शिक्षा - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

शिक्षा

एनएमडीसी के उप महाप्रबंधक ने दी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज की छात्राओं को इस्पात सयंत्र से संबधित रोजगार की जानकारी

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। धरमू महारा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर में एनएम डीसी के उप महाप्रबंधक निवास नायडू ने डिप्लोमा पूर्ण करने के बाद एनएमडीसी में जॉब की संभावनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में सुषमा देवांगन, प्रीति बर्मन, कनिषा अंसारी,  ज्योति भौतेकर उपस्थित थे।

 

 

और भी

जगतू माहरा के नाम पर बस्तर हाईस्कूल और धरमू माहरा के नाम पर हुआ गल्र्स पॉलिटेक्निक का नामकरण

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जगतुगुड़ा को जगदलपुर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जगतू माहरा के नाम पर आज बस्तर हाईस्कूल का नामकरण किया गया। वहीं इसके साथ ही बस्तर संभाग के शिक्षा के महत्वपूर्ण केन्द्र धरमपुरा के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले धरमू माहरा के नाम पर शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज का नामकरण किया गया। प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद  दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, जगतू माहरा और धरमू माहरा के वंशज सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने इस अवसर पर कहा कि जगदलपुर में बस्तर रियासत की राजधानी बसाने में जगतू माहरा का महत्वपूर्ण योगदान था। अब यह शहर प्रशासनिक और व्यावसायिक केन्द्र होने के कारण पूरे संभाग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि इसी तरह उनके भाई धरमू माहरा के नाम पर आज धरमपुरा बसा है, जो संभाग में शिक्षा का सबसे बड़ा केन्द्र है।

उल्लेखनीय है कि चैराहों के शहर के नाम से जाना जाने वाला जगदलपुर शहर आज से लगभग ढाई सौ साल पहले जगतुगुड़ा नाम की एक छोटी बस्ती थी और यह घने जंगलों से घिरी हुई थी। उस समय हिंसक वन्य जानवरों से मानव और पालतू पशुओं की सुरक्षा की गुहार बस्तर राजा दलपत देव से की गई थी, जो एक कुशल शिकारी भी थे। बताया जाता है कि इस गुहार पर दलपत देव जब बस्तर से इंद्रावती नदी पार कर जगतुगुड़ा पहुंचे, तब उनके साथ शिकारी कुत्ते भी शामिल थे। इंद्रावती नदी को पार करने के बाद दलपत देव ने एक बड़ी अजीब घटना देखी, जब उनके शिकारी कुत्ते के आगे खरगोशों ने डरने के बजाए शिकारी कुत्तों को ही डरा दिया। जब उन्होंने इस घटना की चर्चा जगतू माहरा के समक्ष की, तब उन्होंने इसे काछन देवी का प्रताप बताया। दलपत देव ने अभय प्रदान करने वाली इस भूमि को राजधानी बनाने का विचार कर जगतू माहरा के समक्ष रखा, तब जगतू माहरा ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए इसे राजधानी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसी कारण जगतू माहरा के नाम से जग और दलपत देव के नाम से दल मिलाकर जगदलपुर शहर का नामकरण किया गया।

जगतू माहरा के छोटे भाई धरमू माहरा के नाम पर धरमपुरा है। बताया जाता है कि यहां चार तालाब थे, जिन्हें एक किया गया, जो वर्तमान में दलपत सागर के नाम से जाना जाता है। स्थानीय लोग इसे समुंद कहते हैं, जो समुद्र का अपभ्रंश है। यह भी उल्लेखनीय है कि दलपत देव की पत्नी का नाम समुंद देवी था। वर्तमान में धरमपुरा पूरे बस्तर संभाग में शिक्षा का सबसे बड़ा केन्द्र है। यहां शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय स्थापित है। इसके साथ ही यहां इंजीनियरिंग कॉलेज, उद्यानिकी महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, क्रीड़ा परिसर भी स्थापित हैं।

 
और भी

राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन 07 नवंबर तक आमंत्रित

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  संघ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2022-23 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन मंगाई गई है। राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 अंतर्गत जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के 50 अभ्यर्थी, जिसमें अनुसूचित जनजाति 50 प्रतिशत, अनुसूचित जाति 30 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग 20 प्रतिशत, प्रत्येक में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित है, जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली में करना चाहते है। ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन ओवदन पत्र आमंत्रित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी अनुसार ऑनलाईन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 07 नवम्बर 2022 शाम 5 बजे तक है तथा ऑनलाईन आवेदन वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन अथवा एचएमट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर कर सकते है। परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी जैसे पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि की सूचना विभागीय वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।

और भी

स्कूलों के छात्र,छात्राओं के जाति, निवास एवं आमदनी प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

 मुंगेली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर श्री राहुल देव ने आदेश जारी कर जिले में सभी स्कूलों छात्र, छात्राओं के जाति, निवास एवं आमदनी प्रमाण-पत्र बनाए जाने हेतु संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान को नोडल अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सविता राजपूत को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने इन अधिकारियों को जाति, निवास एवं आमदनी प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और कार्य की प्रगति से समय-समय पर जिला कलेक्टोरेट को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

और भी

यूनिसेफ से प्राप्त सामग्री का उपयोग कर, कम उम्र में हो रही शादी को रोकने की दी गई जानकारी

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विगत दिनों यूनिसेफ  की ओर से प्रदत प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर संतोष साकत की ओर से सूरजपुर जिले के अंतर्गत संचालित रेवती रमन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं को आधा फूल फिल्म भाग एक, जिसमे कम उम्र में हो रही शादी को रोकने के लिए संघर्ष किया जिसे दिखाया गया। इस कहानी को वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया और फिल्म समापन के पश्चात निष्कर्ष क्या निकला फीडबैक भी लिया गया। उपस्थित छात्र छात्राओं की ओर से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया दी गई।

इसके अलावा छात्रों से ग्रामीण क्षेत्रों में उक्त फिल्म में दिखाई गई कहानी की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने का अनुरोध किया गया तथा पर प्राध्यापक से अनुरोध किया कि छुट्टी के बाद छात्रों को शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, लैंगिक भेदभाव से संबंधित जैसे फिल्म दिखाकर जागरूक करने का आग्रह किया गया।

 
और भी

बेसलाईन टेस्ट परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

 परीक्षा शांतिपूर्वक व व्यवस्थित ढंग से हो रहा संचालित

सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर आरा के निर्देशन में जिले में उपचारात्मक शिक्षण अंतर्गत बेसलाईन टेस्ट का जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से गठित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल की ओर से विकासखंड सूरजपुर के शा. उमा. वि. केतका शा. पूर्व माध्यमिक शाला केतका, शा. पूर्व माध्यमिक शाला बालक आश्रम केतका व विकासखंड रामानुजनगर के शा. उमा. वि. साल्ही, पस्ता, देवनगर, शा. पूर्व माध्यमिक शाला साल्ही, पस्ता, नारायणपुर केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक व व्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। 

जिले में यह कार्यक्रम मिशन एलओसी के नाम से राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार 166 हाई स्कूल , हायर सेकेण्डरी स्कूल, 553 पूर्व माध्यमिक शालाओं में संचालित की जा रही है। यह कार्यक्रम कोरोना से हुए नुकसान की भरपाई के लिए लर्निंग रिकव्हरी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक कक्षा के लिए निर्धारित लर्निंग आउटकम को उसी कक्षा में रहते हुए अगली कक्षा में जाने से पहले प्रत्येक बच्चे में प्राप्त करने की अभिनव पहल है।

और भी

स्कूल, आंगनबाड़ी का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

 व्यवस्थाओं को सुधारने एसडीएम, सीईओ को दिए आवश्यक निर्देश

बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर ने भोपालपटनम प्रवास के दौरान केसईगुड़ा, गुल्लापेंटा के स्कूल व आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण किया स्कूल व आंगनबाड़ी के अव्यवस्था से नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम, सीईओ व संबंधित अधिकारियों की आवश्यक निर्देश दिए एक ओर आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति कम थी, तो विगत दो माह से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का संचालन नहीं होना पाया स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने रसोईयों का हड़ताल होने की वजह से मध्यान्ह भोजन बच्चों को नहीं मिल पा रहा है बताया, कलेक्टर कटारा ने एसडीएम व सीईओ को रसोईयों की व्यवस्था कर मध्यान्ह भोजन को सुचारू रूप से नियमित संचालित करने को कहा, वहीं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए।

भोपालपटनम जनपद पंचायत में आयोजित बैठक में रोजगार सहायक व सचिवों को भी गांव की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। वहीं मनरेगा के कार्यों को प्राथमिकता के साथ प्रारंभ करने मजदूरों की संख्या बढ़ाने गौठानों में नियमित गोबर खरीदी, वर्मी खाद का उत्पादन सहित विकास मूलक कार्यों को करने के निर्देश दिए व अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ  त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम नारायण गवेल, सीईओ एसबी गौतम, तहसीलदार  सूर्यकांत सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

और भी

तारलागुड़ा के विद्यालय में हर घर आयुर्वेद हर दिन आयुर्वेद का संदेश कार्यक्रम

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित संचालनालय आयुष रायपुर व जिला आयुर्वेद अधिकारी की ओर से निर्देशित शासकीय आयुर्वेद औषधालय-तारलागुड़ा के प्रभारी डॉ. लक्ष्मीनारायण पटेल की ओर से शासकीय  उच्चतर माध्यमिक शाला तारलागुड़ा में जाकर छात्र-छात्राओं को एकत्र कर प्राचार्य शेखर वासम की उपस्थिति में व बालिका पोटाकेबीन के अधीक्षिका सुमन व  कोटरंगी के उपस्थिती में आयुर्वेद के प्रति जन जागरूकता के बारे मे बताया गया, हमारे रसोई घरों में आयुर्वेद की उपलब्धता दिनचर्या व ऋतुचर्या के बारे में बताया गया तथा पाम्पलेट तथा दवा वितरण किया गया। साथ में छात्राओं की ओर से रैली का आयोजन कर आयुर्वेद के नारे लगवाये गये।

 
और भी

कलेक्टर ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर नंदनवार ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने 10वीं कक्षा में पहुंच सभी छात्राओं से गणित विषय से संबंधित सवाल पूछे। उन्होंने बच्चों से नि:संकोच दिए सवालों को हल करने की बात कही। बच्चों ने अपने प्रयास से कलेक्टर की ओर से दिये सवालों को तत्परता से हल कर दिखाया। 

कलेक्टर नंदनवार ने सही जवाब देने पर बच्चों की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को आने वाले परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने बाकी विषयों की भी जानकारी लेते हुए बच्चों से उन्हें कठिन लगने वाले विषयों के बारे में पूछा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रति दिवस लगने वाले स्पोकन इंग्लिश की कक्षा में पहुंच बच्चो का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर द्वारा पूछे जाने पर संबंधित स्कूल के संकुल समन्वयक  धनराज भास्कर की ओर से उचित जवाब नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ललित आदित्य नीलम, एसडीएम कुमार विश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा, प्रिंसिपल ज्योति स्वर्णकार व शिक्षकगण मौजूद रहे।

 
और भी

बीएससी (कृषि एवं उद्यानिकी) ऑनर्स पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया स्थगित

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत बी.एस.सी. (कृषि एवं उद्यानिकी) ऑनर्स पाठ्यक्रमों में पी.ए.टी. एवं 10+2 परीक्षा परिणामों के आधार पर होने वाली प्रवेश प्रक्रिया आगामी सूचना तक स्थगित कर दी गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत कल 19 अक्टूबर, 2022 को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कृषि महाविद्यालय रायपुर में किया जाना था, यह प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

 

 

और भी

कलेक्टर ने जिले में किया रीड एलॉन्ग एप्प का शुभारम्भ

 सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर ने सुकमा जिले में शिक्षा विभाग की ओर से चलाए जा रहे बुनियादी शिक्षा अभियान को आगे बढ़ाते हुए नीति आयोग की सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से गूगल के मोबाइल एप्लिकेशन रीड एलॉन्ग के द्वारा ब्लेंडेड लर्निंग तकनीक के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी नितिन डंडसेना, डीएमसी एसएस चौहान खंड शिक्षा अधिकारी सुकमा रीना सिंह सहित शिक्षक और स्कूली बच्चे मुख्य रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम का संयोजन जिला शिक्षा अधिकारी नितिन डड़सेना व पिरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबंधक अमित गोरे ने किया व रीड एलॉन्ग ऐप्लिकेशन की जानकारी कार्यक्रम प्रबंधक स्वप्नेश चौहान ने दी। संस्था से उपस्थित लोगों में कार्यक्रम लीडर स्टीफन मस्कनल्ली और गांधी फेलो योगिता, काजल, सूरज व सचिन उपस्थित थे। कलेक्टर हरिस एस ने इस अवसर पर खंड स्तरीय कार्यशाला के माध्यम से एप्प के उपयोग को लेकर बच्चों सहित उनके पालकों व शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने की कार्ययोजना तैयार करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को कहा। जिससे कक्षा के साथ ही घर पर भी बच्चे पालकों की निगरानी में अपने पठन कौशल को विकसित करने में सक्षम हो।

वॉइस एसिस्टेंट दिया करेगी बच्चों को पढ़ाई में सहयोग :

ऐप्लिकेशन में दिया नाम की वॉइस एसिस्टेंट है, जो कि बच्चों को मित्र की भाँति पढऩे में सहायता करती है। दिया के निरंतर संवाद के कारण ये ऐप्लिकेशन बच्चों के लिए बहुत ही रुचिकर हो जाती है। इसमें 1000 से ज्यादा कहानियां व कई स्तर हैं, जो कि बच्चों को निरंतर नए शब्द सीखने में सहायक हैं। ज्यादा देर तक बच्चे एक ही चीज से बोर ना हो जाएं इसलिए बीच-बीच में शब्दों के खेल भी आते रहते हैं, जो कि ऐप्लिकेशन को जीवंत बनाते हैं। शिक्षक भी अपनी कक्षा के बच्चों के लिए एक रीडिंग ग्रुप बना सकते हैं, जिसके माध्यम से वो घर बैठे बच्चों की ओर से पढ़ी गई कहानियां व उनके स्तर पर नजर रख सकते हैं और बच्चों को और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। सुकमा जिले के लिए ऐप्लिकेशन में पार्टनर कोड 1234ेनाउ डालना होगा, ताकि जिला प्रशासन बच्चों की प्रगति को देख सके व प्रोत्साहित कर सके। इसके माध्यम से शिक्षक भी अपने बच्चों की प्रगति को देख सकते हैं। यह ऐप्लिकेशन 5 से 11 वर्ष के बच्चों के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है, किन्तु इसका उपयोग प्रौढ़ शिक्षा व किसी भी उम्र के लोगों की ओर से भी किया जा सकता है।

 
और भी

नई पीढ़ी को वन , पर्यावरण के महत्व से कराया अवगत

स्कूली विद्यार्थियों ने किया कांगेर घाटी का भ्रमण

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भावी पीढ़ी को वन और पर्यावरण के महत्व से अवगत कराने के लिए स्कूली विद्यार्थियों को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कैलाश गुफा के निकट भ्रमण कराया गया। सोमवार को वन और  जलवायु परिवर्तन विभाग से  कोलेंग क्षेत्र के बच्चों का भ्रमण कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित कैलाश गुफा के निकट कराया। वन पर्यावरण और वानिकि गतिविधियों का जीवंत परिचय देते हुए इनके महत्व को बताया गया। पारिस्थितिकी के लिए वन के महत्व को देखते हुए इनके संरक्षण के लिए भी जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम के दूसरे पड़ाव में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर सेवानिवृत्त उप वन क्षेत्रपाल डी.बी. बराल और चित्रकोट उप वनमंडलाधिकारी  मोहन नायक, कोलेंग परिक्षेत्र अधिकारी  जे. के. साहू, परिक्षेत्र सहायक संतोष काछी, बीट गार्ड  हेमेन्द्र ठाकुर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी, ग्रामीण उपस्थित थे।

 

और भी

तम्बाकू मुक्त स्कूल के लिए चला रहे जागरूकता अभियान

 दुर्ग (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के समन्वय से पाटन विकासखण्ड के 9 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल  सहित 22 स्कूलों में तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान हेतु स्वास्थ्य जागरूकता की जा रही है।  इस गतिविधियों में किशोर-किशोरियों को स्कूलों में तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तम्बाकू के दुष्प्रभाव, फर्स्ट हैंड स्मोकिंग, सेकंड हैंड स्मोकिंग, तम्बाकू युक्त गुटखा, गुड़ाखु के नशे के कारण शारीरिक और मानसिक हानि की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही स्कूलों में टोबैको मॉनिटर चिन्हांकित किए जा रहे हैं और छात्र-छात्राओं को तम्बाखू उपयोग न करने शपथ दिलाई जा रही है।

बीएमओ पाटन ने बताया कि बच्चों एवं स्कूल स्टाफ को कोटपा एक्ट 2003 के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है। स्कूलों में तम्बाखू मुक्त शिक्षण संस्थान प्रमाणन हेतु तैयारियां की जा रही है। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की क्विज प्रतियोगिता की जा रही है एवं उन्हें पुरस्कृत किया जा रहा है।जागरूकता कार्यक्रम में एमएचओ जिला दुर्ग ,एसडीएम पाटन  विपुल गुप्ता और स्वास्थ्य विभाग विकासखण्ड पाटन की चिरायु टीम द्वारा स्कूलों में गतिविधियां की जा रही है। बीपीएम, बीईटीओ, प्राचार्यगण ,शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं का विशेष रहा।

और भी

विधायक ने एकलव्य विद्यालयों के विजेता खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरण कर किया प्रोत्साहित

 बीजापुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एजुकेशन सिटी  में आयोजित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  विक्रम शाह मंडावी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। हमेशा मेहनत लगन और पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें चाहे पढ़ाई हो या खेल और अपने लक्ष्य को पाने के लिए हमेशा बेहतर कोशिश करनी चाहिए। विजेता खिलाड़ियों को आगामी चरण के प्रतियोगिता में सफल होने की शुभकामनाएं दी वहीं जो सफल नहीं हो पाएं उन्हे और भी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया और कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा है, जो हारे हैं उन्हें निराश नहीं होना है बल्कि और भी कोशिश करना और सोचना है कि कहां पर हमने कम मेहनत किया जिसे आगे और सुधार कर विजेता बन सकते हैं।

बीजापुर स्थित एजूकेशन सिटी में दो दिवसीय जिला स्तर प्रतियोगिता का आयोजन 14,15 अक्टूबर को हुई जिसमें लंबी दौड़, लंबी कूद, रिलेरेस, ऊंची कूद, गोलाफेक, तवा फेक, भाला फेंक, कबड्डी, खो-खो, व्हालीबाल, फुटबाल, बैडमिंटन, तीरंदाजी सहित विविध खेलों में जिले के सभी विकास खंड से 378 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें सामूहिक खेल के अर्न्तगत फुटबाल में बालक वर्ग भैरमगढ़ प्रथम स्थान पर रहे और उसूर द्वितीय स्थान प्राप्त किया,  बालिका वर्ग में भी भैरमगढ़ प्रथम, उसूर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। व्हालीबाल बालक वर्ग में भैरमगढ़ ने प्रथम, उसूर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बीजापुर ने प्रथम उसूर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो बालक वर्ग में बीजापुर प्रथम, भैरमगढ़ द्वितीय स्थान,बालिका वर्ग में उसूर प्रथम, बीजापुर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी बालक में भैरमगढ़ प्रथम, उसूर न दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में भोपालपटनम प्रथम, बीजापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सर्वश्रेष्ठ 94 अंक के साथ बीजापुर को आल ओवर चैंपियनशिप मिला। खेल में बेस्ट चैंपियन खिलाड़ी उसूर से गोविंद कोरसा, भैरमगढ़ से कुमारी सीता बेड़जा, भोपालपटनम से कुमारी कल्पना वासम एवं बीजापुर से कुमारी विनीता तेलम को मिला।

 
 
 

समापन समारोह में उपस्थित अतिथिगण जिला पंचायत अध्यक्ष  शंकर कुड़ियम, जनपद अध्यक्ष बोधी ताती, उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, सरंपच  मंगली कुड़ियम और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उसूर ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास प्रशांत कुशवाह बीईओ जाकिर खान सहित एकलव्य विद्यालयों के प्राचार्यगण, मंडल सयोजक क्रीड़ा शिक्षक सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और  खिलाड़ी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

और भी

हाथ धुलाई दिवस पर स्कूल में हुए विभिन्न कार्यक्रम

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के कन्या उच्चतर शाला में हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राध्यापक सुदेश तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि बालिकाओं को हाथ धोने के बारे में सिखाना जरूरी है। खाना खाने से पहले, मुंह आंख कान नाक छूने से पहले और शौचालय के इस्तेमाल के बाद साबुन से हाथ धोने चाहिएं। इससे डायरिया की बीमारी में 30 फिसदी और हाथी गंदगी से होने वाले संक्रमण में 20 फ़ीसदी कमी हो सकती है।

कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। वहीं सुदेश तिवारी, अफरोज साबरी, स्मिता राजपूत, बबीता चांदोलिया, ज्योति राठौर, अंजू राठौर आदि ने 9वीं से 12वीं तक की बालिकाओं के हाथ धुलवाए। बालिकाओं ने उम्दा पोस्टर बनाए जिनकी पूरे स्टाफ ने सराहना की।

 
और भी

कन्या महाविद्यालय धमतरी को विधायक की अनुशंसा से मिली अतिरिक्त कक्ष के लिए 1 करोड़ 12 लाख की स्वीकृति

 छात्रहित सर्वोपरि, सुविधाओं के लिए सदैव तत्परता से करेंगे कार्य : रंजना साहू

धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। महिला सशक्तिकरण की पहचान क्षेत्र की विधायक रंजना डीपेंद्र साहू की अनुशंसा से शासकीय नारायण मेघावाले कन्या महाविद्यालय धमतरी के छात्राओं के लिए छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 12 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। सन् 1998 से संचालित धमतरी जिले का एकमात्र कन्या महाविद्यालय शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय संचालित है, जिसमें लगभग 1200 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत है, जहां पर बीए, बीएससी, बीकॉम की कक्षाओं के साथ साथ 3 वर्ष पूर्व पीजीडीसीए एवं एम.ए. राजनीति विज्ञान की कक्षाएं  छात्राओं के द्वारा मांग करने पर विधायक की अनुशंसा से मिली है, किंतु अध्यापन कक्षाओं की कमी के कारण  विभिन्न परेशानियों का सामना छात्राओं को करना पढ़ रहा था, जिसको संज्ञान लेते हुए महिला सशक्तिकरण की पहचान क्षेत्र के विधायक रंजना साहू को समस्याओं से अवगत होने पर अतिरिक्त कक्ष की मांग की थी। जिसकी प्राक्कलन तैयार करने के उपरांत प्रशासकीय स्वीकृति कन्या महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु मिली है। विधायक ने कहा कि छात्रहित सर्वोपरि है, जनसुविधाओं के लिए सदैव तत्परता से कार्य करते रहेंगे, आज महिलाशक्ति हमारी क्षेत्र की इस महाविद्यालय की छात्राएं महिला सशक्तिकरण की पहचान बनकर कामयाबी के शिखर की ओर उड़ान भर रही है, और इस उड़ान में छात्रों को तकलीफों का सामना नहीं होने देंगे। महाविद्यालय अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति मिलने पर संपूर्ण महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं में हर्ष व्याप्त है।

 

और भी

अग्रसेन महाविद्यालय में एफडीपी का हुआ समापन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अग्रसेन महाविद्यालय में पांच-दिवसीय फेकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतिम दिन आज प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए पं. रविशंकर शुक्ल विश्व विद्यालय (रायपुर) के कुलपति डॉ. केसरीलाल वर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए उत्तरोत्तर विकास के लिए हमें समाज उपयोगी शोध कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि किसी शोध से जब समाज को नई दिशा मिलती है, तभी वह सार्थक होता है. उन्होंने अग्रसेन महाविद्यालय में वाणिज्य विषय का शोध केंद्र स्थापित होने पर बधाई देते हुए कहा कि यहाँ उपलब्ध श्रेष्ठ अकादमिक परिवेश को देखते हुए महाविद्यालय में शोध की सुविधा दी गई है. कुलपति डॉ वर्मा ने महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ डॉली पाण्डेय द्वारा लिखित पुस्तक- “चन्द्रकान्ता के उपन्यासों में सामाजिक समस्याएँ” का विमोचन भी किया. समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गए. कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष और महाराजाधिराज अग्रसेन शिक्षण समिति के कोषाध्यक्ष अजय दानी भी विशेष रूप से उपस्थित थे

पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के समापन समारोह में पं रविशंकर शुक्ल विवि के कुलपति डॉ केसरीलाल वर्मा ने . इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में करियर बनाने के लिए हर एक प्राध्यापक को रिफ्रेशर कोर्स और फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में अवश्य शामिल होना चाहिए. इससे निरंतर सीखने और खुद को बेहतर बनाने का अवसर मिलता है. उन्होंने इस पांच दिवसीय आयोजन के लिए अग्रसेन महाविद्यालय प्रबंधन की भरपूर सराहना की. उन्होंने कहा कि एक ही शोध अगर श्रेष्ठ हो जाये, तो उसी के आधार पर  शोधार्थी और गाइड दोनों को दुनिया भर में सम्मान मिल जाता है. इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रविशंकर विश्वविद्यालय में वाणिज्य संकाय की अधिष्ठाता डॉ मधुलिका अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में बहुत से नए नए बदलाव हो रहे हैं इसलिए इस समय शोधार्थियों को अपने भविष्य को ध्यान में रखकर शोध का विषय चुनना चाहिए      

 

इससे पहले आज के प्रथम तकनीकी सत्र में आमंत्रित विशेषज्ञों ने शोध पत्रों के प्रकाशन के लिए श्रेष्ठ तथा यूजीसी अनुमोदित जर्नल के विषय में जानकारी दी. साथ ही डाटा एनालिसिस की विभिन्न विधियों के महत्व पर प्रकाश डाला. पहले सत्र में पं. रविशंकर शुक्ल विवि (रायपुर) में सांख्यिकी के प्राध्यापक डॉ. प्रदीप चौरसिया ने  डाटा एनालिसिस के लिए सबसे अधिक प्रचलित सोफ्टवेयर एस.पी.एस.एस का उपयोग करते समय किस प्रकार कि सावधानी आवश्यक है. उन्होंने नोर्मेलिटी टेस्ट, स्टैण्डर्ड डेविएशन, लेवल ऑफ़ सिग्निफिकेंस को जांचते समय सटीक आंकड़े प्राप्त करने के लिए सेम्पल के सारिणीकरण (टेबुलेशन) के तरीके को विस्तार से समझाया

 

 

आज के दूसरे सत्र में विप्र महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ दिव्या शर्मा ने शोध पत्रों के प्रकाशन के लिए अधिकृत और यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त जर्नल के विषय पर अपनी प्रस्तुति दी. उन्होंने बताया कि यूजीसी द्वारा अनुमोदित शोध पत्रिकाओं और जर्नल में ही अपना शोध पत्र प्रकाशित करने से इसकी विश्वसनीयता और भी ज्यादा बढ़ जाती है. उन्होंने शोध प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही शोध कार्य के लिए अनुदान देने वाली विभिन्न संस्थाओं की जानकारी देते हुए  शोध प्रस्ताव तैयार करने के विभिन्न चरणों के बारे में भी विस्तार से बताया. डॉ दिव्या शर्मा  ने कहा एक श्रेष्ठ शोध पत्र हमारे पूरे करियर को बदल सकता है. 

 

इससे पहले स्वागत भाषण में डॉ वी.के. अग्रवाल ने कहा कि महाविद्यालय में वाणिज्य विषय का शोध केंद्र खुल जाने से यहाँ शोध के लिए उपयुक्त वातावरण बनने लगा है. इससे अनेक युवा शोध करने की दिशा में प्रेरित होंगे. होगा. कार्यक्रम के अंत में आभार व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ युलेन्द्र कुमार राजपूत ने कहा कि पांच दिनों सभी सत्रों में हर दिन विशेषज्ञ वक्ताओं ने बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी. इससे प्रतिभागियों को निश्चित ही लाभ होगा. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन और ऑफ़ लाइन तरीके से कुल एक सौ एक प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. अंत में एफडीपी कार्यक्रम के उद्देश्य की चर्चा करते हुए महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर प्रो. अमित अग्रवाल ने कहा कि इस अकादमिक कार्यक्रम के सफल आयोजन से महाविद्यालय का दायरा पूरे प्रदेश और देश में फ़ैल चुका है, क्योंकि अनेक प्रतिभागी इसमें ऑनलाइन तरीके से शामिल हुए. उन्होंने जल्द ही शोध-पत्र लेखन एक विस्तृत कार्यशाला के आयोजन की घोषणा भी की. इस पूरे आयोजन का सारांश वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डॉली पाण्डेय ने प्रस्तुत किया. आज के कार्यक्रम का संचालन डॉ शोभा अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों की सक्रिय भागीदारी रही. कार्यक्रम के अंतिम सत्र में प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया.

 

 

और भी

स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक संवर्ग की संविदा भर्ती निरस्त

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेडोंगर (अंग्रेजी माध्यम) के लिए शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों की संविदा, माध्यम से भर्ती के लिए बीते  दिनों आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। संविदा शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पद में से सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) व चौकीदार के पदों को छोड़कर शेष शिक्षक संवर्ग व्याख्याता (अंग्रेजी माध्यम) व शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) व कम्प्यूटर शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) रिक्त पदों को पूर्ति संबंधी भर्ती प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है।

और भी