क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

तांत्रिक के बहकावे में अपने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट

 1 नाबालिग सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, 1 फ़रार

रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सूरजगढ़ महानदी पुल नीचे एक अधेड़ महिला एवं अधेड़ पुरूष का शव मिला था। इस मामले में एक नाबालिग सहित कुल 8 लोगों द्वारा मिलकर जादू-टोना के संदेह पर 30 जुलाई की रात घटना को अंजाम देने की जानकारी मिली। जिस पर एक-एक कर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर लैलूंगा, जशपुर के विभिन्न इलाकों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में शामिल एक आरोपी दशरथ यादव फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा तांत्रिक को भी मामले का आरोपी बनाया गया है, जिसका पतासाजी की जा रही है।

नाबालिग बेटे ने बताया कि वे दो भाई और एक बहन हैं, इसके माता पिता भगवानपुर में रहकर माली का काम करते थे। बड़ा भाई खुलेश्वर यादव कुछ माह से मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था, जिसे तांत्रिक मोहन यादव के पास ले जाकर झाड़-फूंक कराए तो तांत्रिक ने कहा कि बोला कि तुम्हारे भाई को तुम्हारे माता-पिता ने मिलकर जादू-टोना कर पागल कर दिया है। तुम लोग उन्हें जान समेत मार दोगे तो तुम्हारा भाई ठीक हो जाएगा और तुम आर्थिक रूप से भी संपन्न हो जाओगे। नाबालिग इस घटना को अकेले अंजाम देने में अक्षम होने के कारण अपने जीजा नरसिंह यादव और चचेरे भाई राजूराम यादव, भोलेशंकर यादव, शंकर यादव, खगेश्वर यादव, ईश्वरी यादव और दशरथ यादव के साथ मिलकर  सुकरू राम यादव और मनवती यादव की हत्या का प्लान बनाया। प्लान के तहत यह लोग हत्या कर शव को महानदी में फेंकना तय किया। प्लान के तहत  माता-पिता को सरिया भटली रोड तक ले गए, जहां माता-पिता का गला घोंटकर उनकी हत्या कर दिए और फिर लाश को छुपाने के उद्देश्य से पत्थर से बांधकर महानदी में फेंक दिए थे।
और भी

खाद्य-औषधि विभाग का छापा, दुकान सील

 भैयाथान (छत्तीसगढ़ दर्पण)। खाद्य-औषधि विभाग के जिला अधिकारी नितेश मिश्रा ने बीते शुक्रवार को हर्रापारा निवासी संजय कुशवाहा के दुकान में छापा मारा जहां बिना खाद्य लाइसेंस के पान मसाला , सुपारी , तम्बाकू , अन्य खाद्य पदार्थ विक्रय करते पाया गया। मौके पर लाइसेंस नही दिखा पाने के कारण दुकान को सील बंद कर दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार विकासखंड भैयाथान अंतर्गत हर्रापारा के संजय कुशवाहा के दुकान में खाद्य अधिकारी व उनकी टीम ने बीते शुक्रवार को दुकान में दबिश दी। जहां पान मसाला,सुपारी, तंबाखू सहित अन्य खाद्य पदार्थ बिक्री करते पाया गया।जब दुकान संचालक से बिक्री हेतु लाइसेंस मांगा गया तो लाइसेंस नहीं दिखा पाया जिसके कारण दुकान को आगामी लाइसेंस बनवाने तक विक्रय हेतु प्रतिबंधित करते हुए दुकान को सील कर दिया गया है। मिश्रा ने बताया कि दुकान में विक्रय हेतु मौके पर लाइसेंस नही पाए जाने और कार्यवाही दिवस की वैध अनुज्ञप्ति नही मिलने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम की धारा 63 के तहत 5 लाख रुपया जुर्माना और 6 माह सश्रम कारावास का प्रकरण बनाया गया है। जिसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा और अनुज्ञप्ति बनने के बाद ही परिसर से विक्रय की अनुमति होगी।बहरहाल इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।

और भी

क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी पुलिस ने क्रेडिट कार्ड से ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके कब्जे से दर्जनों एटीएम कार्ड एवं बैंक खातों के एटीएम कि चेक बुक बरामद किए गए है। आरोपियो ने कई राज्यों के लोगो से ठगी को अंजाम दिया था।

एमआर कालोनी शैलेन्द्र नगर के मकान नम्बर d/135 में रहने वाले प्रार्थी विज्ञान कुमार जैन ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 8 जुलाई को अज्ञात मोबाइल धारक ने उसके मोबाइल फोन पर फोन करके क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल नही करने के बारे में पूछा। तब प्रार्थी ने बताया कि वह क्रेडिट कार्ड बंद करवाना चाहता है। जिस पर अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा कहा गया कि वह क्रेडिट कार्ड बंद कर देगा कुछ समय बाद मोबाइल में आये ओटीपी को पूछ कर 1 लाख 89 हजार की धोखाधड़ी किया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने एसीसीयू टीम को पतासाजी के निर्देश दिए। एसीसीयू ने जिस मोबाइल से प्रार्थी को फोन आया था उस नम्बर का तकनीकी विश्लेषण कर व जिन खातों या डेबिड/ क्रेडिट कार्ड से प्रार्थी का रकम आहरण किया गया था उसकी पतासाजी कर टीम दिल्ली पहुँची। दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में घेराबंदी कर सबसे पहले आरोपी दिलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। फिर उसकी निशानदेही पर उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दिखावे के लिए दिल्ली में नौकरी करते हैं। और लोगो को झांसे में लेकर क्रेडिट व डेबिट कार्ड बंद होने का झांसा या लोक लुभावन स्किम बता कर उनसे ओटीपी प्राप्त कर ठगी को अंजाम देते हैं।

एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियो के द्वारा पूछताछ में उन्होंने उत्तरप्रदेश,गुजरात,मध्यप्रदेश, बिहार,पश्चिम बंगाल,महाराष्ट्र के लोगो के साथ ठगी करना स्वीकार किया। इन राज्यो की पुलिस से राजधानी पुलिस संपर्क कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 नग मोबाइल फोन ,1 नग आईफोन 7 नग एटीएम 1 नग आधार कार्ड एवं ठगी से प्राप्त रकम 5 हजार जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में चेतन यादव उम्र 29 वर्ष थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर, आलोक कुमार यादव उर्फ सचिन यादव उम्र 26 वर्ष थाना जवां जिला अलीगढ़ मध्यप्रदेश, हिमांशु शुक्ला उम्र 21 वर्ष थाना औरैया जिला औरैया, दिलप्रीत सिंह उम्र 30 वर्ष थाना तिलकनगर दिल्ली शामिल है।
 

 

और भी

युवती ने की आत्महत्या, जूट मिल पुलिस कर रही जांच

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गांधीनगर भाग-2 वार्ड नंबर 33 में अज्ञात कारणों से एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बीती रात परिजनों के साथ खाना खाने के उपरांत युवती अपने कमरे में चली गई तथा सुबह दरवाजा खटखटाने पर न खुलने से परिजन चिंतित हुए और दरवाजा खोलने पर कमरे के अंदर युवती की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश पाई गई। जिसकी सूचना परिजनों ने जूटमिल थाने में दी। जूटमिल पुलिस द्वारा मौका पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है तथा मृतक युवती के आत्महत्या के कारणों के संबंध में जांच पड़ताल कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम पूर्णिमा रात्रे पिता सुलेश राम रात्रे उम्र 18 जो कि सा. छितपानी तह. सारंगढ़ की मूल निवासी हैं तथा वर्तमान हाल मुकाम गांधीनगर भाग-2 वार्ड क्रमांक 33 में निवासरत है! मृतिका बीती रात परिजनों के साथ खाना खाने के उपरांत अपने कमरे में चली गई थी तथा सुबह युवती कमरे से बाहर नहीं निकली परिजनों के द्वारा दरवाजा खटखटाया जाने पर भी दरवाजा नहीं खुलने से परिजनो को किसी अप्रत्याशित अनहोनी का संदेह हुआ और परिजनों द्वारा दरवाजा खोलकर देखने पर कमरे के अंदर का दृश्य देखा तो उनके पांव तले जमीन सरक गई. कमरे के अंदर युवती को फांसी के फंदे पर लटके हुए पाया,तब तक युवती मृत हो चुकी थी, संभवतः मृतिका ने रात में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी, जिसके बाद परिजनों ने उपरोक्त घटना की सूचना जूटमिल थाने को दी, जूटमिल पुलिस के द्वारा मौका पंचनामा बनाकर परिजनों से पूछताछ कर रही है तथा मृतिका द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के कारणों को लेकर जांच की जा रही है! तथा मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम उपरांत मृतिका के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

बहरहाल मृतिका के द्वारा आखिर किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की गई इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है, युवती के द्वारा अचानक इस प्रकार के आत्मघाती कदम उठाए जाने से परिजनों को गहरा आघात पहुंचा है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

और भी

मंत्री का पीए बनकर ग्रामीण से ठगे 25 हजार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 फर्जी दस्तावेज सहित मोबाइल व कार जब्त

राजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बलरामपुर जिले में फर्जी पीए का भांडाफोड़ हुआ है। खुद को मंत्री का पीए बताते हुए आरोपी ने काम करवाने के एवज में 25 हजार रुपये भी वसूले थे। ग्रामीणों की शिकायत पर फर्जी पीए को रघुनाथपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 
जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को सफेद रंग की कार में आरोपी शशिकांत तिवारी रिटायर्ड शिक्षक के यहां आया व आस-पास के लोगों से बोला कि मैं मंत्री जी का पी०ए० हूँ लोगों से कोई सरकारी काम कराना होगा तो बताओ। तब वहाँ के लोग बोले कि हम लोगों का काम हो जाता है। ग्रामीण बोला कि केसारी बस्ती के मेन रोड़ यादव टोला से स्कूल तक सी०सी० रोड़ के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिये है, तो वह बोला कुछ नही हो पायेगा। पंचायत मंत्रालय से एक सप्ताह के भीतर स्वीकृत करा दूंगा लेकिन। अभी तुरंत 25 हजार रुपये लगेगा। तभी ग्रामीण झांसे में आकर उससे ₹25000 दे दिए। जब ग्रामीणों का ठगे जाने का शक हुआ तो उसने अन्य लोगों से जानकारी ली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

स्वयं को मंत्री का पीए बताकर सीसी रोड मंजूर करा देने के नाम पर गाँव के एक व्यक्ति से पच्चीस हजार रुपये ठगी की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, प्रशांत कतलम के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अनिल विश्वकर्मा मार्गदर्शन में निरीक्षक बाजीलाल सिंह के नेतृत्व में स्टॉफ के जाकर तस्दीक किया गया। जो संदेही व्यक्ति शशिकांत तिवारी अपने निजी वाहन अल्ट्रज में शासकीय नम्बर सी.जी. 02 5034 लगाकर स्वयं को पी.ए. बताकर सी.सी. रोड़ निर्माण करा दूंगा कहकर प्रार्थी से नगदी 25,000 रू० ठगी किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध प्रर्याप्त सबूत पाये जाने से आरोपी शशिकांत तिवारी की विधिवत् तलाशी लिया गया जो उसके पास से नगदी 27,010 रू. 01 मोबाईल, 19 प्रति फर्जी तरीके से प्राप्त दस्तावेज एवं एक सफेद कार वाहन सी.जी. 02 5034 कीमत करीब 10 लाख रू0 को जप्त किया गया है। आरोपी शशिकांत तिवारी को गिरफ्तार किया गया।

इस कार्यवाही में शामिल अधिकारी कर्मचारी, बाजीलाल सिंह, आरक्षक अभिषेक पटेल, मनोज गुप्ता, अजय टोप्पो, अशोक गोयल, सुरेन्द्र उईके, ब्रम्हानंद नेताम थाना रघुनाथनगर का सराहनीय कार्य रहा ।
और भी

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गया जेल, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई....

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  पुलिस चौकी जुटमिल ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सिद्धांत सारथी उर्फ बाबु (23 साल) को 4 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। आरोपी के विरूद्ध दिनांक 31/07/2022 को पुलिस चौकी जूटमिल में नाबालिग बालिका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

बालिका महिला पुलिस अधिकारी को बताई कि करीब 17 दिन पहले सिद्धांत सारथी रात्रि घर के बाहर पेशाब करने निकली थी । उसी समय अचानक से आकर मुंह दबाकर पास के सुने मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी द्वारा घटना किसी को बताने पर परिवार को मार देने की धमकी दिये जाने पर डर से बालिका घर में किसी को नहीं बताई  थी। कुछ दिनों बाद हिम्मत जुटाकर कर अपनी मां को बताई और घर परिवार में सलाह कर घटना का लिखित आवेदन देकर ‍रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पुलिस चौकी जूटमिल में दुष्कर्म, पोक्सो का अपराध दर्ज कर बालिका का मेडिकल कराया गया तथा आरोपी की पतासाजी शुरू की, जो रिपोर्ट होने की जानकारी पाकर फरार था। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक राम स्वरूप नेताम द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर तैनात किया गया था, आज मुखबिर सूचना पर एसआई आर.एस. नेताम हमराह स्टाफ के साथ दबिश देकर आरोपी सिद्धांत सारथी उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर न्यायिक  रिमांड पर भेजा गया है, जहां से जेल वारंट पर आरोपी को जिला जेल दाखिल कराया गया है। आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में उप निरीक्षक आर.एस. नेताम के साथ महिला प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक पदमेश डेंजारे की अहम भमिका रही है।

और भी

सट्टा पट्टी के साथ 3 सटोरिये गिरफ्तार, 7400 रुपए जब्त

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने सभी थाना प्रभारियों को बेसिक पुलिसिंग के साथ साथ किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों के प्रभावी रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत् निगाह रखते हुए असमाजिक तत्वों पर त्वरित कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी कुरूद के नेतृत्व में थाना प्रभारी कुरुद द्वारा कुरुद में  एवं ग्राम चर्रा में सट्टा खिलाने की मुखबिर से सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस द्वारा तीन टीम तैयार कर कार्यवाही करने के हेतु भेजी गई जिस पर तीन व्यक्तियों से अलग-अलग कमलेश खरे से 2600 कैश एव हजारों की सट्टा पट्टी एवं एक नग पेन एवं महेश कोशरे से 2200.एवं हजारों की सट्टा पट्टी एवं पेन एवं मुन्ना पाल से 2600 रूपये एवं हजारों की सट्टा पट्टी एवं पेन कुल टोटल जुमला रकम 7400.रूपये  जप्त कर विरुद्ध  4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

 

 

और भी

सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच जारी है गोलीबारी...

 श्रीनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। आतंकवादियों की गोलीबारी का जवाब देने से पहले सुरक्षाबलों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा परंतु उन्होंने हथियार डालने से मना करते हुए सुरक्षाबलाें पर फायरिंग जारी रखी। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी का सिलसिला जारी है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी के जवानों ने सेना व सीआरपीएफ के जवानों के साथ एक सूचना के आधार पर रेडवानी इलाके में सर्च आपरेशन चलाया। वहां छिपे आतंकियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा तो उन्हाेंने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी कार्रवाई से पहले आतंकियों को हथियार डालने के लिए कहा परंतु जब उन्होंने हथियार डालने से मना कर दिया तो सुरक्षाबलों ने भी जवाब में फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना है।

 

 

और भी

सोसायटी में अभद्र व्यवहार और कम्यूटर को तोड़फोड़ करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज

 कलेक्टर के निर्देश पर कृषि विभाग के अधिकारी ने सोसायटी का निरीक्षण किया

कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सहसपुर लोहारा विकासखण्ड के ग्राम रणवीरपुर में संचालित सेवा सहकारी समिति में वहां के कर्मचारियों के समक्ष अभद्र व्यवहार करने तथा समिति के कम्यूटर व अन्य समाग्री को तोड़फोड़ करने वाले संतोष धुर्वे के विरूद्ध समिति प्रबंधक द्वारा अपराध पंजीपद्ध करा दिया गया है। बताया जाता है कि संषोष धुर्वे ग्राम के निवासी है वह इस समिति के संचालक मंडल के भूतपूर्व सदस्य रह चुके है। इनके द्वारा इस वर्ष खरीफ फसल के लिए खाद्-बीज एवं उर्वरक का उठाव भी किया गया है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर कृषि उपसंचालक व अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप में रणवीरपुर में संचालित सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण कर वहां मंगलवार को घटित घटना की पूरी जानकारी ली। समिति के निरीक्षण के दौरान कमलेश मेरावी, सहायक समिति प्रबंधक, रमेश रजक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं उपस्थित कृषकों द्वारा बताया गया कि किसानां के द्वारा किसी प्रकार से हंगामा नहीं किया गया है। केवल जमुनिया निवासी भूतपूर्व सदस्य, संचालक मण्डल सेवा सहकारी समिति, रणवीरपुर संतोष धुर्वे द्वारा सोसायटी में रखे कम्प्यूटर को तोड़ा गया है एवं दुर्व्यवहार किया गया। किन्तु धुर्वे द्वारा पूर्व में ही खाद, बीज एवं उर्वरक का उठाव कर लिया गया है तथा स्वयं के लिए खाद उठाव के लिए नहीं आया था। जब इनके द्वारा समिति में कम्प्यूटर तोड़ा गया तो वहॉ पर उपस्थित कृषकों में किसी भी प्रकार का रोष नहीं था। इनके द्वारा मनमानी करते हुए अभद्र र्व्यवहार किया गया। जिसके कारण समिति प्रबंधक द्वारा एफ.आई.आर. दर्ज कराया गया है।  
 
रणवीरपुर सेवा सहकारी समिति द्वारा अब तक 899 मी.टन खाद वितरण किया जा चुका है
समिति के प्रंबधक ने बताया कि समिति में किसानों के लिए अब तक 437 मी.टन यूरिया, 231 मी.टन एस.एस.पी., 125 मी.टन डी.ए.पी., 110 मी.टन पोटास तथा 25 मी.टन एन.पी.के. इस प्रकार कुल 928 मी.टन उर्वरक की आपूर्ति की गई है। जिसमें 411 मी.टन यूरिया, 125 मी.टन डी.ए.पी., 227 मी.टन एस.एस.पी., 110 मी.टन पोटास, 25 मी.टन एन.पी.के. कुल 899 मी.टन वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में 25.20 मी.टन यूरिया, 4.35 मी.टन एस.एस.पी. कुल 29.55 मी.टन उर्वरक उपलब्ध है। डबल लॉक केन्द्रो में 2947 मी.टन उर्वरक उपलब्ध है। समिति प्रबंधक के द्वारा 130 मी.टन उर्वरक का भण्डारण के लिए अतिरिक्त आर.ओ., डी.डी. जारी किया गया है।
और भी

उधारी देने से मना करने पर ढाबा संचालक की पिटाई, मामल दर्ज...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। उधारी में सामान नहीं देने पर ढाबा संचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक रंजन कुमार साव सरोरा मे अपने भाई राजीव कुमार के साथ ढाबा चलाता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि तीन अज्ञात लड़के अपने अन्य साथियो के साथ आए और गुटखा, सिगरेट एवं अन्य सामान उधारी मे मांग रहे थे, जिसे मना करने पर गाली-गालौज करने लगे।

इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी देते हुए बैट, स्टम्प एवं राड से मारपीट किए। मारपीट से सिर और कंधे में चोट आई है। इस दौरान राजीव कुमार साहू, आनंद बीच बचाव करने आए तो रॉड से दोनों पर हमला भी कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी भाग निकले। प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

और भी

अपहरण करने में नाकाम हुए तो बच्चे को मारा चाक़ू...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके में बदमाशों ने सात साल के मासूम बच्‍चे के अपहरण की कोशिश की, लेकिन वारदात को अंजाम देने में नाकाम होने पर उन्होंने बच्चे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में घायल बच्चे को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह पूरी वारदात टिकरापारा थाना का है, जहां मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और भी

Karnataka Murder Case : मोहम्मद फाजिल हत्याकांड में सभी 7 आरोपी गिरफ्तार

 

बेंगलुरु (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कर्नाटक पुलिस ने मोहम्मद फाजिल हत्याकांड में सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पांच दिनों के बाद पुलिस ने आठ टीमों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कर्नाटक की मंगलुरु शहर पुलिस ने मोहम्मद फाजिल की हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। फाजिल की गत 28 जुलाई को सुरथकल में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

कार रेंट पर लेने के लिए पैसों का लालच
पुलिस ने मंगलवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिससे कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात तक पहुंच गई। मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहन सिंह (26), श्रीनिवास कटिपल्ला (23), गिरिधर (23), दीक्षित (21), अभिषेक (21) और सुहास शेट्टी (29) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 34 साल के अजित कास्त्रा को हत्या के आरोपियों ने रोजाना 5,000 रुपये देने का लालच दिया और तीन दिनों के लिए कार ले गए।

फाजिल ही टागरेट क्यों ?
मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त शशि कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को 14 दिनों के लिए हिरासत में लेने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि हत्यारों के निशाने पर 23 वर्षीय फाजिल ही क्यों था ? पुलिस के मुताबिक, हमें यह जानने की जरूरत है कि फाजिल ही उनका लक्ष्य क्यों था। इसके कई कारक हो सकते हैं। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद ही इससे जुड़ी सूचना शेयर कर सकती है।

मर्डर दो दिन की प्लानिंग के बाद
फाजिल हत्याकांड पर इंडियन एक्सप्रेस डॉटकॉम की रिपोर्ट में कहा गया, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुहास शेट्टी और अभिषेक ने 26 जुलाई की रात और 27 जुलाई की दोपहर तक हत्या की साजिश रची थी। सभी आरोपी 27 जुलाई को मिले और फाजिल को मारने का फैसला किया। अगले दिन हिस्ट्रीशीटर सुहास शेट्टी को कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश होना पड़ा। सभी आरोपी मोहम्मद फाजिल की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। अंत में 28 जुलाई की रात में ही 23 साल के फाजिल की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी आरोपियों की एक्टिविटी
मंगलुरु पुलिस आयुक्त शशि कुमार के मुताबिक सुहास, मोहन और अभिषेक ने फाजिल की हत्या की। गिरिधर कार चला रहा था। उन्होंने कहा कि जिस समय फाजिल की गला रेतकर हत्या की जा रही थी, उस समय दीक्षित वाहन के अंदर बैठा था और अभिषेक आस-पास नजर रख रहा था। पुलिस ने अपने दावों के समर्थन में सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए हैं। बता दें कि पुलिस ने कार रेंट पर देने वाले कास्त्रा को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

BJYM नेता के मर्डर के बाद दूसरी नृशंस हत्या
गौरतलब है कि 23 वर्षीय मोहम्मद फाजिल की गत 28 जुलाई को कर्नाटक के मैंगलोर के सुरथकल में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। खबरों के मुताबिक बी जय के कपड़ों की दुकान (Bee Jay's clothing store) पर पहुंचे चार नकाबपोश लोगों के एक गिरोह ने हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्या ऐसे समय में हुई है जब बेल्लारे गांव में भाजपा के युवा नेता 32 वर्षीय प्रवीण नेट्टारू की हत्या को लेकर दक्षिण कन्नड़ में तनाव बना हुआ है।
और भी

धान की पैदावार बढ़ाने के चक्कर में ले ली दुर्लभ पक्षियों की जान, आरोपी किसान गिरफ्तार


राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ सरकार जहां दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण में लगी है वहीं दूसरी ओर किसानों की लापरवाही से इन पक्षियों की मौत हो रही है। छत्तीसगढ़ के नवगठित मानपुर मोहला जिले के अंबागढ़ चौकी ब्लॉक के एक गांव रंगकठेरा में उस वक्त लोग हैरान रह गए। जब एक खेत में 50 से अधिक पक्षी मृत पाए गए। बाद में पता चला कि किसान की लापरवाही ने 50 से अधिक पक्षियों की जान ले ली। इस घटना के बाद जिले की वन विभाग की टीम किसान के खेत से मिट्टी व पानी के सैम्पल कलेक्ट कर रायपुर भेज दिया है।
 
वन विभाग ने सैम्पल जांच के लिए भेजा रायपुर
इस मामले में प्रशिक्षु आईएफएस चंद्रशेखर सिंह परदेशी ने बताया कि "किसान बनउराम ने खेत में धान के साथ प्रतिबंधित दवाई मिलाकर छिड़काव कर दिया था, उन धान के बीजों और पानी का सेवन करने से कई पंक्षियों की मौत हो गई है। खेत में हमने पाया कि वहां 52 पक्षी मृत पड़े थे. वन विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

दुर्लभ पक्षियों की हुई मौत
अम्बागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम पंचायत रंगकठेरा के गांव जरहाटोला में 50 से अधिक दुर्लभ पक्षीयों की मौत के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां उन्होंने पाया कि बड़ी संख्या में दुर्लभ पक्षी तोता, गौरैया, कौआ की मौत हो गई है। दरअसल एक साथ सैकड़ों पक्षियों की अचानक मौत की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया था।

किसान पर हुई कार्यवाई
किसान के खेत मे दुर्लभ पक्षियों की मौत के बाद, मौके पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के दुर्ग बीपी सिंह सीसीएफ व डीएफओ राजनांदगांव की टीम मामले की सघन जांच में पाया कि खेत में पड़की व तोता भी पाए गए। दोनों पक्षी वन विभाग शेड्यूल 4 के अंतर्गत आतें हैं। किसान के द्वारा प्रतिबंधित दवाई का इस्तेमाल करने से पक्षियों की मौत हुई। इसलिए किसान को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया।

जहरीला दाना बना पक्षियों के मौत का कारण
वन विभाग की टीम ने प्रारम्भिक जांच में पाया कि अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम जरहाटोला में किसान के खेत में प्रतिबंधित फॉरेट का अत्यधिक छिड़काव कर दिया था। जिसका खामियाजा भुखे पक्षियों को भुगतना पड़ा। खेत में दाना चुगने के लिए तोता, कौआ, गौरैया जैसे दुर्लभ पक्षियों का जमावड़ा रहता है। लेकिन इस बार खेत में जहरीली पदार्थ का छिड़काव करने के चलते जहरीला दाना चुगने से खेत में ही बड़ी संख्या में पक्षियों की दर्दनाक मौत हो गई

धान की बढ़वार के लिए डाला था फॉरेट
इस मामले में गांव के किसान बनउराम ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने खेत में धान की डाला था लेकिन पक्षियों के चुगने के कारण धान की नर्सरी अच्छे से नही निकले, जिसके बाद दुबारा पक्षियों से बचाव के लिए कृषि केंद्र चिल्हाटी से फॉरेट लाकर धान में मिलाकर छिड़काव किया था। जांच में पाया गया कि किसान के खेत में मात्रा से अधिक दवा का इस्तेमाल किया। पक्षियों ने खेत में पड़े दाने चुग लिया जिससे उनकी मौत हो गई।
और भी

मुठभेड़ में मारा गया 'मोस्ट वांटेड' नक्सली हड़मा, 100 से अधिक जवानों की शहादत का था जिम्मेदार

 सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। माओवादी प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबल लगातार ऑपरेशन चलाकर लाल आतंक पर नकेल कसने में लगे हुए हैं। सोमवार को नक्सलियों के शहीदी सप्ताह के दौरान सुरक्षाबलों ने सुकमा जिले में 8 लाख रुपए के इनामी हार्डकोर नक्सली हड़मा को एनकाउंटर में मार गिराया है। माओवादियों की डिवीजनल कमेटी के मेंबर रहे हड़मा ने बस्तर संभाग में हुई कई नक्सली वारदातों में हिस्सा लिया था, जिससे वह लगभग 100 से अधिक जवानों की शहादत का जिम्मेदार था।

ऐसे हुआ हड़मा का अंत
जानकारी के अनुसार , सुकमा पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी थी थी कि भंडारपदर के जंगल में लगभग 40 से 50 की तादाद में हथियारबंद माओवादी जमा हैं। 31 जुलाई की रात्रि इसी सूचना के आधार पर DRG के जवानों का दल सर्च ऑपरेशन के लिए निकला। अगले दिन सुबह जवान माओवादियों के कैम्प तक पहुंचे,तो उन्होंने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। इसी मुठभेड़ में हड़मा मारा गया है।

इन घटनाओं में था शामिल
बताया जा रहा है कि हड़मा ने साल 2003 माओवादी संगठन में भर्ती ली थी ,जिसके बाद से नक्सल संगठन में कई अहम पदों पर रहते हुए वह लगातार कई वारदातों में शामिल रहा। साल 2007 में एर्राबोर में हुई नक्सल मुठभेड़ , 2007 में तारलागुड़ा मुठभेड़,साल 2009 में चिंतागुफा की नक्सल मुठभेड़ और साल 2009 में ही इंजरम और 2021 में जगरगुंडा में हुए नक्सल हमले में हड़मा शामिल था।

माओवादियों के खिलाफ जारी है ऑपरेशन मानसून
यह भी जानना जरुरी है कि बीते कुछ सालों से पुलिस आपरेशन मानसून चला रही है। इसके लिए बस्तर पुलिस अहित अन्य सुरक्षाबलों के जवानों को विशेष ट्रेनिंग भी दिलाई गई है। बारिश में माओवादियों के खिलाफ नई रणनीति से पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। वहीं माओवादियों के गढ़ में घुसकर सुरक्षा बल के जवान सर्च आपरेशन कर रहे हैं।

नक्सली मना रहे हैं शहीदी सप्ताह
दरअसल हर साल की भांति इस बार भी 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान माओवादी ने बस्तर के इलाकों में बड़ी तादाद में पर्चे , बैनर आदि लगाकर नक्सली अभियान में मारे गए अपने साथियों को शहीद मानते हुए, उनके सम्मान में रैलियां, सभाएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित करते हैं। दरअसल भाकपा माले के संस्थापक चारू मजूमदार और कन्हैया चटर्जी को याद करते हुए मोआवादी देशभर में शहीदी सप्ताह मनाते हैं।
और भी

यूनिवर्सिटी के पास मिला महिला का शव, मची सनसनी...

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोनी क्षेत्र में बिरकोना के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। शव दो से चार दिन पुराना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस कपड़ों के आधार पर शव के पहचान में जुटी है। इसके लिए आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय कोनी के पास कुछ लोगों ने महिला का शव देखा। इसके बाद कोनी के देसाई मंदिर के पास रहने वाले प्रकाश मानिकपुरी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस बीच पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञ को भी मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक विशेषज्ञ ने शव दो से चार दिन पुराना बताया है। मौसम के कारण चमड़ियां गलने लगी थी। पुलिस ने इसकी जानकारी आसपास के थानों को दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

और भी

सुकमा के जंगलों में जारी है डीआरजी-नक्सलियों के बीच गोलीबारी...

 सुकमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले के भेज्जी इलाके में सुरक्षा बलों के साथ नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में तीन से चार नक्सलियों को गोली लगने की खबर है। डीआरजी जवानों के साथ मुठभेड़ अभी भी चल रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की तरफ से अपडेट का इन्तजार है।

और भी

प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ 1 गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। टिकरापारा थाना पुलिस ने दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति को अपने पास बैग में प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचते पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोह. अलीम निवासी आजाद चौक रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में CODIN नामक प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा होना पाया।

प्रतिबंधित नशीली सिरप रखने व बिक्री करने के संबंध में टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी मोह. अलीम से वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत करने कहने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या कागजात प्रस्तुत न कर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी मोह. अलीम को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 30 शीशी CODIN प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप कीमती लगभग 5,250/- रूपये एवं बिक्री रकम 6,000/- तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 32,000/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 444/22 धारा 21(ख) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की।

और भी

दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, तस्करों से 15 किलो गांजा जप्त...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजधानी पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी विदिशा, म.प्र. के रहने वाले है। पुलिस को सूचना मिली थी जिसपर से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से गंजे को लेकर विदिशा, म.प्र. बेचने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों के पास से 15 किलो गांजा जप्त किया गया है। 

राजधानी पुलिस ने दो युवको को गंजे के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया की उड़ीसा निवासी एक व्यक्ति ने उन्हे राजधानी के रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास गांजा दिया था और वो गांजा को लेकर विदिशा, मध्य प्रदेश जाने की फिराक में थे। मामले की सुचना पुलिस को मिली और गुढ़ियारी थाना पुलिस ने आरोपियों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है।

और भी