शिक्षा - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

शिक्षा

बाल दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय बारसूर में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई महिला व बाल विकास विभाग के समन्वय से जिला चाइल्ड टीम दंतेवाड़ा, सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज सी-3 व पुलिस विभाग की ओर से स्वामी आत्मानंद विद्यालय व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारसूर में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

इस अवसर पर चाइल्ड लाइन परियोजना समन्वयक शिल्पी शिलानाथ की ओर से बाल-विवाह के नुकसान एवं चाइल्ड लाइन सेवा 1098 आपातकालीन टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दिया गया, वह पुलिस विभाग से आये बाल संरक्षण व सुरक्षा नोडल डी. एस. पी. अंजू कुमारी ने शिक्षा के महत्व, बाल अपराध, पोक्सो एक्ट, किशोर बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराध, बाल अधिकारों व बाल संरक्षण से जुड़े विषयों पर किशोर बालक-बालिकाओं को जानकारी दिया, ए.एस.आई श्रीमती आशा सिंग ने साइबर क्राइम, ऑनलाइन सेफ्टी, 100 टोल फ्री नंबर सेवा के बारे में जानकारी दिया। साथ ही जिला समन्वयक सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज सी-3 विनोद साहू, नवा बिहान के परियोजना संरक्षण अधिकारी मनीषा ठाकुर, सखी वन स्टॉप की परियोजना समन्वयक संगीता देवांगन व थानुलाल निषाद की ओर से किशोर बालक-बालिकाओं को बालिका शिक्षा के महत्व, किशोरावस्था में ध्यान देने वाले विशेष बातें, बाल-विवाह के नुकसान, जीवन कौशल, पोषण आहार की जानकारी दी गई। 

और भी

10 दिवसीय जिला स्तरीय शाला प्रबंधन समिति प्रशिक्षण का समापन

 

 

 

 दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से पालक व शिक्षकों में आपसी सहभागिता से बच्चों के सर्वांगीण उद्देश्य के दृष्टिकोण से जिला ग्रंथालय दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण 7 से 17 नवम्बर तक दिया गया। इस प्रशिक्षण में विकासखंड के प्रत्येक संकुल से 2 शिक्षकों का 2 दिवस का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में जो भी आपने सीखा है उसे शालाओं में उपयोग करते हुए बच्चों का सर्वांगीण विकास करना आपका दायित्व है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से जो विधाएं जो कला आपको सिखाई गई है निश्चित तौर पर विद्यालय स्तर पर बच्चों को इसका लाभ मिलेगा और पालकों का रुझान भी बढ़ेगा।

जिला मिशन समन्वयक एस.एल. सोरी ने बताया कि वर्तमान में राज्य से प्रशिक्षण प्राप्त किये गये 2 शिक्षकों के माध्यम से अभी संकुल स्तर के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है जो संकुल स्तर, शाला स्तर पर प्रशिक्षण देंगे। राज्य शासन शाला प्रबंधन समिति के माध्यम से पालक व शिक्षकों की ओर से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस योजना एवं कार्यक्रम का लाभ बच्चों को बेहतर मिले इस पर हमें कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता राजेन्द्र पाण्डेय, सहायक परियोजना समन्वयक कमल कर्मकार, एफ.एल.एन. प्रियंका बिलथरे व संजय पटेल उपस्थित रहे।

और भी

रायखेड़ा स्कूल में अदाणी फाउंडेशन ने मनाया बाल दिवस

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड में  शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए 14 नवम्बर को विद्यालय परिसर, रायखेड़ा में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशाल स्तर पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में  ग्राम रायखेड़ा के प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला, माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक शाला के बच्चों ने शिरकत की, साथ ही ग्राम मुरा, तराशिव, गौरखेड़ा, चिचोली, गैतरा, भाटापारा के समस्त 16 विद्यालयों के शिक्षक एवं बच्चों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर कुल 800 बच्चे, शिक्षक तथा अभिवावक उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुमन देवव्रत नायक उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर राम ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व ग्राम सभा अध्यक्ष मोहन लाल नायक उपस्थित रहे।

इस मौके पर श्रीमती नायक ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, "14 नवंबर को चाचा नेहरू का जन्म दिवस है, चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्रेम करते थे, इस कारण उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस भव्य आयोजन के लिए उन्होंने अदाणी फाउंडेशन को धन्यवाद् दिया, और इसे एक सार्थक कार्यक्रम बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन, बच्चों में उत्साह व जोश भरते हैं, जो उनके संर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।"

इसी क्रम में ठाकुर राम ने बच्चों को सीख देते हुए कहा कि, "वक्त अपना है, चाहो तो सोना बना लो या सो कर बिता दो, जीवन में सफलता के पांच ही चरण है शिक्षा, खेल, साहित्य, व्यवसाय और कला। इन पांच क्षेत्रों में आगे बढ़कर सफल हुआ जा सकता है, और अदाणी फाउंडेशन हमें ये पांचो अवसर प्रदान करती है, इसके लिए आभार व्यक्त करता हूँ।"

इस दौरान अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक ग्राम के प्रत्येक विद्यालय को विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री जैसे - क्रिकेट किट, कैरम बोर्ड, चाइनीस चेकर, सांप सीढ़ी, फ़्लाइंग रिंग, वॉली बॉल, टेनिस बॉल इत्यादि प्रदान किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे कक्षा सजावट, रंगोली, चित्रकला, निबंध लेखन, गायन, जलेबी दौड़, मेंढक दौड़, गुब्बारा फुलाओ, फैंसी ड्रेस, गुब्बारा फोड़ो, सुरीली कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता का आयोजन अलग-अलग प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, उच्चत्तर माध्यमिक स्तर पर किया गया। समस्त प्रतियोगिताओं के परिणामस्वरूप कुल 170 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं के साथ, कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों, अनुशाषित बच्चों एवं साफ स्वच्छ गणवेश वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार भेंट किये गए।

रायपुर एनर्जन लिमिटेड से इंद्रनील राय चौधरी, योगेश कुमार, देवेश सिंह, पृथ्वीराज लाहिरी एवं अदाणी फाउंडेशन से दीपक कुमार सिंह, श्रीमती प्रीती प्रजापति, खिलेश्वर, दाऊलाल, दीपाली व  विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

 

और भी

नेलसनार के छात्र-छात्राओं ने किया शैक्षणिक व औद्योगिक का भ्रमण

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेलसनार विकासखंड भैरमगढ़, जिला बीजापुर के कक्षा 9वीं से 12वीं टेलीकम्यूनिकेशन के छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष कि भांति राज्य माध्यमिक शिक्षा अभियान के अन्र्तगत व्यवसायिक शिक्षा, समग्र शिक्षा के तहत शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण के लिए आईटीआई भैरमगढ़ प्राचार्य डॉ. एलएस ठाकुर व व्यवसायिक प्रशिक्षण देवेन्द्र दहीवेले के नेतृत्व में ले जाया गया। जहां छात्र-छात्राओं को टेलीकम्यूनिकेशन और कम्प्यूटर से संबंंधित हुई महत्वपूर्ण जानकारियां आईटीआई प्राचार्य एस बंजारे व समस्त स्टॉफ  की ओर से प्रदान किया गया। यह शैक्षणिक भ्रमण सेन्टम प्राइवेट लिमिटेड के कार्बोडिनेटर मोहम्मद इदरिस अंसारी के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष व्यवसायिक विषय संचालित विद्यालयों में किया जाता है।

 

 

और भी

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में मनाया गया जनजाति गौरव दिवस

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आदर्श कमार आवासीय विद्यालय केशोडार गरियाबंद में आज आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति विकास विभाग की ओर से जनजाति गौरव दिवस मनाया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। 

कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बी.के. सुखदेवे, पालक समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार नेताम, अधीक्षक व संस्था प्रमुख देशराम धनुर्धारी, कमार विकास अभिकरण के अध्यक्ष सुकचंद नेताम, भुंजिया समाज के अध्यक्ष खाला सिंह शोरी, पालक समिति के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, कार्यपालन अधिकारी अंतव्यवसायी रशिम गुप्ता, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा राजीव रंजन, एफएलसी बैंक ऑफ  बड़ौदा प्रेमलाल साहू उपस्थित थे।

 
और भी

बाल दिवस पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में हुआ क्रीडा प्रतियोगिता व जन जागरूकता कार्यक्रम

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बाल दिवस के विशेष अवसर पर 14 नवम्बर व 15 नवम्बर को बाल संरक्षण विषय पर जिले गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल दर्रीपारा, शासकीय हाई स्कूल जोबा, विकासखंड छुरा अन्तर्गत शासकीय हाई स्कूल सिवनी, शासकीय हाई स्कूल सेम्हरा, विकासखंड फिंगेश्वर अन्तर्गत शासकीय हाई स्कूल बरोण्डा, शासकीय हाई स्कूल सिंधौरी में जन जागरूकता कार्यक्रम प्रचार-प्रसार के साथ-साथ कीडा, रंगोली प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, नीबू/बांटी दौड़ जलेबी दौड़ आदि का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक/बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। किशोर न्याय (बालकों की देख-रेख व संरक्षण) अधिनियम 2015 एवं आर्दश नियम 2016 के विषयों पर बच्चों को जागरूक करते हुए बच्चों के अधिकार, गुड-टच, बेड-टच, बाल विवाह, बालश्रम, नशा मुक्ति, कन्या भ्रुण हत्या, मानव तस्करी, बच्चों के अवैध प्रवास, एवं चाईल्ड हेल्पलाईन नम्बर 1098 दीवाल लेखन कर विस्तृत जानकारी दी गई।

महिला व बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार पांडेय के मार्गदर्शन अनुसार जिला बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में बाल संरक्षण विषय पर जन-जागरूकता व क्रीड़ा प्रतियोगिता कराने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई के परामर्शदाता प्रेमशंकर यादव, आउटरीच वर्कर अजीत शुक्ला व चाईल्ड लाईन गरियाबंद से उगेश्वरी पटेल, कु. भारती यादव नंदकुमार नायक की ओर से बाल संरक्षण विषय पर जानकारी दिया गया।

 
और भी

जिले के आंगनबाडिय़ों में कुछ इस तरह मनाया जा रहा बाल दिवस

 बीजापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला कलेक्टर कटारा के निर्देशानुसार महिला वं बाल विकास विभाग अधिकारी लुपेंद्र महिनाग की ओर से बाल दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और यूनिसेफ वल्र्ड विजन के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल दिवस मनाया जा रहा है, जिसमें आंगनवाड़ी में उपस्थित बच्चों की ओर से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन, चित्रकला प्रतियोगिता और एक दिन के लिए आंगनवाड़ी से लाभान्वित होने वाले बच्चो को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद में पदस्थ किआ गया। 

इस कार्यशाला को बीजापुर से कुछ दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत ईटपाल के पारा मांझीगुड़ा में स्थित आंगनबाड़ी में किया गया, जिस आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता प्रान कुमारी बाकडे है। आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चो में से 3 बच्चे को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साहिका दीदी व मितानिन दीदी के पद में पदस्थ किया गया जिसके बाद बच्चो में रोज़ाना की जाने वाली सभी प्रकार की गतिविधिया प्रान कुमारी बाकडे के मार्गदर्शन में बच्चो की ओर से गिनती, हिंदी वर्णमाला पढऩा एवं साथ बैठ कर टेलीविजन में चलचित्र देखना इत्यादि कार्य किया गया, अंत में बच्चों की ओर से खाना खाने से पहले हाथ धोकर प्रार्थना कर भोजन कर तीनो बालिकाओं ने आंगनबाड़ी में पद स्थापना का समापन किया।

 
और भी

बाल दिवस पर पांडातराई शाल में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं महिला बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों के विकास एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य से जिले में 14 से 20 नवम्बर तक बाल अधिकार संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत बाल दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग से समन्वय कर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पांडातराई में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात माँ सरस्वती के प्रतिमा में पुष्प-माला अर्पित कर, गुलाल एवं दिप प्रज्जलवित कर राजकीय गीत एवं स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को ही अतिथि बनाया गया।  


कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी बच्चों को गुलाल टिका लगाकर सम्मान किया गया। बच्चों ने विभिन्न गतिविधि में भाग लिया, जिसमे बच्चों में पेंटिग, रंगोली, निबंध, भाषण, कविता पाठ, देशभक्ति गाना, डांस, खेल खोखो, ख़ुर्शी दौड़ आदि प्रतियोगिता रखा गया साथ ही बच्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति दिए। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी सत्यनारायण राठौर ने बच्चों को बाल दिवस की बधाई एवं शुभकानाएं दी। उन्होंने बाल दिवस क्यो मनाया जाता जाता है कि विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। उन्होंने बताया कि बच्चों से बहुत स्नेह और आत्मीय जुड़ाव था, इसलिये उन्हें बच्चे चाचा नेहरू कहते थे, उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे कहते थे बच्चे ही कल के भविष्य हैं, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न हो। कार्यक्रम में श्रीमती परमेश्वरी धुर्वे सामाजिक कार्यकर्ता महिला एवं बाल विकास विभाग ने किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम एवं पाक्सो एक्ट गुड टच बेड टच, मिशन वात्सल्य एवं बाल अधिकार संरक्षण की विस्तृत जानकारी दी। नंदकुमार बघेल प्रधान पाठक एवं राजेन्द्र प्रसाद शर्मा शिक्षक ने बच्चों को उनके बेहतर भविष्य निर्माण के लिए प्रेरक जानकारी देते हुए शुभकानाएं दिए। परस अंचल व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडातराई ने बच्चों को गुब्बारे वाले कि कहानी बताई और गीत गाकर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल एवं गतिविधियों के विजेता बच्चों के साथ-साथ सभी बच्चों को शील्ड, मैडल एवं विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी बच्चों ने खूब खुशियां मनाई और पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चे जबरदस्त उत्साहित रहे अंत मे सभी बच्चों ने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किए। इस दौरान सत्यनारायण राठौर जिला बाल संरक्षण अधिकारी, श्रीमती परमेश्वरी धुर्वे सामाजिक कार्यकर्ता महिला एवं बाल विकास विभाग, नंदन प्रसाद बघेल प्रधान पाठक, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा शिक्षक, कु. आरती ठाकुर शिक्षक एवं स्टॉफ व सभी बच्चे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पांडातराई के उपस्थित रहे।

 

 

और भी

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बाल मेला का आयोजन

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कचहरी पारा, कवर्धा में पं. जवाहरलाल नेहरु की जन्म तिथि को अविस्मरणीय बनाते हुए एवं उनके बाल सुलभ प्रेम को अभिव्यक्त करते हुए बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के मनोरंजन के लिए बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न प्रकार के “व्यंजनों की बगिया” रूपी छोटी दुकानें लगाई गई। साथ ही विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिए “गेम जोन” परिक्षेत्र की भी व्यवस्था की गई। बाल दिवस के अवसर पर प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के द्वारा ‘’पंडित नेहरू एवं बाल दिवस” विषय पर भाषण व सुमधुर कविता का वाचन भी किया। तत्पश्चात अनेक प्रकार के गीत एवं नृत्य के माध्यम से बच्चों ने बाल मेला का आनंद उठाया। विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता प्रमोद शुक्ला ने अपने संबोधन में बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि, आप ही देश के भविष्य हो, पूरी लगन, मेहनत व ईमानदारी के साथ पढ़ाई करते हुए अपने विद्यालय,  परिवार व देश का नाम रोशन करें और अंत में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किए।

और भी

उच्च प्राथमिक शाला में बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत बच्चों की हुई नेत्र जांच

14 से 20 नवंबर मनाया जा रहा नेत्र सुरक्षा सप्ताह

 कोण्डागांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सोमवार को जिला मुख्यालय के शासकीय उच्च प्राथमिक शाला में बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय अंधत्व व अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत पूरे जिले में मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम का शुभारंभ नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ. हरेंद्र बघेल के मार्गदर्शन में नेत्र विशेषज्ञ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला अस्पताल कोडागांव डॉ. सीआर ठाकुर की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ सिविल सर्जन की ओर से शालाा के छात्र-छात्राओं को नेत्र सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियां देते हुए नेत्र की बेहतर देखभाल के लिए दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान सहायक नोडल अधिकारी अंधत्व अनिल वैद्य की ओर से बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने के उद्देश्य व दृष्टि दोष छात्रों की नि:शुल्क चश्मा प्रदान किए जाने संबंध में जानकारी देते हुए बच्चों के नेत्रो की जांच की। जिस पर अधिकारियों की ओर से बच्चों को नि:शुल्क चश्में भी प्रदान किये गये। ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अंधत्व व अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् 14 से 20 नवंबर तक शालाओं में 6 से 15 वर्ष के छात्रों का नेत्र परीक्षण कर दृष्टि दोष पाये जाने पर उन्हे नि:शुल्क चश्मा वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही नेत्र सुरक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा पर परिचर्चा व वाद विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

 
और भी

छत्तीसगढ़ के 26 स्कूलों को मिलेगा राज्य स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के अवसर पर यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संयुक्त रूप से राज्य स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर स्वच्छ विद्यालय की दिशा में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ के 11 जिलों के 26 स्कूलों को सम्मानित किया जायेगा। इसमें ओवरऑल परफॉर्मेंस पर 20 स्कूलों को और उप-श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छह स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा।


स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में 14 नवंबर को दोपहर 3 बजे राज्य स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित सभी 26 स्कूलों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में संसदीय सचिव द्वारकाधीश यादव और विकास उपाध्याय, महापौर रायपुर नगर पालिका निगम एजाज ढेबर, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा नरेंद्र कुमार दुग्गा भी उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिले के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सकरी तखतपुर को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 19 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें देश भर के 39 स्कूलों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 के लिए चुना गया है। छत्तीसगढ़ के 55,217 स्कूलों सहित देश भर के लगभग आठ लाख स्कूलों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 2021-22 में भाग लिया है। छत्तीसगढ़ राज्य ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 में अधिकतम स्कूल भागीदारी के लिए 97.7 प्रतिशत आवेदन जमा करने के रिकॉर्ड के साथ देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

यह पुरस्कार दो श्रेणियों में दिया जाता है, जिसमें सभी उप-श्रेणियों (कुल स्कोर) में समग्र प्रदर्शन और प्रत्येक उप-श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अर्थात पानी, शौचालय, धुलाई, संचालन रखरखाव, क्षमता निर्माण और व्यवहार परिवर्तन और कोविड-19 की तैयारी के लिए दिया जाता है।

रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में ओवरऑल परफॉर्मेंस पर 20 स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हायर सेकंडरी स्कूल आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रावन जिला बलौदाबाजार, सेंट जेवियर्स पी.एस.राजपुर जिला बलरामपुर, शासकीय उच्च विद्यालय पाली  और टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सकरी जिला बिलासपुर, शासकीय शिव सिंह वर्मा बालिका हायर सेकंडरी स्कूल धमतरी, शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पोटिया और स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, कुम्हारी जिला दुर्ग शामिल हैं। इसके साथ ही जशपुर जिले की शासकीय उच्च प्राथमिक शाला दुलदुला, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल जशपुर,  शासकीय उच्च प्राथमिक बासनताला जशपुर, सेंट मैरी इएमएस, कुनकुरी, डीएवी पब्लिक स्कूल, कंडोरा, कवर्धा जिले की शासकीय उच्च प्राथमिक परसवारा और शासकीय उच्च प्राथमिक भगतपुर, कोरिया जिले की किड्स कैंपस पब्लिक स्कूल, हीरागिरी हल्दीबाड़ी, महासमुंद जिले की शासकीय उच्च प्राथमिक कासेकेरा और जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली, रायगढ़ जिले की शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल  रायकेरा, रायपुर जिले की बीपी पुजारी उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजातालाब और द ग्रेट इंडिया स्कूल आरंग शामिल हैं।

उप-श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छह स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें धमतरी जिले में कुरूद के ग्राम दर्रा का शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, दुर्ग जिले का केपीएस इंग्लिश मीडियम स्कूल और बीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल, कोरिया जिले का जवाहर नवोदय विद्यालय केनापारा, महासमुंद जिले का केंद्रीय विद्यालय और राजधानी रायपुर माना कैम्प स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय शामिल है।

 

 

और भी

सर अवर पेरेंट्स आर वेरी हैप्पी बिकॉज ऑफ यू....

सिवनी में बच्चों की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर मुख्यमंत्री बघेल हुए गदगद

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ‘सर अवर पेरेंट्स आर वेरी हैप्पी बिकॉज आफ यू,  दी प्लान ऑफ स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल इज हाइली अप्रिशिएटिड‘ दरअसल यह वार्तालाप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और  स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रहे कक्षा ग्यारहवीं के छात्र साहिल साहू और छात्रा माही पांडे के बीच का है। बच्चों की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर मुख्यमंत्री बघेल भी गदगद हो गए।


 जिला जांजगीर चांपा के ग्राम पंचायत सिवनी में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने मुख्यमंत्री से अंग्रेजी में बात की। बच्चों ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से मिल रहे निशुल्क अंग्रेजी शिक्षा से उनके परिवार वाले बेहद खुश है। इस पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में निशुल्क पढ़ाई से पैसों की बचत हो रही है और बच्चो को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल रही है, तो परिवार वाले खुश होंगे ही। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना का ही उद्देश्य गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों को निशुल्क अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दिलाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले निजी स्कूलों में भारी-भरकम फीस चुकानी पड़ती थी। राज्य शासन द्वारा संचालित आत्मानंद स्कूल से गरीब लोगों को फीस चुकाने की चिंता से मुक्ति मिल गई है। साथ ही बच्चों को मुफ्त में अंग्रेजी में शिक्षा भी मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा कि पहले निजी स्कूलों में कितना फीस चुकाते थे। इस पर साहिल साहू ने बताया कि निजी स्कूल में पढ़ाई के दौरान प्रति 3 महीने में 15 हजार रुपए फीस चुकाने पड़ते थे। माही पांडे ने कहा कि उन्हें 20 हजार रुपए सालाना स्कूल फीस के रूप में देना पड़ता था। इससे घरवालों को आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता था। अब स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने से फीस चुकाना नहीं पड़ता है। जिससे पैसे की बचत हो रही है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से स्वामी आत्मानंद स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी पूछा। जिस पर बच्चों ने स्कूल में उपलब्ध लैब, लाइब्रेरी, टीचर, शौचालय, प्लेग्राउंड और पढ़ाई व्यवस्था को अंग्रेजी में ही जवाब दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की।

 

 

और भी

शाला प्रबंधन समिति का दो दिवसीय प्रशिक्षण

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से प्रदेश की 41 हजार 731 प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में शाला प्रबंधन समिति के सभी 16 सदस्यों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विभिन्न चरणों में 2 नवंबर से प्रशिक्षण 30 नवंबर तक चलेगा। यह प्रशिक्षण जिला से लेकर संकुल एवं विद्यालय स्तर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, सचिव डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देशानुसार कोराना काल के बाद पहली बार शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे प्रबंधन समिति के सदस्यों में उत्साह है। प्रशिक्षण के दौरान शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा तरह-तरह की प्रश्नकर अपनी जिज्ञासा शांत कर रहे हैं। शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों की यह सक्रियता राज्य में शिक्षा के प्रति शुभ संकेत है। शिक्षक एवं विद्यार्थियों के साथ-साथ पालक एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा शिक्षा गुणवत्ता के प्रति अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

और भी

प्रतियोगी परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रेलवे, बैंकिंग, एसएससी जैसे स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए इच्छुक छात्र 11 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत जिला मुख्यालय में स्थित परीक्षा पूर्व केंद्र पर 100 सीट के लिए राज्यभर के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र छात्रों को कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि पहले 6 माह की ट्रेनिंग पूरी हो गई है। दूसरे सत्र यानी 6 माह के लिए 100 छात्रों को कोचिंग दी जाएगी।

 

ट्रेनिंग के दौरान 1000 रुपए महीने की स्कॉलरशिप दी जाएगी। कोचिंग भी निशुल्क रहेगी। ट्रेनिंग के लिए अनुसूचित जाति के 30, अनुसूचित जनजाति के 50 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीट आरक्षित है। सभी वर्गों में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। युवाओं का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोचिंग योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं।

 

इसके अनुसार आवेदक बैकिंग भर्ती बोर्ड, रेलवे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, व्यापमं की ओर से आयोजित परीक्षा में शामिल होने के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी प्रमाण पत्र) रखता हो। न्यूनतम आयु 20 एवं अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।

 

पैरेंट्स की की आय 3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका प्रमाण पत्र भी देना होगा। सभी दस्तावेजों के साथ कार्यालयीन समय में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र रविवि (पुराना आयुक्त आदिम जाति कार्यालय) एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कलेक्टोरेट परिसर कमरा नंबर 40 में आवेदन कर सकते हैं।

 

 

और भी

नवीन कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 कोरिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा स्थानीय नवीन कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। मतदाता सूची में सभी पात्र लोगों के नाम जोड़ने सहित शत-प्रतिशत मतदान से सशक्त लोकतंत्र का संदेश दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  विनय कुमार लंगेह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत लोगों को मतदाता पंजीयन प्रक्रिया और मतदान के प्रति जागरूक करने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें जिया, ब्रिज कुमारी सिंह और यास्मीन नाज़ ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसके बाद महाविद्यालय परिसर से जनजागरूकता के लिए शहर में रैली निकाई गई। कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर ने कहा कि सभी पात्र लोग अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वायें। ऑनलाईन जुड़वाने के साथ मतदान केन्द्रों पर जाकर भी नाम जुड़वाया जा सकता है। इसकी प्रक्रिया बड़ी सरल है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में केवल नाम होना पर्याप्त नहीं है। यह तभी सार्थक होगा जब आप वोट अधिकार का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पहले 1 जनवरी को 18 साल पूर्ण करने वाले व्यक्ति अपना नाम जुड़वा सकते थे। साल में इसी तिथि को आधार माना जाता था। लेकिन अब 4 तिथियां निर्धारित की गई हैं। अब 1 जनवरी के साथ ही 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 साल पूर्ण करने वाले व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जोड़ने आवेदन कर सकते हैं।

छात्रा ने पूछा आईएएस बनने का सफर, कलेक्टर ने कहा- राह मुश्किल पर पीछे ना हटें, अभिभावकों और दोस्तों को दिया श्रेय इस दौरान कलेक्टर ने छात्राओं के साथ उनकी आवश्यकताओं पर चर्चा की और उन्हें पूरा करने की बात कही। इसी बीच एक छात्रा ने कलेक्टर से उनके आईएएस बनने के सफर पर सवाल किया जिस पर कलेक्टर ने बताया कि उनके ऑसि लक्ष्य को हासिल करने में अभिभावकों और दोस्तों ने बेहद साथ दिया। उन्होंने कहा कि आईएएस बनने की राह मुश्किल तो है, पर डर कर पीछे ना हटें। यही मूलमंत्र है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल-कूद और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी में भी सक्रिय सहभागिता रखने प्रोत्साहित किया जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

महाविद्यालय की प्राचार्य  नीलिमा कच्छप ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने स्वीप अभियान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी और  संयुक्त कलेक्टर अनिल सिदार और  एसडीएम बैकुंठपुर अंकिता सोम भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवीन कन्या महाविद्यालय सहित एनसीसी, एनएसएस के स्वयंसेवक सहित प्रोफेसर, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

और भी

राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में आत्मानंद स्कूल की छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 प्रेमनगर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्टअंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रेमनगर के छात्राओं ने सेजस राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता बिलासपुर में आयोजित विभिन्न खेलों में शामिल होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन दिखाया। प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक स्तर से कब्बड्डी बालक वर्ग में कांस्य पदक जीत कर नितेश राजवाड़े, तुलेश्वर प्रजापति, प्रिंस साहू एवं राहुल सिंह इन बच्चों ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।


विद्यालय से कुल 8 विद्यार्थियों ने सेजस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे उच्चतर माध्यमिक स्तर से खो-खो में आशीष टोप्पो, कब्बड्डी बालिका वर्ग में कु.सीमा सिंह,कु.ज्योति सिंह एवं माध्यमिक स्तर से कु.मुस्कान जयसवाल फुगड़ी जैसे विधाओं में सरहानीय प्रदर्शन कर के दिखाया।

इसके अलावा राज्य स्तरीय U-17 टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए सरगुजा संभाग की टीम ने स्वर्ण पदक जीत कर राज्य में प्रथम स्थान पर रही।जिसमे सेजस प्रेमनगर के 02 छात्र राजू यादव 11वीं एवं विशेष उइके 10वीं भी प्लेइंग-11 में शामिल थे और साथ ही राजू यादव कप्तान सरगुजा टीम का नेतृत्व करते हुए पूरे सरगुजा संभाग का नाम रोशन किया जिसका श्रेय बच्चों ने अपने विद्यालय के कोच/पी.टी.आई. अशोक साहू को दिया।

वापस आये प्रतिभागियों का विद्यालय प्रांगण में उत्साह बढ़ाते हुए प्रेमनगर के विकास खंड शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य राम बरन सिंह द्वारा इन बच्चों का पुष्प  गुच्छ भेंट और तिलक लगाकर स्वागत किया गया साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस स्वागत अवसर पर विद्यालय के पी.टी.आई. अशोक कुमार साहू,व्याख्याता हुमनेंद्र साहू,कंप्यूटर शिक्षक निमेष कुमार सिन्हा एवं समस्त शिक्षक और सभी छात्र उपस्तिथ रहे।

 

 

और भी

रोको अऊ टोको के स्वयंसेवक ने कम उम्र में हो रही शादी को रोकने फिल्म दिखाकर छात्राओं को दी जानकारी

 सूरजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले के अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसदई के छात्राओं को रोको अऊ टोको वॉलंटियर की ओर से कम उम्र में हो रही शादी को रोकने के लिए वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया और फिल्म समापन के पश्चात निष्कर्ष क्या निकला जिसका फीडबैक भी लिया गया। इसके अलावा छात्राओं से ग्रामीण क्षेत्रों में उक्त फिल्म में दिखाई गई कहानी की जानकारी देकर जागरूक करने का अनुरोध किया गया।
 
और भी

होमियोपैथी छात्रों का खराब रिजल्ट, एनएसयूआई ने किया आयुष विवि का घेराव

विवि ने ज्यादातर कोर्सेज में छात्रों को किया फेल, रीचेक-रिवॉल्यूशन का भी नहीं दिया छात्रों को विकल्प

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। आयुष विवि ने हाल ही में होमियोपैथी के तृतीय और चतुर्थ वर्ष के नतीजे जारी किए हैं । इन नतीजों में रिजल्ट बेहद खराब रहा है । किसी भी वर्ष में महज 10 प्रतिशत छात्रों को भी पास नहीं किया गया है साथ रीचेक और रिवॉल्यूशन का भी विकल्प छात्रों को नहीं दिया गया है।

होमियोपैथी छात्रों का रिजल्ट खराब होने पर एनएसयूआई ने आयुष विश्वविद्यालय का घेराव किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने विश्वविद्यालय का घेराव किया। अमित शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि  बीएचएमएस परीक्षा जुलाई में सम्पन्न हुई थी, विश्वविद्यालय से जो रिजल्ट घोषित किया गया है उसमें अंतिम वर्ष न्यू कोर्स में मात्र 9.50 प्रतिशत और  द्वितीय वर्ष न्यू कोर्स में 5 प्रतिशत, तृतीय वर्ष न्यू कोर्स में 11 प्रतिशत छात्र पास हुए है। 

वही द्वितीय वर्ष ओल्ड कोर्स में 0.00 प्रतिशत, तृतीय वर्ष ओल्ड कोर्स में 0.00 प्रतिशत, चतुर्थ ओल्ड कोर्स में 11.00 प्रतिशत छात्र पास हुए है। विवि सभी छात्रों की कॉपी की दुबारा जांच करवाएं, साथ ही छात्रों को उनके उत्तरपुस्तिका की हार्डकॉपी भी साझा करे । विवि अगर सफ्ताह के भीतर ऐसा नहीं करती है तो एनएसयूआई छात्रों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करेगी।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव कृष्णा सोनकर, चेयरमैन संकल्प मिश्रा, प्रशांत गोस्वामी, सचिव देव निर्मलकर,विधानसभा अध्यक्ष अजित कोसले,मेहताब हुसैन, शिवांग सिंह आदि छात्र छात्रएं उपस्थित थे।

 

 

और भी