शिक्षा - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

शिक्षा

टेंस बढिया है तो समझ लो भविष्य बढ़िया है - कलेक्टर

 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टेंस बढ़िया, तो समझ लो भविष्य बढ़िया यह बात कलेक्टर  तारन प्रकाश सिन्हा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरा स्कूल निरीक्षण के मौके पर कही। निरीक्षण के दौरान जब कलेक्टर केरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे तो वहां अंग्रेजी की क्लास चल रही थी। अंग्रजी की क्लास में कलेक्टर ने बच्चो से टेंस के बारे में पूछा कलेक्टर ने बच्चों से एक वाक्य दिया उसका टेंस अंग्रेजी अनुवाद करने को कहा, बच्चों ने जब बखुबी उसका उत्तर दिया तो कलेक्टर बहुत खुश हुए। कक्षा 6वीं की छात्रा कुमारी मुस्कान की प्रशंसा करते हुए कलेक्टर ने पेन दिया। उन्होंने कहा स्पोकन इंग्लिश के लिए टेंस का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। टेंस का ज्ञान पा लिया तो आधे अंग्रेजी में समस्या नहीं होगी। साथ ही कलेक्टर सिन्हा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरा में 21 छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र वितरण किये। उन्होंने राजस्व अधिकारी एवं शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्र - छात्राओं का जाति प्रमाण पत्र बनाया जाए।  जिससे उन्हे किसी प्रकार की समस्या ना हो।

ग्रामीणों की बहुप्रतिक्षित मांग होगी पूरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केरा राज्योत्सव के अवसर पर होगा प्रारंभ

 
 
 

      कलेक्टर ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केरा का निरीक्षण किया। शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्योत्सव के अवसर पर अस्पताल आरंभ होगा 2 करोड़ 17 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केरा। कलेक्टर ने वेंटिलेशन, बिजली व्यवस्था,  अस्पताल में पदस्थ स्टॉफ की जानकारी ली। उन्होंने वेंटिलेशन व्यवस्था पर जोर देते हुए शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत केरा के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर का अभार व्यक्त करते हुए कलेक्टर साहब खुद आये और अस्पताल का निरीक्षण कर और जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। हमे विश्वास है कि शीघ्र हमारे गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरंभ होगा। ग्राम केरा में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रेडी टू ईट सहित अन्य पोषण आहार की जानकारी ली और केंद्र में बच्चों को समय पर भोजन देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास केरा का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षिका को छात्रावास में रहने, स्टोर रूम के रख रखाव, सीसी कैमरे की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति, विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली।

अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश

      बेहतर एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा समय-समय पर शालाओं का औचक निरीक्षण किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय मिस्दा के निरीक्षण के दौरान क्रमशः 5 और 1 शिक्षक अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने शिक्षकों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन काटने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने किया गिरदावरी का निरीक्षण

      ग्राम केरा में कलेक्टर श्री सिन्हा ने राजस्व अधिकारियों के साथ गिरदावरी रिपोर्ट की जांच की। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि गिरदावरी का कार्य गंभीरता से करें। गिरदावरी रिपोर्ट में खेत के मेढ़ के वृक्ष, धान के अलावा लगाए गए अन्य फसल, डायवर्टेड भूमि, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के तहत चिन्हांकित भूमि का स्पष्ट उल्लेख किया जाय। उन्होंने संबंधित तहसीलदार, आरआई, पटवारी  से कहा कि गिरदावरी का कार्य महत्वपूर्ण है इसे शीघ्र पूरा करें। कलेक्टर ने कहा कि गिरदावरी में धान के रकबा का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए।

 

 

और भी

बस्तर जिले में बुनियादी शिक्षा अभियान का शुभारंभ, नवाचारी शिक्षा को दिया जाएगा बढ़ावा

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय के निपुण भारत मिशन को आदर्श मानते हुए पिरामल फाऊंडेशन और जिला प्रशासन बस्तर के संयुक्त तत्वाधान से बुनियादी शिक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा तीसरी तक के बच्चों की पठन व गणितीय कौशल में विकास के लिए शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयास में पिरामल फाउंडेशन की ओर से योगदान दिया जा रहा है।  

इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर  चन्दन कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, राजीव गांधी शिक्षा मिशन समन्वयक अखिलेश मिश्रा, सभी विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, डायट प्रधान पाठक सुषमा झा, जिले के सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक और पीरामल फाऊंडेशन की टीम उपस्थित रही। पीरामल के प्रोग्राम लीडर योगेश कुमार, फेलो जया पांचाल और प्रज्ञा कुर्डुकर, अक्षय कदम, अक्षत राजपूत ने बुनियादी शिक्षा अभियान के बारे में जानकारी दी। जिले के चयनित 266 डेमो विद्यालयों में किस तरह से काम किए जाएंगे जिससे विद्यार्थी तेजी से सिख सकें, इसके संबंध में भी जानकारी दी गई।

 

इस मौके पर उपस्थित बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार ने शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने टाउन हॉल में उपस्थित लोगों से कहा कि, कोविड के दौरान शिक्षा प्रभावित हुई है, पर अब समय शिक्षा में हुई कमियों को पहचान कर शिक्षा को गति देने का है। उन्होंने विकास मनोविज्ञान पर बात करते हुए कहा, हर एक बच्चे का एक लक्ष्य निर्धारित होता है, बच्चे के असेसमेंट से यह पता चलता है कि, उस बच्चे का लक्ष्य क्या है। बच्चों से सवाल कीजिए, बात कीजिए। शिक्षक बच्चों से जितनी बात करेगा उतना ही बच्चे सीखेंगे। स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर उन्होंने कहा कि, सिर्फ अच्छा शिक्षक, सीखने को उत्सुक बच्चे और शिक्षा ही जरूरी है। शिक्षकों को प्रेरित होकर बच्चों के पढ़ाना होगा तभी हम शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे। किताबों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग, खेल-खेल में शिक्षा और छोटी-छोटी प्रयोगात्मक शिक्षा के बारे में भी कलेक्टर ने बात की।  

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास ने कहा कि, ष्कोविड के दौरान बच्चों को जो नुकसान हुआ है उसे ठीक करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। और पिरामल फाउंडेशन के साथ इस जिम्मेदारी को हमें निभाना है। उन्होंने यह भी कहा कि अधोसंरचनाओं की कमियों को जिला प्रशासन दूर करने की अपनी पूरी कोशिश करेगा। शिक्षा के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। हमें आने वाले सालों में शिक्षा के तय लक्ष्यों को पूरा करना होगा।

 

कार्यक्रम में यह बताया गया कि कोविड के बाद से शिक्षा में बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। प्राथमिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए बच्चो को खेल, चित्रों, पुस्तकों में रंग बिरंगी चित्रों के माध्यम से पढ़ाई में उनकी रुचि बढ़ाने का प्रयास पीरामल के फेलोज की ओर से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के 266 क्लस्टर्स के डेमोन्स्ट्रेशन स्कूल्स में स्वयंसेवी संस्था, पंचायत सदस्य और युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से पहली से पांचवीं के छात्रों के बुनियादी और संख्यात्मक शिक्षा के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

और भी

साक्षरता व शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान तथा सामूहिक संकल्प कार्यक्रम

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में साक्षरता कार्यक्रम के लिए वातावरण निर्माण के लिए 8 से 14 सितम्बर तक आयोजित साक्षरता सप्ताह का समापन समारोह का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में कलेक्टर सु इफ्फत आरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना कोसम, गोठान समिति के सभापति व जिला पंचायत सदस्य बिहारी कुलदीप की उपस्थिति में किया गया। अतिथियों की ओर से सर्वप्रथम मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा शिक्षा का मूल उद्धेश्य एक बेहतर इंसान बनाना होता है, यह व्यक्ति के अंदर निहित शक्तियों से परिचय कराता है, हम पढ़-लिख कर हर क्षेत्र में ऊँचा स्थान प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी लीना कोसम ने कहा साक्षर व्यक्ति खुद के बौद्धिक विकास के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक विकास में भी योगदान देता है, वह सभ्य समाज के निर्माण व समाज में फैली बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाता है। गोठान समिति के सभापति व जिला पंचायत सदस्य बिहारी कुलदीप ने कहा की पहले मैं भी लोगों को साक्षर करने का कार्य किया हूं, शिक्षा दान एक पुनित कार्य है। पढ़-लिखकर व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होता है। पढ़े-लिखे लोगों अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होते हैं, तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने में आगे रहते हैं। सभा को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय ने शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया, शिक्षित लोगों का सभी जगह अलग की पहचान होती है। 

 

जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता रोहित कुमार सोनी ने साक्षरता सप्ताह अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में व आगामी समय से प्रांरभ होने वाले नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। आभार प्रदर्शन डीएमसी शशिकांत सिंह की ओर से किया गया। समारोह में जिला अंतर्गत असाक्षरों को साक्षर करने वाले नि:स्वार्थ स्वयंसेवी शिक्षकों तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अतिथियों की ओर से सम्मान व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में साक्षरता के प्रति सामूहिक संकल्प कराकर समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एडीपीओ रविन्द्र सिंह, बीपीओ राकेश मोहन मिश्रा, रमेश जायसवाल, जयराम प्रसाद, रविनाथ तिवारी, दिनेश देवांगन, मो. महमूद, कार्यालयीन कर्मचारी विनेश यादव, पुनीता राजवाड़े, यशोदा सोनी, शोभनाथ राजवाड़े, लक्ष्मण इत्यादि का सक्रिय योगदान रहा।

और भी

भेंट मुलाकात : तमनार कॉलेज का पीजी कॉलेज में उन्नयन की मांग

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुंजेमूरा में भेंट मुलाकात की। इस दौरान उनसे गवर्नमेंट कॉलेज तमनार के छात्र टिकेश्वर राठिया ने कॉलेज का पीजी कॉलेज में उन्नयन की मांग की। उसने सुविधा विस्तार के लिए बाउन्ड्री वाल और आदिवासी हॉस्टल बनाने की भी मांग रखी। 

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की जानकारी पूछे जाने पर बिलासिनी महंत ने बताया कि वे एनीमिया से पीड़ित थीं अब बिल्कुल ठीक है, उन्हें गर्म भोजन मिलता था और समय पर जांच भी होती है। 

 
 
 

धौंराभाटा से आए ग्रामीण ने बताया कि उन्हें बीपी और शुगर की बीमारी है और हाट बाजार क्लिनिक में उन्हें निःशुल्क जांच और दवाई की सुविधा मिल रही है। 

लक्ष्मीन धोबा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका जाति प्रमाण नहीं बन पा रहा है, मुख्यमंत्री ने कहा तहसीलदार को आवेदन दें उनका प्रमाण पत्र बन जायेगा, मुख्यमंत्री जी ने उन्हें बताया कि राज्य सूची में जाति का उल्लेख नहीं होने पर आपको लाभ नहीं मिल पा रहा है।

और भी

कलेक्टर ने ली स्वामी आत्मानंद स्कूल में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की बैठक लेकर जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में चल रहे शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर महोबे ने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होनी चाहिए। शिक्षा के साथ खेल-कूद, कला, नवाचार, विज्ञान संबंधी प्रतियोगिता जैसे विभिन्न गतिविधियां होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में फाइनआर्ट, संगीत, पेटिंग, मूर्तिकला, काष्ठकला में रूचि रखने वाला बच्चों का चिन्हांकन किया जाना चाहिए। प्रत्येक स्कूल में नवाचार की कम से कम दो गतिविधियां प्रारंभ की जाए। इसके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल के लाइब्रेरी का उपयोग बच्चों द्वारा किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्हें प्रेरित करें। विद्यालय में नवाचार, इंस्पायर आवार्ड, विज्ञान संबंधी प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक स्कूल के पांच प्रतिभागी को तैयार किया जाए। इस दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पंडरिया के मैदान में स्टेडियम निर्माण के लिए अनुमति दी गई। इसके साथ ही विद्यालय में आवश्यकता अनुसार अधोसंरचना निर्माण की जाएगी।

कलेक्टर महोबे ने स्कूल के पाठयक्रम, परीक्षा कार्यक्रम, शिक्षक की भर्ती और बच्चों के प्रवेश संबंधी जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी एम.के. गुप्ता ने बताया कि माह अगस्त तक का पाठयक्रम पूर्ण कर लिया गया है। परीक्षा के परिणाम भी बेहतर प्राप्त हो रहे है। बच्चो के प्रवेश पूरा कर लिया गया है। स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां भी कराई जा रही है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर मोनिका कौडो, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश वर्मा सहित स्कूल के प्रचार्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

और भी

आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी व फिजियोथेरेपिस्ट परीक्षा 15 को

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा शिक्षा (आयुष विभाग) एवं फिजियोथेरेपिस्ट (चिकित्सा शिक्षा विभाग) की परीक्षा 15 सितंबर को एक पाली में सुबह 10 बजे से  दोपहर 1 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित 7 परीक्षा केन्द्रो में आयोजित की जाएगी।


परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविड-19 महामारी के दिशानिर्देशानुसार सोशल डिस्टेसिंग, सेनेटाईजेशन, मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निर्देशो का पालन करना अनिवार्य होगा।

 

 

और भी

पॉलिटेक्निक कॉलेज के विभिन्न ब्रांच में प्रवेश प्रारंभ

 सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सुकमा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल ब्रांच में सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए संस्थावार काउंसलिंग ऑनलाइन के लिए प्रथम चरण में आवेदन 12 सितंबर से 16 सितंबर तक मंगाई गई है। वहीं द्वितीय चरण में आवेदन 26 सितंबर से 28 सितंबर तक मंगाई गई है। संस्था में समस्त ऑनलाइन एंट्री एवं डीवीसी की सुविधा प्रदान की जा रही है।

और भी

साक्षरता सप्ताह में रैली तथा संगोष्ठी का हुआ आयोजन’

 कोरिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि सचिवालय राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में साक्षरता रैली का आयोजन किया गया। साक्षरता रैली में जिले के महाविद्यालय, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और साक्षरता बैनर, साक्षरता नारों की तख्ती, स्लोगन के साथ नगर का भ्रमण करते हुए साक्षरता के प्रति नगर वासियों को जागरूक किया गया।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अंतर्गत 8 से 14 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 सितम्बर को बैकुण्ठपुर के शा.आ.क.उ.मा. विद्यालय में नवभारत साक्षरता पर आधारित संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों, व्याख्याताओं, शिक्षकों ने साक्षरता के विविध आयामों से परिचित कराते हुए असाक्षरों को साक्षरता कार्यक्रम से जोड़ने तथा उन्हें साक्षरता की आवश्यकताओं को व्यापक रूप से बताते हुए नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने के सम्बंध में चर्चा की गई।

और भी

20 सितम्बर तक प्राप्त कर सकेंगे शालाओं का यू-डाईस नंबर

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के अशासकीय नवीन मान्यता प्राप्त शालाओं को यू डाईस कोड प्राप्त करना अनिवार्य है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अशासकीय नवीन मान्यता प्राप्त विद्यालय जिन्हें सत्र 2022-23 के लिए इस कार्यालय की ओर से नवीन मान्यता प्राप्त हुआ है वं ऐसी शालाएं जिन्होंने यू-डाईस कोड नंबर प्राप्त नहीं किया है। ऐसे विद्यालयों के संस्था प्रमुख यू-डाईस कोड जनरेट कराने के लिए मान्यता आदेश की छायाप्रति और अन्य आवश्यक जानकारी सहित जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर से 20 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से संपर्क कर अपने स्कूल का यू-डाईस नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है।

और भी

JEE-एडवांस के परिणाम घोषित, ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोर कार्ड...

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जेईई एडवांस रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। आईआईटी बॉम्बे के अनुसार, इस परीक्षा के नतीजे आज, 11 सितंबर को जारी कर दिए गए हैं। अब ऐसे, में जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे पोर्टल jeeadv.ac.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर, जन्म तिथि और फोन नंबर एंटर करना होगा, जिसके बाद, वे अपने नतीजे देख सकते हैं। बता दें कि जेईई एडवांस 2022 परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2022 को किया गया था।

रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस्ड 2022 की मेरिट लिस्ट भी घोषित की गई। इस साल, कुल 160038 कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन कराया और 155538 दोनों पेपरों के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से 40712 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया। आईआईटी बॉम्बे जोन के आर के शिशिर कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में टॉप रैंक पर हैं। उन्होंने 360 अंकों में से 314 अंक प्राप्त किए। वहीं लड़कियों में तनिष्का काबरा ने टॉप किया है। तनिष्का IIT दिल्ली जोन से हैं। टॉप-10 में आर के शिशिरो, पोलु लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी, थॉमस बीजू चिरामवेली, वांगपल्ली साई सिद्धार्थ, मयंक मोटवानी, पोलीसेट्टी कार्तिकेय, प्रतीक साहू, धीरज कुरुकुंड, महित गढ़ीवाला तथा वेचा ज्ञान महेश शामिल हैं।

जेईई एडवांस रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो :
जेईई एडवांस रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। अब रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। इसके बाद, आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

जेईई एडवांस प्रोविजनल आसंर-की 3 सितंबर को रिलीज होने के बाद उम्मीदवारों को अगले दिन यानी कि 4 सितंबर तका मौका दिया गया था। अभ्यर्थियों को इस दौरान अपने ऑब्जेक्शन ऑफिशियल वेबसाइट पर दर्ज कराने थे। इसके बाद अब इन्हीं आपत्तियों पर विचार करने के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। वहीं जेईई एडवांस एग्जाम देने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी ताजा अपडेट के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जेईई एडवांस 2022 में रैंक हासिल करने वाला उम्मीदवारों को JOSSA काउंसिलिंग में शामिल होना होगा। यह 12 सितंबर से शुरू होगी।

और भी

प्रयास के 4 छात्र जेईई एडवांस में हुए सफल

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रयास आदर्श आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 4 छात्र इस बार इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई एडवांस में सफल हुए है। अनुसूचित जनजाति वर्ग में छात्र सागर को 197, योगेश सिंह को 299, आशी भगत को 935 तथा शैलेश कुमार सिंह को 1100 वां रैंक मिला है। रैंक के आधार पर इन्हें आईआईटी, एनआईटी या ट्रिपल आईटी में प्रवेश मिलेगा। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जेईई में सफल चारो छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास  जे.आर. नागवंशी ने बताया कि इस वर्ष जेईई एडवांस परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के कुल 17 छात्र शामिल हुए थे जिनमें से 4 छात्र सफल हुए हुए है। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई व उज्ज्वल भविष्य की  शुभकामना दी है।

और भी

आई.टी.आई. डभरा में रोजगार पंजीयन शिविर 12 सितम्बर को

 जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को सुविधा प्रदान करने की दृष्टि से शासकीय आई.टी.आई. डभरा में रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन का आयोजन 12 सितम्बर दिन सोमवार को किया जा रहा है।

       जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में नया रोजगार पंजीयन और  नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। नया पंजीयन के लिए सभी युवाओं को च्वाईस सेंटर से ऑनलाइन कराकर सत्यापन हेतु अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता एवं जाति, निवास आदि प्रमाण पत्रों की मूल प्रति एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। रोजगार पंजीयन का कार्य प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। रोजगार पंजीयन शिविर एवं पंजीयन मार्गदर्शन में भाग लेने के इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ स्वयं उपस्थित होकर रोजगार पंजीयन, नवीनीकरण, पंजीयन मार्गदर्शन में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा से संपर्क कर सकते है।

और भी

एससीव्हीटी के अंतर्गत होने वाली परीक्षा का समय-सारणी जारी*

 जांजगीर-चाम्पा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण  संस्थाओं के लिए सचिव स्टेट बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन द्वारा राज्य व्यावसायिक परीक्षा (एस.सी.व्ही.टी.) के अंतर्गत आयोजित होने वाली परीक्षा का समय-सारणी जारी कर दिया गया है। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश सत्र अगस्त 2020 द्विवर्षीय एवं अगस्त 2021 एक वर्षीय व छ:माही के नियमित पात्र प्रशिक्षणार्थियों एवं पूरक पात्र प्रशिक्षणार्थियों जिनके प्रयास शेष है उक्त परीक्षा में सम्मिलित होंगे। यह परीक्षा 19  सितम्बर 2022 से प्रारंभ होकर 26 सितम्बर  तक संपन्न होगा तथा यह परीक्षा विगत परीक्षाओं की भांति कन्वेंशनल पद्धति से आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए संस्था के नोटिस बोर्ड का कार्यलयीन समय पर अवलोकन किया जा सकता है।

 

 

और भी

पढ़व कतको बेर कोनो मेर विषय पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर बंसल के निर्देश पर नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत साक्षरता सप्ताह के द्वितीय दिवस को पढ़व कतको बेर कोनो मेर विषय पर आधारित संगोष्ठी सह परिचर्चा का आयोजन जिला साक्षरता मिशन  प्राधिकरण बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर अध्यक्षता अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदाबाजार सुमन वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद एस. एम. पाध्ये डॉ. निशा झा रमाकांत झा, वरिष्ठ पत्रकार रामाधार पटेल व सीईओ रूही टेम्भुरकर के उपस्थिति में सर्वप्रथम मॉ सरस्वती का पूजा अर्चना, गीत वंदन किया गया तदपचात अतिथियों का फूलमाला से स्वागत, अभिनंदन व साक्षरता प्ररेणा गीतों के माध्यम से इस कार्यक्रम शुभांरभ किया गया। 

परिचर्चा में सरिता ठाकुर ने शिक्षा एवं साक्षरता के निरंतर सीखने व सतत् प्रयास पर बल देते हुए विभिन्न उदाहरणों से मार्गर्दान स्वरूप विचार प्रस्तुत किए। दैनिक जीवन में डिजिटल नवसाक्षरों को हर परिवेश से आगे बढऩे की प्रेरणा दिए व कौशल विकास से विभिन्न आजीविकाओं,आसपास के वातावरण में रहकर विभिन्न सोशल मिडिया के बारे में मार्गदर्शन किया। सुमन वर्मा ने साक्षरता केवल पढऩा लिखना ही नहीं बल्कि व्यवहारिक जीवन में परिवर्तन लाना ही साक्षरता है व शिक्षा के बढ़ते सोपान आदि से प्रेरणा लेने की बात कही उसी तरह रिटायर्ड प्रोफेसर व शिक्षाविद एस.एम. पाध्ये ने व्यवहारिक ज्ञान व साक्षरता पर विचार रखें तथा वास्तविक पहुओं पर बात रखी। इसी तरह अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी आर. सोमेवर राव ने नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के मुख्य लक्ष्य,उद्देश्य, गतिविधियों व समस्त नवाचारी बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। साथ ही परिचर्चा में उपस्थित छात्रों कोकम्प्यूटर, एंड्राइड मोबाईल, डिजिटल साक्षरता संचालन के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, चुनावी साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, विधिक साक्षरता, श्रेष्ठ पालकत्व, आत्मरक्षा अधिनियम के संबंध मे भी जानकारी दी गयी। इस दौरान आभार प्रकट सहायक संचालक बरत राम पटेल की ओर से किया गया। उक्त मौके पर रितु शुक्ला प्राचार्य, नवीन कुमार प्रोग्रामर, सालिक राम पटेल भृत्य, स्कूल के बच्चे व अनेक संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

 
और भी

पढऩे की कोई उम्र नहीं है किसी भी समय हम शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं सिर्फ अपने में लगन होनी चाहिए : डीपीओ

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। साक्षरता सप्ताह अंतर्गत द्वीतीय दिवस का आयोजन कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा व  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना कोसम के मार्गदर्शन में तथा जिला परियोजना अधिकारी  रोहित कुमार सोनी की अध्यक्षता में विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पंचायत बसदेई व विकासखंड भैयाथान के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका अघीना में पढ़बो कोनो मेरे कतको बेर विषयक संगोष्ठी आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी रोहित कुमार सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पढऩे की कोई उम्र नहीं है, किसी भी समय हम शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं सिर्फ अपने में लगन होनी चाहिए। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील पोर्ते ने संगोष्ठी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना सब कुछ अधूरा है, आज के समय में सभी व्यक्ति को पढऩे लिखने आना जरूरी है, शासन की ओर से सभी उम्र के व्यक्ति के लिए पढऩे की व्यवस्था की गई है, शा. कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय विकासखंड भैयाथान के बीईओ राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि केवल अक्षर ज्ञान ही साक्षरता नहीं है, हमें जोड़ घटाव गुड़ा भाग के अलावा डिजिटल साक्षर होना भी जरूरी है आज के समय में पैसे का लेन देन टिकट बुकिंग ऑनलाइन शॉपिंग इत्यादि कार्य मोबाइल के द्वारा घर बैठे आसानी से हो जा रहा है, इसके लिए भी हम सभी को डिजिटल रूप से साक्षर होना आवश्यक है, उपस्थित छात्राओं से उन्होंने अपील की कि आपके घर परिवार मोहल्ले में यदि कोई भी व्यक्ति साक्षर है तो आप अपना समय निकालकर उसको साक्षर करने का पुनीत कार्य कर सकते हैं, शासन की ओर से प्रस्तावित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में सभी लोग मन लगाकर काम करें एवं अपने गांव मोहल्ला परिवार समाज को पूर्ण साक्षर करने का संकल्प लें, कार्यक्रम को प्रभारी प्राचार्य गोवर्धन सिंह ने भी संबोधित किया, इस अवसर पर साहित्यकार रीता गिरी ने साक्षरता के महत्व साक्षरता की आवश्यकता साक्षरता के कार्य क्षेत्र साक्षरता में स्कूली छात्र-छात्राओं के योगदान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया... इस अवसर पर पत्रकार, कार्यालयीन कर्मचारी, शिक्षक शिक्षिकाएं, शिक्षाविद, साक्षरता कार्यक्रम से जुड़े स्वयंसेवी शिक्षक उपस्थित थे।

और भी

सीख केंद्रों में मनाया जा रहा साक्षरता दिवस

 भैयाथान (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला शिक्षा अधिकारी  विनोद कुमार राय के मार्गदर्शन में जिले से सभी सीख केंद्रों में सीख मित्रों व शिक्षकों के मदद से अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है। बीते मंगलवार को ग्राम समौली में बच्चे पालक सीख मित्रों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीख कार्यक्रम में समन्वयक दीपक गोस्वामी द्वारा साक्षरता दिवस का उद्देश्य व महत्व बताया गया। सीख मित्र राम सागर, सुनीता पाटिल, रिया दुबे, एवं सविता सामिल हो कर बच्चों के साथ कार्य करने का अपना अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में उपस्थित संकुल समन्वयक जसवंत प्रताप सिंह  द्वारा बच्चों को सोनू मोनू और रीना की चतुराई नामक कहानी सुनाते हुए बच्चों को पुस्तक पढ़ना व सिखाया गया।

जन प्रतिनिधि सिद्धार्थ द्वारा क्यों भाई क्यों कहानी सुनाया गया । सीख कार्यक्रम समन्वय द्वारा बताया गया समर्थ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित सीख कार्यक्रम के तहत सभी सीख केंद्रों में साक्षरता दिवस मनाया जा रहा । यह कार्यक्रम 5 सितम्बर से 8 सितंबर तक मनाया जाएगा इन चार दिनों में समुदाय पालक बच्चे जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के साथ मिलकर आयोजन में बच्चे व समुदाय रचनात्मक गतिविधियों में शामिल रहेंगे इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के लिए रचनात्मक के साथ -  साथ आन्नददायक सीखने का वातावरण तैयार करना तथा साक्षरता और सीखने के विभिन्न स्थानों को युवा और बच्चों की जरूरतों के अनुसार नए ज्ञान के प्रति जागरूक करना है । इसके तहत 5 सितम्बर को कहानी सुने व सुनाये , 6 सितम्बर चित्रकला , 7 सितम्बर लोक खेल व लोक गीत , सीख मित्र, पालक , बच्चे , समुदाय,1 द्वारा एवं 8 सितम्बर को कहानी सुने व सुनाएं  जिला प्रसाशन , जनप्रतिनिधि व पालकों द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समुदाय को जागरूक करना व शिक्षा में समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना ।

और भी

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 को, 14 सितम्बर तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में साक्षरता कार्यक्रम के लिए वातावरण निर्माण करने 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस तथा 8 से 14 सितम्बर तक साक्षरता सप्ताह का आयोजन विभिन्न विभागों के समन्वय से किया जाएगा। 

साक्षरता सप्ताह के पहले दिन शैक्षणिक संस्थाओं में साक्षरता रैली, दूसरे दिन साक्षरता संगोष्ठी व परिचर्चा, तीसरे दिन शैक्षणिक संस्थाओं में साक्षरता कार्यक्रम, चौथे दिन नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महिला साक्षरता पर केन्द्रित कार्यक्रम, पांचवां दिन नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत प्रतियोगिता, छठवां दिन एनआईएलपी के शिक्षार्थियों के लिए, सातवां दिन सम्मान व सामूहिक संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साक्षरता सप्ताह में सभी वर्गों का ध्यान नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की ओर केन्द्रित करना है। जिले में विशेष रणनीति बनाकर कार्य करना है। एनआईएलपी के सभी घटकों पर प्रत्येक दिन विषयवार गतिविधि भी आयोजित की जाएगी।

और भी

वेसलियन अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 31 बालकों को दिया गया प्रवेश

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला शिक्षा अधिकारी आरएल ठाकुर ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों के 25 प्रतिशत आरक्षित सीट पर प्रवेश दिया जाता है। जिसकी संपूर्ण कार्रवाई विभागीय पोर्टल के माध्यम से की जाती है। वर्तमान सत्र 2022-23 में वेसलियन उच्चतर माध्यमिक अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा का अधिकार के तहत कक्षा नर्सरी में 25 व कक्षा पहली में 7 सीटें आरक्षित थी। आरक्षित सीट के विरूद्ध लोक शिक्षण संचालनालय से ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से 31 बालकों का चयन कर प्रवेश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की लॉटरी में चयन नहीं होने वाले आवेदकों का स्टेट्स वेटिंग प्रदर्शित होता है। प्रथम चरण की लॉटरी पश्चात् रिक्त सीटों के लिए पुन: द्वितीय चरण की लॉटरी केवल वेटिंग वाले आवेदनों को ही प्राथमिकता नहीं दिया जाता। बल्कि नवीन आवेदनों व वेटिंग में लंबित आवेदनों को लॉटरी में समान अवसर दिया जाता है। मानवीय प्रक्रिया से पोर्टल पर रिक्त प्रदर्शित हो रहे सीटों पर प्रवेश संभव नहीं है।

और भी