क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

रेलवे सुरक्षा बल ने शराब तस्कर को पकड़ा, बड़ी मात्रा में शराब जब्त

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेसुब पोस्ट दुर्ग, मंडल टास्क टीम-2, जीआरपी दुर्ग के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन दुर्ग के माल धक्का पानी टंकी के पास एक व्यक्ति से 382 नग अंग्रेजी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक रेसुब पोस्ट प्रभारी एस के सिन्हा, उप निरीक्षक एस ए राव, उप निरीक्षक एम एल यादव, उप निरीक्षक सनातन थानापति (टास्क टीम दुर्ग) सउनि ए एच सरदार, प्रधान आरक्षक टी एम रेडी, प्रधान आरक्षक ए के मोर्या,आरक्षक एल के यादव, जीआरपी दुर्ग के साथ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन दुर्ग के माल धक्का पानी टंकी के पास मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में मिला रोककर पूछताछ करने पर घबराने लगा पूछने पर अपना नाम पता- स्वप्निल रामभाऊ भडगरे, पिता-रामभाऊ भडगरे, उम्र-32 वर्ष, साकिन-सिद्धार्थ वार्ड वरोरा चंद्रपुर, थाना-वरोरा, जिला-चंद्रपुर (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताया। तथा अपने पास रखे 2 नग नीले रंग का कार्टून को खोलकर दिखाने को कहने पर वह अपने दोनों कार्टूनों के अंदर से कुल 382 नग प्रति नग 180 एमएल का अंग्रेजी शराब मेकडाल नंबर1 का जिसकी कुल कीमत 84000/- रुपया जिसे तस्करी कर बेचने के लिये ले जाना बताया। जीआरपी दुर्ग द्वारा अपराध क्रमांक 73/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

और भी

मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर...

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कटेकल्याण थाना क्षेत्र में बीती रात डीआरजी जवानों और नक्सलियो के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ जबरामेट्टा के जंगलों में हुई। इस मुठभेड़ में डीआरजी ने 5 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया।

मृत नक्सली की शिनाख्ती बुधराम मरकाम के रूप में हुई, जो कटेकल्याण एरिया कमेटी का मेंबर था। बुधराम मरकाम पर पहले से 15 मामले दर्ज थे। बुधराम पर 5 लाख का इनाम भी घोषित था। फिलहाल घटनास्थल पर अब भी टीम की सर्चिंग जारी है। पूरे मामले की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने की है।

और भी

कलयुगी मामी ने पार की क्रूरता की सारी हदें, प्राइवेट पार्ट तक को नहीं छोड़ा

 इंदौर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दर्दनाक घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जिसमें कलयुगी मामी का क्रूर चेहरा भी देखने मिल रहा है, यहां एक मामी ने अपनी गोद ली भांजी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। मामी ना सिर्फ मासूम के साथ मारपीट करती थी, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाई है। लोगों ने जब मासूम को घायल हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत चाइल्डलाइन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद चाइल्डलाइन की टीम ने पहुंचकर मासूम को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां फिलहाल मासूम का इलाज जारी है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम शनिवार की देर रात का है, जहां शहर के पाटनीपुरा इलाके में कुछ लोगों ने एक मासूम को घायल अवस्था में देखा, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन की टीम को दी। सूचना लगते ही चाइल्ड लाइन की टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक बालिका को पाया जो डरी सहमी थी। वहीं इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम इस बच्ची को लेकर पुलिस थाने पहुंची, और फिर अस्पताल में भर्ती कराकर बच्ची का इलाज शुरू किया। 

बच्ची के शरीर पर मिले चोट के निशान 
चाइल्डलाइन की टीम जैसे ही बच्ची को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंची, वैसे ही डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू किया, जहां डॉक्टरों को बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इतना ही नहीं बच्ची का प्राइवेट पार्ट भी काफी जख्मी हुआ है। वहीं अब डॉक्टरों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है, जहां लगातार बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहे हैं।

लगातार सामने आ रहे घटनाक्रम 
प्रदेश में इन दिनों महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या निरंतर बढ़ती चली जा रही है, जहां बच्चों के साथ होने वाले अपराध भी बढ़ रहे हैं। इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की खबर निकल कर सामने आई थी, तो वहीं अब इंदौर से निकल कर सामने आई इस खबर ने सभी को झंकझोरकर कर रख दिया। वहीं अब पुलिस इस बच्ची के साथ क्रूरता करने वाली मामी को तलाश रही है।
 
और भी

कलयुगी मौसा ने तोड़ी रिश्तों की मर्यादा, भतीजी से शादी के लिए करने लगा ऐसा काम

 इंदौर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कलयुगी मौसा ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दी, जिसके चलते वह लगातार भतीजी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं भतीजी से शादी के लिए मौसा अपनी पत्नी तक को छोड़ने के लिए तैयार था। मौसा की लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां और बेटी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, और मौसा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने मौसा को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पीड़िता को उसका मौसा लगातार परेशान कर रहा था, जहां पीड़िता का मौसा, भतीजी पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था। कुछ माह पहले पीड़िता अपनी मौसी के घर रहने गई थी। इसी दौरान मौसा ने बातचीत शुरू की, जिसके बाद वह कई बार अपनी पत्नी के साथ भतीजी को घुमाने भी ले गया, और इसी दौरान अचानक मौसा का व्यवहार बदल गया, जिसके बाद मौसा लगातार छेड़छाड़ करने लगा। वहीं मौसा की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने यह पूरी बात अपनी मां को बताई। Ads by

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की 
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में पुलिस को पता चला है कि, आरोपी लगातार पीड़ित को फोन लगाकर भी धमका रहा था। साथ ही वह कई बार पीड़िता को धमकाने के लिए उसके घर तक पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी की लगातार बढ़ती हिम्मत देख पीड़िता और उसके परिवार वालों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पत्नी को तलाक देने के लिए हो गया था तैयार 
आरोपी मौसा अक्सर पीड़िता से कहता था कि, वह उसकी मौसी को तलाक देकर पीड़िता से शादी करेगा। इतना ही नहीं वह लगातार पीड़िता और उसकी मां को धमकाते भी रहता था, जहां वह शादी ना होने पर बेटी और पत्नी दोनों को मार देने की बात तक कहता था। आरोपी की ओर से लगातार दी जा रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता और उसकी मां ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
और भी

अवैध शराब बिक्री कर रहे व्यक्ति को मगरलोड पुलिस ने किया गिरफ्तार

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर की ओर से असामाजिक व अपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने व उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये थे।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में व अनुअधिकारी कुरूद अभिषेक केशरी के नेतृत्व में थाना मगरलोड पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप अपने घर के पास ग्राम सिंगपुर में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है, कि तस्दीकी व वैधानिक कार्यवाही केलिए स्टाफ रवाना किये मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम सिंगपुर में आरोपी सेमुवल ग्वाल पिता विनोद कुमार ग्वाल उम्र 43 साल निवासी सिंगपुर थाना मगरलोड जिला धमतरी को पकडकर विधिवत तलाशी उपरांत आरोपी के कब्जे से 10 पौवा गोवा विस्की अंग्रेजी शराब 10 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त थाना मगरलोड में आरोपी के विरुद्ध अप.क्रमांक 168/2022 धारा 34 (1)(ब) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कायर्वाही की गई।

 
और भी

नक्सलियों ने मचाया उत्पात : गाड़ियों को किया आग के हवाले, मजदूरों को पीटा

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले से 13 किमी की दूरी पर ग्राम पदेड़ा में नक्सलियों ने तीन जियो नेटवर्क के वाहनों को आग हवाले किया है। जानकारी अनुसार नक्सलियों ने रविवार शाम 5 बजे के लगभग एक जेसीबी, दो पिक़़अप वाहन में आगजनी की है। रविवार को पदेडा के बाजार पारा में हुई आगजनी की घटना पर बीजापुर से टीआई शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंची है। सूत्रों ने बताया कि चेरपाल नदी में बाढ़ होने के बाद भी सीआरपीएफ के जवान नदी पार कर घटनास्थल पहुंचे है।

नक्सलियों द्वारा आगजनी के पहले वाहन चालकों व मशीन आपरेटरों व मजदूरों के साथ मारपीट भी करने जानकारी मिली है। मारपीट कर चेतावनी देकर छोड़ा है। विदित हो जिओ नेटवर्क का काम पूरे जिले में चल रहा है। जियो नेटवर्क के कारण संचार की सुविधा उपभोक्ताओं को मिल रही है। घटना बीजापुर थाना का होने से टीआई शशिकांत भारद्वाज ने बताया कि यह घटना शाम 5बजे के आसपास की है। पुलिस के घटना स्थल पहूंचने के पहले नक्सली आगजनी की वारदात कर भाग खड़े हुए हैं। जियो नेटवर्क के काम करने वाले मजदूरों व वाहन चालकों से पुछताछ कर मामला पंजीबद्ध किया गया। हर वर्ष जुलाई माह में नक्सलियों द्वारा अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में शहीद सप्ताह मनाते है। इस दरम्यान नक्सली संगठन द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।

और भी

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नामचीन होटल में देह व्यापार पकड़ा, 13 गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की तेलीबांधा पुलिस ने शहर के एक नामचीन होटल में बड़ी कार्रवाई की है।  इस दौरान पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 11 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल है। 

तेलीबांधा पुलिस ने बताया, रायपुर के होटल हयात में देह व्यापार का कारोबार चल रहा था, जिसकी मुखबीर से सूचना मिलने पर प्वाइंटर भेजकर सौदा तय कराया गया। प्वाइंटर के ईशारा पर पुलिस की टीम ने छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान 11 महिलाओं और 2 दलाल सहित कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।  सभी महिलाएं अलग-अलग राज्यों की निवासी हैं। आरोपियों से 14 नग मोबाईल सहित नकदी भी जब्त की गई है। आरोपी पुरुषों के नाम विप्लव चौरडिया और पंकज गोयल बताए जा रहे हैं।

और भी

लखनऊ पुलिस ने बिहार के रईश खान गैंग के तीन शूटरों को दबोचा...

 रेलवे ठेकेदार की हत्‍या कर चल रहे थे फरार

लखनऊ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बिहार के निलमथा में बीते 25 जून को हुई रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर उर्फ गोरख की हत्या में शामिल बिहार के तीन शूटरों और पुलिस की रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ कैंट इलाके में लोको तिराहे से यदुनाथ चौक के बीच हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बाइक पर सवार तीनों बदमाश पुलिस टीम पर फायर कर रहे थे। पुलिस ने जब घेराबंदी करने की कोशिश की तो बाइक सवार बदमाश अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों घायल हो गए।

तीनों बिहार के कुख्यात रईश खान गैंग के शार्प शूटर हैं। घायल शूटरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बीते सोमवार को पुलिस ने कैंट के पिपरा घाट पर वीरेंद्र ठाकुर की हत्या की साजिश रचने वाले उसकी पत्नी करीबी बिट्टू को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। डीसीपी पूर्वी प्रार्ची सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तीनों संदिग्ध बदमाशों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच, कैंट, आशियाना पुलिस को लगाया गया था।

इस बीच पुलिस को जानकारी हुई कि बाइक सवार तीनों संदिग्ध लोको तिराहे से यदुनाथ चौक की ओर जा रहे हैं। पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की तो पीछे बैठे दो बदमाश फायरिंग करने लगे। इस बीच बदमाशों की बाइक अनियंत्रित हुई और वह गिर गए। पुलिस टीम ने पकड़ने का प्रयास किया तो वह जंगल में घुस गए। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए। तीनों के पास से एक मुंगेरी पिस्टल, दो देशी तमंचे, कारतूस व बाइक बरामद की गई है। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों, रेलवे ठेकेदार वीरेंद्र ठाकुर की हत्या में शामिल थे। तीनों की पहचान बिहार निवासी कासिफ, मुन्ना और फैसल के रूप में हुई।

डीसीपी पूर्वी ने बताया कि तीनों बदमाश बिहार के कुख्तात रईश खान गैंग के शूटर हैं। तीनों को वीरेंद्र की हत्या की साजिश रचने वाले बिट्टू के कहने पर फिरदौस ने हायर किया था। तीनों को हत्या के लिए रुपये दिए थे। तीनों वीरेंद्र की हत्या के एक दिन पूर्व आकर लखनऊ में ही रुके थे।

बिहार में रची थी हत्या की साजिश, वीडियो काल कर बताया था रास्ता
एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास ने बताया कि बिट्टू ने वीरेंद्र की हत्या की साजिश रची थी। वीरेंद्र की हत्या बीते 25 जून को हुई थी। 24 को फिरदौस और उसके साथी शूटर लखनऊ आ गए थे। जब फिरदौस और उसके साथियों ने वीरेंद्र के निलमथा स्थित घर की रेकी की थी तो बिट्टू ने बिहार से वीडियो काल कर उन्हें रास्ता भी बताया था।

बिहार पुलिस की वर्दी में आए थे बदमाश
फिरदौस और उसके चार साथी वारदात को अंजाम देने वीरेंद्र के घर पहुंचे थे। इसमें से दो ने बिहार पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। जबकि दो खाकी पैंट पहने थे। वीरेंद्र के घर पहुंचते ही उनके गार्डों और अन्य लोगों को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर वीरेंद्र की हत्या की और भाग निकले थे।

और भी

आबकारी विभाग ने किया 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

 कांकेर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।कलेक्टर शुक्ला के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज आबकारी वृत्त कांकेर की ओर से ग्राम चिल्हाटी थाना कोरर में आरोपी नरेश पटेल के रिहायशी मकान की विधिवत तलाशी लेने पर 25 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रद्युमन नेताम, आबकारी के मुख्य आरक्षक दयालु कश्यप, आरक्षक कादर शरीफ व शिवप्रसाद  सिन्हा का योगदान रहा।

और भी

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की व्यापारी की हत्या

 सुकमा  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है। गुरुवार देर रात नक्सलियों ने एक व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। रात को घर में घुसे नक्सलियों ने पत्नी और बच्चे के सामने डंडे से पीट-पीटकर ग्रामीण को मार डाला। घटना की सूचना के बाद सुबह जवान गाँव पहुंचे। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए व्यापारी की हत्या की है।

जानकारी के अनुसार, पोलमपल्ली निवासी मड़कम जोगा रात में अपने परिवार के साथ सो रहा था। उसी समय करीब 15-16 नक्सली घर में घुस आए। घर में घुसकर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसे इतना मारा गया कि उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद नक्सलियों ने पिकअप वाहन का डीजल टैंक तोड़कर आग लगा दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। माओवादियों ने गांव में पर्चे भी फेंके हैं। पर्चे में नक्सलियों ने व्यवसायी की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

और भी

फर्जी डिग्री धारियों को नौकरी देने वाला सीईओ गिरफ्तार...

 धमतरी  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फर्जी डिग्री वालों को शिक्षाकर्मी की नौकरी देने वाले मगरलोड जनपद के तत्कालीन सीईओ कमलाकांत तिवारी को धमतरी पुलिस ने उसके गृहनिवास भिलाई से सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल  थाना मगरलोड में पंजीबद्ध अपराध 124 / 2011 धारा 420 , 467 , 468 , 471,120 , या भादवि० का पंजीयन आवेदक कृष्ण कुमार साहू साकिन चंदना के द्वारा जनपद पंचायत मगरलोड में वर्ष 2007 के दौरान शिक्षाकर्मी वर्ग -03 की भर्ती में तत्कालीन सीईओ० के० के० तिवारी द्वारा अभ्यर्थियों के अंको को बढ़ाकर, बनावटी अंक प्रदान कर अमान्य तथा कुटरचित प्रमाण पत्रों में अभ्यर्थियों को अंक प्रदान कर चयन किये जाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी।

पूर्व में सीआईडी द्वारा जांच की जा रही थी जिसमें मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर एसआईटी की टीम गठित कर तत्काल अग्रिम कार्यवाही हेतु जाँच के लिए आदेशित किया गया था।

एसआईटी.में थाना प्रभारियों की टीम गठित कर जाॅच एवं विवेचना में संकलित साक्ष्य पूर्व विवेचनाधिकारियों के द्वारा प्रकरण में जप्त किये गये दस्तावेज एवं अभ्यर्थियों के आवेदन में सलग्न दस्तावेजों जिसके आधार पर आरोपी के. के. तिवारी व अन्य के द्वारा अंक प्रदान कर आरोपी के द्वारा अंक तालिका जारी कर चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत कर अनुमोदन पश्चात अपात्र अभ्यर्थियों को शिक्षाकर्मी वर्ग 03 की नियुक्ति आदेश जारी करना , पात्र अनुसूचित जाति जनजाति के अभ्यर्थियों को जानबूझकर नियुक्ति से वंचित कर अपात्र अभ्यर्थियों को नियुक्त करने के संबंध में साक्ष्य पाये जाने से तत्कालीन जनपद सीईओ कमलाकांत तिवारी की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना किया गया  था।

नाम आरोपी: 01. कमलाकात तिवारी उर्फ के.के. तिवारी उम्र 52 वर्ष तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड हाल परियोजना अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग , निवासी 01 सी मैत्रीविहार कोहका निलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग (छ०ग०) को दिनांक 19.07.22 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना मगरलोड अपराध कमांक : - 124/11 धारा 420 , 467 , 468,471.120 बी मादवि 3 ( 9 ) 4 एसटी / एससी एक्ट के तहत आरोपी को न्यायालय में पेश कर को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

और भी

25 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 25 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि व्यास तालाब बीरगांव खमतराई के पास एक व्यक्ति काले रंग का ट्राली बैग एंव पिट्ठू बैग मे मादक पदार्थ गांजा ब्रिकी करने ग्राहक तलाश कर रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एंव गवाह के मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही करते हुऐ मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार व्यास तालाब के पास व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम भीमा नाईक बताये अपने पास रखे काले रंग का ट्राली बैग एंव पिट्ठू को तलाशी लेने पर टेप लगा हुआ 7 पैकेटो में मादक पादर्थ गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 560/22 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी के कब्जे से 25 किलो ग्राम गांजा किमती लगभग 2,50,000 रूपये को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
भीमा नाईक पिता श्री धर नाईक उम्र 52 वर्ष साकिन विजयगुड़ा थाना व जिला नवरंगपुर (उड़िसा )

और भी

अमरीका के इंडियाना प्रान्त में गोलीबारी, तीन की मौत-दो घायल

 वाशिंगटन  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमरीका में इंडियाना प्रान्त के ग्रीनवुड पॉर्क मॉल में सोमवार की शाम एक व्यक्ति की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। हालांकि गोलियां चलाने वाले व्यक्ति को मार गिराया गया है। 

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार एक व्यक्ति बन्दूक के साथ मॉल में घुस गया और गोलियां चलाने लगा। इंडियाना प्रान्त की पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां घटना की जांच कर रही हैं।

और भी

मोटर साइकिल व मोटर पंप चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मोटर साइकिल व मोटर पंप चोरी करने वाले आरोपियों को कुरूद पुलिस एवं सायबर टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अलग.अलग जगह से चोरी किए गए दो मोटरसाइकिल, तीन मोटर पंप को बरामद किया गया है।  

मिली जानकारी के मुताबिक 3 नवंबर 2021 को प्रार्थी अपनी मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट स्पोर्ट सीजी 05 यू 7901 को रात करीब 9 बजे घर के सामने खड़ी किया था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 441/21 धारा 379, 411,34 कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी अपने खेत सिरसिदा में 1 एचपी का टैक्समो कंपनी का मोटर पंप एवं एक आधा एचपी माइक्रो कंपनी का मोटर पंप लगाया था, जिससे खेती.बाड़ी उपयोग करता था, जो  15 मार्च 22 को जा कर देखा दो कुआं में लगे दोनों मोटर नहीं था, मोटर पंप को किसी अज्ञात   व्यक्ति की ओर से चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 465/22 धारा 279,411,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।  प्रार्थी ग्राम सिरसीदा के अपने खेत में 1 एचपी का मोटर पंप फोर्स कंपनी का मोटर पंप खेती.बाड़ी के उपयोग हेतु लगाया था, जिसे 5 मार्च 2022 को सुबह 8 बजे देखा तो मोटर पंप नहीं था, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 464/22 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर की ओर से त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं अनुअधिकारी पुलिस कुरूद अभिषेक केसरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरूद प्रणाली वैध द्वारा चोरी के आरोपियों का पतातलाश किया जा रहा था, पता तलाश के दौरान आज 19  जुलाई 2022 को मुखबिर सूचना मिला की वामन निषाद ग्राम सिरसिदा अपने घर में चोरी का सामान रखा है, की सूचना पर थाना कुरूद व सायबर टीम धमतरी की संयुक्त टीम की ओर से वामन निषाद में घर दबिश देकर कड़ाई से पूछताछ किया गया, तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर अपने घर में छुपा कर रखे 1 मोटर पंप व अन्य 2 मोटर पंप जीवन यादव और गोवर्धन यादव नयापारा राजिम से जप्त किया गया। 

एवं एक चोरी के मोटर सायकल सीजी 05 यू 7901 को जीवन यादव से बरामद किया गया। व 1 चोरी के मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर बिना नम्बर जिसे नयापारा के जीवन यादव की ओर से चोरी कर करण ध्रुव परखंदा को बेचा था, उक्त मोटर सायकल को धारा 41(14) दप्रस के तहत जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

जप्ती सामन : 
मोटर सायकल टीवीएस क्रमाक सीजी 05 यू 7901 व 1 एचपी टेक्समो कंपनी का मोटर पंप व आधा एचपी माइक्रो कंपनी का मोटर पंप व 1 एचपी फोर्स कंपनी का मोटर पंप को थाना कुरूद के अपराध में जप्ती किया गया।

मोटर सायकल बिना नम्बर को नयापारा राजिम क्षेत्र होने से धारा 41(1़4)दप्रस के तहत जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी : 
वामन निषाद पिता इंद्रहाश निषाद उम्र 21 वर्ष साकिन सिरसीदा थाना कुरूद जिला धमतरी, जीवन यादव पिता सोनसाय यादव उम्र 23 वर्ष साकिन खोलीपारा पारा ठेठवार पारा नयापारा राजिम थाना नयापारा जिला रायपुर, गोवर्धन यादव पिता धन्नू यादव उम्र 18 वषर्साकिन खोलीपारा पारा ठेठवार पारा नयापारा राजिम थाना नयापारा जिला रायपुर, करण ध्रुव पिता सबित ध्रुव उम्र 19 वर्ष साकिन परखंदा थाना कुरूद जिला धमतरी। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद प्रणाली वैद्यए सउनिण्सुरेश नंद, अरविंद नेताम, प्रआरण् लोकेश नेताम व साइबर टीम धमतरी से सउनि अनिल यदु, प्रआर देवेंद्र राजपूत आरकृष्णा पाटिल, आनंद कटकवार, कमल जोशी, धीरज, शीतलेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
और भी

20 बाइक और 1 ऑटो के साथ पकड़ाए शातिर चोर

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस ने वाहन चोरी मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसके साथ ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने भी लगाया गया है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी इस संबंध में सूचना एकत्र करने के साथ ही सर्वाधिक वाहन चोरी के संभावित स्थानों को भी चिन्हांकित कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्र में कुछ लड़के दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैै। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कोतवाली को लड़को की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के 3 लड़को एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में लड़को ने अपना नाम राहुल साहू एवं राजा निर्मलकर होना बताया तथा 1 विधि के साथ संघर्षरत बालक है।

टीम के सदस्यों द्वारा तीनों से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 20 नग दोपहिया वाहन एवं 1 नग आटो चोरी करना बताया गया।

आरोपी/अपचारी से जप्त चोरी की 8 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी/अपचारियों के विरूद्ध थाना कोतवाली, गोलबाजार, गुढ़ियारी, आमानाका, सरस्वती नगर, सिविल लाईन, न्यू राजेन्द्र नगर, खमतराई एवं थाना तेलीबांधा में धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है।

आरोपी/अपचारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 20 नग दोपहिया वाहन एवं 1 नग आटो जुमला कीमती लगभग 5,50,000 रूपये जप्त कर तीनों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 41(1$4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी/अपचारी से घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर पतासाजी की जा रहीं है, प्रकरण में आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभवाना हैंl

गिरफ्तार
राजा निर्मलकर पिता स्व. दौलत राम निर्मलकर उम्र 24 साल निवासी गोकुल नगर, संतोषी नगर टिकरापारा।
राहुल साहू पिता खुमान साहू उम्र 20 साल निवासी भाठागांव, लोहार चैक रायपुर।
विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक।

और भी

करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में फर्म का अकाउण्टेंट गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एलएलपी फर्म में करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी कर अमानत में खयानत करने वाले फर्म के अकाउण्टेंट विकास सिंह परिहार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी सुनील कुमार अग्रवाल ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एलएलपी फर्म का संचालक है तथा फर्म का आफिस एनएच-53 ट्रेजर आईलैण्ड के बगल कृषि महाविधालय के सामने जोरा रायपुर में स्थित है। प्रार्थी के फर्म में विकास सिंह परिहार वर्ष 2019 से एकाउंटेड के पद पर कार्य कर रहा है। फर्म का खाता कर्नाटका बैंक लिमिटेड शाखा फाफाडीह रायपुर में है, जिसमें फर्म के कार्यो के लिये फायनेंस कराई गई, वाहनों व मशीनों के किस्तो के भुगतान सहित फर्म के देयको का भुगतान इसी खाता से किया जाता है। बैंक खाता का संचालन एकाउंटेड विकास परिहार को किये जाने हेतु प्रार्थी द्वारा निर्देशित किया गया है। विकास सिंह परिहार कुछ माह तक फर्म का वित्तीय लेन देन का लेखा जोखा व इंद्राज सही कर रहा था जिस पर प्रार्थी ने उस पर विश्वास कर लिया, इसी विश्वास का फायदा उठाकर विकास सिंह परिहार द्वारा बेईमानी पूर्वक प्रार्थी के फर्म के बैंक खाता से स्वयं, अपनी पत्नि, सहित अलग-अलग फर्मो एवं अन्य कई रिश्तेदारो के बैंक खातो में कुल 2,12,69,342/- रूपये ट्रांसफर कर खाता धारको के साथ षडयंत्र कर रकम आहरण कर खयानत किया। जिसकी जानकारी प्रार्थी को संबंधित बैंक से प्राप्त होने पर प्रार्थी द्वारा अपने फर्म के सीनियर अकाउण्टेंट से जांच कराये जाने पर विकास सिंह परिहार द्वारा स्वयं एवं अपनी पत्नी सहित अलग-अलग फर्मो एवं अन्य कई रिश्तेदारो के बैंक खातो में कुल 2,12,69,342/- रूपये ट्रांसफर करना सही पाया गया। विकास सिंह परिहार ने अपनी बड़ी मां की देहांत होना बताकर 15 मई से छुट्टी लेकर चला गया। प्रार्थी द्वारा विकास सिंह परिहार को रकम ट्रांसफर के संबंध में पूूछताछ करने हेतु फर्म बुलाने पर अपना मोबाईल फोन बंद कर लिया है तथा ड्यूटी पर उपस्थित नही हो रहा है। जिस पर आरोपी विकास सिंह परिहार के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 398/22 धारा 408, 420, 406, 467, 468, 471, 120बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन वीरेन्द्र चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी तेलीबांधा भावेश गौतम को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी विकास सिंह परिहार की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। पतासाजी के दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी की उपस्थिति न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में होने की जानकारी प्राप्त होने पर टीम के सदस्यो द्वारा न्यू राजेन्द्र नगर स्थित डाॅल्फिन ज्वेलो के फ्लैट से आरोपी विकास सिंह परिहार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी विकास सिंह परिहार के कब्जे से घटना से संबंधित नगदी रकम 5,61,000/-, धोखाधड़ी की रकम से क्रय की गई 01 नग चार पहिया वाहन, 01 नग एक्टिवा, तथा करोड़ो रूपये कीमत की भूमि के दस्तावेज जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी
विकास सिंह परिहार पिता स्व. जीत सिंह परिहार उम्र करीबन 33 साल निवासी ग्राम बमुहरिया, पोस्टा कोंदर थाना जसो जिला सतना मप्र।

कार्यवाही में निरीक्षक भावेश गौतम थाना प्रभारी तेलीबांधा, उपनिरीक्षक रामस्वरूप देवांगन, प्र.आर. धर्मेन्द्र कन्नौजे, आर. विपुल सिंह म.आर. मृणालिनी साहू तथा रक्षित केंद्र से सउनि अतुलेश राय की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

और भी

आर्यन खान की इस याचिका पर सुनवाई के लिए अदालत तैयार...

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुंबई की एक विशेष अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वह याचिका बुधवार को मंजूर कर ली, जिसमें उन्होंने अपना पासपोर्ट वापस करने का अनुरोध किया था। अदालत ने आर्यन का जमानत बाण्ड भी रद्द कर दिया।

‘क्रूज ड्रग्स’ मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी है। आर्यन ने अपनी जमानत की शर्तों के तहत अदालत के समक्ष अपना पासपोर्ट जमा कराया था। उन्हें बहुचर्चित ड्रग्स मामले में पिछले वर्ष तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, जांच एजेंसी ने मई में दायर आरोप-पत्र में आर्यन का नाम आरोपी के रूप में शामिल नहीं किया था।

एनसीबी ने ‘पर्याप्त साक्ष्य के अभाव’ में आर्यन खान एवं पांच अन्य को छोड़ दिया था। इसके बाद आर्यन ने वकील अमित देसाई और राहुल अग्रवाल के माध्यम से पासपोर्ट वापस किये जाने की अर्जी दायर की थी।

गत 30 जून को आर्यन ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम से संबंधित विशेष अदालत के समक्ष अर्जी दायर करके पासपोर्ट वापस किये जाने का अनुरोध किया था।

चौबीस-वर्षीय आर्यन की याचिका पर एनसीबी ने अपने जवाब में कहा था कि उसे पासपोर्ट लौटाये जाने को लेकर आपत्ति नहीं है। एनसीबी ने आगे कहा था कि आर्यन के खिलाफ कोई जांच लंबित नहीं है। इसके बाद विशेष न्यायाधीश वी. वी. पाटिल ने आर्यन की याचिका मंजूर कर ली। पिछले साल तीन अक्टूबर को मुंबई के तट पर एक क्रूज पोत पर छापे के बाद एनसीबी ने आर्यन को गिरफ्तार किया था। बम्बई उच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका मंजूर किये जाने से पहले आर्यन को 20 दिन जेल में बिताने पड़े थे।

और भी

चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाले अपचारी सहित 2 गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ दर्पण)। चाकू दिखाकर मोबाइल फोन और नकदी रकम लूट करने वाले दो आरोपियों को टिकरापारा पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी शोभा राम निषाद पिता पति राम निषाद उम्र 38 वर्ष साकिन दुर्गापारा संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर द्वारा थाना टिकरापारा में यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह 12 जुलाई की सुबह करीब 4:00 बजे अपना सामान लेकर बस स्टैंड भाटागांव रायपुर की ओर जा रहा था। जहां रास्ते में दो अज्ञात लड़कों के द्वारा उसकी गाड़ी रोककर तथा चाकू दिखाकर मोबाइल फोन व उसके 3500 रुपए पर्स के साथ लूट लिए गए तथा उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना टिकरापारा टीम निरीक्षक अमित बेरिया के नेतृत्व में रवाना होकर घटनास्थल का अवलोकन करते हुए व सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्षियों की सहायता से दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पहचान कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जहां दोनों ही आरोपियों द्वारा उक्त घटना अपराध को कबूल करना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में एक आरोपी शाहनवाज खान पिता जावेद खान उम्र 22 साल साकिन संतोषी नगर ताज नगर सीरत मैदान के पास थाना टिकरापारा रायपुर के कब्जे से लूट की एक नग मोबाइल व घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत किशोर के पास से नकदी रकम ₹1000 व पीड़ित का पर्स बरामद किया गया। दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है प्रकरण के आरोपी शाहनवाज के विरुद्ध पहले भी थाना टिकरापारा में आपराधिक मामले पंजीबद्ध है।

और भी