क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

आबकारी विभाग ने बागबहार में विदेशी मदिरा किया जब्त

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर अग्रवाल के मार्गदर्शन व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में विगत दिवस आबकारी विभाग की ओर से बागबहार गांधी चौक स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी लेकर 48 पाव मैकडावल नं.1 व्हिस्की मात्रा 8.640 लीटर व 06 बोतल किंगफिशर बीयर मात्रा 3.900 लीटर अन्य प्रांत उड़ीसा की विदेशी मदिरा जप्त किया गया है। साथ ही आरोपी को छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर कार्यवाही किया जा रहा है।

 
और भी

जैकलीन को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन फर्नाडीज का नाम बुरी तरह फंसा हुआ है। इस मामले में जैकलीन से लगातार पूछताछ हो रही है। इतना ही नहीं, इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच की आंच अभिनेत्री की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी तक पहुंच गई थी। इन सभी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी दावा कर दिया कि जैकलीन का सुकेश चंद्रशेकर के साथ कनेक्शन है, जिसके बाद अभिनेत्री को पटियाला हाउस कोर्ट ने तलब किया।

अब जैकलीन पटियाला हाउस कोर्ट पहुंच गई हैं। पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के वकील ने उनके लिए जमानत याचिका दायर की है। वहीं, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने भी जैकलीन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। तब तक उसकी नियमित जमानत कोर्ट में लंबित है। जैकलीन के वकील के अनुरोध पर कोर्ट ने जैकलीन को 50 हजार रुपये के मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी। 

और भी

भारी लापरवाही : परमिट नियम का उल्लंघन कर चल रही थी बसें, 1.70 लाख का ठोंका जुर्माना...

त्यौहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन सख़्त

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने यात्री बसों पर कार्रवाई करते हुए दो दिनो में 1 लाख 70 हज़ार रुपए का जुर्माना वसूल किया है। त्यौहारी सीजन में बसों से यात्रा करने वाले लोगों की सुविधा को लेकर यह कार्रवाई की गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने दो दिनो ने लम्बी और छोटी दूरी पर चलने वाली लगभग 75 बसों पर चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की है।

ज़िले के कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने परमिट नियमों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों और चालकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश आर टी ओ को दिए है। 

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने आज यहाँ बताया कि ज़िले में चलने वाली यात्री बसों की औचक चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। कई रेल गाड़ियों के रद्द होने से अभी चल रहे त्यौहारों के दौरान बसों में यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर बसों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि दो दिनों में 75 बसों पर परमिट शर्तों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई कर एक लाख 70 हज़ार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है।

आर टी ओ ने बताया कि अधिकांश बसों में यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया लेने, किराया लेकर उचित टिकट नहीं देने, बसों में निर्धारित किराया सूची नहीं लगाने, चालक- परिचालक द्वारा वर्दी नहीं पहनने से लेकर सही समय पर बसें नहीं चलने जैसे परमिट की शर्तों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। परिवहन अधिकारी ने सभी बस संचालकों और चालक-परिचालको से बसों को परमिट शर्तों के हिसाब से ही चलाने की अपील की है।

और भी

कौहाबाहरा में 5 बोरी डीएपी व 14 बोरी सुपर फास्फेट खाद चोरी, तीन गिरफ्तार

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 19 व 20 अगस्त के मध्य घटना स्थल ग्राम कौहाबाहरा बाजार चौक स्थित गोदाम में रखे 05 बोरी डीएपी खाद व 14 बोरी सूपर फोस्फट खाद कीमती करीब 13220 रुपए को अज्ञात व्यक्ति की ओर से चोरी कर ले गया है, कि प्रार्थी हीरासिंग मरकाम पिता फत्तेसिंग मरकाम उम्र 49 वर्ष साकीन गुहाननाला थाना दुगली की रिपोर्ट पर अपराध कमांक 09/22 धारा 457,380 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर की ओर से गंभीरता से लेते तत्काल कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी नगरी  मयंक रणसिंग के नेतृत्व में प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी व स्टाफ  की ओर से आसपास के तकनीकी साक्ष्यों व मूखबिर सूचना के आधार पर एवं संदिग्धों से पूछताछ किया गया, 

पूछताछ के दौरान संदेही प्रेमशंकर उर्फ  गणेश ध्रुव पिता किशोर कुमार ध्रुव उम्र 25 वर्ष साकीन कौहाबाहरा थाना दुगली, डिगेश्वर उर्फ गोलु सेन पिता कनक प्रसाद सेन उम्र 30 सा व कौहाबाहरा थाना दुगली, ओमप्रकाश उर्फ  लोकनाथ मंडावी पिता आयतू राम मण्डावी उम्र 22 वर्ष साकीन कोलियारी थाना दुगली जिला धमतरी की ओर से घटना कारित करने कबूल करते हुए चोरी किये 02 बोरी कीमती 900 रुपए व घटना में प्रयुक्त किये गये आरोपीगणों के मेमोरेण्डम साक्ष्य के आधार पुराना थाना परिसर में फारेस्ट विभाग के बने मकान के कमरा से जप्त किया गया है व बाकी 12 नग रासायनिक खाद को तीनों मिलकर बेचकर पैसा को खर्च कर देना बताये है आरोपियों को रिमाण्ड पर भेजा गया।

और भी

वेश्यावृत्ति से किया इनकार, तो दे दिया नहर में धक्का...

 ऋषिकेश (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पिछले 5 दिनों से लापता अंकिता भंडारी की नहर में धकेल कर हत्या की गई। यह खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर रिजॉर्ट के संचालक पूर्व राज्यमंत्री के बेटे रिजॉर्ट संचालक पुलकित आर्य व उसके दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया। अंकिता की शव तलाशने के लिए पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद ली। चीला नहर का पानी बंद कराया लेकिन शुक्रवार शाम तक उसका शव बरामद नहीं किया जा सका।

शनिवार सुबह अंकिता का शव बरामद कर लिया गया। एएसपी कोटद्वार शेखर सुयाल ने शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पौड़ी गढ़वाल के नांदलस्यूं पट्टी के श्रीकोट निवासी अंकिता भंडारी (19) वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। वह गत 18 सितंबर को रहस्मय ढंग से लापता हो गई थी। रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य की ओर से उसकी गुमशुदगी राजस्व पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई।  

बृहस्पतिवार तक अंकिता का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मामला लक्ष्मणझूला थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो रिजॉर्ट के संचालक और उसके मैनेजरों की भूमिका सामने आई।  रिजॉर्ट के कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि 18 सितंबर को शाम करीब आठ बजे अंकिता रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित और भास्कर के साथ रिजॉर्ट से गई थी। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे ये तीनों ही रिजॉर्ट में लौटे।

अंकिता उनके साथ नहीं थी। इस आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने सारे घटनाक्रम को उगल दिया।  उन्होंने पुलिस को बताया कि अंकिता पर वह यहां आने वाले ग्राहकों से संबंध बनाने को कहते थे। यह बात अंकिता सबको बता रही थी।

वह बार-बार रिजॉर्ट की हकीकत सामने लाने की धमकी दे रही थी। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन दो अलग-अलग वाहनों पर चारों लोग चीला बैराज के पास गए। वहां पर उन्होंने फास्टफूड के साथ शराब पी। इसके बाद आगे चले और नहर किनारे रुक गए। यहां पर पुलकित और अंकिता का फिर से झगड़ा होने लगा। इस बीच अंकिता ने पुलकित का मोबाइल फोन छीनकर नहर में फेंक दिया।

इस बात पर पुलकित को गुस्सा आ गया और उसने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया। अंकिता ने दो बार पानी से ऊपर आकर बचाने की आवाज लगाई। मगर, तीनों डर गए और वहां से भागकर रिजॉर्ट में आ गए। यहां पर उन्होंने कर्मचारियों को इस तरह से बताया कि अंकिता अपने कमरे में है।

कुछ देर बाद तीनों ही राजस्व पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराने चले गए।  एएसपी ने बताया कि लंबी पूछताछ के बाद पुलकित आर्य (निवासी स्वदेशी भवन, आर्यनगर, ज्वालापुर हरिद्वार), अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता आर्य (निवासी दयानंद नगरी, ज्वालापुर, हरिद्वार) और सौरभ भास्कर (निवासी सूरजनगर, ज्वालापुर, हरिद्वार) को हत्या, साक्ष्य छुपाने आदि के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। हत्याकांड के आरोपियों को लेकर कोटद्वार न्यायालय जा रही जीप को गंगा भोगपुर के आक्रोशित लोगों ने रोक लिया। लोगों ने जीप के शीशे तोड़कर आरोपियों के कपड़े फाड़ दिए और उनकी जबरदस्त पिटाई की।

यही नहीं लोगों ने गाड़ी को पलटने की कोशिश भी की। करीब 45 मिनट बाद एएसपी शेखर सुयाल मौके पर पहुंचे और लाठीचार्ज करवा भीड़ को मौके से भगाया।

और भी

जेल से फरार कैदी की सूचना देने पर मिलेगा 5 हजार का इनाम...

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला जेल से फरार कैदी की सूचना देने या उसे गिरफ्तार कराने वाले को 5 हजार का इनाम मिलेगा। कबीरधाम एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इसकी घोषण की हो।

कबीरधाम जिले के थाना बोड़ला के अपराध कमांक-113/2014 धारा-304 बी , 306, 302,34 भादवि 3.4 दहेज प्रतिशेध अधिनियम 1961 व 4 पाक्सो एक्ट के तहत विवेचना के दौरान 7 अगस्त 2014 को थाना बोडला पुलिस ने आरोपी लामू तिलकवार को विधिवत गिरफतार कर न्यायालय कवर्धा में पेश कर जिला जेल कवर्धा दाखिल किया था। जो 29 जून 2015 को जिला जेल कवर्धा से फरार हो गया था। जिसकी पता तलाश के लिए प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस रेग्यूलेशन के पैराक्रमांक -80 -ए में निहित प्रावधानों के तहत् फरार आरोपी के बारे में सूचना प्रदान करने वाले/आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व्यक्ति को 5000/- रूपये ( पांच हजार रूपये ) के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया जाने की घोषणा की है। ताकि आरोपी के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा सके।

और भी

इंग्लैड-पाकिस्तान मैच पर दांव लगा रहे 5 सट्टेबाज गिरफ्तार

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंग्लैड पाकिस्तान क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से ऑनलाइन सट्टा में लाखों के हिसाब के साथ नकद 6 हजार 700 रुपए जब्त किया गया है। यह कार्रवाई कोतवाली पुलिस ने की है।


इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा ऑनलाइन सट्टा लेने सटोरियों के संभावना को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया था। मुखबिर से मिले पुख्ता सूचना पर पुलिस की टीम शहर के संजय मार्केट, चांदमारी और महामाया मंदिर उर्दना के पास ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा ले रहे आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़ा। कार्रवाई के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा 5 आरोपियों को ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लेते पकड़ा है। उनके पास से लाखों रुपए का सट्टे का हिसाब पर्ची एवं नगद रकम 6 हजार 700 रुपए जब्त किया गया। इसके अलावा मोबाइल भी जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में संजय मार्केट से आरोपी विनोद सारथी पिता मनोज सारथी 36 साल निवासी जोगीडीपा व दिलीप चौहान पिता केदारनाथ चौहान 38 साल निवासी कयाघाट जूटमिल को पकड़ा है। वहीं चांदमारी से पिंटू हलवाई पिता स्व. कान्हा हलवाई 40 साल निवासी चांदमारी कोतवाली व महामाया मंदिर उर्दना के पास से इमरान अंसारी पिता स्व. बसीर अंसारी 23 साल उर्दना बस्ती कोतवाली व संजय पासवान पिता सुरेश पासवान 22 साल उर्दना बस्ती कोतवाली को गिरफ्तार किया है।

 
 



कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष नागर, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक विनोद शर्मा, उत्तम सारथी, महिला आरक्षक प्रमिला महंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

 
और भी

डोंगरगढ़ में मिला 3 दिन से लापता आरक्षक...

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पिछले 3 दिनों से लापत सीपीएस कार्यलय में तैनात आरक्षक का पता लग गया है। पुलिस की मेहनत के बाद लापता आरक्षक डोंगगढ़ में मिल गया है। यह पूरा मामला भिलाई पावर हाउस का है, जहां सीपीएस कार्यलय में आरक्षक के रुप में काम करने वाला सतीश साहू पीछले तीन दिन से लापता था। आरक्षक के ऐसे गायब हो जाने के बाद कार्यलय में हड़कंप मचा हुआ था। सीएसपी आरक्षक 20 सितंबर रात से लापता था।

गुमशुदा हुए आरक्षक की जांच पड़ताल में पुलिस ने दिन रात एक कर दिए थे। भिलाई नगर थाने में दर्ज इस मामले यह बात सामने आई है कि आरक्षक अपना मोबाइल और वाहन ऑफिस में रख कर निकला था। जिसकी वजह से ना तो कॉल किया जा सकता था ना ही कहीं ट्रैक। जिसकी वजह से पुलिस को खोजने में 3 दिन का वक्त लग गया। अब सवाल यह उठता है कि आरक्षक साहू बिना किसी को बताए गायब क्यों और कैसे हो गया? इसका जवाब तो स्वयं आरक्षक ही दे सकता है। फिलहाल आरक्षक को लाने पुलिस की टीम भिलाई नगर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना हो गई है।

और भी

आबकारी विभाग ने की कार्यवाही, 29.34 बल्क लीटर देशी विदेशी मदिरा जप्त

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास व प्रबंध संचालक मान ए पी त्रिपाठी के आदेशानुसार व कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा के सफल मार्गदर्शन में आबकारी वृत राजिम के अंतर्गत ग्राम भेंडरी निवासी ब्रम्हा साहनी के कब्जे से 35 पाव देशी मदिरा प्लेन व 6 पाव गोवा स्पेशल व्हिस्की व ग्राम भेंडरी निवासी रेखा साहनी के कब्जे से 114 पाव देशी मदिरा प्लेन व 8 पाव देशी मदिरा मसाला कुल 29.34 बल्क लीटर देशी विदेशी मदिरा बरामद कर धारा 34(1) क व 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर धारा 59 (ए) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध की प्रकृति अजमानतीय होने के कारण आरोपी ब्रम्हा साहनी व रेखा साहनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक अभिरक्षा में 4 अक्टूबर तक जेल भेजा गया है। 

इस मौके पर आबकारी उपनिरीक्षक टेक बहादुर कुर्रे, दरस राम सोनी के टीम में आबकारी आरक्षक पीताम्बर चौधरी सैनिक पद्मन साहू मिथिलेश कुमार सिन्हा महिला सैनिक हेगबाई साहू, कामिनी सोनी, वाहन चालक शैलेंद्र कुमार कश्यप, कुलेश्वर निषाद व गोवर्धन सिन्हा मौजूद थे।

 
और भी

जिलें में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जारी,40 लीटर महुआ शराब जप्त

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार गश्त एवं कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम द्वारा 23 सितम्बर को गश्त के दौरान कसडोल क्षेत्र के ग्राम भैंसा मुड़ा सबरिया डेरा में 20 लीटर क्षमता वाली 2 प्लास्टिक जारीकेन में भरी 40 बल्क लीटर महुआ मदिरा जप्त की गई, तालाब में डूबी विभिन्न बोरियों में भरी लगभग 1000 कि.ग्रा. महुआ लाहन कीमती 50 हजार रूपये, बरामद जिसे मौके पर नष्ट किया गया।

अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 34(1)(क)(च) का प्रकरण आबकारी वृŸा कसडोल में कायम कर विवेचना में लिया गया। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अजय पाण्डेय,आबकारी उपनिरीक्षक, गोविंद कुमार ध्रुव, सुकांत पाण्डेय, आबकारी मुख्य आरक्षक गोपाल साहू, भुवनेश्वर सिन्हा, नगर सैनिक तामेश्वर ध्रुव, गौकरण मानिकपुरी, जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आगे भी अवैध मदिरा परिवहन, धारण, चौर्यनयन के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

और भी

2 नक्सली सहयोगी गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में पुलिस ने नक्सलियों के दो कथित सहयोगियों को विस्फोटक ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार के यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को विस्फोटक ले जाने के आरोप में नक्सलियों के दो सहयोगियों-हेमला संतोष (23) और बाबूराव कारम (31) को गिरफ्तार किया।


अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को बुधवार को आवापल्ली क्षेत्र में विस्फोटक का अवैध परिवहन किए जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एक दल ने वाहनों की तलाशी शुरू की। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने तालपेरू पेट्रोल पंप के करीब एक मोटर साइकिल को रोका तो उस पर सवार लोगों ने भागने की कोशिश की।

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस दल ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और उनके थैले की तलाशी ली, जिसमें से लाल रंग का पांच मीटर लंबा कार्डेक्स तार, जिलेटीन की पांच छड़ें और डेटोनटर बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि अज्ञात नकस्ली ने उन्हें विस्फोटक सामग्री दी थी और वे पेगड़ापल्ली गांव के पास सक्रिय नक्सलियों को यह सामग्री पहुंचाने जा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

 

 

और भी

पुलिस ने स्क्रैप से भरा ट्रक किया जब्त

 आरंग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस ने लोहे के स्क्रैप से भरे ट्रक को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी जिस पर थाना प्रभारी आरंग निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के हमराह में उनि सालिकराम साहू, आरक्षक व्यासनारायण घृतलहरे, गिरधर प्रजापति, सैनिक दुर्गेश चन्द्राकर ने चेकिंग पाइंट पर टाटा ट्रक क्रमांक सीजी 04 एलक्यू 1852 से लोहे की सेट्रींग, दरवाजा एंगल, चैनल व वाहन के पुर्जे जब्त किए गए।


ट्रक चालक से पुछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम धरमराज नाग पिता टिकेश्वर नाग उम्र 32 वर्ष सा० जूनानी थाना राजा खरियार जिला नुआपाड़ा उड़िसा का रहने वाला बताया। साथ ही ट्रक में लोहे का सेट्रींग, लोहे का एगल, चैनल साकअप, बेरिंग होना व परिवहन करने के संबंध में कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सका।

 

 

और भी

तस्कर गिरफ्तार, डेढ़ किलो गांजा जब्त...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की गोलबाजार थाना पुलिस ने गांजा तस्करी करते तस्कर मोह. ईम्मू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ है।


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पुराना चीर घर लोहार गली के पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में गांजा रखा हुआ है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी गोलबाजार के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहम्मद ईम्मू निवासी संतोषी नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी मोहम्मद ईम्मू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे 1 किलो 600 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 14,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 234/22 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी :
मोह. ईम्मू पिता मोह. समसुद्दीन उम्र 25 वर्ष साकिन संतोषी नगर मस्जिद के पास थाना टिकरापारा रायपुर।

 

 

और भी

ग्वालियर: 'मैंने उसे खत्म कर दिया है', सुसाइड नोट लिखकर समलैंगिक संबंध से परेशान युवक ने की खुदकुशी

 

ग्वालियर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्वालियर में समलैंगिक संबंधों के चलते जान देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्वालियर में 20 साल के एक युवक ने समलैंगिक संबंधों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया है कि उसके 15 साल के एक नाबालिग लड़के से समलैंगिक संबंध थे और वह नाबालिग लड़का उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था इस वजह से पहले उसने नाबालिक लड़के की जान ली और इसके बाद खुदकुशी कर ली।

हजीरा इलाके का है पूरा मामला
दरअसल हजीरा इलाके में रहने वाले 20 साल के एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। सुसाइड नोट में उसने अपने मरने का कारण भी बताया है। सुसाइड नोट में लिखी बात जानकार हर कोई हैरान है।

सुसाइड नोट में लिखा है आत्महत्या का कारण
फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले युवक ने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया है कि उसके समलैंगिक संबंध एक 15 साल के लड़के के साथ थे। इस बात को लेकर वह लड़का लगातार युवक को ब्लैकमेल कर रहा था। बार-बार ब्लैकमेल किए जाने की वजह से युवक काफी परेशान हो गया था। नाबालिग लड़के द्वारा युवक से पैसे भी लिए जा रहे थे।

सुसाइड नोट में लिखी बदला लेने की बात
युवक ने सुसाइड नोट में बदला लेने की बात भी लिखी है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि वह अपना बदला लेकर अपनी जान दे रहा है। युवक द्वारा यह लाइन लिखे जाने की वजह से आशंका जताई जा रही है कि कहीं खुदकुशी करने वाले युवक ने मरने से पहले 15 साल के नाबालिग लड़के की हत्या तो नहीं कर दी है।

15 साल का नाबालिक लड़का भी है लापता
खुदकुशी करने वाले युवक ने अपने सुसाइड नोट में जिस 15 साल के लड़के का जिक्र किया है वह लड़का भी अपने घर से लापता है। लापता हुए लड़के के परिजनों ने इस बात की शिकायत हजीरा थाने में भी की है। पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए लापता हुए लड़के की तलाश शुरू कर दी है।
 
और भी

महिलाओं की शिकायत पर कार्रवाई :10 दिनों में 140 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिलें के कई ग्रामो के महिलाओं द्वारा अवैध शराब बिक्री का गंभीर शिकायत मिली थी। जिस पर कलेक्टर रजत बंसल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को पुलिस विभाग के साथ समन्वय कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। कार्रवाई के तहत विगत 10 दिनों के भीतर कुल 140.38 लीटर अवैध शराब जप्त कर कार्रवाई की गई।


कार्रवाई के तहत ग्राम-बनगबौद, अर्जुनी, बांसुरकुली, भटगांव, बाजार पारा कसडोल, मुढ़ीपार, डमरू में 07 प्रकरण कायम कर आरोपियों के विरूद्ध कुल 51.6 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 19.26 बल्क लीटर देशी मसाला तथा अन्य प्रान्त की 45 ब.ली. मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब जप्त कर निर्धारित कानूनों के धारा 34(1) (क),34(2),59(क) के तहत प्रकरण कायम कर जेल भेज दिया गया। इसी तरह ग्राम छांछी,डमरू, तेन्दुमुड़ी, वार्ड न.7, बिलाईगढ़, मोहतरा, वार्ड 12 बिलाईगढ़, टेढ़ी भद्रा में 8 प्रकरण कायम कर आरोपियो के विरूद्ध कुल 20 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 2.16 बल्क लीटर  देशी मसाला तथा अन्य प्रान्त की 2.16 ब. ली. मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शराब जप्त कर 34(1) (क),(ख) के तहत प्रकरण कायम किया गया। पलारी एवं कसडोल में 2 प्रकरण कायम कर आरोपियों के विरूद्ध कुल 0.20 ली. देशी मदिरा जप्त कर 36(सी) के तहत प्रकरण कायम किया गया। इस प्रकार कुल 17 प्रकरण कायम किये गये, जिसमें अन्य राज्य की मदिरा के 03 प्रकरण,कुल जप्ती मदिरा 71.6 ब.ली. महुआ शराब एवं 21.62 ब.ली. देशी तथा 47.16 मध्यप्रदेश निर्मित गोवा शामिल है

 

 

और भी

ऑनलाइन सट्टा संचालकों पर बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग स्थानों से 23 सटोरिये सहित 2 अपचारी गिरफ्तार...

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक एवं रेडी अन्ना बुक के सटोरियों पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत कुछ स्थानो पर महादेवा ऑनलाइन बुक एपलिकेशन एवं रेड्डी ऑनलाइन बुक के माध्यम से वेबसाईट का तैयार कर ऑनलाइन सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक उदयन बेहार एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी डी.डी.नगर को सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर की संयुक्त 03 विशेष टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित इंद्रप्रस्थ वाॅटर पार्क के सामने, डी.डी.नगर सेक्टर 04 तथा थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत चंगोराभाठा स्थित कर्मा चैक पाास स्थित एक मकान में जाकर टीम द्वारा एक साथ दबिश देकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान महादेव ऑनलाइन बुक एपलिकेशन एवं रेड्डी ऑनलाइन बुक वेबसाईट का आईडी तैयार कर लैपटाॅप एवं मोबाईल फोन में सेटअप तैयार कर सट्टा संचालित करते 23 सटोरियों सहित 2 विधि के साथ संघर्षरत बालक को रंगे हाथ पकड़ा गया।

पूछताछ में सटोरियों ने अपना नाम पियुष हिरानी, रोहन माण्डले, निखिल सिंह, अंकित कुमार सिंह, विकास कुमार, शेखर नायक, विजय चैहान, कन्हैया वर्मा, चंद्रशेखर अहिरवार, अभिषेक गजभिये, मनोज शुक्ला, कुशाल, प्रज्जवल हिरानी, हरि कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, विक्रम सिंह, हरि उपाध्याय, अर्पित वर्मा, जय सिंह पटेल, सौरभ पटेल, रूद्र कुमार सोनी, राजेश कुमार पटेल तथा प्रसंग गौर होना बताने के साथ ही सटोरियों द्वारा सेटअप तैयार कर महादेव ऑनलाइन बुक एपलिकेशन एवं रेड्डी ऑनलाइन बुक वेबसाईट का आईडी तैयार ऑनलाइन लाईव लूडो, फुटबाॅल, कसिनो गेम में सट्टा का संचालन करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम द्वारा सटोरियों सहित 2 विधि के साथ संघर्षरत अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया गया।

सटोरियों द्वारा महादेवा ऑनलाइन बुक एपलिकेशन एवं रेड्डी ऑनलाइन बुक वेबसाईट में आई.डी. तैयार कर सट्टा संचालन करने में अंतर्राष्ट्रिय गिरोह की भी संलिप्तता होना बताया गया है। सटोरियों के कब्जे से 07 नग लैपटाॅप, 26 नग मोबाईल फोन,13 नग सट्टा से संबंधित हिसाब बुक, 11 नग चेकबुक, 03 नग पासबुक, 01 नग एटीएम लेदर केस, 01 नग कैलकुलेटर, नगदी रकम 73,510/- रूपये जुमला कीमती लगभग 10,80,510/- रूपय जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 465/22, 466/22 एवं 467/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट क्रमशः का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा ऑनलाइन एपलिकेशन के माध्यम से सट्टा संचालन में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी (थाना डी.डी. नगर अपराध क्रमांक 465/22)
01. पीयूष हिरानी पिता स्व. रवि हिरानी उम्र 26 साल निवासी सिंधी कालोनी बेमेतरा।
02. रोहन कुमार पिता स्व. प्रेमदास उम्र 24 साल निवासी गौतम नगर भिलाई।
03. निखिल सिंह पिता श्री रविंदर सिंह उम्र 25 साल निवासी जुनवानी स्मृति नगर।
04. अंकित सिंग पिता स्व. विजय सिंग उम्र 19 साल निवासी थाना नवी नगर जिला ओरंगाबाद।
05. विकास कुमार पिता शशिधर सिंग उम्र 23 साल निवासी बख्तियारपुर जिला पटना।
06. शेखर नायक पिता गरीब नायक उम्र 26 साल निवासी गौतम नगर सुपेला भिलाई।
07. विजय चैहन पिता निलकु चोहान उम्र 27 साल निवासी गोकुल नगर कुरूद थाना जामुल दुर्ग।
08. कन्हैया लाल वर्मा पिता कीर्तन लाल वर्मा उम्र 24 साल निवासी शंकर पारा सुपेला दुर्ग।
09. चंद्रशेखर अहिवार पिता किशोरी लाल अहिवार उम्र 30 साल निवासी शंकर पारा सुपेला।
10. अभिषेक गजभिये पिता अवध गजभिये उम्र 23 साल निवासी संकर पारा थाना सुपूला दुर्ग।
11. मनोज शुक्ला पिता लक्षमण शुक्ला उम्र 40 साल निवासी समृद्धि विहार थाना बेमेतरा।

गिरफ्तार आरोपी (थाना डी.डी. नगर अपराध क्रमांक 466/22)
01. तुषार दर्डा पिता हरीश दर्डा उम्र 20 साल निवासी सिंधी काॅलोनी मुंगेली।
02. प्रज्जवल हिरानी उर्फ बाॅबी पिता सुनील हिरानी उम्र 25 साल निवासी सिंधी काॅलोनी बेमेतरा।

गिरफ्तार आरोपी (थाना डी.डी. नगर अपराध क्रमांक 467/22)

01. हरिश कुमार पिता कैलाश कुमार निवासी शेहडकला हरियाणा।
02. सुरेन्द्र कुमार सिंह पिता छठ लाल सिंह निवासी पुष्पारी सिंधी मध्यप्रदेश।
03. विक्रम सिंह पिता दिलीप सिंह निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान।
04. हरि उपाध्याय पिता महेन्द्र उपाध्याय निवासी सुपेला दुर्ग।
05. अर्पित वर्मा पिता केदार प्रसाद वर्मा निवासी रीवा मध्यप्रदेश।
06. जय सिंह पटेल पिता अवध लाल पटेल निवासी पुष्पारी सिंधी मध्यप्रदेश।
07. सौरभ पटेल पिता विजय बहादुर पटेल निवासी मध्यप्रदेश।
08. रूद्र कुमार सोनी पिता फिरतुराम सोनी कोतवाली दुर्ग।
09. राजेश कुमार पटेल पिता बुध सेन पटेल निवासी मध्यप्रदेश।
10. प्रसंग गौर पिता पंकज शर्मा निवासी भिलाई दुर्ग।
11. विधि के साथ संघर्षरत 02 अपचारी बालक।

और भी

जेल में लेडी डॉन ने महिला प्रहरी को पीटा, करवाना पड़ गया प्लास्टर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुरानी बदमाश मोनिका सचदेव इन दिनों जेल में हैं, मगर उसने वहां भी कांड कर दिया। मोनिका ने महिला प्रहरी को इस कदर पीटा है कि उसके हाथ में प्लास्टर करना पड़ गया। मोनिका ने इस दौरान महिला प्रहरी को खूब डराया धमकाया है। इस मामले में शनिवार को रायपुर की पुलिस माेनिका के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। मोनिका के खिलाफ पहले ही कोतवाली, सिविल लाइंस जैसे थानों में कई केस दर्ज हैं।


माेनिका जेल के अंदर भी अपनी डॉन गिरी दिखा रही है। कभी दूसरी कैदियों को धमकाती है तो कभी जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों से उलझ जाती है। इसी चक्कर ने अब इसने महिला जेल प्रहरी को पीटा है। दरअसल महिला जेल प्रहरी माधुरी वर्मा ने मोनिका को अनुशासन में रहने को कहा। जेल के भीतर के कायदों को अपनाने को कहा, ये बात मोनिका को रास न आई, उसने पहले तो माधुरी के साथ बहस शुरू की और मौका पाकर उस पर हमला कर दिया।

प्लास्टर बंधा हाथ लिए घूम रही जेल प्रहरी माधुरी
सूत्रों के मुताबिक दूसरी कैदियों के सामने ही मोनिका ने माधुरी को पटका और लातों से पीटती रही। बीच-बचाव करने आए जेल के दूसरे कर्मचारियों ने मुश्किल से माधुरी को वहां से निकाला। माधुरी ने जांच करवाई तो डॉक्टर ने हाथ में प्लास्टर करने को कहा। अब गर्दन से प्लास्टर बंधा हाथ लटकाए माधुरी गंज थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताकर मोनिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

पिछले महीने ही हुई है गिरफ्तार
मोनिका सचदेव कोतवाली इलाके की निगरानीशुदा बदमाश है। आए दिन जेल जाना, पुलिस की हिरासत में रहना इस महिला के लिए आम बात है। ये कई तरह के अवैध धंधों, गांजे की तस्करी, लोगों को धमकाना, मार-पीट जैसे मामलों में आरोपी रही है। बीते 2 अगस्त को सिविल लाइंस थाने की पुलिस इसे गिरफ्तार किया। गांजे की तस्करी के एक मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले 9 बदमाशों को पकड़ा था। उनसे मोनिका भी जुड़ी हुई थी।

इस केस में पुलिस को गिरफ्तार हुए लोगों के कब्जे से कुल 24.916 किलोग्राम 2.50 लाख रुपए का गांजा, 7400 नाइट्रोसन-10 नशीली टेबलेट जिनकी कीमत 44,030 है, 24000 अल्फाजोलम नशीली टेबलेट जिसकी कीमत 5,40,224 है, 2750 पेंटाजोसिन नशीली इंजेक्शन जिसकी कीमत 66,660, 220 ग्राम चरस जिसकी कीमत 2 लाख है मिले थे। इसी केस में मोनिका पिछले महीने गिरफ्तार हुई और अब जेल की प्रहरी को पीटने का कांड कर दिया।

जब कांच के टुकड़े चबा गई थी लेडी डॉन
5 साल पहले पुलिस ने एक मामले में मोनिक काे गिरफ्तार किया था। तब मोनिका बैरनबाजार ओसीएम चौक में रहती थी। मोनिका के साथ उसके साथी मोहम्मद अशरफ और मोहम्मद मुशतईन को गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उन्होंने मोनिका के कहने पर कालीबाड़ी के अरविंद गुप्ता नाम के आदमी से 50 हजार मांगे और मारपीट की। जब इस केस में मोनिका को पकड़ने पुलिस उसके घर गई थी तब मोनिका सचदेव ने गिरफ्तारी के बाद जमकर हंगामा किया।

वह किसी भी सूरत में पुलिस के साथ जाने को तैयार नहीं हो रही थी। महिला पुलिस कर्मियों की मदद से उसे किसी तरह घसीटकर गाड़ी में बिठाया गया। उसने चूड़ियां फोड़ीं और उसके टुकड़े चबा लिए। उसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। कोर्ट परिसर में भी वह अपनी गिरफ्तारी का विरोध करती रही। बड़ी मुश्किल से इलाज के बाद उसे जेल भेजा जा सका था।

 

 

और भी

3 साल की बकाया फीस मांगने पर हेड मास्टर का फोड़ा सर...

 दौसा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान के दौसा में फीस मांगने पर युवकों ने महिला हेड मास्टर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में महिला हेड मास्टर का सिर फट गया। अब हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार हेडमास्टर दीपिका मानपुर गांव में आदर्श निर्भय गुरु पब्लिक स्कूल संचालित करती हैं। स्कूल में धूलकोट गांव की ढाणी निवासी शिवलाल और राजेश सैनी के परिवार के चार बच्चे पढ़ते हैं। हेडमास्टर के पति का कहना है कि पिछले तीन साल से बच्चों की करीब 50 हजार रुपए से ज्यादा की फीस बकाया है। हेडमास्टर ने राजेश सैनी पर फीस के लिए दवाब बनाया, जिसके बाद उसने आठ हजार रुपए जमा करवाए और बाकी पैसे जमा करवाने से मना कर दिया। उसने हेडमास्टस से बच्चों को टीसी देने की बात कही।

स्कूल प्रशासन ने बाकी फीस जमा करवाने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद हो गया। उस समय जैसे-तैसे मामला शांत हो गया लेकिन शनिवार को पांच युवक लाठी-डंडे लेकर स्कूल में घुस गए। वे हेडमास्टर पर टीसी देने का दबाव बनाने लगे। उन्होंने स्कूल के स्टाफ से गाली गलौज की।

युवकों ने दीपिका मीणा को पकड़ लिया और उनके सिर पर वार कर दिया। जिससे वे मैदान में गिर पड़ी। उसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। वहीं वहां मौजूद शिक्षक ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। हेड मास्टर को प्राथमिक इलाज के बाद दौसा रेफर कर दिया गया। उनके सिर में छह टांके आए हैं।

और भी