क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

गांजा तस्करी की तफ्तीश करने गई पुलिस को मिला हथियारों का जखीरा, 3 गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गांजा तस्करी की तफ्तीश करने गई पुलिस की टीम को हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। इस मामले में डीडी नगर थाना पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से असलहा बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना डीडी नगर थाना इलाके के सरोना चौक स्थित राजस्थानी-मारवाड़ी होटल की बताई जा रही है। गांजा तस्करी की खबर मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी जहां उन्हें हथियारों का जखीरा मिला हैं। राजधानी में राजस्थान पासिंग के कार से हथियारों की तस्करी करते पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। कार नंबर RJ 19 UC 8863 से पकड़े गए आरोपित तस्करी की घटना को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार आरोपितों से 2 देशी कट्टा, 15 जिन्दा कारतूस, 2 तलवार सहित 3 खाली कारतूस जप्त किए गए हैं। राजस्व आसूचना निदेशालय भारत सरकार की सूचना पर रायपुर रिजनल युनिट की टीम ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत तीनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपित राजस्थान से छत्तीसगढ़ में हथियारों की तस्करी करते थे। पुलिस जल्द पूरे मामले का खुलासा करेगी।

और भी

पत्नी की आंख निकालने वाला फरार पति गिरफ्तार...

 उदयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्राम केशगवा में 14 अगस्त को पति द्वारा अपनी पत्नी का आंख निकालकर आग में जलाने की दर्दनाक घटना सामने आई थी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

मामले का खुलासा करते हुए उदयपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी देवप्रताप पावले 14 अगस्त को शाम 5 बजे करीब उसकी पत्नी मानमति के बार बार मायके जाने की बात से नाराज होकर विवाद एवं मारपीट करने लगा इसी दौरान घर में रखे हसिया से अपनी पत्नी मानमती के दाहिने आंख को बाहर निकाल दिया फिर उसे आग में डाल दिया।    इसी बीच आरोपी के बच्चे पहुंच गए बच्चों को देखकर आरोपी मौका पर से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित महिला को परिजन उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अंबिकापुर लेकर गए।

22 अगस्त को घटना की रिपोर्ट उदयपुर थाना में परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस ने 307 का अपराध कायम कर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला एवं एस डी ओ पी अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे द्वारा पूरी टीम के साथ आरोपी की पता तलाश करने लगे।
आरोपी घटना के बाद अधिकतर समय जंगल में रहने लगा। पुलिस लगातार जंगल की छानबीन कर रही थी इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी घर पर आया है तब उसे पुलिस की टीम ने 28 अगस्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट कर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की तथा घटना में उपयोग किए गए हसिया को उसके घर से बरामद किया तथा आरोपी को  न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

 
 



उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे एएसआई सौंकी लाल राज आरक्षक रविंद्र साहू लाखन सिंह सैनिक अपीकेश्वर  सक्रिय रहे।

 

और भी

नकदी-सट्टापट्टी के साथ सटोरिया गिरफ्तार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जुआ-सट्टे पर अंकुश लगाने रायपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी तारतम्य में आजाद चौक थाना पुलिस ने सटोरिए को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी व सट्टापट्टी बरामद हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आजाद थाना चौक क्षेत्रांतर्गत भोईपारा स्थित सारथी चैक पास एक व्यक्ति सट्टा संचालित कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक की टीम ने उक्त स्थान पर जाकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सोनू नारंग निवासी भोईपारा आजाद चौक का होना बताया। जिस पर सटोरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 24,000/- एवं सट्टा-पट्टी जप्त कर सटोरिया के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 244/22 धारा 4(क) जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर सटोरिये के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्रवाई की गई।

और भी

गृहमंत्री के जिले में ही नहीं लग पा रहा अपराधों पर अंकुश...

 छह माह में 20 हत्या, 507 चोरियां और लूट की हुई वारदात

-शमशीर सिवानी

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश के गृहमंत्री के गृह जिला दुर्ग में अपराध का ग्राफ  बढ़ता ही चला जा रहा है। पिछले छह माह के दौरान जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में 20 लोगों की हत्या, 507 चोरियां व लूट के && मामले दर्ज है तो कबाडिय़ों को जमकर आतंक चल रहा है। शहर में गाड़ी, सायकल सहित अन्य प्रकार की चोरी की घटनाओं में भी जमकर इजाफा हुआ है। पूरे 8-10 लोगों के गैंग के रूप में कबाड़ी वाले पूरा हथियार लेकर रात्रि 2 बजे से सुबह 4 बजे तक निकलते है। लोगों के घरों, बाड़ी में रखे लोहे और बाड़ी में घेरा लगे जाली वाला तार से लेकर उसके स्पोर्ट के लिए गडे लोहे के एंगल तक नही छोड़ रहे है। कुछ तो बीएसपी के शुद्ध लोहा से बने और जगह जगह कचरा रखने वाले कूडादान को आंकड़ों को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपराधियों को पुलिस और कानून का भय बिल्कुल भी नहीं है। बीएसपी का लोहे का रखा कूड़ादान एक से लेकर डेढ़ टन का रहता है और एक टन का लोहे का कूड़ादान करीब 80 हजार के आसपास का होता है।


यही नही जिले में अवैध शराब,जुआ-सट्टा,कबाड़ी सहित  जितने भी अवैध और दो नंबर का धंधा हो रहा है वह सब कांग्रेसियों और पुलिस के संरक्षण में ही हो रहा है। पुलिस के अवैध कार्यों और अपराधों में अकुंश नही लगने पर पुलिस प्रशासन से बेहद नाराज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक में भी पूरे आंकडों के साथ पुलिस की अवैध कार्य करने वालें से सेटिंग की बात कह चुके है।

विगत कई माह से देखा जा रहा है कि जिले में चोरी, अपहरण, लूट जैसी घटनाओं के बीच अब मामूली विवादों पर हत्या जैसी घटनाएं होने लगी है। छह माह में सबसे ज्याद चोरी की घटनाएं हुई है। जो घर सूना रहा, उस घर में चोर धावा बोलकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भागने में सफल रहे।  इसी तरह से हत्या, लूट, धोखाधड़ी और दुष्कर्म के मामले भी बढ़े हैं। हालांकि पुलिस के लिए राहत की बात यह है कि घटनाओं में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाने में सफलता भी मिली है। लेकिन कुछ मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी अभी भी शेष है। चोरी के कुछ मामले पुलिस के लिए अभी भी चुनौती बने हुए हैं।

पिछले छ: माह का सभी प्रकार के अपराधों का आंकड़ा
20 हत्या, &2 हत्या का प्रयास,9& अनाचार,124 अपहरण,&& लूट,08 बलवा,507 चोरी और 189 नकबजनी की घटनाए हुई है।

चोरी का माल के भरोसे कुकुरमुत्ते की तरह जगह जगह खुल गये है कबाड़ी
दुर्ग और भिलाई क्षेत्र में जगह जगह कुकुरमुत्ते की तरह कबाडी दुकाने खुल गई है जो केवल चोरी के माल के ही भरोसे है। जबसे शहर और उसके आऊटर में कबाड़ी दुकाने खुली है तबसे शहर में लोहे,टीना,सायकल और गाडिय़ों के चोरी में अत्यधिक बढोत्तरी हो गई है ये सभी चोरी के लोहा टीना और सायकल तथा गाड़ी को खरीदकर तुरंत कटिंग कर उसे खपाने में ये सभी एक्सपर्ट है और ऐसा नही है कि पुलिस को ये सब नही पता है बल्कि नजदीकी थानों के पुलिस स्टाफ कार्यवाही करने के बजाय बकायदा हर महिने इन लोगों से चढावा प्राप्त करते हैं।

भाजपा शासनकाल में कबाडिय़ों पर था प्रतिबंध,बंद थी गाडिय़ों और लोहे के सामानों की चोरी
प्रदेश में जब तक भाजपा का शासन था तब तक कबाडिय़ों पर प्रतिबंध लगा हुआ था केवल कागज, रद्दी व छोटे मोटे समान ही कबाडिय़ों को खरीदने की छूट थी लेकिन प्रदेश में कांग्रेस का शासन आने पर कांग्रेसियों द्वारा ही सेटिंग कराने का काम किया गया और तबसे जमकर लोहा,टीना,एल्युमिनियम और गाड़ी सायकल के चोरियों में बेतहासा वृद्धि हुई है यही नही जितने भी दो नंबर का धंधा दुर्ग-भिलाई में चल रहा है अधिकांश तक कार्य कांगे्रसियों के संरक्षण में चल रहा है, कुछ कांग्रेसी तो कई मामले में दलाली भी जमकर कर रहे है कि क्या पता अगली बार हमारी सरकार आये कि नही अभी मौके का फायदा उठा लो।

इनके विरूद्ध छापने वाले मीडिया कर्मियों को भी सुनियोजित तरीके से कर रहे है बदनाम
कबाड़ी सहित अन्य दो नंबर के धंधा करने वाले सिडिकेट बनाकर उन मीडियावालों को बदनाम कर रहे है जो इनके खिलाफ समाचार छापते है या अपने पोर्टल में चलाते है। उनके यहां मीडिया वाले जब दबिश देते है तो वे खुद ही कुछ ले देकर मामला रफा दफा करने की कोशिश करते है और मीडियाकर्मियों द्वारा जब चढावा लेने से इंकार कर दिया जाता है तो वे दो नंबर का व्यवसाय करने वाले खुद ही बवंडर खड़ा करते है और मीडियावालों को &0 हजार से लेकर 80 हजार तक पैसा मांगने का आरोप लगाकर बदनाम करते है और मीडियावालों पर हमला करते है,और बाद में माफी मांग लेते हैं।

वाहन चोर गिरोह शहर में सक्रिय
जिले में बाइक की चोरियां भी खूब हुई हैं। बाइक चोर पुलिस को खूब छका रहे हैं। आए दिन हो रही सभी प्रकार की चोरियों से जहां लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वहीं दिन में भी लोग घर में ताला बंद कर कहीं जाने से भयभीत हैं। चोरों का निशाना सूने मकान पर Óयादा रहता है। दिन के समय रेंकी कर रात में चोरी को अंजाम दिया जाता है। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस की सक्रियता हाल के दिनों में देखने को मिल रही है। लेकिन पिछले छह महीने में अपराध के ग्राफ का बढ़ा होना चिंतन का विषय है।

और भी

नेता को मिली जान से मारने की घमकी, दशहत में परिवार...

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। न्यायधानी में एक नेता को नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। हालांकि परिवार के अन्य सदस्यों के शोर मचाने से बदमाश वहां से भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, और छानबीन शुरू हो गई है। इस घटना के बाद परिवार दहशत में है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम टिकारी के रहने वाले मालिक राम डहरिया जनता कांग्रेस के प्रदेश संयुक्त महासचिव हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त की रात खाना खाकर परिवार समेत सोने की तैयारी कर रहे थे। रात 11 बजे घर की रसोई के पीछे दरवाजे को किसी ने खटखटाया और गाली-गलौज करते हुए मालिक राम को जान से मारने की धमकी दी। आवाज सुनकर मालिक राम रसोई गए और खिड़की की जाली से बाहर झांककर देखा। तब चार नकाबपोश युवक लाठी व राड लेकर खड़े थे। इसके बाद मालिक राम ने शोर मचाकर परिवार के सदस्यों को बुलाया। फिर चारों नकाबपोश युवक बाड़ी के तरफ भाग गए। अंधेरा होने और चेहरे पर नकाब लगाने के कारण किसी को पहचान नहीं पाए। कुछ समय बाद मालिक राम के भाई आए। उन्होंने चारों अज्ञात युवकों के बारे में जानकारी दी। शनिवार की सुबह मालिक ने पचपेड़ी थाना पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

हथियारबंद नकाबपोश युवकों द्वारा धमकी मिलने से मालिक राम का परिवार डरा हुआ है। वे खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। पुलिस को सूचना देने के बाद भी धमकाने वाले अपराधियों के बारे में पता नहीं चल पाया है। पीड़ित मालिक राम ने घटना के संबंध में पार्टी के वरिष्ठ लोगों को भी जानकारी दी है।

 

और भी

बंधक बनाकर वसूली फिरौती, पुलिस ने किया गिरफ्तार...

 कबीरधाम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कवर्धा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंधक बनाकर फिरौती वसूलने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कवर्धा में प्रार्थी बिषन लाल साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके पुत्र दीपक साहू तथा उसके दो अन्य साथी को कामू बैगा, सिद्धू साहू, रोशन बघेल व अन्य ने बंधक बनाकर लूटपाट कर उसे छुड़ाने के लिए फिरोती की मांग कर रकम प्राप्त किये है। रिपोर्ट पर थाना कवर्धा मे अपराध क्रमांक 618/22, धारा 364ए, 365, 342,384,394,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की विवेचना मे आये तथ्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

 

 

और भी

तिहाड़ जेल से रायपुर लाए गए चिटफंड कंपनी के 2 डायरेक्टर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। चिटफंड मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली की तिहाड़ जेल से चिटफंड कंपनी के 2 डायरेक्टरों को प्रोडक्शन वारंट में शनिवार को रायपुर न्यायालय में पेश किया। यहां से दोनों की थाना मौदहापारा के अपराध क्रमांक 12/2016 एवम थाना गोबरा नवापारा के अपराध क्रमांक 220/2016 में औपचारिक गिरफ्तारी की गई।

 

 

और भी

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 पाकिस्तानी आतंकी ढेर...

 जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बारामुला जिले के उरी इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के एक ग्रुप ने कमालकोट से भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की। सीमापार से हो रही घुसपैठ को देखते हुए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। इससे पहले राजोरी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर नौशेरा सेक्टर में सोमवार देर रात सेना ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को मार गिराया।

राजोरी-पुंछ में बढ़ीं आतंकी गतिविधियां
पीर पंजाल पर्वतीय शृंखला से सटे राजोरी और पुंछ जिलों में आतंकी गतिविधियां हाल के समय में बढ़ गई हैं। टेरर फंडिंग, आतंकियों के स्लीपर सेल नेटवर्क से लेकर आतंकी मॉड्यूल के तार दोनों जिलों से जुड़े मिल रहे हैं। हाल ही में राजोरी के लश्कर कमांडर तालिब हुसैन को पकड़ने के बाद पुलिस ने ड्रोन से ड्रग्स, हथियार और हवाला राशि का नेटवर्क चलाने वाले तीन आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त किए। यह नेटवर्क कठुआ, सांबा, जम्मू जिलों से लेकर राजोरी तक ऑपरेट कर रहा था।

एलओसी पार हलचल तेज सुरक्षा ग्रिड किया मजबूत
राजोरी और पुंछ जिलों में एलओसी के पार आतंकी घुसपैठ के लिए हलचल तेज हो गई है। घुसपैठ को रोकने के लिए सुरक्षा ग्रिड की लगातार समीक्षा करते हुए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इस माह के पहले सप्ताह सेना प्रमुख मनोज पांडे अग्रिम इलाकों का दौरा कर चुके हैं। वहीं तीन दिन पहले ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा ग्रिड मजबूती पर जोर दिया।

और भी

ज्वेर्ल्स का ताला टूटा, 80 हजार के जेवर पार, पुलिस को नहीं मिला सुराग

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पिछले दिनों आधा दर्जन दुकानों का ताला टूटने का मामला पुलिस सुलझा भी नहीं पायी थी कि गुरुवार रात चोरों ने हेमा ज्वेर्ल्स की दुकान पर धावा बोल दिया। चोरो ने सामने शटर का ताला तोड़ कर 80 हजार रुपये के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात भी शहर के व्यस्तम चौक चक्रधर नगर के पास हुई। पुलिस को खबर मिलते ही टीआई शनिप रात्रे मौके पर पहुंचे ओर स्निफर डाग रुबी की भी मदद ली गई, लेकिन कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। सीसीटीव्ही फुटेज में भी एक शख्स बरसाती पहने हुये चोरी करते दिखा, लेकिन उसमें भी चेहरा साफ नजर नहीं आने से पुलिस को कोई मदद नहीं मिली।

शहर में जन्माष्टमी मेले से ही चोरी की वारदातो में अचानक वृद्धि हुयी हैं। इस कारण चोरी में किसी बाहरी गैंग के हाथ होने से इंकार नहीं किया जा सकता। दुकानों के लगातार ताले टूटने से पुलिस की रात्रिगस्त पर उगलिंयां उठ रही हैं। पहले आधा दर्जन दुकानों से लाखों की चोरी के मामलों का भी अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लागा पायी है। इन चोरियों के बाद पुलिस की गस्त में तेजी आनी चाहिये थी, परंतु चौक चौराहों की दुकानों के ताले टुटने से तो लोगों में जान-माल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगें हैं। हेमा ज्वेर्ल्स पर यह दूसरी बार धावा बोला गया है। इसके पहले दो बाईक सवारों ने दुकान के सामने से तीन लाख के बेग को पार कर दिया था। पुलिस इस मामले को सुलझाने में भी असफल रही थी। असफलता की यह फेहरिस्त लंबी हो गयी है। इसी थाने के बंगुरसियां जंगल के पास हाल ही में सिंघल ट्रेडर्स के मुलाजिम से हुयी सात लाख की लूट के मामले में भी पुलिस आज तक लूटेरों का पता नहीं लागा पाई है।

और भी

पुजारी को बंधक बनाकर लूट ली गणेशजी की बेशकीमती प्रतिमा...

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम इटवापाली में गुरुवार देर रात हथियारबंद लूटेरों ने प्राचीन गणेश मंदिर में धावा बोला। कट्टे की नोक पर पुजारी को बंधक बनाकर बदमाशों ने गणेशजी की बेशकीमती प्रतिमा लूट ली। घटना की सूचना पर एसएसपी पारुल माथुर मौके पर पहुंचीं और हालत का जायजा लिया।

ग्राम इटवापाली में प्राचीन भंवर गणेश जी का मंदिर है। यहां सातवीं से दसवीं सदी के बीच की ग्रेनाइट की बनी गणेश जी की मूर्ति हैं स्थापित है। यह गांव मस्तूरी थाना से दस किलोमीटर दूर स्थित है। कल रात मंदिर के पुजारी महेश केंवट मंदिर में ही सो रहे थे। तभी चार युवक मंदिर पहुँचे। और उनकी पिटाई करते हुए उनके हाथ पांव बांध कर उनके मुंह मे टेप चिपका दिया। जिसके बाद बेशकीमती मूर्ति को उन्होंने उखाड़ने की कोशिश की। इसके लिए तैयारी के साथ आये बदमाश अपने साथ औजार भी लेकर आये थे। उन्होंने मूर्ति के न उखड़ने पर औजार से तोड़ कर ले गए। जब भक्त सुबह मंदिर पहुँचे तो उन्हें पुजारी बंधा मिला। उसके हाथ पांव व मुँह खोल कर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ली और पुलिस को सूचना दी।

 
 



सूचना मिलते ही एसएसपी पारुल माथुर, एडिशनल एसपी राहुल शर्मा व गरिमा द्विवेदी, एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह, मस्तूरी टीआई प्रकाश कांत गांव पहुँच गए। गांव वालों से जानकारी लेकर व डॉग स्क्वायड के माध्यम से आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही पुजारी का बयान भी लिया गया है। बताया जाता है कि प्राचीन ग्रेनाइट से बनी मूर्तियां बेशकीमती होती है। और जितनी अधिक ये प्राचीन होती है उतनी ही इसकी विदेशो में कीमत होती है। घटना के सम्बंध में जानकारी लगने पर मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्ण मूर्ति बंधी भी मौके पर पहुँचे हैं।

डिंडेश्वरी मंदिर से भी प्रतिमा ले उड़े थे चोर
गाँव के लोगो का कहना है कि भंवर गणेश जी को मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार ऐतिहासिक स्थल का केंद्र डिंडेश्वरी माता मंदिर के समकक्ष माना जाता था भंवर गणेश जी देवी के भाई के रूप में पूजे जाते थे, वही मान्यता है कि भगवान गणेश के मंदिर में लगाई हर अर्जी पूरी होती है। चोरी की खबर सुन कर भक्त काफी संख्या में मंदिर पहुँच गए हैं। कुछ वर्ष पूर्व मल्हार की प्रसिद्ध डिंडेश्वरी देवी की मूर्ति भी चोरी हो गई थी। जो काफी चर्चित मामला रहा था।और पुलिस ने अथक प्रयासों से यूपी से मूर्ति को बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चारों तरफ नाकेबंदी भी कर दी हैं।

और भी

पाकिस्तानी सेना ने बनाई थी बड़े हमले की साजिश, गिरफ्तार आतंकवादी ने उगले राज...

 जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नौशेरा सेक्टर में पकड़ा गया फिदायीन आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना की अग्रिम चौकियों पर बड़े हमले के लिए आया था। पाकिस्तानी सेना की खुफिया एजेंसी आईएसआई में कर्नल रैंक के अधिकारी यूसुफ चौधरी ने आतंकियों का फिदायीन दस्ता हमले के लिए भेजा था। मौके पर उसके साथ दो और आतंकी थे। पकड़े गए फिदायीन तबारक हुसैन को हमले के लिए 30 हजार रुपये दिए गए थे, लेकिन तारबंदी काटने के दौरान तबारक को सतर्क जवानों ने फायरिंग कर घायल कर दिया। बाकी आतंकी मौके से भाग निकले। राजोरी के सैन्य अस्पताल में उपचाराधीन तबारक हुसैन ने पूछताछ में पूरी साजिश के राज उगले। बुधवार को पत्रकारों के सवालों पर भी तबारक हुसैन ने बड़े हमले की साजिश को कबूला।

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, नौशेरा के झंगड़ क्षेत्र में 21 अगस्त तड़के तीन आतंकियों के ग्रुप की हलचल देखी गई। दो आतंकी पीछे रहे, जबकि तबारक हुसैन तारबंदी के पास आकर तार काटने लगा। जवानों ने उसे चुनौती दी तो वो भागने लगा। इस दौरान फायरिंग में तबारक घायल होकर वहीं गिर गया। अन्य आतंकी भाग निकले।

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में गांव सब्जकोट और जिला कोटली के रहने वाले तबारक हुसैन ने बताया कि कर्नल यूसुफ से 30 हजार रुपये मिले थे। हमले के लिए भारतीय सेना की तीन चौकियों की रेकी की गई थी। सही समय मिलने पर हमला किया जाना था। तबारक के साथ मौके पर हालांकि दो और आतंकी थे, लेकिन तबारक ने कहा कि कुल पांच आतंकियों का ग्रुप था, जिन्हें हमले को अंजाम देना था। गौरतलब है कि तबारक को उसके भाई हारून अली के साथ 2016 में भी पकड़ा गया था, जिसे कुछ वर्ष जेल में रखने के बाद पाकिस्तान को लौटा दिया गया था।

जिस पर हमले के लिए आया था वही इलाज कर रहे
चार गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल तबारक ने कहा कि वह भारतीय सेना पर हमले के लिए आया था। वही सेना आज उसका इलाज कर रही है। तबारक ने कहा कि मुझे इस बात पर शर्म आ रही है। वहीं, सैन्य अधिकारी ने बताया कि तबारक के शरीर से चार गोलियां निकाली गई हैं। उसका काफी खून बह गया था, जिसे बचाने के लिए सेना के जवान ने अपना खून दिया है। गंभीर रूप से जख्मी तबारक की सर्जरी की गई है।

तबारक ने बताया कि उसके छह भाई है। परिवार में कुल 15 लोग हैं। तारबंदी के पास जब वह फायरिंग से घायल हुआ तो साथी आतंकी उसे छोड़कर भाग गए। फायरिंग में घायल होने पर तबारक बिलख कर चिल्ला रहा था - मैं यहां मरने आया था, मुझे यहां से निकालो भाई जान।

पाकिस्तानी सेना के मेजर रजाक ने दी थी आतंकी बनने की ट्रेनिंग
नौशेरा में पकड़ा गया तबारक लंबे समय से आतंकवाद से जुड़ा था। तबारक ने बताया कि उसे पाकिस्तानी सेना के मेजर रजाक ने ट्रेनिंग दी थी। साथी आतंकियों के साथ मैं मरने के लिए आया था लेकिन मेरे साथ धोखा हुआ। साथी मुझे छोड़कर चले गए और मैं यहां भारतीय फौज के हाथों पकड़ा गया।

तबारक ने बताया कि पाकिस्तानी सेना आतंकियों की ट्रेनिंग के लिए कई कैंप चला रही है। उसने लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के साथ छह माह की ट्रेनिंग ली है। राजोरी मिलिट्री अस्पताल के कमांडेंट ब्रिगेडियर राजीव नायरने कहा कि तबारक हुसैन की हालत स्थिर है। उसका काफी खून बह गया था। जवानों ने उसे खून देकर और अपने हाथों से खाना खिलाकर बचाया है।

नायर ने कहा कि गिरफ्तार किए जाने के दौरान तबारक जोर-जोर से ‘मैं मरने के लिए आया था, मुझे धोखा दे दिया, भाई जान मुझे यहां से निकालो’ बोल रहा था। उसकी बाजु और जांघ के नीचे व प्राइवेट पार्ट के बाल मुंडाए गए थे। हमले से पूर्व फिदायीन आतंकी ऐसा करते हैं।

और भी

ईडी ने मुख्यमंत्री के करीबी प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार, छापे में मिली दो AK-47

 रांची (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अवैध खनन के मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी कहे जाने वाले कारोबारी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। प्रेम प्रकाश कई ठिकानों पर बुधवार को ईडी ने छापेमारी की थी। कई घंटों तक चली छापेमारी में दो एके-47 बरामद की गई। रांची से गिरफ्तार प्रेम प्रकाश को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी अदालत से उसकी रिमांड मांगेगी।

मुख्यमंत्री सोरेन के अलावा प्रेम प्रकाश के अन्य कई नेताओं के साथ भी संबंध हैं। आरोप है कि उसने झारखंड के कई बड़े राजनेताओं व नौकरशाहों का कालाधन सफेद किया है। ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से पूछताछ के बाद प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने 19 जुलाई को पंकज मिश्रा को मनी लांड्रिंग एक्ट तहत गिरफ्तार किया था।

ईडी ने प्रेम प्रकाश के घर में उसकी अलमारी से दो एके-47 रायफल बरामद की थी। इसके अलावा उसके घर से 60 जिंदा कारतूस भी मिले थे। ईडी ने झारखंड, बिहार, दिल्ली और तमिलनाडु में छापेमारी की थी। ईडी को विदेशी नस्ल का कछुआ और करोड़ों के लेनदेन संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं।

वहीं रांची पुलिस ने दावा किया कि एके-47 दो सुरक्षाकर्मियों को आवंटित किए गए थे। सुरक्षाकर्मियों ने ही रायफल को प्रेम प्रकाश के आवास पर रखा और अपने-अपने घर चले गए। दोनों सुरक्षाकर्मियों को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

 
 
 

 

और भी

एएसआई ने थाने में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

 मैनपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना में पदस्थ एएसआई शंकर लाल सिदार ने थाना में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मैनपुर थाना में एएसआई शंकर लाल सिदार उम्र 58 वर्ष 1 नवंबर 2021से पदस्थ थे। वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे। उनकी आत्महत्या से थाने में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बताया कि एएसआई शंकर लाल सिदार गाताडिही सरसीवा बलौदा बाजार के रहने वाले थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस इसी जांच में जुट गई है। घटना की मैनपुर थाना प्रभारी सुर्यकांत भारद्वाज ने पुष्टि की है।

और भी

समिति के नाम पर बैंक से लोन उठाने वाली ठग गिरफ्तार

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में  24 अगस्त को कोतवाली पुलिस की टीम ने  ग्राम कसाईपाली छपोरा में दबिश देकर महिला ठग पालावती चौहान को हिरासत में लिया। आरोपिया पिछले तीन साल से फरार थी। आरोपिया पालावती चौहान और अमरनाथ कर्ष द्वारा वर्ष 2018 में ग्राम कसाईपाली में महिलाओं की समिति बनाकर कई महिलाओं के भरे हुये फार्म से लोन निकलवाकर स्वयं उपभोग कर लिये थे। अपराध की कायमी के बाद से दोनों फरार होकर अग्रिम जमानत कराने के जुगत में थे। आरोपिया के गांव में देखे जाने की मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा आरोपिया के घर दबिश देने स्टाफ भेजा गया था। धोखाधड़ी के संबंध में अक्टूबर 2018 में शिकायतकर्ता/आवेदिकागण  तुलसी, नीला बाई, हरिप्रिया सिदार, भारती मांझी, सावित्री सिदार, मरमदा सिदार, सुजाता मांझी सभी निवासी कसाईपाली छपोरा जिला रायगढ़ द्वारा पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के नाम पर आवेदन पुलिस कार्यालय में दिया गया। उक्त आवेदन जांच के लिये थाना प्रभारी कोतवाली को प्राप्त हुआ। शिकायत जांच में महिला समिति के सदस्यों से पूछताछ पर जानकारी मिली कि गांव की पालावती चौहान पति इन्द्रजीत चौहान कसाईपाली द्वारा एच.डी.एफ.सी बैंक रायगढ शाखा से मिलीभगत कर प्रत्येक के नाम से 25-25 हजार रूपये बैक लोन फर्जी तरीके से छल कपट तथा धोखधडी करते हुए आहरित किया गया है। लोन किश्तों की रकम अदायगी नही होने से कारण बैंक द्वारा नोटिस मिलने पर यह तथ्य उजागर हुआ। शिकायत जांच पर आरोपिया पालावती चौहान तथा अमरनाथ कर्ष के द्वारा महिलाओं से धोखाधड़ी करना पाये जाने पर अप.क्र. 1505/2018 धारा 420,467,468,471,34 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अपराध कायमी के बाद से दोनों आरोपी फरार थे।

 

और भी

एलओसी पर सुरक्षाबलों ने 2 घुसपैठियों को किया ढेर...

 जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना ने एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सीमा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो लोगों को ढेर कर दिया है। सर्च अभियान के दौरान दोनों घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

जानकारी के मुताबिक, नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश में थे। लेकिन भारतीय सेना ने समय रहते कार्रवाई की और उनकी घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया। क्षेत्र में सेना सर्च ऑपरेशन और तलाशी अभियान चला रही है।

भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के नौशेरा सेक्टर में सेना ने सोमवार को फिदायीन हमले की बड़ी साजिश को नाकाम कर हमले के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित आतंकी को पकड़ा। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेस-इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने पहली बार फिदायीन हमले के लिए नया हथकंडा अपनाकर फिदायीन को बिना हथियार घुसपैठ कराने की कोशिश की थी। इसे एलओसी में घुसपैठ के बाद हथियार और असलहा दिया जाना था, जिसके बाद फिदायीन हमले की साजिश थी।

आतंकी की पहचान 32 वर्षीय तबारक हुसैन निवासी गांव सब्जकोट कोटली पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई। तबारक हुसैन पाकिस्तानी सेना के खुफिया विंग के लिए भी करता था। चौंकाने वाली बात है कि तबारक और उसके भाई हारून अली को अप्रैल 2016 में नौशेरा सेक्टर में ही घुसपैठ पर गिरफ्तार किया गया था। 26 महीने जेल में रहने के बाद दोनों भाइयों को वाघा-अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान को लौटाया गया था।

और भी

युवक की हत्या कर सड़क पर फेंका शव, पर्चे में लिखा 'मुखबिर'...

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर दशहत फैलाने के उद्देश्य से एक युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंक दिया। शव पर पर्चा भी छोड़ा, जिसमे लिखा हुआ थे कि यह युवक पुलिस का मुखबिर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तुमकपाल के गुडसे चौक पर युवक का शव मिला है। युवक किस गांव का रहने वाला है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। शव के पास पर्चे मिले हैं उस पर बुधराम मारकाम पुलिस का मुखबिर लिखा हुआ है। जानकारी के अनुसार मृतक के हाथों में रस्सी बंधी हुई है। शरीर में चोट के निशान भी दिख रहे हैं। बीच सड़क में पड़े शव की पहचान करने गुडसे, तुमकपाल, कटेकल्याण सहित आसपास के गांव के लोग जुटे थे, पर शव की पहचान नहीं हो पाई है।

 

 

कटेकल्याण एरिया कमेटी के नाम से फेंके गए पर्चे में लिखा हुआ है, मृतक डीआरजी जवानों के संपर्क में रहता था। कटेकल्याण क्षेत्र में डीआरजी जवानों को भेजता था। युवक की हत्या के बाद पर्चा फेंका गया है। यह घटना नक्सली वारदात है या आपसी रंजिश का मामला है। इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

और भी

पड़ोसी देश के लिए जासूसी करने वाला शरणार्थी गिरफ्तार...

  जयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये जासूस पाकिस्तान से आकर भारत की नागरिकता ले चुका एक हिंदू शरणार्थी है। इस शरणार्थी को ही पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
राजस्थान इंटेलिजेंस ने 46 साल के भागचंद को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन साल पहले ही भारत की नागरिकता ली थी और दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाता था। इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और दिल्ली से अहम जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।

एडीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया, ये पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और दिल्ली के संवेदनशील जगहों की सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था। 14 अगस्त को जासूसी के आरोप में भीलवाड़ा से नारायण लाल गाडरी नाम के व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया था, जिसके मोबाइल से पता चला कि दिल्ली के संजय कॉलोनी भाटी माइंस निवासी भागचंद भी उसके साथ शामिल था।

उन्होंने बताया, पाकिस्तानी हैंडलर इसके भी अकांउट में पैसे डाल रहे थे। यह पिछले तीन साल से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। ऑटो चलाने के दौरान दिल्ली के अलग-अलग जगहों की तस्वीरें खींचकर पाकिस्तान भेजता रहता था। पकड़ा गया आरोपी साल 1998 में परिवार समेत वीजा पर भारत आया था और यहां आकर मज़दूरी करने लगा। तीन साल पहले इसे भारत की नागरिकता मिली है, इंटेलिजेंस की ज्वाइंट टीम इससे जयपुर में पूछताछ कर रही है।

सिम कार्डों का पता लगा रही इंटेलिजेंस
अब तक की जांच के दौरान सामने आया कि नारायण लाल सिम कार्ड जारी करवाकर भागचंद ने इन सिमकार्डों को स्वयं के पास बस द्वारा दिल्ली मंगवाया तथा दिल्ली में कश्मीरी कश्मीरी गेट ट्रैवल एजेंसी के कार्यालय में मगवाया। इसके बाद बच्चों के कपड़ों और मसाले के पैकेट में छुपा कर पाकिस्तानी हैंडलिंग अफसरों ने उन्हें मुंबई भिजवाया। भागचंद ने इन चार साल पहले भी अपने नाम से सिम कार्ड जारी करवाकर बाद हैंडलिंग अफसरों को भेजा था और उन्हें व्हाट्सएप डाउनलोड करवाया था। इसकी एवज में पाकिस्तानी हैंडलिंग अफसरों ने पेटीएम के माध्यम से भागचंद के खाते में धनराशि जमा कराई थी। अब इंटेलिजेंस पुलिस की ओर से विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड और भागचंद के खाते की तलाशी ली जा रही है।

 

 

 

और भी

पड़ोसी देश के लिए जासूसी करने वाला शरणार्थी गिरफ्तार...

  जयपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजस्थान पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। हैरान करने वाली बात ये है कि ये जासूस पाकिस्तान से आकर भारत की नागरिकता ले चुका एक हिंदू शरणार्थी है। इस शरणार्थी को ही पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
राजस्थान इंटेलिजेंस ने 46 साल के भागचंद को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन साल पहले ही भारत की नागरिकता ली थी और दिल्ली में रहकर टैक्सी चलाता था। इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और दिल्ली से अहम जानकारी पाकिस्तान भेज रहा था।

एडीजी इंटेलिजेंस उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया, ये पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और दिल्ली के संवेदनशील जगहों की सूचनाएं पाकिस्तान भेज रहा था। 14 अगस्त को जासूसी के आरोप में भीलवाड़ा से नारायण लाल गाडरी नाम के व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया था, जिसके मोबाइल से पता चला कि दिल्ली के संजय कॉलोनी भाटी माइंस निवासी भागचंद भी उसके साथ शामिल था।

उन्होंने बताया, पाकिस्तानी हैंडलर इसके भी अकांउट में पैसे डाल रहे थे। यह पिछले तीन साल से पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। ऑटो चलाने के दौरान दिल्ली के अलग-अलग जगहों की तस्वीरें खींचकर पाकिस्तान भेजता रहता था। पकड़ा गया आरोपी साल 1998 में परिवार समेत वीजा पर भारत आया था और यहां आकर मज़दूरी करने लगा। तीन साल पहले इसे भारत की नागरिकता मिली है, इंटेलिजेंस की ज्वाइंट टीम इससे जयपुर में पूछताछ कर रही है।

सिम कार्डों का पता लगा रही इंटेलिजेंस
अब तक की जांच के दौरान सामने आया कि नारायण लाल सिम कार्ड जारी करवाकर भागचंद ने इन सिमकार्डों को स्वयं के पास बस द्वारा दिल्ली मंगवाया तथा दिल्ली में कश्मीरी कश्मीरी गेट ट्रैवल एजेंसी के कार्यालय में मगवाया। इसके बाद बच्चों के कपड़ों और मसाले के पैकेट में छुपा कर पाकिस्तानी हैंडलिंग अफसरों ने उन्हें मुंबई भिजवाया। भागचंद ने इन चार साल पहले भी अपने नाम से सिम कार्ड जारी करवाकर बाद हैंडलिंग अफसरों को भेजा था और उन्हें व्हाट्सएप डाउनलोड करवाया था। इसकी एवज में पाकिस्तानी हैंडलिंग अफसरों ने पेटीएम के माध्यम से भागचंद के खाते में धनराशि जमा कराई थी। अब इंटेलिजेंस पुलिस की ओर से विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड और भागचंद के खाते की तलाशी ली जा रही है।

 

 

 

और भी