। 

घायल युवक का नाम शुभांश बताया जा रहा है। घायल युवक को गंभीर अवस्था में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

 
 
 

ख़बरों के मुताबिक, आरोपी के पिता को NDPS एक्ट के तहत जेल भेजा गया था जिसकी युवक ने मुखबिरी की थी। आरोपी ने युवक के पसली, कमर और पीठ में चाक़ू से वार किया है। दोनों युवक नशे के आदी बताए जा रहे हैं और घटना भी नशे में ही हुई है। 

 

 

और भी

Raipur : नाबालिग से बलात्कार और देहव्यापार मामले में आरक्षक की संलिप्पता, SSP ने किया सस्पेंड...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना में पदस्थ आरक्षक की संलिप्तता देह व्यापार और बलात्कार से जुड़े मामलों में आ रही थी। इसकी शिकायत एसएसपी प्रशांत अग्रवाल तक पहुंची तो एसएसपी ने आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  

आरक्षक का नाम केशव सिन्हा है। इस मामले में जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध कमांक 84 / 2019 धारा दिनांक 15.06.2019 धारा 366 ए, 376, 376(3), 376 डी बी 120 बी भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है।

और भी

देह व्यापार में शामिल विदेशी महिला सहित तीन चढे पुलिस के हत्थे, दलाल फरार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक नामी गिरामी होटल से पुलिस ने विदेशी महिला सहित तीन महिलाओ को देह व्यापार करने के मामले में गिरफ्तार किया है वहीँ इस देह व्यापार का संचालन करने वाला दलाल फरार है। 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार होने वाली महिलाओ में एक ज्बेकिस्तान और दो महिला देश के पंजाब प्रांत से है। 

 
 
 

पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि एक ब्रोकर ने देह व्यापार के प्रदेश के बाहर से  वी आई पी रोड के पास अग्रसेन धाम मोड़ स्थित एक बड़े होटल में 3 लड़कियाँ बुलाकर देह व्यापार का संचालन कर रहा है। 

पुलिस ने होटल में चेकिंग के दौरान 3 अलग-अलग कमरों से इन महिलों को पकड़ा है। आरोपी महिलाओं ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया एक दलाल जिसकी पहचान रायपुर शहर के टिकरापारा निवासी धरम उर्फ़ राहुल ने उन्हें होटल में बुलाकर देह व्यापार करा रहा थाl 

 
 
 

पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी दलाल गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।  इसके अलावा होटल के मैनेजर से भी छताछ की जा रही है।

 

और भी

सूने मकानों में चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बिलासपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के सूने मकानों में चोरी की घटना को अंजाम देने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  ये मामला जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के नाम  बबलू रजक और रवि अगरिया है।  

 

दोनों आरोपियों ने 17-18 की दरमियानी रात बगदेवा पथरापाली के 2 अलग-अलग घर मे और नवापारा लिम्हा में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मोबाइल फ़ोन और सोने-चांदी के जेवर सहित नगद रूपए चुराए थे। पुलिस ने चोरी हुए मोबाइल फ़ोन लोकेशन के आधार पर आरोपियों को पाली थाना क्षेत्र के जंगलों से पकड़ा।  

आरोपियों ने पकडे जाने के बाद बाद पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी किये सामने को  भंडारखोल में छिपा कर रखा है।  जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाईल 3  मोबाइल फ़ोन, चांदी के करधन, चांदी की पायल,  4  बिछिया, सोने का लॉकेट, सोने का मंगलसुत्र, सोने का गेहूं दानाऔर 15000 रूपये नगद जप्त किया है।  

 

 

और भी

पत्नी की हत्या के आरोप में पति हुआ गिरफ्तार

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिलासपुर पुलिस ने रविवार को एक 42  वर्षीय व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ये मामला शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र है। 

पुलिस ने गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बिलासा के रहने वाले अजय गुप्ता के रूप में की है।

 

पुलिस को आरोपी की पत्नी मुन्नी बाई केंवट की लाश शनिवार सुबह शहर के गीतांजलि सिटी के पीछे मिली थी जिसके बाद पुलिस ने इस मामले से गुप्ता से पूछताछ शुरू की।  

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ के दौरान हत्या करना कबूल करते हुए बताया कि वो अपनी पत्नी की चरित्र पर शंका करता था जिसके चलते आये दिन दोनों के बीच झगडे होते थे।  दोनों के बीच हुए ऐसे झगडे में आरोपी ने अपनी पत्नी का गला स्कार्फ से दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। 

और भी

कार से कर रहा था शराब की तस्करी, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

 महासमुंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रिट्ज कार में अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  ये मामला सांकरा थाना  का है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम हेमंत खूंटे जो की जिले के बसना क्षेत्र का निवासी है। 

 
 
 
 
 

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम भगत देवरी ओवर ब्रिज के नीचे आरोपी भारी मात्रा में मारुति रिट्ज कार में शराब अवैध बिक्री करने के लिए रखा है।  जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को घेरेबंदी करके पकड़ा और कार की तलाशी ली गई जिसमे गगाड़ी की डिक्की में  50 लीटर महुआ शराब मिला। 

पुलिस ने आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई की। 

  

और भी