क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

8 लाख की ईनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में थी शामिल...

 नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नारायणपुर पुलिस ने 8 लाख की ईनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उक्त महिला नक्सली कई वारदातों में शामिल थी। आरोपी को पुलिस की एरिया डोमिनेशन पार्टी ने 16 अगस्त को ग्राम कावानार के जंगल में पकड़ा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के क्रम में 15 अगस्त की रात्रि में थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम कोडोली आदेरबेड़ा, मुसनार, कावानार की ओर निकली थी। 16 अगस्त को गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम कावानार के जंगल में कुछ संदिग्ध महिला-पुरूष पुलिस पार्टी को देखकर लुक-छिप कर भाग रहे थे। इनको पकड़ने पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर सर्चिंग शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध लड़की को पकड़ा गया, अन्य संदिग्ध लोग जंगल पहाड़ी का आड़ लेकर भाग निकले। संदिग्ध लड़की से पूछताछ करने पर अपना नाम सुखमति कुमेटी उर्फ रीमा पिता मंगतु कुमेटी जाति माड़िया निवासी छोटेटोण्डाबेड़ा थाना ओरछा बतायी तथा वर्ष 2018 में टोण्डेबेड़ा मिलिशिया कमाण्डर मनोज द्वारा मिलिशिया में भर्ती किया गया, नक्सली संगठन द्वारा प्रशिक्षण उपरांत पूर्व बस्तर डिविजन के कंपनी नम्बर 6 की सदस्य के रूप में सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी।

उक्त नक्सली सदस्या निम्न घटनाओं में शामिल रही-

4 मार्च 2020 को सप्ताहिक बाजार ओरछा में प्रधान आरक्षक रामप्रसाद भगत को टंगिया से वार कर घायल करने एवं एक इंसास रायफल लूटरकर ले जाने की घटना।
11 नवंबर 2020 को ग्राम कड़ेनार, चिकपाल के पास आईईडी लगाकर विस्फोट करने की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान घायल हुआ था।
21 मई 2021 को अमदईघाटी में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने आईईडी लगाने की घटना।
28 मई 2021 को चिकपाल पुलिया के पास आईईडी लगाने की घटना।
20 जुलाई 2021 को अमदईघाटी में मुठभेड़ की घटना जिसमें आईटीबीपी का 01 जवान शहीद एवं 01 जवान घायल हुआ था।

नक्सली कंपनी नम्बर 06 की सदस्य सुखमती कुमेटी उर्फ रीमा के ऊपर राज्य शासन द्वारा पद के अनुसार 8 लाख रूपये का ईनाम घोषित है। उक्त आरोपिया द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार करने पर थाना ओरछा एवं छोटेडोंगर के अपराध में 16 अगस्त की शाम को गिरफ्तार कर 17 अगस्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

और भी

जंगल में मिला युवती का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका...

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विगत 14 अगस्त से लापता खैरमुडा पो. टुण्ड्री थाना डभरा की युवती, जो बेमेतरा सत्र न्यायालय में प्यून पद पर कार्यरत थी, का शव पलगड़ा घाटी के नीचे साजापाली रोड गांडापाली के जंगल में मिला है। आशंका है कि उसका मर्डर कर फेंक दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार पूनम सिदार उम्र 23 वर्ष का डभरा थाना मे गुमशुदा रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उक्त घटना में हत्या कर शव को जंगल मे फेंक दिए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल डभरा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

और भी

शोपियां में कश्मीरी पंडित की आतंकियों ने की गोली मारकर हत्या, एक अन्य घायल

 जम्मू कश्मीर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शोपियां में एक सेब के बाग में मंगलवार को नागरिकों पर आतंकवादियों की गोलीबारी की है। इस हमले में एक कश्मीरी पंडित की मौत हो गई है वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। मृतक और घायल दोनों ही अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित हैं।

घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। कश्मीर जोन पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। मृतक व्यक्ति के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। इसके साथ ही इलाके को घेरकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी गई है।

 

इससे पहले 12 अगस्त शुक्रवार को भी आतंकियों ने टारगेट किलिंग को अंजाम दिया था। दहशतगर्दों ने बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में गैर-कश्मीरी मजदूर पर फायरिंग की थी। गोली लगने से घायल मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घाटी में पिछले चार महीनों में लक्षित कर कई लोगों को निशाना बनाया है। 

और भी

महिला आयोग की पहल पर बालोद पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया

 बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में आयोग ने लिया था स्वतः संज्ञान

बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक एवं सदस्य डाॅ. अनिता रावटे, अधिवक्ता शमीम रहमान ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की। इस दौरान बालोद जिले के कुल 21 प्रकरण रखे गए। जिसमें से 13 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया। 3 प्रकरण को रायपुर जिले की सुनवाई में रखा गया।

राज्य महिला आयोग द्वारा 1 प्रकरण को स्वतः संज्ञान में लेते हुए एफआईआर दर्ज कर अपराधी को हिरासत में रखा गया है। बालोद जिले के एक स्कूल का था जिसमे आरोपी शिक्षक ने लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला था जो एक अखबार में इसे दिया गया था जिसे आयोग की अध्यक्ष ने तत्काल इस मामले को स्वतः संज्ञान में लिया था जिसके बाद आरोपी को बालोद पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है।


सुनवाई के दौरान एक प्रकरण नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को अध्यक्ष पद में हार का सामना करना पड़ा था जो इस प्रकरण में अनावेदक है और उनके द्वारा अपनी पार्टी कार्यालय में एक लिखित शिकायत किया गया था जिसमें आवेदिका का नाम एवं दो अन्य संदेही के उपर उन्हें क्रास वोटिंग का संदेह था। जिस पर पार्टी बैठक में अनावेदकगणों ने यह निर्णय लिया किया इस आवेदन को प्रदेश भाजपा कार्यालय भेजा गया और अनावेदकगणों अनुशंसा के लगभग 02 वर्ष बाद आवेदिका को भारतीय जनता पार्टी से निष्काषित कर दिया गया। आयोग द्वारा उभय पक्ष को सुना गया चुंकि यह प्रकरण नगर पालिका परिषद चुनाव में क्रास वोटिंग के दुष्परिणाम के कारण समाचार पत्रों में छपी खबर से आवेदिका को अपनी मानहानी कारक लगी है  आयोग द्वारा पुछे जाने पर आवेदिका ने कहा कि इन अनावेदक के संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद में भी शिकायत दी गई है जिसमें किसी प्रकार की कार्रवाई नही हुई है। आवेदिका के द्वारा प्रस्तुत प्रकरण उनकी व्यक्तिगत मानहानी और अनावेदकों के द्वारा चुनाव में क्रास वोटिंग के विषय से जुड़ा है। जिस पर निर्णय केवल न्यायलयीन प्रकरणों के द्वारा ही किया जाना संभव है। जिसका क्षेत्राधिकार केवल दीवानी न्यायालय एवं अपराधिक न्यायालय को है। आयोग ने दोनो पक्षों को समझाईश दिया कि वे चाहे तो एक दुसरे के विरुद्ध मानहानी का दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। इस समझाईश के साथ प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।  इसी तरह एक अन्य प्रकरण में आवेदक पति ने अपनी पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में वर्ष 2017 में दर्ज कराया है। जिस पर अभी तक आवेदक के पत्नी का पता नहीं चल पाया है। आयोग द्वारा दुर्ग आईजी को पत्र प्रेषित किया जाएगा। जिसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द मंगाया जाएगा जिससे इस प्रकरण का निराकरण किया जा सकेगा।


इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में आवेदिका को अनावेदक क्रमांक 01 से किसी भी प्रकार से शिकायत नही है आवेदिका ने बताया कि शेष अनावेदक का कॉन्ट्रेक्ट समाप्त कर दिया था क्योंकि आवेदिका की शिकायत सही पायी गई थी। परंतु इस शिकायत के आयोग में लंबित होने के कारण आवेदिका के संविदा का नवीनीकरण नही किया गया है इस स्तर पर अनावेदक ने कहा की आवेदिका का नवीनीकरण नही हुआ है अनावेदक ने आयोग से निवेदन किया कि आवेदिका के सम्बंधित उच्चाधिकारियों को पत्र जारी कर आवेदिका का संविदा वृद्वि करा दिया जाए एवं अनुभव प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया जाए। चूंकि आवेदिका के पास शेष अनावेदकों का पता नही है इस कारण प्रकरण को जारी रखने का संभव नही है। इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।


एक अन्य प्रकरण में आवेदिका की बहन की फांसी लगाने से हुई मृत्यु को लेकर अनावेदकगणों के उपर शंका है और घटना रायपुर जिले के देवेन्द्र नगर थाने के क्षेत्र में होने के कारण आवेदिका को अब तक पीएम रिपोर्ट की जानकारी नही होने से संदेह और बढ़ गया है और यह प्रकरण समाप्त हो चुका है। परंतु हम लोगों को अब तक परेशान किया जा रहा है। इस प्रकरण को रायपुर जिले की सुनवाई में रखा गया है इस प्रकरण की संपूर्ण जांच के बाद निराकृत किया जाएगा। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में आवेदिका द्वारा धर्मांतरण के आशंका पर अनावेदको द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। जिस पर आयोग की अध्यक्ष डॉ नायक ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए पुलिस अधिक्षक बालोद को पत्र प्रेषित किया जाएगा। पुलिस प्रतिवेदन आने के बाद इस प्रकरण का निराकरण किया जाएगा।

 

 

 

 

और भी

दो परिवार के बीच बढ़ा विवाद, फेंक दिया बम : 1 की मौत, 15 घायल...

 महू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्यप्रदेश में एक बड़ी घटना सामने आई है। महू से करीब आठ किलोमीटर दूर ग्राम बेरछा में कौशल परिवार के दो गुटों में आपसी विवाद के चलते बम फेंक दिया गया। इसमें एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, वहीं 15 घायल हो गए। चार की हालत गंभीर है। जानकारी अनुसार, विवाद देर रात करीब 10 बजे हुआ। कौशल परिवार के दो गुटों में विवाद चल रहा था। इस दौरान वहां अन्य लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इसी बीच एक व्यक्ति ने बम फेंक दिया। विस्फोट होते ही भगदड़ मच गई।


इस हादसे में एक किशोर वैभव कौशल की मौत हो गई, वहीं 15 घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। कुछ घायलों को मध्य भारत शासकीय अस्पताल व अन्य को गेटवेल अस्पताल ले जाया गया। घायलों के नाम कपिल, गौतम, नवीन, भूरूसिंह, महेंद्र, विपिन, गोपाल, विवेक, दिनेश, सुनीता और अन्य हैं। देर रात पुलिस आरोपियों के घर पहुंची और सर्चिंग की।

सेना की फायरिंग रेज के पास में है बेरछा गांव
बेरछा गांव सेना की फायरिंग रेंज के पास में है। सूत्रों के अनुसार, फायरिंग रेंज में जो डिफेक्टिव बम प़़डे रह जाते हैं, ग्रामीण उसे उठा ले जाते हैं। दरअसल, उक्त बमों में पीतल निकलता है। ग्रामीण पीतल को निकालकर बेच देते हैं। ऐसे ही डिफेक्टिव बम को विवाद के दौरान फेंका गया था।

परिवार के विवाद में फेंक दिया बम
जानकारी देते हुए एएसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि परिवार के विवाद में किसी एक पक्ष ने बम फेंका है। इसमें एक की मौत हुई है, वहीं 15 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से जांच कर रही है।

 

 

और भी

अब रिलाइंस ग्रुप के चेयरमैन को मिली धमकी, 1 गिरफ्तार

 मुंबई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश में इन दिनों बड़ी हस्तियों को धमकी देने का सिलसिला जोरों से चल रहा है। आज रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी मिली है। ये धमकी फोन पर दी गई। इतना ही नहीं धमकी भरी कॉल 1 या 2 बार नहीं बल्कि तीन बार की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन ने जांच शुरू कर दी है। ये फोन कॉल रिलायंस फाउंडेशन के हरकिशनदास हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर की गई हैं। इनमें मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी दी गई है। इससे पहले पिछले साल फरवरी में देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर संदिग्ध कार मिली थी, इसमें जिलेटिन की 20 छड़ें मिली थीं। संदिग्ध कार मिलने के बाद हड़कंप मच गया था. इस मामले में महाराष्ट्र एटीएस के अलावा एनआईए ने भी इस मामले में जांच की थी। 

जिस कार में विस्फोटक मिला था, वह कार मनसुख हिरेन की थी। लेकिन कुछ दिन बाद ही मनसुख हिरेन का शव मिला था। मुंबई में मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक भरी गाड़ी के मामले में NIA ने मुंबई पुलिस अफसर सचिन वाझे को गिरफ्तार किया था। सचिन वाझे पर आरोप है कि उसने ही मनसुख हिरेन की हत्या की।

और भी

जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हबीबुल कानपुर से गिरफ्तार...

 कानपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। यूपी एटीएस ने कानपुर से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को गिरफ्तार किया है। सैफुल्ला मूलरूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है। वर्तमान में वह यूपी के फतेहपुर जिले में रहता था। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह बीते दिनों गिरफ्तार किए गए आतंकी मोहम्मद नदीम से जुड़ा हुआ था और सोशल मीडिया पर उसकी फेक आईडी बनाई थी। आतंकी सैफुल्ला ने स्वीकार किया कि वह नदीम को जानता है और दोनों एक ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं।

सैफुल्ला वर्चुअल आईडी बनाने में विशेषज्ञ है और इसी ने नदीम सहित कई पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी आतंकियों को लगभग 50 आईडी बनाकर दी थीं। हबीबुल सोशल मीडिया के माध्यमों जैसे टेलीग्राम, वाट्सएप, फेसबुक मैसेंजर के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़ा हुआ था।

वह सोशल मीडिया पर बने ग्रुप में जेहादी वीडियो बनाकर भेजता था और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करता था। एटीएस को उसके पास एक मोबाइल फोन व एक चाकू बरामद हुआ है। वह वर्तमान में फतेहपुर जिले के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में रह रहा था जबकि स्थायी रूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है।

और भी

रामायण पाठ के बाद खेल रहे थे जुआ, 9 गिरफ्तार

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पवन अग्रवाल के यहां सावन भर अखंड रामायण का पाठ किया गया। वहीं शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया और भंडारे के बाद द्यूत क्रीड़ा में शामिल 9 आरोपियों को 530000 की नकद के साथ पुलिस ने पकड़ लिया।

कन्या विवाह भवन में रामायण पाठ के उपरांत भंडारे के आयोजन के बाद 52 पत्तियों के साथ नैन मटक्का करते हुए 9 आरोपी पकड़े गए हैं। जिनमें राजेश शर्मा पिता बाबूलाल शर्मा उम्र 45 वर्ष वार्ड नंबर 16 चौकी खरसिया,पवन अग्रवाल पिता बी.पी. अग्रवाल उम्र 57 वर्ष निवासी सृष्टि गार्डन रायपुर हाल मुकाम खरसिया, पवन अग्रवाल पिता रामसिंह अग्रवाल उम्र 46 वर्ष वार्ड क्रमांक 13 महुआपाली चौकी खरसिया. कमल गर्ग पिता गोपी गर्ग उम्र 55 वर्ष वार्ड क्रमांक 11 चौकी खरसिया, नरेश अग्रवाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल उम्र 48 वर्ष नवापारा थाना खरसिया, अजय अग्रवाल पिता बी.पी. अग्रवाल उम्र 52 वर्ष वार्ड क्रमांक 5 चौकी खरसिया, गोपाल अग्रवाल पिता बनवारी अग्रवाल उम्र 45 वर्ष वार्ड क्रमांक 13 चौकी खरसिया, अजय अग्रवाल पिता बाबूलाल अग्रवाल उम्र 45 वर्ष वार्ड क्रमांक 16 चौकी खरसिया,  प्रहलाद नारायण सोनी पिता ओमप्रकाश सोनी उम्र 45 वर्ष वार्ड क्रमांक 11 चौकी खरसिया के ऊपर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। एसडीओपी निमिषा पांडे के नेतृत्व में थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम एवं चौकी प्रभारी अमिताभ खांडेकर की टीम की इस कार्यवाही की नगर में हर और प्रशंसा हो रही है।

और भी

चाकू लेकर घूमने वाले 3 भेजे गए जेल

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी की आमानाका पुलिस ने आर्म्स एक्ट के प्रकरण में आज 3 आरोपियों को पकडा, जिनके पास से धारदार चाकू जप्त कर न्‍यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 

पुलिस ने बताया, मामले में मोहित चतुर्वेदी, मिलन निषाद और विनय कुमार बंजारे को गिरफ्तार किया गया है। 

 

 

और भी

देशी शराब के साथ 1 गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की मुजगहन थाना पुलिस और एण्टी क्राईम व सायबर यूनिट ने आज ग्राम सलौनी में एक व्यक्ति को शराब बेचने की फिराक में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सोनू उर्फ चिंटू डहरिया निवासी मुजगहन रायपुर का होना बताया।

पुलिस के अनुसार, टीम के सदस्यों को उसके पास रखें बोरी की तलाशी में देशी शराब पाया गया, जिस संबंध में सोनू उर्फ चिंटू से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परन्तु उसने किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह किया। जिस पर आरोपी सोनू उर्फ चिंटू डहरिया को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 208 पौवा देशी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई। 

और भी

आतंकी बिट्टा कराटे की पत्नी समेत 4 सरकारी कर्मचारी नौकरी से बर्खास्त

 जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने आतंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र शासित प्रदेश सरकार ने आतंकवादी बिट्टा कराटे की पत्नी समेत चार सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। सभी चार कर्मचारियों को संविधान के अनुच्छेद 311 के तहत सेवा से बर्खास्त किया गया है, जो सरकार को अपने कर्मचारियों को बिना किसी जांच के बर्खास्त करने में सक्षम बनाता है।

सूत्रों के अनुसार, बिट्टा कराटे की पत्नी एवं कश्मीर प्रशासनिक सेवा की अधिकारी एस्बा अर्जुमंद खान को जम्मू-कश्मीर सरकार ने एलजी मनोज सिन्हा के निर्देश पर बर्खास्त कर दिया है। वह 2011 बैच की केएएस अधिकारी थी और ग्रामीण विकास विभाग में एक वरिष्ठ अधिकारी थी। वह जेकेएलएफ का समर्थन करने में शामिल पाई गई थी।

इसके साथ ही कश्मीर विश्वविद्यालय के एक वैज्ञानिक और एक सहायक प्रोफेसर को भी बर्खास्त किया गया है। जेकेईडीआई में प्रबंधक के रूप में कार्यरत अब्दुल मुईद को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब्दुल मुईद, प्रतिबंधित संगठन हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन का बेटा है। आरोप है कि वह आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।
 
बिट्टा कराटे का असली नाम फारूक अहमद डार है। उसका नाम बिट्टा कराटे इसलिए पड़ा क्योंकि वह मार्शल आर्ट में ट्रेंड था। वह आतंकी एवं अलगाववादी नेता यासीन मलिक के प्रतिबंधित संगठन जेकेएलएफ का सदस्य रहा है। बिट्टा कश्मीरी पंडित सतीश टिक्कू समेत अन्य लोगों की हत्या का आरोपी है। वर्ष 1990 में सतीश टिक्कू की हत्या कर दी गई थी। उसका आरोप बिट्टा कराटे पर लगा था। 1991 में एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान बिट्टा कराटे ने स्वीकार किया था कि उसने सतीश टिक्कू समेत दर्जनों कश्मीरी पंडितों को मार डाला, जिसके बाद कश्मीरी पंडितों ने घाटी से पलायन किया। हालांकि बाद में अपनी स्वीकारोक्ति से पलटते हुए बिट्टा ने कहा था कि उसने किसी को नहीं मारा और उसने टीवी चैनल पर दबाव में उक्त बयान दिया था।

जेल में बंद है बिट्टा

बिट्टा को वर्ष 2019 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी फंडिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में है। इससे पहले नवंबर 1990 और 2006 के बीच हत्या व अन्य विभिन्न आरोपों में लगभग 16 वर्षों तक जेल में रहा था। 2006 में टाडा अदालत ने उसके खिलाफ आरोप तय करने में अत्यधिक देरी के आधार पर जमानत दी थी। कुछ महीने पहले चर्चा में रही 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म में आतंकी बिट्टा की हैवानियत और लोगों को भड़काने वाला इंटरव्यू दिखाया गया है।

और भी

पहले तो बोरी से मुंह बंद किया, फिर पीटा और चारों पैर बांध कर नदी में फेंक दिया...

 वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार, 7 फरार

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। निरीह व मूक गाय के साथ दिल दहला देने वाले पाशविक बर्ताव का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इसमें शामिल सात अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जिले के हसौद थाने के लालमाटी गांव की इस घटना के बारे में आज सुबह वीडियो वायरल होने पर लोगों को मालूम हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि 10-15 युवक सोन नदी के पुल पर बैठी हुई एक गाय के पास पहुंचते हैं। वे गाय के मुंह पर बोरी का टुकड़ा ठूंस देते हैं और उसे अचानक लाठी-डंडों से पीटने लगते हैं। गाय जब बुरी तरह जख्मी होकर गिर गई तो उन्होंने उसके चारों पैरों में रस्सी बांध दी और उसे जिंदा ही उठाकर बहती नदी में धकेल दिया। इस घटना को वहां मौजूद कई अन्य लोग देख रहे थे लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।

वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। युवकों की पहचान होने के बाद उनकी तलाश की गई। पांच आरोपी किशोर खूंटे, राहुल खूंटे, किरण जाटवर, कुलदीप टंडन और ऋषि डहरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में सात और आरोपी शामिल बताये जा रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। सभी के खिलाफ धारा 429 आईपीसी व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11, पशु संरक्षण अधिनियम की धारा 410 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

और भी

आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए 3 जवान, 2 दशहतगर्द ढेर...

 राजौरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला राजौरी में नियंत्रण रेखा से सटे दरहाल सेक्टर के परगाल इलाके में स्थित सैन्य शिविर पर आतंकवादियों ने देर रात अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में सेना के तीन जवान वीरगति को प्राप्त हुए, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। आत्मघाती हमले में शामिल दोनो आतंकवादियों को सेना ने जवाबी फायरिंग में ढेर कर दिया। इलाके में और आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका के चलते सेना व एसओजी के जवानों ने शिविर के आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया है।

एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने सैन्य शिविर पर आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला राजौरी से 25 किलोमीटर दूर नियंत्रण रेखा से सटे दरहाल सेक्टर के परगाल इलाके में स्थित सैन्य शिविर की हद में रात के अंधेरे में प्रवेश करते ही जवानों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में 5 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को मुठभेड़ स्थल से सुरक्षित निकालते हुए अन्य जवानों ने आतंकवादियों पर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों आतंकवादियों को वहीं ढेर कर दिया गया। इस बीच घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया परंतु डॉक्टरों ने 3 जवानों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो अन्य घायल जवानों का इलाज चल रहा है।

सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकवादियों का यह आतमघाती हमला था। इलाके में और आतंकवादी भी मौजूद हो सकते हैं। इसी आशंका के चलते सेना और एसओजी के जवानों ने सैन्य शिविर के आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया हुआ है। मारे गए आतंकवादी जम्मू-कश्मीर से हैं या पाकिस्तान से इसका पता लगाया जा रहा है। नियंत्रण रेखा के आसपास के इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और गश्त भी बढ़ा दी गई है।

आपको बता दें कि पिछले चौबीस घंटों के भीतर जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने बड़गाम में टीआरएफ के कमांडर लतीफ राथर समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। लतीफ के साथ मारे गए दो अन्य आतंकी पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि आतंकी संगठन स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू व कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात की साजिश रच रहे हैं।

और भी

छापे के दौरान कारोबारी के यहां मिला नोटों का अंबार, गिनने में लगे 13 घंटे...

 जालना (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के जालना में एक स्टील, कपड़ा व्यापारी और रियल एस्टेट डेवलपर के परिसरों में 1-8 अगस्त तक छापेमारी की। इस दौरान लगभग 100 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जब्त की गई, जिसमें 56 करोड़ रुपये नकद, 32 किलोग्राम सोना, मोती-हीरे और संपत्ति के कागजात शामिल हैं। जब्त नकदी की गिनती में 13 घंटे लग गए। हालांकि, अभी और भी जगह छापेमारी चल रही है।


250 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने इस छापेमारी को दिया अंजाम
इस कार्रवाई के लिए 250 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। आयकर विभाग ने अपनी टीम को पांच अलग-अलग भागों में बांट रखा था और छापेमारी के लिए 100 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल किया। कपड़ा और स्टील कारोबारी के घर से मिले कैश को जालना के ही स्थानीय स्टेट बैंक की शाखा में ले जाकर गिना गया। बुधवार सुबह 11 बजे से कैश गिनने का काम शुरू हुआ और रात करीब एक बजे तक कैश गिनने का काम खत्म हुआ।

ओडिशा में 1.22 करोड़ रुपये से अधिक नकद जब्त किए गए
वहीं एक और कार्रवाई में आबकारी टीम ने ओडिशा के गंजम जिले के लांजीपल्ली में महाराष्ट्र के एक व्यवसायी के पास से 1.22 करोड़ रुपये से अधिक नकद और लगभग 20 सोने के बिस्कुट बरामद किए। बताया जा रहा है कि ये नकद, गांजे की तस्करी को रोकने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान जब्त किए गए।

 

 

और भी

सीबीआई ने पशु तस्करी केस में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को किया गिरफ्तार

 कोलकाता (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सीबीआई ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी केस में बोलपुर में छापा मारकर टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार कर लिया। मंडल टीएमसी के वीरभूम जिला अध्यक्ष हैं।

सीबीआई की टीम ने मंडल को गिरफ्तार करने के बाद उनका मेडिकल कराने अस्पताल लेकर गई। पशु तस्करी केस को लेकर यह कार्रवाई की गई है। एसएससी शिक्षक भर्ती घोटाले में मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद सीएम व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को यह एक और झटका है। पार्थ चटर्जी को बाद में ममता बनर्जी ने मंत्री पद से हटा दिया था। वह अभी जेल में हैं।

मंडल बीरभूम जिले के बाहुबली तृणमूल नेता हैं। पिछले दिनों उन्हें सीबीआई ने तलब किया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे थे। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी ने बीरभूम जिले में उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहां से भारी संख्या में नकदी बरामद हुए थे।

और भी

छात्राओं ने छात्रावास वार्डन के खिलाफ दर्ज कराया यौन उत्पीड़न का मामला...

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अम्बिकापुर शहर के हॉली क्रास विशेष (मुखबधिर) विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां मूकबधिर छात्राओं ने हॉस्टल वार्डन पर गंभीर आरोप लगाया है।

छात्रों ने सांकेतिक भाषा का इस्तेमाल करते हुए अपना दर्द बताया है, वही भाजपा युवा मोर्चा ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा हैं। साथ ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। मूकबधिर छात्र-छात्राओं ने सांकेतिक भाषा में बताया कि इसकी शिकायत पहले भी स्कूल प्राचार्य से भी की गई थी, लेकिन अधिकारियों के दबाव की वजह से 2 शिक्षकों को हटा दिया गया था। साथ ही प्राचार्य ने मामले को दबाने का प्रयास भी किया था। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि बच्चों के साथ मारपीट जैसी घटनाएं किसी भी शैक्षणिक संस्थान में अपराध की श्रेणी में आता है वही घटना सामने आने के बाद तत्काल आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही आरोपी शिक्षक पर कानूनी कार्रवाई की छात्र-छात्राएं मांग कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें एफआईआर कराने के लिए थाने भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

और भी

सुरक्षाबलों की घेराबंदी में फंसे 3 आतंकी, जारी है गोलीबारी...

 श्रीनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुरक्षाबलों ने एक बार फिर कश्मीर में आतंकी हमले की बड़ी योजना को नाकाम बना दिया है। बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर घाटी में आतंकी हमले की योजना बना रहे लश्कर-ए-तैयबा के हिट स्क्वाड द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मध्य कश्मीर के जिला बड़गाम के वाटरहेल इलाके में घेर लिया है। दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने आतंकियों की घेराबंदी की पुष्टि करते हुए बताया कि घेराबंदी में टीआरएफ का सक्रिय आतंकी लतीफ राथर में शामिल है।

एडीजीपी ने बताया कि लतीफ की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। वह कश्मीर में कई नागरिक हत्याओं में शामिल रह चुका है। कश्मीरी हिंदू राहुल भट्ट और अमरीन भट की हत्या में भी उसी का हाथ था। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द घेराबंदी में फंसे सभी आतंकियों को मार गिराया जाएगा।

आपको बता दें कि लतीफ के साथ घेराबंदी में फंसे दो अन्य आतंकी पाकिस्तानी बताए जा रहे हैं। लतीफ डार ने ही कश्मीरी हिंदू राहुल भट्ट और स्कूल अध्यापिका रजनी बाला की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। 26 मई को हुई कश्मीरी टीवी अभिनेता अमरीन भट के अलावा बड़गाम में बीते दिनों श्रमिकों पर हुए हमले को भी उसके ही इशारे पर अंजाम दिया गया था।

 

और भी

सामूहिक अनाचार के आरोपीयो को आजीवन कारावास की सजा

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। घरघोड़ा अपर सत्र न्यायाधीश अच्छे लाल काछी ने सामूहिक अनाचार के पाँच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आजीवन कारावास का अभिप्राय प्राकृतिक शेष जीवनकाल तक के लिए कारावास है।
न्यायालय के अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि थाना घरघोड़ा के अपराध क्रमांक 74/2019 के अनुसार नाबालिक पीड़िता के साथ 17 अप्रेल को रात्रि में उसके माता पिता खेत की रखवाली करने गए थे, पीड़िता अपनी बहन के साथ घर मे सोई थी। तभी रात्रि 10 बजे आरोपीगण गौचारण राठिया, संजय राठिया, सगुन राठिया, माधव, नूतन घर का दरवाजा तोड़ कर घुस गए। उनकी दरिन्दगी को देख कर उसकी बड़ी बहन डर कर भाग गई। पीड़िता घर मे छिपने का प्रयास कर रही थी, जिसे आरोपियों ने पकड़ लिया और बारी बारी से नाबालिक से आनाचार किया और दो आरोपी ने गलत काम करने के लिए दरवाजे पर पहरा दे रहे थे। प्रकरण में थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने तत्परता से विवेचना के लिए चालान पेश किया। न्यायालय में सभी आरोपियों के अधिवक्ता और अभियोजन के तर्क, सम्पूर्ण विचारण और साक्षियों का परीक्षण प्रतिपरीक्षण उपरांत pocso प्रकरण क्रमांक 13/2019  धारा 376 डी,457,506,भादवि एवं 4 एवं 6 पॉक्सो एक्ट में दोषी पाते हुए पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

 

 

और भी