क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

क्रेशर चौकीदार पर रॉड से हमला, गिरफ्तार

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। थाना खरसिया में रात्रि करीबन साढ़े 12 बजे क्रशर उद्योग के पास काम करने वाला पुरूषोतम के पिता भगवत लाल ने क्रेशर के मालिक हिमांशु को फोन करके बताया की उसका बेटा पुरुषोत्तम बहुत गंभीर स्थिति में है। उसके शरीर से बहुत खुन बह रहा है तब तत्काल हिमांशु ग्राम बकेली अपने पिता अशोक अग्रवाल को साथ लेकर क्रशर उद्योग गया।

वहां नाला के पास पुरूषोत्तम भारद्वाज जमीन में बेशुद्ध पडा था, उसके सिर एवं शरीर में कई जगह गंभीर चोट लगा था। खून बह रहा था, जो हल्का हल्का बात चीत कर रहा था, जिससे पुछने पर बताया कि वह क्रशर में चौकीदारी कर रहा था तभी रात्री 11:00 - 11:30 बजे करीब ग्राम बकेली गांव के अनिल यादव, भूषण सिदार, पुष्पेन्द्र लोग क्रेशर में लूट पाट के उद्देश्य से आये और सभी मिलकर चौकीदार पुरूषोत्तम का मोबाईल को लूट लिये और चौकीदार के द्वारा विरोध करने पर हत्या करने के उद्देश्य से सभी लोग लोहे के राड से उसके सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर प्राण घातक हमला किये। उसी समय उसमें से एक आदमी वहां खड़े ट्रेक्टर के बेट्ररी को भी निकाल लिया। चौकीदार को तीनो व्यक्ति मारपीट करके वहां पास में नाला के पास फेक दिये और मोबाईल और बेट्ररी को लूट कर भाग गये।

रात्रि में ही चौकीदार को खरसिया सिविल अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

वही क्रेशर उद्योग के मालिक हिमांशु अग्रवाल की रिपोर्ट पर खरसिया थाना में आरोपी अनिल यादव, भूषण सिदार, पुष्पेन्द्र के खिलाफ धारा 307, 394, 34IPC  के  तहत मामला दर्ज कर घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। 

और भी

कांग्रेसी विधायकों की गाड़ी से मिला 48 लाख कैश, गिरफ्तार...

 हावड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा में शनिवार को झारखंड के कांग्रेस पार्टी के तीन विधायकों की गाड़ी से भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने करीब 48 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी थी। कैश की गिनती के लिए काउंटिंग मशीन भी मंगाई गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगारी ने पूछताछ में बताया है कि ये पैसे साड़ी खरीदने के लिए थे। विधायकों ने पूछताछ में बताया है कि यह साड़ियां नौ अगस्त को आदिवासी दिवस के दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बांटी जानी थीं। तीनों विधायक साड़ियां खरीदने के लिए ही कोलकाता आए थे। शनिवार को तीनों विधायक कोलकाता से मंदारमणि जा रहे थे। रविवार को वापस कोलकाता आकर बड़बाजार से साड़ी खरीदने की योजना थी।
 
हालांकि पुलिस यह समझ नहीं पा रही है कि विधायकों ने साड़ी शनिवार को ही क्यों नहीं खरीदी। वह शनिवार को ही साड़ी खरीदकर मंदारमणि होते हुए वापस झारखंड जा सकते थे। जिस गाड़ी से पैसे बरामद हुए उस पर विधायक का बोर्ड लगा था। गाड़ी का नंबर JH09AQ0016 है। पैसे गाड़ी की पिछली सीट पर रखे गए थे। विधायकों को पांचला थाना ले जाया गया है, जहां एक कमरे में विधायकों से पूछताछ की गई है।

विधायकों की मेडिकल जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम भी पांचला थाना पहुंची। एक कमरे में पैसों की गिनती की गई। पुलिस को तीनों विधायक पैसों का स्रोत नहीं बता पाए। पुलिस कई कोणों से मामले की जांच कर रही है। पुलिस पिछले करीब छह घंटों से तीनों विधायकों से पूछताछ कर रही है। वहीं मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा में वाकयुद्ध शुरू हो गया है।
 
हावड़ा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमारे पास विशिष्ट इनपुट था कि एक कार में बड़ी मात्रा में धन ले जाया जा रहा था। हमने वाहनों की जांच शुरू कर दी और इस कार को रोका, जिसमें तीन विधायक यात्रा कर रहे थे। वाहन में भारी मात्रा में नकदी मिली।

भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' उजागर हुआ : जयराम रमेश
बंगाल के हावड़ा में कांग्रेस के तीन विधायकों के पास नकदी बरामद होने के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट के माध्यम से भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि झारखंड में भाजपा का 'ऑपरेशन लोटस' आज की रात हावड़ा में बेनकाब हो गया। दिल्ली में 'हम दो' का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है जो उन्होंने महाराष्ट्र में एकनाथ-देवेंद्र (E-D) की जोड़ी से करवाया।

एसपी स्वाति भंगालिया ने बताया कि हमने झारखंड कांग्रेस के तीन विधायकों को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ा है। विधायकों की पहचान जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विधायक नमन बिक्सल कोंगारी के रूप में हुई है। इनकी गाड़ी को पांचला थाना क्षेत्र के रानीहाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर चेकिंग के दौरान रोका गया था। तलाशी लेने पर नकदी बरामद हुई। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
 
झारखंड सरकार गिराने की कोशिश : कांग्रेस
झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने घटनाक्रम के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे अरसे से हेमंत सोरेन सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है।

भाजपा ने घेरा, कहा-लूट में लगे हैं कांग्रेसी विधायक
झारखंड भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ही नहीं, कांग्रेसी विधायक भी लूट में लगे हैं। विधायकों को बताना चाहिए कि उन्हें इतनी रकम कहां से मिली। वे जनता की मेहनत की कमाई का गलत उपयोग कर रहे हैं।

मामले में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी के राज्य महासचिव आदित्य साहू ने कहा कि जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। इससे पहले भी झारखंड में अधिकारियों के घरों में बड़ी मात्रा में नकदी पकड़ी गई थी। वे जनता की गाढ़ी कमाई का इस्तेमाल दूसरे कामों में करते हैं। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और यह सामने आ गया है।
 
तीनों विधायकों के बयान विरोधाभासी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों विधायकों से पैसों को लेकर अलग-अलग पूछताछ की गई। शुरुआती पूछताछ में तीनों के बयान विरोधाभासी हैं। तीनों से पूछा गया कि ये पैसे किसके हैं, कहां से लेकर आ रहे थे और कहां जा रहे थे। इस बीच, बंगाल पुलिस ने झारखंड पुलिस को तीन विधायकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जानकारी दे दी है।
और भी

लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, हथियार व गोला-बारूद बरामद

जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सोपोर में के हादीपोरा रफियाबाद में सुरक्षा बलों ने नाके पर लश्कर के दो हाइब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो पिस्टल, 2 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों दहशतगर्दों की पहचान तारिक अहमद वानी और इश्फाक अहमद वानी रंगरेथ (श्रीनगर) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये दोनों लश्कर-ए ताइबा के हाइब्रिड आतंकी हैं और सुरक्षा बलों व नागरिकों पर हमले करने के लिए लगातार मौके की तलाश में थे। इन दोनों के खिलाफ  थाना डांगीवाचा में केस दर्ज किया गया है।

और भी

राजधानी में चाकूबाजी : दो गिरफ्तार, एक फरार...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी के भनपुरी इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। शुक्रवार रात को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने चाकू से युवक पर तबड़तोड़ हमला किया, जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा। वहीं पुलिस ने इस मामले के 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है।

उरला सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने बताया कि भनपुरी इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आरोपी आनंद साहू, दिनेश निर्मलकर एवं उनके 1 अन्य साथी ने मिलकर अनीश तिवारी पर चाकू से हमला किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। फरार एक आरोपी की तलाश जारी है। घायल युवक को मेकाहारा में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

और भी

अपने ही बेटे से चोरी करवाता था पिता, उन्हीं पैसे से पिलाता था शराब...

 

भिलाई में सामने आया अनोखे चोरी का मामला

भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जब कोई बच्चा गलत रास्ते पर चल पड़ता है तो उसके माता पिता उसको सुधारने के लिए कई कई प्रकार के जुगत है, कई माता पिता तो अपने बच्चे को गलत राह से निकालने के लिए बकायदा पुलिस की भी मदद लेते है। लेकिन भिलाई में एक अनोखा मामला आज सामने आया है जिसमें एक पिता खुद ही अपने दो नाबालिग पुत्रों को अपराध के रास्ते में ढकेलते हुए उससे चोरी करवाता था। वह उसके व उसके नाबालिग दोस्त की मदद से चोरी की घटना को अंजाम देता था। इसके बाद चोरी की रकम से उन्हें महंगे शौक व शराब पार्टी कराता था। फिर और पैसे देने का लालच देकर उन्हें दूसरी चोरी करने के लिए स्वयं भेजता था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मुखबीर की सूचना पर चोरी के मामले में सुपेला पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उससे कडाई से पूछताछ की। पुलिस ने उसके पास से तीन लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवरात, मोबाइल व अन्य सामान भी जब्त किया है।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई को भीम नगर बद्री कबाड़ी के सामने स्थित घर में लाखों की चोरी हुई थी। पुलिस की एक टीम आरोपियों को पकडऩे गश्त पर निकली थी। इसके लिए मुखबिर को भी अलर्ट किया गया था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो नाबालिग लड़के एक रिक्शा चलाने वाले के साथ मिलकर शराब पार्टी कर रहे हैं। दोनों में से एक रिक्शा चालक का बेटा है। उसका रहन सहन बड़े लोगों जैसा है। वो महंगी शराब पीता है। उसके घर में महंगे फर्नीचर व टीवी आदि हैं। वह अपने पास महंगा मोबाइल फोन रखता है। जब पुलिस ने उनके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपी पिता अपने दोनों नाबालिग लड़कों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। इतना ही नहीं 28 जुलाई की रात भीम नगर में हुई चोरी में भी उन्हीं का हाथ है।

सुपेला पुलिस ने दोनों नाबालिगों से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि उनका पिता उनसे चोरी करवाता है। 28 जुलाई की रात उन्होंने बड़ी चोरी की। उसमें जो सोने, चांदी के जेवरात मिले उन्होंने कुछ अपने पास रखा और एक बड़ा हिस्सा अपने पिता नंद किशोर को दे दिया था।

सुपेला पुलिस ने मुख्य आरोपी नंद किशोर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने बताया कि वह अपने नाबालिग बच्चे व उसके नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए 50 ग्राम सोना व लगभग 500 ग्राम चांदी के जेवरात सहित चोरी की रकम से खरीदे गये 2 नग पलंग, मोबाइल फोन सहित कुल 3 लाख 10 हजार रुपए का सामान जब्त किया है।

 

और भी

कूटरचित दास्तावेजों के आधार पर बेची करोड़ों की जमीन, एफआईआर दर्ज...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी में लगभग 52 हजार स्क्वेयर फीट जमीन के फर्जीवाड़े के मामले में डीजीपी से शिकायत और जांच के बाद तेलीबांधा थाने में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में में बतौर आरोपी राजेश पुजारी, कु. लक्ष्मी पुजारी और श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा समेत अन्य शामिल है। आरोप है कि प्रार्थियां सीमा अग्रवाल की जमीन के कुटरचित दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों ने जमीन पर कब्जा कर किसी और को जमीन बेच दी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि ये जमीन करीब 2003 में उन्होंने खरीदी थी। जिसका नामंत्रण और बी-1 भी उनके नाम से है। बावजूद इसके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन बेच दी गई। इसके लिए उन्होंने सीमांकन करानी चाहा, लेकिन साठ-गाठ कर उक्त प्लॉट का सीमांकन कभी होने नहीं दिया गया।
जिसके बाद पीड़ित परिवार को पुलिस से मदद लेनी पड़ी और जांच की एक लंबी प्रक्रिया के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में 120-B, 420-, 447, 466, 467, 468, 471 और 474 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदिका श्रीमती सीमा अग्रवाल पति अशोक अग्रवाल उम्र 52 वर्ष निवासी एच/6 अनुपम नगर थाना खम्हारडीह रायपुर के द्वारा पुलिस महानिदेशक रायपुर को 19 जनवरी को आवेदन प्रेषित किया था जिसे जांच के लिए पूर्व में थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर भेजा गया था। घटना स्थल पुरैना थाना तेलीबांधा क्षेत्र का पाये जाने से जांच के लिए थाना तेलीबांधा को मूल शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच क्रम में आवेदिका श्रीमती सीमा अग्रवाल उसके पति अशोक अग्रवाल रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक रामभूषण ब्यौहार, शुभम शर्मा, मोहित पुजारी, राजेश पुजारी से पुछताछ कर कथन लेखकर दोनो पक्षो से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किया गया। शिकायत पत्र की जांच पर पाया गया कि स्व0 मुकेश पुजारी को श्रीमती नारायणी बाई के वसियत नामा के आधार पर ग्राम पुरैना हल्का नंबर 113 में स्थित भूमि खसरा नंबर 362/5, खसरा नंबर 0.486 हे0 भूमि मिली थी, जिसका राजस्व रिकार्ड के बी/1 नक्शा सन् 1998-99 में भूमि स्वामी के रूप में नाम दर्ज था। जिसे स्व0 मुकेश पुजारी द्वारा अपने जीवन काल में 17 मार्च 2003 को आवेदिका श्रीमती सीमा अग्रवाल के नाम से उप पंजीयक कार्यालय रायपुर में विक्रय विलेख निष्पादित कर प्रतिफल प्राप्त किया है। इस विक्रय विलेख निष्पादन के आधार पर राजस्व रिकार्ड में जमीन का नामांतरण आवेदिका श्रीमती सीमा अग्रवाल के नाम से दर्ज किया गया है। वर्तमान में भी उक्त क्रय किये भूमि सीमा अग्रवाल के नाम से बी/1 नक्शा में दर्ज है।

आवेदिका के पास बिक्री करने वाला स्व0 मुकेश पुजारी के अन्य हिस्सेदार राजेश पुजारी, कु0 लक्ष्मी पुजारी, श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा के द्वारा पटवारी अभिलेखो में राजस्व विभाग के कर्मचारियों से मिलकर षडयंत्र पूर्वक नक्शा में कांट छांट करके अपने अपने जमीन को अन्य लोगो से विक्रय किये गये है। कुछ भूमि शेष है। आवेदिका श्रीमती सीमा अग्रवाल द्वारा क्रय की गई भूमि को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हड़प लिया गया है। आरोपी राजेश पुजारी एवं कु0 लक्ष्मी पुजारी ने मे0 अमरगंगा बिल्डर्स एण्ड प्रापर्टीस प्राईवेट लिमि0 के नाम से कंपनीज आफ रजिस्टार के कार्यालय से पंजीयन कराया है। कु0 लक्ष्मी पुजारी व अन्य के द्वारा खसरा नंबर 362/2, 362/4 रकबा 3.139 हे0 भूमि का विकास अनुज्ञा हेतु आवेदन पत्र नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय रायपुर में प्रस्तुत किया था जिसमें संलग्न नक्शा रिटायर्ड राजस्व निरीक्षक रामभूषण ब्यौहार के द्वारा पारिवारिक संबंध के कारण बटवारा के लिये बनाये गये नक्शा दिनांक 23.10.2005 का प्रस्तुत करके विकास अनुज्ञा प्राप्त किया था। जबकि रामभूषण ब्यौहार राजस्व निरीक्षक पद से दिनांक 31.12.2001 को रिटायर्ड हो चुका था जिन्होने अपने कथन में बताया है कि राजेश पुजारी व उसके परिवार के लोग पूर्व परिचीत होने के कारण समझौता के तौर पर नक्शा बनाकर हस्ताक्षर करके उसे दिया था। विकास अनुज्ञा हेतु उस समय के पदस्थ पटवारी से नक्शा प्राप्त कर विकास अनुज्ञा चाहने आवेदन पत्र प्रेषित करना था। इस नक्शा को प्रस्तुत किये जाने की जानकारी नही होना बताया। यह विकास अनुज्ञा मिलने के बाद समयावधि में निर्माण कार्य नही किये जाने से निरस्त हो गया था। दिनांक 13.01.2009 में पुन: अनावेदिका कु0 लक्ष्मी पुजारी ने ग्राम विकास अनुज्ञा हेतु नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय रायपुर में आवेदन पत्र प्रस्तुत किये थे जिसके अनुसार विकास अनुज्ञा प्राप्त किया था। इस नक्शा में दिनांक 01.02.1991 का पटवारी नक्शा तथा आर्टीकेचर से नक्शा संलग्न किया था, पटवारी नक्शा वर्तमान पटवारी का तैयार कराना था। आर्टीकेचर से आरोपीगण अपने हिसाब से नक्शा बनाकर आवेदिका के खरीदे जमीन के कुछ भाग को कब्जा बताते हुये कुटरचित नक्शा तैयार कर विकास अनुज्ञा प्राप्त किये थे। इसी प्रकार दिनांक 19.07.2014 को संबंधित पटवारी द्वारा नक्शा बनाया गया है जिस पर दिनांक 29.07.2014 को राजस्व निरीक्षक द्वारा हस्ताक्षर किया है एवं दिनांक 18.09.2014 को अपर कलेक्टर रायपुर का नक्शा में संशोधन आदेश में हस्ताक्षर व सील है। नक्शा में कंडिका 01 आरेंज कलर में छ.ग. गृह निर्माण मंडल को आबंटित भूमि पर अशोक पुजारी का कब्जा होना बताया गया है। कंडिका 02 पीले रंग से आवेदिकागणों द्वारा अन्य को बिक्री की गई भूमि. कंडिका 03 कु0 दुर्गा पुजारी के कब्जे की भूमि. कंडिका 04 कु0 लक्ष्मी पुजारी के कब्जे की भूमि जिसे हरा रंग से दर्शाया गया है। कंडिका 05 में खसरा नंबर 362 की भूमि जो छ.ग. गृह नि0मं0 के कब्जे में है। कंडिका 06 में आवेदिकागणों के कब्जे की भूमि जो अतिरिक्त है जिसे भविष्य में छोडा जाना बताया गया है जिसे लाल रंग से चिन्हीत किया गया है। यह नक्शा के अवलोकन से दर्शित हो रहा है कि आवेदिका श्रीमती सीमा अग्रवाल के द्वारा खरीदे हुये भूमि के कुछ भाग को आवेदिका लक्ष्मी पुजारी के कब्जा बताया गया है। इसी प्रकार खसरा नंबर 362/3 के रास्ता के भूमि को लक्ष्मी पुजारी द्वारा कब्जा बताया गया है। इसी प्रकार खसरा नंबर 362/2,4 तथा खसरा नंबर 362/3 के मध्य भूमि को अतिरिक्त होना बताया गया है, जो संभव नही है। यह नक्शा कुटरचित प्रतीत हो रहा है। जिसे आरोपी राजेश पुजारी व अन्य दोषपूर्ण लाभ प्राप्त करने वाले आरोपियों द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों से त्रुटी पूर्ण व कुटरचित नक्शा तैयार कराया जाना पाया गया है। इस नक्शा में छ.ग. गृह निर्माण मंडल के भूमि को अशोक पुजारी का कब्जा बताते हुये अपर कलेक्टर महोदय रायपुर से संशोधन आदेश पारित कराया गया है। जबकि अवैध अतिक्रमण हटाकर राजस्व रिकार्ड के मुताबीक नक्शा में संशोधन किया जाना था। मात्र कब्जा के आधार पर अन्य व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने की आशय से मूल पटवारी नक्शा को संशोधित करना विधि अनुकुल प्रतीत नही हो रहा है। आवेदिका द्वारा आरोप लगाया गया है कि इस संशोधन आदेश पारित करने के पूर्व आसपास के भूमि स्वामियों को आहुत कर सूचना नही दिया गया था। अनावेदकगण द्वारा ही उपस्थित होकर पटवारी नक्शा को संशोधन कराया गया है। इस नक्शा में सन् 1990 में बटांकन भूमि 362/1 एवं 362/3 की स्थिति स्पष्ट नही किया गया है। आवेदिका श्रीमती सीमा अग्रवाल द्वारा खरीदे हुये भूमि खसरा नंबर 362/5 जो खरीदी क पूर्व व वर्तमान में राजस्व रिकार्ड के बी/1 नक्शा में भूमि स्वामी के रूप में नाम दर्ज है। नक्शा बटांकन का दायित्व संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों का है, यह भूमि स्वामी का नही है। आवेदिका सीमा अग्रवाल द्वारा अपनी खरीदी भूमि का सीमांकन हेतु आवेदन पत्र अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर के समक्ष दिनांक 27.03.2010 को प्रस्तुत की थी जिसे खरीज कर दिये थे जिसके बाद सन् 2020 में पुन: सीमांकन हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किये जिसमें आरोपी राजेश पुजारी, लक्ष्मी पुजारी व अन्य के द्वारा आपत्ति लगाया गया जिस पर पटवारी नक्शा में बटांकन नही होना लेख करते हुये सीमांकन किये जाने से इंकार कर दिये। आरोपी राजेश पुजारी एवं कु0 लक्ष्मी पुजारी को खसरा नंबर 362/2 एवं खसरा नंबर 362/4 में भूमि वसियत नामा पर मिली हुई है। खसरा नंबर 362/3 में भूमि श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा को मिली हुई है। खसरा नंबर 362/1 की भूमि में आवेदिका को बिक्री करने वाले स्व0 मुकेश पुजारी व उनके अन्य परिवार के सदस्यों को वसियत नामा में भूमि प्राप्त हुआ था। श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा ने अपने मुख्तयार आम आनंद शर्मा एवं शुभम शर्मा के माध्यम से सत्यनारायण सिंघानिया, शिव कुमार सिंघानिया, पुरूषोत्तम सिंघानिया के पास प्रार्थिया सीमा अग्रवाल के खरीदे जमीन को दिखाकर खसरा नंबर 362/3 का भाग रकबा 0.21445 हे0 को विक्रय दिनांक 23.08.2019 को किया है। अपर कलेक्टर रायपुर से नक्शा का संशोधन कराकर विजयलक्ष्मी शर्मा एवं कु0 लक्ष्मी पुजारी ने जमीन का विनमय निष्पादित करके आवेदिका द्वारा खरीदे भूमि खसरा नंबर 362/5 के भाग को रास्ता बताकर सत्यनारायण सिंघानिया व अन्य को विक्रय किया है। जिस पर आवेदिका के पति द्वारा उसके सीमांकन कार्यवाही के समय आपत्ति किये जाने पर राजेश पुजारी के रिपोर्ट पर दिनांक 27.11.2019 को थाना तेलीबांधा रायपुर में अप.क्रं. 561/2019 धारा 447,427 भादसं का अपराध पंजीबद्व कराया है, जिसका विचारण न्यायालय में विचाराधीन है।

उसी प्रकार श्रीमती कृष्णा शर्मा के द्वारा अपनी भूमि खसरा नंबर 362/1 का भाग रकबा 0.261 हे0 को श्रीमती रीचा अग्रवाल के पास दिनांक 28.05.2002 की प्रतिलिपि राजेश पुजारी द्वारा पेश किया गया है। जिसमें खसरा नंबर 362/5 के स्थिति को अलग जगह बताया गया है। जबकि चौहदी विवरण में नक्शा का मेल नही खा रहा है। जूमला जांच पर अनावेदक राजेश पुजारी, लक्ष्मी पुजारी एवं श्रीमती विजयलक्ष्मी शर्मा के विरूद्व अपराधिक षडयंत्र कर छल करके राजस्व विभाग के नक्शा में कुटरचित तैयार करने तथा न्यायालय में कुटरचित दस्तावेज को असल के रूप में प्रस्तुत किये जाने से अपराध धारा 420,447,466,467, 468,471,474,120बी भादसं का अपराध प्रथम दृष्टया में घटित पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। आवेदन पत्र के विषय में लेख अनावेदिका स्नेहलता पुजारी एवं अनावेदक मोहित पुजारी व अनुभव पुजारी के विरूद्व अभीतक अपराध में संलग्न होने का साक्ष्य नही पाया गया है। नकल आवेदन पत्र जैल है।

और भी

चोरी को अंजाम देने वाले बांग्लादेशी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विगत डेढ़ माह से जिले के रिहायशी इलाकों के साथ कॉलोनियों में सुनियोजित तरीके से अज्ञात चोर सूने मकानों में चोरी को अंजाम दे रहे थे । एक के बाद एक चोरियों की बड़ी घटनाओं को एसपी अभिषेक मीना गंभीरता से लेते हुए सभी मामलों की स्वयं समीक्षा कर एडिशनल एसपी लखन पटले के नेतृत्व में सीएसपी दीपक मिश्रा, साइबर सेल और जिले के विभिन्न थाना के प्रभारी व स्टाफ की संयुक्त टीम बनाया गया जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपा गया। एडिशनल एसपी एवं सीएसपी रायगढ़ के सुपरविजन में पुलिस टीम मामले की पतासाजी में जुटकर सभी चोरियों के करीब 150-200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिनमें कई संदिग्ध के फोटो भी मिले जिन्हें मुखबिर तथा पूर्व के चोरी, लूट में शामिल आरोपियों को दिखाकर पहचान कराया गया। लोकल लोग भी फुटेज देखकर संदिग्ध को नहीं पहचान पाए। पुलिस को अंदेशा हुआ कि जरूर ही कोई बाहरी गिरोह चोरी में शामिल है।

इसी बीच साइबर सेल की टीम को सिलसिलेवार चोरियों में एक कॉमन लिंक मिला, जांच में लगी अन्य टीम की जानकारी भी उसी लिंक पर मेल हुआ जिसके बाद टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर संदिग्धों की लोकेशन पुलिस टीम को मिली, जिसके आधार पर जूटमिल प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस और सरिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमें पश्चिम बंगाल की ओर रवाना किया गया। लगभग 1 सप्ताह के अथक प्रयास पर रायगढ़ पुलिस की टीम आरोपियों के ठिकाने थाना कुमारगंज डिस्ट्रिक्ट दक्षिण दिनाजपुर पश्चिम बंगाल में रेड किया गया जहां एक महिला (छबिकुन नहर बिबी मण्डल) मिली। जिससे कड़ी पूछताछ में जानकारी मिली कि आरोपीगण उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जाकर रुकते हैं अक्सर यह काम धंधे के बहाने ऐसे स्थानों में रुकते हैं जहां आम लोगों का आना जाना कम हो, ये लोग कबाड़ बीनने फेरी करने, सफाई का काम, एसी सुधारने जैसे काम कर लोगों को अपना परिचय दिया करते थे और मौका देखकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे । इनके गिरोह का सरगना मोहम्मद खालिद है जो अपने साथियों के साथ हर जिले में नए वेशभूषा के साथ रुकता और अपराध को अंजाम देता था । इनकी टीम भारत-बांग्लादेश के अंतिम सीमा में बसे गांव को अपना ठिकाना बनाकर रखे हुए थे यहां वह चोरी के माल को बांग्लादेश तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में खपा रहे थे । आरोपीगण चोरी की संपत्ति से कई बहुमूल्य जमीनों की खरीदी मकानों की खरीदी की जानकारी पुलिस को मिली है और यह अक्सर चोरी की गाड़ी का प्रयोग कर रहे थे । जूटमिल के पार्क सिटी में चोरी में भी आरोपियों द्वारा जिस मोटरसाइकिल का उपयोग किया गया है पुलिस की जांच में उसके पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा क्षेत्र में चोरी की जानकारी मिली है आरोपियों में तीन फरार हैं जिनकी पहचान पुलिस को मिल चुकी है । अन्य जिलों की पुलिस से जिले की पुलिस संपर्क में है जिनकी शीघ्र धरपकड़ किया जावेगा ।

इन अपराधों का खुलासा-
चौकी जूटमिल क्षेत्र के पार्क सिटी उडीसा रोड में दिनांक 16-17/07/2022 को चोरी।
कोतरारोड़ क्षेत्र के कृष्ण विहार में दिनांक 03-04/07/2022 को चोरी ।
चक्रधरनगर के केलोबिहार में दिनांक 24/06/2022 को चोरी ।
चक्रधरनगर के मालीडिपा में दिनांक 11-12/07/2022 को चोरी ।

जप्त सम्पत्ति-
सोना- 91.25 ग्राम (कीमत 5 लाख), चांदी- 1.127 ग्राम कीमत ₹70,000 और नकद रूपये- 7,35,880 रूपये । कुल जुमला – 13,05,880 रूपये।

आरोपियों का खुलासा-
छत्तीसगढ़ आने पर सांगीतराई-तुर्कमुड़ा में घर किराये पर लिये था जहां पर हम सभी रहते थे । रायगढ़ के बड़ी-बड़ी कालोनियों की रेकी कर चिन्हांकित करके रात में उसमें चोरी किया करते थे । सबसे पहले चक्रधरनगर में केलो विहार में 23-24/06/22 की दरमियानी रात को एक राय होकर मोहम्मद खालिद, मिलन शेख, छोटू खान मिलकर चोरी किये जिसमें चांदी का पाजेब, चांदी का छल्ला, बिछिया, पायल, चांदी का सिक्का एवं सोने के आभुषण तथा नकदी रकम मिला था । इसके बाद दिनांक 03-04/07/22 की दरमियानी रात को कृष्णाविहार कालोनी में एक सूने मकान में सेंट्रल लॉक को तोड़कर घर में घुसकर सोने, चांदी के आभुषण तथा पूजा की थाल, एवं चांदी के सिक्के चोरी किये कि इसके बाद दिनांक 11-12/07/22 की दरमियानी रात्रि को अफसर मण्डल, मोहम्मद खालिद, मिलन शेख, के साथ मिलकर बोईरदादर मालीडीपा के एक सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरातों की चोरी और दिनांक 16-17/07/22 की दरमियानी रात को फिर हम लोग पार्क सिटी कालोनी में भी मोहम्मद खालिद, मिलन शेख एवं छोटू खान शामिल थे । पार्क सिटी में चोरी के बाद सभी अफसर मंडल के घर गये, जहां चोरी के माल का आपस में बटवारा किये। अफसर मंडल अपनी बहु छबिकुन नहर बिबी मण्डल के पास अपना कुछ हिस्सा रखा था । पुलिस टीम आरोपिया छबिकुन नहर बिबी मण्डल तथा आरोपी मिलन शेख और मिलोन मंडल के पास से मशरूका की बरामदगीकिया गया है । छबिकुन नहर बिबी मण्डल माल बेचने में भी सहयोग करती थी । मोहम्मद खालिद के गैंग का मास्टर मांइड है।

गिरफ्तार आरोपी-
मिलोन मंडल पिता मुजामिल मंडल उम्र 36 साल (2) मिलन शेख पिता अब्दुल हलीम शेख उम्र 22 साल (3) छबिकुन नहर बिबी मण्डल पति स्व. हलीम मंडल उम्र 38 साल तीनों का स्थायी पता मध्यरामकृष्णपुुर थाना कुमारगंज जिला दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल

एडिशनल एसपी लखन पटले, सीएसपी एसपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में बनाई गई टीम में चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, भूपदेवपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला, थाना प्रभारी सरिया उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल, साइबर सेल प्रभारी राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, प्रशांत पंडा, धनंजय कश्यप, बृज लाल गुर्जर, मेनका चौहान तथा विभिन्न थाना/चौकी के उप निरीक्षक रामस्वरूप नेताम, सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश नारायण पांडे, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, प्रधान आरक्षक आरक्षक दिलदार कुरैशी, विक्कू सिंह, विक्रम सिंह, विनय तिवारी, ओशनिक विश्वाल, धनुर्जय बेहरा, बनारसी सिदार, सत्या यादव, मुकेश साहू, महेश पंडा, प्रकाश गिरी, अभिषेक द्विवेदी, गोविंद पटेल, मनोज पटनायक, जितेन्द्र दुबे शामिल थे ।
 
और भी

कॉन्ट्रैक्टर के घर चोरी की अरोपिया को कोतवाली पुलिस ने यूपी से पकड़ा

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर के घर से सोने, हीरे-मोती  के आभूषण सहित नगदी रकम की चोरी में मामले में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपिया को यूपी से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को प्रार्थी संजय बगड़िया थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि17 मई से 28 जून के बीच इनके घर के अलमारी में रखे सोने हीरे और मोती के गहने सहित नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले के बारे में पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अज्ञात चोर को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू से मार्गदर्शन प्राप्त कर नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रकरण के बारे में गंभीरता से विवेचना किया गया।

प्रकरण में संजय बगड़िया व उसकी पत्नी सुनीता बगड़िया से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ किया गया। पूछताछ पर पिछले 2 महीने से घर में आने जाने वालों के बारे में जानकारी ली गई, जिन्होंने पूछताछ में बताए कि इन 2 महीनों के दौरान घर में छोटे मोटे कार्यक्रम हुए थे जिसमें बाहरी व्यक्तियों का आना जाना लगा था तथा  घर में मेंटेनेंस का भी काम चला था जिसमें कई मजदूरों, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन का भी आना जाना हुआ था जिससे विवेचना एवम् पूछताछ का दायरा बढ़ गया। तथा चोरी की घटना में अलमारी एवं दरवाजा का नहीं टूटना  घर के किसी जानकार द्वारा ही घटना को अंजाम देना प्रतीत हो रहा था। प्रार्थी द्वारा पूछताछ पर यह बताया गया कि इसके यहां दो नौकरानी काम करती थी जिसमे से एक नौकरानी जांजगीर चांपा जिले में रहती थी  जिसे तस्दीक हेतु एक पुलिस टीम जांजगीर चांपा भेजा गया था तथा दूसरी नौकरानी  आरती साहू जो उत्तर प्रदेश में रहती है वह काम छोड़कर उत्तर प्रदेश चली गई है। इस पर पुलिस को संदेह हुआ की घटना को आरती साहू द्वारा अंजाम दिया गया होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन व निर्देश प्राप्त कर आरोपी पता तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर उत्तर प्रदेश भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा उत्तर प्रदेश जाकर  संदेही आरती  के बारे में गोपनीय रूप से आसपास के लोंगो से पूछताछ किया गया , पूछताछ करने पर यह पता चला कि संदेही महिला कुछ जवेलरी शॉप में गहने बेचने के लिए संपर्क की थी पर जवेलरी के काग़ज़ात न होने पर बेंच नही पाई । प्रारम्भिक पूछताछ में  चोरी नहीं करना बताई परंतु पुलिस टीम द्वारा हीकमत अमली से पूछताछ करने पर आरती साहू द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी के कुछ आभूषण  बरामद किया गया तथा शेष गहनों को कोरबा में ही इनके सामान के साथ लक्ष्मण बन तालाब में किराए के मकान में छुपाना बताई। इसके बाद आरोपिया आरती साहू को थाना कोतवाली कोरबा लाकर बारीकी से  पूछताछ किया गया तथा आरती साहू के निशादेही पर चोरी किए गए संपूर्ण आभूषण को बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार 29 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया।

और भी

भाजपा कार्यकर्ता के बाद अब अल्पसंख्यक समुदाय के युवक की हत्या, कई जिलों में धारा 144 लागू

मंगलुरु (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कर्नाटक में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद अब एक अल्पसंख्यक समुदाय के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलुरु के बाहरी इलाके सुरथकल में एक युवक की अज्ञात समूह ने हत्या कर दी है। युवक की हत्या चाकू गोदकर की गई है। मामला दक्षिण कन्नड़ का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कई जिलों में धारा 144 लागू
युवक की हत्या के बाद राज्य के कई जिलों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके चलते सीआरपीसी की धारा 144 सुरथकल, मुल्की, बाजपे, पनाम्बुर में लगाई गई है। पुलिस आयुक्त के अनुसार युवाओं के एक समूह द्वारा फाजिल नाम के युवक पर चाकू से हमला किया गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुरथकल पीएस में FIR दर्ज कर ली है।

अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम
मंगलुरु के पास सुरथकल में अज्ञात समूह द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के युवक की हत्या के बाद इलाका में तनाव का माहौल है। आज उनकी अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। वहीं आज शुक्रवार होने के चलते जुमे की नमाज है, इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य के कई जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

और भी

Dhanbad judge murder case: जज उत्तम आनंद हत्याकांड में दो आरोपी दोषी करार, अगले हफ्ते सजा का ऐलान

रांची (छत्तीसगढ़ दर्पण)। झारखंड के धनबाद में आज से एक साल पहले 28 जुलाई 2021 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद मर्डर केस में अदालत ने गुरुवार को दो आरोपियों को दोषी करार दिया है। जज को ऑटोरिक्शा से कुचले जाने के ठीक एक साल बाद रांची की सीबीआई की स्पेशल अदालत ने दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान अगले हफ्ते किया जाएगा। यह फैसला ऐसे वक्त आया है, जब आज न्यायाधीश उत्तम आनंद की पुण्यतिथि भी है। गुरुवार को सीबीआई के विशेष न्यायधीश रजनीकांत पाठक ने जज हत्याकांड पर अपना फैसला सुनाया।
 

धनबाद जज हिट एंड रन मामले की जांच की निगरानी झारखंड हाई  कोर्ट कर रहा था। सुनवाई फरवरी में शुरू हुई जब विशेष अदालत ने धनबाद के दिगवाडीह के ऑटोरिक्शा चालक राहुल वर्मा और उसके साथी लखन वर्मा के खिलाफ आरोप तय किए। हत्या के लगभग एक महीने बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। झारखंड सरकार ने यह केस सीबीआई को सौंपा था, जिसने अक्टूबर में चार्जशीट दाखिल की था। अब जज उत्तम आनंद हत्याकांड में अदालत ने आरोपी राहुल वर्मा और लखन वर्मा दोषी करार दिया है।

बता दें कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश 49 वर्षीय उत्तम आनंद 28 जुलाई, 2021 को सुबह लगभग 5 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वह काफी चौड़ी सड़क के एक तरफ जॉगिंग कर रहे थे, जब ऑटोरिक्शा उनकी तरफ बढ़ा और पीछे से टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

बताया जाता है कि जज धनबाद में माफिया हत्याओं के कई मामलों को देख रहे थे और उन्होंने दो गैंगस्टरों के जमानत अनुरोधों को भी खारिज कर दिया था। वहीं एक विधायक के करीबी से जुड़े एक हत्या के मामले की भी सुनवाई कर रहे थे।

 

और भी

बटनदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बटनदार धारदार चाकू के साथ आरोपी शेख शकील को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा अग्रसेन चौक के पास हाथ में बटनदार धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी शेख शकील पिता शेख कल्लू उम्र 34 वर्ष निवासी गायत्री मंदिर के पीछे समता कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1 बटनदार धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 213/2022 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

बता दें कि आरोपी शेख शकील थाना आजाद चौक का गुण्डा बदमाश है, जो पूर्व में भी मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित अन्य मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है।

और भी

कर्नाटक में भाजपा युवा मोर्चा के सचिव प्रवीण नेट्टारु की हत्या

 बेंगलुरू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्च के जिला सचिव प्रवीण नेट्टारू की बर्बरता से हत्या का मामला सामने आय़ा है। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को बेल्लारे क्षेत्र में कुछ बाइक सवारों ने उनपर हमला कर दिया, इन लोगों ने प्रवीण को इतनी बुरी तरह से मारा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल जब प्रवीण मंगलवार रात को अपनी दुकान बंद कर रहे थे, उसी वक्त उनपर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।, जिसके चलते उन्हें इतनी चोट लगी कि वह अस्पताल भी नहीं पहुंच पाए और रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार जब प्रवीण अपनी दुकान का शटर बंद कर रहे थे तभी हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए प्रवीण पड़ोस की दुकान में भागे लेकिन हमलावरों ने उनके सिर पर काफी तेज वार किया, जिसकी वजह से उनके सिर से काफी खून बहने लगा और वह खून से लथपथ होकर गिर गए। जबतक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि प्रवीण की हत्या क्यों की गई है।
 
और भी

MP में पेड़ से लटकी मिली 3 बहनें, घर वालों ने देखा तो उड़े होश

 खंडवा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश के खंडवा जिले से एक साथ तीन लड़कियों के सुसाइड करने का मामला निकल कर सामने आया है, जहां तीनों लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले, तीनों ही लड़कियां बहन बताई जा रही हैं। यह मामला खंडवा जिले के कोट खेड़ी गांव का है, जहां घर से निकली तीनों बहनों की तलाश में जब परिजन निकले तो उन्हें पेड़ पर तीनों के शव लटके दिखाई दिए, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस को सूचना दी गई,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उधर, तीनों बहनों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है, इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

परिजनों ने बताया कि देर रात तीनों की लड़कियां लगभग 11 बजे के आसपास घर से साथ निकली थी, जहां देर रात तक जब लड़कियां घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की, जिसके बाद तलाश करते करते परिजन उस पेड़ के पास पहुंचे, जहां इन तीनों ही लड़कियों के शव लटके हुए थे। फिलहाल सुसाइड की कोई वजह सामने नहीं आ सकी है। उधर, पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है।

एक करती थी पढ़ाई तो दूसरी आई थी मायके
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक तीनों बहनों में से एक बहन खंडवा के कॉलेज में पढ़ाई करती थी, तो वहीं दूसरी बहन मायके आई हुई थी। तीसरी बहन ने फिलहाल पढ़ाई छोड़ रखी थी। घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं, तो वहीं पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
और भी

तलवार लहराकर लोगों को कर रहा था आतंकित, गिरफ्तार...

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। तेलीबांधा इलाके में तलवार लहराते एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्याम नगर इंदिरा चौक मे घनश्याम यादव नाम का व्यक्ति हाथ मे तलवार लेकर लोगो को डरा धमका रहा है, जिस पर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम घनश्याम यादव पिता इतवारी राम यादव उम्र 42 वर्ष साकिन श्याम नगर इंदिरा चौक के पास रहने वाला बताया। वही आरोपी से जब्त तलवार को सील बंद कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की है।

 

और भी

रेलवे सुरक्षा बल ने शराब तस्कर को पकड़ा, बड़ी मात्रा में शराब जब्त

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेसुब पोस्ट दुर्ग, मंडल टास्क टीम-2, जीआरपी दुर्ग के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन दुर्ग के माल धक्का पानी टंकी के पास एक व्यक्ति से 382 नग अंग्रेजी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक रेसुब पोस्ट प्रभारी एस के सिन्हा, उप निरीक्षक एस ए राव, उप निरीक्षक एम एल यादव, उप निरीक्षक सनातन थानापति (टास्क टीम दुर्ग) सउनि ए एच सरदार, प्रधान आरक्षक टी एम रेडी, प्रधान आरक्षक ए के मोर्या,आरक्षक एल के यादव, जीआरपी दुर्ग के साथ संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन दुर्ग के माल धक्का पानी टंकी के पास मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में मिला रोककर पूछताछ करने पर घबराने लगा पूछने पर अपना नाम पता- स्वप्निल रामभाऊ भडगरे, पिता-रामभाऊ भडगरे, उम्र-32 वर्ष, साकिन-सिद्धार्थ वार्ड वरोरा चंद्रपुर, थाना-वरोरा, जिला-चंद्रपुर (महाराष्ट्र) का रहने वाला बताया। तथा अपने पास रखे 2 नग नीले रंग का कार्टून को खोलकर दिखाने को कहने पर वह अपने दोनों कार्टूनों के अंदर से कुल 382 नग प्रति नग 180 एमएल का अंग्रेजी शराब मेकडाल नंबर1 का जिसकी कुल कीमत 84000/- रुपया जिसे तस्करी कर बेचने के लिये ले जाना बताया। जीआरपी दुर्ग द्वारा अपराध क्रमांक 73/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

और भी

मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर...

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कटेकल्याण थाना क्षेत्र में बीती रात डीआरजी जवानों और नक्सलियो के बीच मुठभेड़ हो गई। ये मुठभेड़ जबरामेट्टा के जंगलों में हुई। इस मुठभेड़ में डीआरजी ने 5 लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया।

मृत नक्सली की शिनाख्ती बुधराम मरकाम के रूप में हुई, जो कटेकल्याण एरिया कमेटी का मेंबर था। बुधराम मरकाम पर पहले से 15 मामले दर्ज थे। बुधराम पर 5 लाख का इनाम भी घोषित था। फिलहाल घटनास्थल पर अब भी टीम की सर्चिंग जारी है। पूरे मामले की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने की है।

और भी

कलयुगी मामी ने पार की क्रूरता की सारी हदें, प्राइवेट पार्ट तक को नहीं छोड़ा

 इंदौर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दर्दनाक घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जिसमें कलयुगी मामी का क्रूर चेहरा भी देखने मिल रहा है, यहां एक मामी ने अपनी गोद ली भांजी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। मामी ना सिर्फ मासूम के साथ मारपीट करती थी, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट को भी चोट पहुंचाई है। लोगों ने जब मासूम को घायल हालत में देखा तो उन्होंने तुरंत चाइल्डलाइन को इसकी सूचना दी, जिसके बाद चाइल्डलाइन की टीम ने पहुंचकर मासूम को अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां फिलहाल मासूम का इलाज जारी है।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम शनिवार की देर रात का है, जहां शहर के पाटनीपुरा इलाके में कुछ लोगों ने एक मासूम को घायल अवस्था में देखा, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन की टीम को दी। सूचना लगते ही चाइल्ड लाइन की टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक बालिका को पाया जो डरी सहमी थी। वहीं इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम इस बच्ची को लेकर पुलिस थाने पहुंची, और फिर अस्पताल में भर्ती कराकर बच्ची का इलाज शुरू किया। 

बच्ची के शरीर पर मिले चोट के निशान 
चाइल्डलाइन की टीम जैसे ही बच्ची को लेकर एमवाय अस्पताल पहुंची, वैसे ही डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज शुरू किया, जहां डॉक्टरों को बच्ची के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। इतना ही नहीं बच्ची का प्राइवेट पार्ट भी काफी जख्मी हुआ है। वहीं अब डॉक्टरों की टीम बच्ची का इलाज कर रही है, जहां लगातार बच्ची के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर अलर्ट मोड़ पर नजर आ रहे हैं।

लगातार सामने आ रहे घटनाक्रम 
प्रदेश में इन दिनों महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या निरंतर बढ़ती चली जा रही है, जहां बच्चों के साथ होने वाले अपराध भी बढ़ रहे हैं। इससे पहले भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की खबर निकल कर सामने आई थी, तो वहीं अब इंदौर से निकल कर सामने आई इस खबर ने सभी को झंकझोरकर कर रख दिया। वहीं अब पुलिस इस बच्ची के साथ क्रूरता करने वाली मामी को तलाश रही है।
 
और भी

कलयुगी मौसा ने तोड़ी रिश्तों की मर्यादा, भतीजी से शादी के लिए करने लगा ऐसा काम

 इंदौर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कलयुगी मौसा ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ दी, जिसके चलते वह लगातार भतीजी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। इतना ही नहीं भतीजी से शादी के लिए मौसा अपनी पत्नी तक को छोड़ने के लिए तैयार था। मौसा की लगातार धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने सारी बात अपनी मां को बताई, जिसके बाद मां और बेटी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची, और मौसा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर, पुलिस ने मौसा को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पीड़िता को उसका मौसा लगातार परेशान कर रहा था, जहां पीड़िता का मौसा, भतीजी पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था। कुछ माह पहले पीड़िता अपनी मौसी के घर रहने गई थी। इसी दौरान मौसा ने बातचीत शुरू की, जिसके बाद वह कई बार अपनी पत्नी के साथ भतीजी को घुमाने भी ले गया, और इसी दौरान अचानक मौसा का व्यवहार बदल गया, जिसके बाद मौसा लगातार छेड़छाड़ करने लगा। वहीं मौसा की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने यह पूरी बात अपनी मां को बताई। Ads by

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की 
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले में पुलिस को पता चला है कि, आरोपी लगातार पीड़ित को फोन लगाकर भी धमका रहा था। साथ ही वह कई बार पीड़िता को धमकाने के लिए उसके घर तक पहुंच गया, जिसके बाद आरोपी की लगातार बढ़ती हिम्मत देख पीड़िता और उसके परिवार वालों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पत्नी को तलाक देने के लिए हो गया था तैयार 
आरोपी मौसा अक्सर पीड़िता से कहता था कि, वह उसकी मौसी को तलाक देकर पीड़िता से शादी करेगा। इतना ही नहीं वह लगातार पीड़िता और उसकी मां को धमकाते भी रहता था, जहां वह शादी ना होने पर बेटी और पत्नी दोनों को मार देने की बात तक कहता था। आरोपी की ओर से लगातार दी जा रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता और उसकी मां ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
और भी