शिक्षा - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

शिक्षा

बच्चों के व्यक्तित्व विकास को मजबूत बनाता स्काउट गाइड, देश के विकास में निभा रहा अपना अद्वितीय भूमिका : मंत्री लखमा

 सुकमा, छत्तीसगढ़ कर रहा नेशनल ट्रायबल स्काउट-गाइड रोवर-रेंजर कार्निवाल की मेजबानी

सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ प्रदेश के अंतिम छोर में बसे सुकमा जिला इस वर्ष नेशनल ट्रायबल स्काउट-गाइड रोवर-रेंजर कार्निवाल की मेजबानी कर रहा है। प्रदेश के उद्योग व वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा ने आज इस कार्निवाल का शुभारंभ किया। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर 12 नवंबर तक चलने वाले इस 5 दिवसीय आयोजन का उद्घाटन किया। 

इस दौरान राष्ट्रीय स्काउट गाइड स्टाफ नई दिल्ली से शिवांगी सक्सेना, सुमन बालासिंह, प्रदेश स्तर से सीएल चंद्रकार, टी.के.एस परिहार, सहित जितेंद्र साहू, वाजिद खान, अमित क्षत्रिय, दंतेश्वरी तिवारी, गायत्री पटेल आदि स्काउट गाइड प्रमुख, सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी व अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर हरिस. एस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे। आयोजन के शुभारंभ अवसर पर कार्निवल में हिस्सा लेने पहुंचे देश के 18 राज्यों तथा प्रदेश के अन्य जिलों से आए स्काउट तथा गाइड रोवर रेंजर्स ने स्काउट सलामी और ताली से मुख्य अथिति का स्वागत किया और दादर नगर हवेली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर की टीम की ओर से नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

अपने उद्बोधन में मंत्री कवासी लखमा ने कहा की स्काउट गाइड एक ऐसी इकाई है, जो लगभग 100 सालो से इस देश में कार्य करते हुए देश निर्माण में बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुकमा जिले के लिए यह गर्व की बात है कि इस राष्ट्रीय स्तर के कार्निवल की मेजबानी का मौका मिला है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट किया और उन्हें सुकमा को मेजबानी का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद भी दिया। सुकमा जैसे सुदूर क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन इस बात का प्रमाण है कि अब सुकमा, बस्तर और छत्तीसगढ़ विकास पथ पर अग्रसर है। आज यहां शांति, विकास, विश्वास और सुरक्षा है। इस आयोजन से निश्चित ही सुकमा जिले का नाम राष्ट्रीय पटल पर अंकित होगा। 

उन्होंने कहा की स्काउट गाइड बच्चों में व्यक्तित्व विकास को और भी मजबूती प्रदान करता है। अनुशासन, सहिष्णुता, समर्पण, दूसरों के प्रति सहानुभूति आदि मानवीय संवेदनाओं को सिखाने के साथ ही बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और प्रगति में नई पीढ़ी को जागरूक और मजबूत बनाना आवश्यक है, जिसे स्काउट गाइड भली भांति पूर्ण कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर से आए प्रमुखों का स्वागत करते हुए देश के विभिन्न राज्यों से पधारी टीम को छत्तीसगढ़ आने पर धन्यवाद दिया और सभी टीम को शुभकामनाएं दी।

पांच दिवसीय महोत्सव में विभिन्न राज्यों के जनजातीय लोक कला संस्कृति का समागम :


आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सुकमा जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम सुकमा में 12 नवंबर तक आयोजित इस पांच दिवसीय कार्निवाल में प्रदर्शनी, रंगोली, रैम्प वॉक, ग्रुप डिस्कशन, कैम्प क्राप्ट, मार्च पास्ट, ग्रामीण खेल, लोकसंगीत, फूड प्लाजा, पेंटिंग स्पर्धा, वेशभूषा, स्वच्छता संदेश, स्लोगन स्पर्धा, क्रीडा स्पर्धा, रैली, लोकगीत, लोकनृत्य, कैम्प फायर जैसे विविध आयोजन होंगे। जहां देश भर की जनजातीय परंपरा, कला संस्कृति का समागम होगा।

और भी

जवाहर नवोदय विद्यालय ने सूपगांव में किया पौधरोपण

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जवाहर नवोदय विद्यालय के स्थाई भवन में बड़ी संख्या में फलदार पौधे लगाए जा रहे है। पौधरोपण का शुभारंभ नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल व नगर पंचायत के सी.एम.ओ.  मोबिन अली की ओर से किया गया। इस अवसर पर  गोस्वामी जी व सी.पी.डब्ल्यू.डी के इंजीनियर संजय कुमार लकड़ा की ओर से भी पौधरोपण किया गया। नवोदय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने जानकारी दी की इस सत्र के अंत तक नवोदय विद्यालय परमानेंट साइड में चला जाएगा, जिसके चलते आवासीय परिसर में सौंदर्यकरण के लिए 50 दशहरी आम 20 लीची के पौधे व 50 नारियल लगाये गये है। 

पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक  कलामुद्दीन अंसारी, अर्पणा राणा, वंशिका टंडन, आश्वनी पांडेय, अनिल लोधी, सबीर अहमद व अन्य विद्यालय के कर्मचारी महादेव, लोकेश, सोहन, हिमाशु ने महत्त्वपूर्ण सहयोग दिया है, विद्यालय में अध्यनरत छात्र व छात्राओं के अभिभावकों की ओर से भी विद्यालय को पर्याप्त संख्या में फलदार पौधे दिए जा रहे है, जिनका उपयोग स्थाई भवन में वृक्षारोपण के लिए किया जाएगा। 

 
और भी

राज्य स्तरीय क्रीडा-प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नगर के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल रानी दुर्गावती चौक कवर्धा के छात्र-छात्राओं ने बिलासपुर में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय क्रीडा-प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना व अपने जिले का नाम रौशन किया। यह प्रतियोगिता स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूलों के बीच रखा गया था, जो 03 से 04 नवंबर तक चला। इस प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के सभी खिलाड़ियों का रैंक लगा।


संस्था के खेल प्रशिक्षक जगदीश प्रसाद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी बालक पुष्पेन्द्र साहू-प्रथम स्थान, कबड्डी बालिका दीपिका धुर्वे-तृतीय स्थान, खो-खो बालिका हर्षिता शर्मा-प्रथम स्थान, व्हालीबॉल बालक उवैश खान-प्रथम स्थान, व्हालीबॉल बालिका तमन्ना चंद्रवंशी-तृतीय स्थान, फुटबॉल बालक विजय साहू, योगेन्द्र राज, सौरभ धुर्वे-तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय व नगर को गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्राचर्य आर. एल. बारले ने इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही शिक्षकगण उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिए।

 

 

और भी

26 बालिकाओं को सायकल वितरित

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देमार मे छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा संचालित निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना द्वारा बालिकाओं को साइकिल वितरित किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति के11,अनुसूचित जन जाति के-12, एवम बी.पी.एल.अन्य पिछड़ा वर्ग से-03 कुल 26 बालिकाओं को  इस योजना का लाभ दिया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवम विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, उप सरपंच  संजय कुमार साहू, सांसद प्रतिनिधि अंगेश्वर  साहू,विधायक प्रतिनिधि नारायण साहू,सदस्य विजय कुंभकार, लुमेश कुंभकार,उमाशंकर साहू, प्रभारी प्राचार्य देवनाथ साहू, सायकल प्रभारी सन्तराम  देवांगन,बी आर साहू, बी आर सिन्हा सहित पालक व समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

और भी

बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे कोच से प्रशिक्षण दिलवाएं : कलेक्टर

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर  ने शुक्रवार को रणजीता स्टेडियम के पास शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित तीरंदाजी केन्द्र और एकलव्य खेल अकादमी प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया और विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली और कोच को अच्छे से प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि जशपुर जिले में प्रतिभाशाली विद्यार्थी और खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं बस उन्हें अच्छे कोच से ट्रेनिंग देने की आवश्यकता ताकि बच्चे अंतराष्ट्रीय और राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव, एसडीएम जशपुर श्यामा पटेल और शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने खेल कोच को निर्देश देते हुए देश के उच्च प्रशिक्षकों से बात करके जशपुर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों के लिए प्रशिक्षण की व्यस्था करवाने के निर्देश दिए।

गीत हो  कि शिक्षा विभाग के अन्तर्गत संचालित आवासीय खेल अकादमी प्रशिक्षण केन्द्र में कुल 30 बच्चों का चयन किया गया है और उन्हें आवासीय सुविधा भी उपलब्ध कराया गया है। बच्चों के लिए भोजन रहने के हास्टल और  पढ़ाई की भी सुविधा  उपलब्ध कराया गया है चयनित 30 बच्चों को तैराकी ताइक्वांडो का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

 

 

और भी

जय हो टीम ने विद्यार्थियों को मासिक स्वच्छता प्रबंधन, एनीमिया और पोषण को लेकर जागरूक किया

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।जय हो टीम ने 3 नवम्बर को यूनिसेफ छत्तीसगढ़ से प्राप्त संचार सामग्री-पीको प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम विद्यालय मनोरा के विद्यार्थियों को मासिक स्वच्छता प्रबंधन, एनीमिया और पोषण को लेकर जागरूक किया और उनसे चर्चा किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 500 विद्यार्थियों उपस्थित थे।

इस दौरान विद्यालय के बच्चों को छोटे-छोटे विडियो क्लिप के माध्यम से संवाद कर समझाया गया। छत्तीसगढ़ शासन से  संचालित बाड़ी से थाली का महत्व और एनीमिया मुक्त जशपुर अभियान में अपना सहयोग देने कहा।

 

 

और भी

कलेक्टर ने मनोरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल का किया निरीक्षण

 जशपुरनगर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  कलेक्टर ने मनोरा विकास के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया निरीक्षण स्कूल में शिक्षकों की उपलब्धता शैक्षणिक गतिविधियां, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर कक्ष प्रायोगिक कक्ष सहित बुनियादी सुविधाओं की जानकारी ली। 

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कक्षा में बच्चों के बौद्धिक क्षमता को भी परखा और बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपना कैरियर चुनकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने बच्चों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए कहा है।

 

और भी

आत्मानन्द स्कूल में संविदा भर्ती, वाक इन इंटरव्यू 23 को

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए वाक इन इंटरव्यू का आयोजन 23 नवंबर  को किया जाएगा ।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतौली, लखनपुर, उदयपुर, धौरपुर, मैनपाट विकासखण्ड के नर्मदापुर, सीतापुर विकासखण्ड के देवगढ़ और अम्बिकापुर विकासखण्ड के ब्रम्हपारा में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र, प्रमाणपत्रों की मूल प्रति और एक सेट सत्यापित छायाप्रति के साथ वाक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए जिले की वेब साईट www.surguja.gov.in तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

 

और भी

कलेक्टर ने ली बच्चों की क्लास

 बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को बेरला विकासखण्ड के ग्राम सरदा प्रवास के दौरान शासकीय उच्चतर मा.वि. पहुंचकर स्कूली बच्चों की क्लास लेकर उनके पठन-पाठन का आंकलन परखा। इस दौरान उन्होने स्कूली बच्चों से सवाल जवाब भी किए। इस दौरान कलेक्टर एक शिक्षक के भूमिका में नजर आए। जिलाधीश ने कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों से भूगोल विषय से जुड़े प्रश्न पूछे। छत्तीसगढ़ में पाये जाने वाले प्रमुख खनिज के नाम? अर्थशास्त्र से संबंधित सवाल मांग एवं पूर्ति क्या है इसकी परिभाषा बताईये। कुछ बच्चे जवाब देने में झिझक रहे थे, तो कलेक्टर ने कहा कि वे निसंकोच होकर जवाब दे सकते हैं।

कलेक्टर ने बच्चों से खूब मन लगाकर पढ़ने की समझाईश दी और अपने माता-पिता, समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन हो सके। विधार्थी जीवन एक स्वर्णिमकाल है, हमें अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ना है। प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में शिक्षक लिपिक मिलाकर 28 लोगों की स्टॉफ है। जिसमें तीन शिक्षक देवउठनी पर्व में ऐच्छिक अवकाश पर है।  विद्यालय में कक्षा 6वीं से 12वीं तक कुल दर्ज संख्या 800 है। सरस्वती सायकल योजना के तहत पात्र बालिकाओं को सायकल मिल गई है। छत्रवृत्ति के लिए पोर्ट खुला है जिसकी ऑनलाईन प्रविष्टि चालू है। अपर कलेक्टर ने शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, प्राचार्य एन.एल. रावटे उपस्थित थे।

और भी

सफल रणनीति और रिवीजन से किसी भी परीक्षा में सफलता मिल सकती है : कलेक्टर

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर नंदनवार की ओर से बारसूर स्थित संस्कृतिक भवन में मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर नंदनवार ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवोदय विद्यालय के बच्चों का मार्गदर्शन किया जिसमे लगभग 200 बच्चे शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए बच्चों को समय का सदुपयोग करते हुए पढ़ाई करने की समझाइश दी।  

कलेक्टर नंदनवार ने कहा कि समय का बहुत ही महत्व है। समय का सदुपयोग करें। उन्होंने कहा कि सही समय पर सही दिशा में किया गया सार्थक प्रयास सफलता का मूलमंत्र है। मेहनत और लगन से सही दिशा में प्रयास से सफलता जरूर मिलती हैं। उन्होंने पढ़ाई के विभिन्न तरीकों से बच्चों को अवगत कराया। सही समय पर सिलेबस पूरा कर बार-बार रिवीजन करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की दैनिक दिनचर्या बनाकर लक्ष्य निर्धारित कर रणनीति अनुसार हर दिन का गोल सेट करें। ऑथेंटिक किताब का चयन कर पढ़ाई करें। और बार-बार दोहराएं। संक्षिप्त नोट्स बनाएं, जिससे रिवीजन करने में सहायता मिलेगी। और बार-बार रिवीजन करें जिससे लंबे समय तक चीजों को याद रख पाएंगे। परीक्षा के लिए पिछले साल के प्रश्न पत्रों को हल करें, समय समय पर अपनी तैयारियों को जांचे। पुराने वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें। अपनी पढ़ाई में निरंतरता लाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी समय और सामथ्र्य से अपना समय बदल सकते हैं।

 

कलेक्टर ने मार्गदर्शन कार्यक्रम में परीक्षा के तैयारियों के दौरान की जा रही गलतियों के बारे में बच्चों को बताते हुए परीक्षा में सफल होने के लिए कार्य योजना बना कर तैयारी करने के बात कही। साथ ही कहा कि किसी भी परीक्षा की तैयारी के लिए रिवीजन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है सफल रणनीति और रिवीजन से किसी भी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाइश देते हुए आने वाले परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान बच्चों ने अपना जिज्ञासा से अपने-अपने सवाल पूछे। कलेक्टर ने बहुत सरलतम शब्दों में उनका जवाब देकर बच्चों को संतोषप्रद किया। मार्गदर्शन कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ ललित आदित्य नीलम, जिला मिशन समन्वयक एस एल शोरी, सहायक परियोजना समन्वयक राजेंद्र पांडे, तहसीलदार बारसूर, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्रोत समन्वयक, संकुल समन्वयक, प्राचार्य, शिक्षक उपस्थित थे।

और भी

आंगनबाड़ी केन्द्र पमशाला को मॉडल केन्द्र के रूप में किया गया है विकसित

 जशपुरनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर मित्तल दिशा-निर्देश व जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला व बाल विकास विभाग के मार्गर्दशन में पोषण अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों, कार्यकर्ता, सहायिका के घरों व हितग्राहियों के घरों में पोषण वाटिका निर्माण कराया जाना है।


जिले में पोषण अभियान के प्रारंभ से अभी तक आंगनबाड़ी केन्द्रों में 2800 पोषण वाटिका विकसित किया गया है। पोषण वाटिकाओं में फलों और सब्जियों के उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है, जिससे विटामिन और खनिज तत्व होते हैं, जो हमे स्वस्थ बने रहने में मदद् करते हैं, साथ ही हमें कुछ खास बीमारियों से भी बचाते हैं। फल और सब्जियां से विटामिन और पौष्टिक अहार मिलता है। पोषण वाटिकाओं में विकसित सब्जियों, भाजियों व फलों को आंगनबाड़ी केन्द्र के हितग्राहियों की ओर से नियमित रुप से सेवन से पोषण स्तर में सुधार होगा। इसी कड़ी में एकीकृत बाल विकास परियोजना तकपरा सेक्टर के आंगनबाड़ी केन्द्र पमशाला को मॉडल केन्द्र के रूप में विकसित किया गया है। केन्द्र के बाहर पोषण वाटिका विकसित की गई है, जहां की हरी साग-सब्जियों व पलाक, लाल भाजी को गर्भ भोजन में शामिल कर परोसात जा रहा है। साथ ही हितग्राहियों को भोजन में हरी सब्जियों को शामिल करने हेतु परामर्श भी दिया जा रहा है।

आंगनबाड़ी केन्द्र पमशाला में 0-6 वर्ष के दर्ज बच्चों की संख्या 28 है। माह सितम्बर 2022 के वजन के अनुसार सामान्य श्रेणी-22, मध्यम-04, गंभीर कुपोषित-02 है। 02 गंभीर कुपोषित बच्चों को 15 दिनों के लिए एनआरसी जशपुर में भर्ती कराया गया था। समस्त कुपोषित बच्चों को बाल संदर्भ शिविर से लाभान्वित किया जा चुका है। रेडी टू ईट फूड का नियमित सेवन कराया जा रहा है। प्रतिमाह-0-6 वर्ष के बच्चों का वजन लेकर ग्रोथ मॉनिटरिंग किया जा रहा है। माह अक्टूबर 2022 में 02 बच्चे मध्यम ग्रेड से सामान्य ग्रेड में आ गए हैं।

 
और भी

बेहतर शिक्षा के लिए बच्चों को करें प्रोत्साहित : तारन प्रकाश सिन्हा

कलेक्टर ने ली स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गुरुवार को आकांक्षा परिसर के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के सभी प्राचार्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक की उपस्थिति में शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने जिले के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जिले में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने कहा। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले के बच्चे पढ़ाई-लिखाई में बहुत होशियार हैं, यहां के बच्चों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए जिले में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने कहा। जिससे बच्चे आईआईटी-जेईई, नीट जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में ज्यादा से ज्यादा चयनित हो सके। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि एक शिक्षक पूरे समाज और विशेष रूप से बच्चों के लिए आदर्श होते है। इसलिए शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचार्य किसी भी स्कूल का मुखिया होता है, इसलिए उन्हे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यकतानुसार नवाचारी तकनीकों का उपयोग करते हुए स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी प्राचार्यो को बच्चों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए प्रत्येक दिन एक पीरियड लेने कहा। कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों में सर्व शिक्षा अभियान के फंड से रंगाई-पुताई कराने, शौचालयों की नियमित साफ-सफाई कराने तथा शिक्षकों को निर्धारित समयावधि में नियमित उपस्थित रहने के निर्देश देते हुए निर्धारित समय पर स्कूलों में अनुपस्थित पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

स्कूल शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक में कलेक्टर सिन्हा ने बताया कि जिले में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने एक हजार शिक्षकों की प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नत कर पारदर्शी कार्यप्रणाली से पदस्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी कार्यप्रणाली से की जा रही है। बैठक में कलेक्टर ने स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, स्कूलों की सतत मॉनिटरिंग और छात्रों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बच्चों के व्यक्तित्व में विकास के लिए प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को खेल-कूद, निबंध, भाषण, लेखन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां कराये जाने कहा। कलेक्टर ने बच्चों के विकास के लिए स्कूलों में होने वाले तिमाही और छमाही के प्रश्न पत्रों को ब्लाक व जिला स्तर पर तैयार करके परीक्षा आयोजित कराने तथा उत्तर पुस्तिकाओं का आस-पास के स्कूलों में पारदर्शितापूवर्क जांच कराये जाने कहा। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित प्राचार्य और शिक्षा अधिकारियों से भी जमीनी स्तर पर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्याें और उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एच आर सोम, जिला मिशन समन्वय राजकुमार तिवारी, प्रोग्रामर राजन कुमार, हेमलता शर्मा, स्कूलों के प्राचार्य तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई भी पात्र व्यक्ति जाति प्रमाण पत्र से न हो वंचित : कलेक्टर
कलेक्टर सिन्हा ने बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र के कार्याे को तेजी से करने और कोई भी पात्र व्यक्ति जाति प्रमाण पत्र से वंचित ना हो तथा अपात्र व्यक्ति इसका लाभ न उठा पाए इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

बेहतर शिक्षा के लिए बच्चों को करें प्रोत्साहित :
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित प्राचार्याें तथा संबंधित अधिकारियों को स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों से अपने बच्चो की तरह समान व्यवहार करते हए कमजोर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन पर विशेष ध्यान देने कहा। जिससे सभी बच्चों का बेहतर विकास किया जा सके।

और भी

राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 4 को

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 4 नवम्बर को स्व. बी.आर.यादव खेल व प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व, आपदा प्रबंधन व जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा सांसद अरूण साव करेंगे। 

विशिष्ट अतिथि के तौर पर संसदीय सचिव रश्मि सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय, मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी, बेलतरा विधायक  रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष  अरूण सिंह चौहान, महापौर  रामशरण यादव, छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल वास्तव, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, कृषि उपज मंडी बोर्ड के अध्यक्ष  राजेन्द्र शुक्ला, मछुवा कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, योग आयोग के सदस्य रविन्द्र सिंह और नगर निगम सभापति शेख नजीरूद्दीन शामिल होंगे।

 
और भी

पोस्ट कोविड बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए स्कूलों में होगी प्रतियोगिताएं

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पढ़ई तुहंर दुआर 3.0 पोस्ट कोविड बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए स्कूल स्तर से राज्य स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह प्रतियोगिताएं 4 नवम्बर से 30 नवम्बर तक होंगी।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी विभिन्न प्रतियोगिताओं की गतिविधि कैलेण्डर के अनुसार निबंध, तात्कालिक भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल स्तर पर 4 और 5 नवम्बर को, विकासखंड स्तर पर 6 एवं 7 नवम्बर को, जिला स्तर पर 8 नवम्बर, संभाग स्तर पर 9 एवं 10 नवम्बर और राज्य स्तर पर 12 से 14 नवम्बर तक किया जाना है। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शन प्रतियोगिता एवं मौखिक गणित या स्पीड गणित पर आधारित प्रतियोगिताएं, गणित एवं विज्ञान, ओलम्पियाड, सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल स्तर पर 6 एवं 7 नवम्बर को, विकासखंड स्तर पर 8 नवम्बर को, जिला स्तर पर 9 नवम्बर, संभाग स्तर पर 10 नवम्बर और राज्य स्तर पर 12 से 14 नवम्बर तक किया किया जाएगा। इसके अलावा राज्य स्तर पर कलाउत्सव का आयोजन 22 से 30 नवम्बर तक किया जाएगा।

 

 

निबंध एवं भाषण एवं तात्कालिक भाषण, चित्रकला की सभी स्तर की प्रतियोगिताओं में विषय तत्कालिक रूप से दिया जाएगा। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विज्ञान प्रोजेक्ट के अंतर्गत चार सदस्यों की टीम होगी। गणित एवं विज्ञान ओलम्पियाड, सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिताओं के अंतर्गत दो-दो सदस्यों की टीम होगी तथा मौखिक गणित की प्रतियोगिता व्यक्तिगत होगी। पिट्ठुल प्रतियोगिता की एक टीम में 6 सदस्य एवं 4 रिजर्व खिलाड़ी होंगे। रस्साकशी प्रतियोगिता की एक टीम में अधिकतम सात सदस्य होंगे। खेल प्रतियोगिता अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, हॉकी, टेनिस बॉल किक्रेट, गेड़ी और पिट्ठुल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वयक को निर्देश जारी किए है। स्कूल के प्रत्येक बच्चे को किसी न किसी प्रतियोगिता में शामिल होना अनिवार्य है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जिला स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक विशेषज्ञ दल का गठन कर उन्हें आयोजन की पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए।

उल्लेखनीय है कि कोविड-लॉकडाउन की वहज से बच्चों को स्कूल से, उनके दोस्तों से, सामाजीकरण की प्रक्रिया से अलग रहना पड़ा, ऐसे में अंतर्मुखी हो रहे बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए राज्य की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे है। स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होने से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता है। खासकर कमजोर बच्चों को आगे बढ़ने में सहायक होता है। इसलिए गुणवत्तापूर्ण एवं अच्छी शिक्षा के साथ-साथ हर क्षेत्र में बच्चों के बीच स्वस्थ्य प्रतियोगिता होनी चाहिए।

 
 
 
 
और भी

कलेक्टर ने क़िया स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण

 बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर ने  बुधवार को जनपद पंचायत बेमेतरा और साजा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने देवरबीजा में संचालित आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण कर विभिन्न कक्षाओं में शिक्षा का स्तर जानने का प्रयास कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला  ने किया गया। 

कक्षा के बच्चों से उनके पाठ्यपुस्तक संबंधी विभिन्न प्रश्नोत्तरी पूछा जाकर उनके ज्ञान का स्तर का अवलोकन किया गया, साथ ही स्कूल प्राध्यापकों से भी विभिन्न पाठ्यक्रम संबंधी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने स्कूल से गैरहाजिर दो शिक्षक दिनेश कुमार तिवारी और बी राजम्मा को शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए साथ ही कर्तव्य में लापरवाही बरतने के कारण प्रभारी प्राचार्य विरेन्द्र देवांगन का दो इंक्रिमेंट (वार्षिक वेतन वृद्धि) रोकने के निर्देश डीईओ को दिए। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 1 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र कन्तेली, डूंडा देवरबीजा का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान जिलाधीश ने खरीदी केन्द्र में आने वाले किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र में बारदाने की उपलब्धता, जनरेटर, फड़ चबुतरा, पेयजल, बिजली, डनेज सिस्टम, तिरपाल, नमी मापक यंत्र, सही तौल बाट, पार्किंग व्यवस्था आदि की जानकारी ली इसके अलावा उन्होने छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का भी निरीक्षण कर उसके आउटपुट के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों एवं किसानों से भी उसके आउटपुट के बारे में जानकारी ली गई। तत्पश्चात ग्राम पंचायत घोटवानी में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत सड़क किनारे वृक्षारोपण कार्य का भी अवलोकन किया गया। 

 

निरीक्षण के दौरान लीना कमलेश मंडावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा, रवि कुमार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बेमेतरा,  क्रांति धु्रव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा, अरविंद कश्यप कार्यक्रम अधिकारी साजा, संदीप वारे कार्यक्रम अधिकारी बेमेतरा और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

और भी

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नवीन एन.सी.सी. यूनिट प्रारम्भ

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान अपर संचालक उच्च शिक्षा डॉ.एस.एस. अग्रवाल एवं जनभागीदारी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल तथा वर्तमान प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे के अथक प्रयास से शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अन्ततः एन.सी.सी. यूनिट की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति प्रदान करते हुए 7 सी. जी. एन. सी. सी बटालियन बिलासपुर के कमान अधिकारी कर्नल सतीष कुमार गुप्ता ने तत्काल कार्यवाही प्रारम्भ करते हुये आज 2 नवम्बर  को एन.सी.सी. प्रथम वर्ष की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करा ली।

यूनिट में 53 कैडेट की भर्ती तीन वर्षों में की जानी है। प्रथम वर्ष 18 द्वितीय वर्ष-18 तृतीय वर्ष-17. इस सतों में 33 प्रतिशत स्थान छात्राओं के लिए आरक्षित है। प्रथम वर्ष में 12 छात्र सैनिक, 6 छात्र सैनिक, 4 रिर्जव की भर्ती की गई। उल्लेखनिय है कि सूरजपुर में शासकिय बा.उ. मा. विद्यालय में एन.सी.सी. के  'A' Certificate के पश्चात महाविद्यालय में एन. सी. सी. नहीं होने के कारण छात्रों को नहीं मिल पाता था। जिसके कारण उन्हें अम्बिकापुर में प्रवेश लेना पड़ता था। अब उन्हें सूरजपुर महाविद्यालय में ही एन.सी.सी. का C Certificate  मिल पाएगा। कैडेट की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए भारतीय सेना से हवलदार विवेकानंद शासकीय बा.उ.मा. विद्यालय सूरजपुर के एन.सी.सी अधिकारी सुनिल दत्त तिवारी महाविद्यालय के एन.सी.सी. के केयर टेकर दिपचंद एक्का, महाविद्यालय के  टी. आर राहंगडाले (सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र)  अनिल कुमार चक्रधारी (सहायक प्राध्यापक भौतिकशास्त्र) तथा सीनियर कैडेट विक्की विश्वकर्मा का उल्लेखनिय सहयोग रहा।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जनभागीदारी अध्यक्ष ने उक्त एन.सी.सी. यूनिट प्रारम्भ करने के लिए कमान अधिकारी कर्नल सतीष कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल संजीव राय, एस. एन. रंजीत सिंह, एवं शासकीय बा. उ. मा. विद्यालय सूरजपुर के एन.सी.सी. अधिकारी के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

 

 

और भी

हिंदी विश्वविद्यालय में सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दौड़,चित्र प्रदर्शनी उद्घाटित

राष्ट्रीय एकता दौड़ का शुभारंभ वर्धा के सांसद रामदास तड़स ने किया

 वर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय में सरदार पटेल के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी और राष्ट्रीय एकता दौड़ का शुभारंभ वर्धा के सांसद  रामदास तड़स ने  किया । विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी भवन में सरदार पटेल के जीवन से संबंधित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन फीता काटकर और  दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।  इस अवसर पर कुलपति प्रो. शुक्ल ने उपस्थितों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इस उपलक्ष्‍य में अटल बिहारी वाजपेयी भवन से विनोबा टेकडी़ परिसर स्थित हल्दीघाटी स्मृति स्थल तक राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया जिसे वर्धा के सांसद रामदास तड़स और विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल ने  झंडा दिखाकर रवाना किया।

 

एकता दौड़ के समापन पर कुलपति प्रो. शुक्ल ने संबोधित करते हुए सरदार पटेल के देश के एकीकरण और राष्ट्रीय एकता के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम में विश्‍वविद्यालय के प्रतिकुलपति द्वय प्रो. हनुमानप्रसाद शुक्‍ल, प्रो. चंद्रकांत रागीट, कुलसचिव काद़र नवाज़ ख़ान, अधिष्‍ठातागण, वित्ताधिकारी पी. सरदार सिंह,  विभागाध्‍यक्ष, अध्यापक, कर्मचारी, शोधार्थी, विश्‍वविद्यालय के राष्‍ट्रीय सेवा योजना के स्‍वयंसेवक एवं केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और भी

जिले में स्कूली बच्चों ने स्वच्छता, पोषण व शिक्षा के संबंध में किया जागरूक

 रैली को जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला मुख्यालय नारायणपुर में राज्योत्सव 2022 के अवसर पर आज जिला प्रशासन की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी। इस रैली को हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक चंदन कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड, सोनपुर चौक, नगर पालिका होते हुए बालक हाईस्कूल मैदान पहुंची। रैली में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरूपारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महावीर चौक, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर, शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिंगोड़ीतराई के बच्चे, शिक्षक व सरकारी कार्योलयों के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभायी। 

 
और भी