क्राइम पेट्रोल - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

क्राइम पेट्रोल

शादी का प्रलोभन देकर किया अनाचार, आरोपी गिरफ्तार...

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। शादी का प्रलोभन देकर अनाचार करने वाले आरोपी को थाना कमलेश्वरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लड़की ने बताया कि 29 अगस्त को गांव का जगसाय घीचा उसे अपने घर बुलाकर पंसंद करता हूँ शादी करूंगा कहकर बहला फुसला कर शारिरिक संबंध बनाया अनाचार किया है। आरोपी ने 5-6 वर्ष पूर्व भी शादी का झांसा देकर जबरन शारिरिक संबंध बनाया था। लड़की के मना करने पर भी जगसाय घीचा नहीं मान रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रार्थी के रिपोर्ट पर तत्काल अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में प्रकरण के आरोपी का पता तलाश कर  गिरफ्तार करने  हेतु  दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, एसडीओपी सीतापुर श्री ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर श्री विजय प्रताप सिंह द्वारा पुलिस टीम गठित कर प्रकरण में आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

 जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी जगसाय घीचा निवासी कमलेश्वरपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अनाचार की घटना कारित करना स्वीकार किया गया जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, प्रधान आर. सतीश उपाध्याय, भानू प्रताप सिंह आर. मदन साथ पैंकरा, निर्मल तिग्गा, अखिलेश्वर भगत, नवीन खलखो, जितेन्द्र लकडा, अमित टोप्पो शामिल रहे।

और भी

जल्द मायके से लौटेगी तुम्हारी पत्नी : तांत्रिक ने किया था वादा, नहीं हुआ पूरा, फिर...

 जाजपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ओडिशा के जाजपुर जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने वादे के अनुरूप उसकी पत्नी को वापस लाने में विफल रहने पर एक तांत्रिक की शुक्रवार को कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जनकारी दी।


पुलिस अधिकारी ने कहा कि शांतनु बेहरा ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक मनिया बाबर की मदद मांगी थी, क्योंकि रिश्ते में खटास आने के बाद वह पिछले कुछ महीनों से माता-पिता के घर में अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। पुलिस ने कहा कि सुकिंडा थाना क्षेत्र के बांधगांव निवासी बेहरा ने तांत्रिक को 5,000 रुपये का भुगतान किया था, जिसने उससे उसकी पत्नी को वापस लाने का वादा किया था। पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय तांत्रिक बाबर जब दोपहर में बेहरा के घर आया तो उस समय उससे कहासुनी हो गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने काम पूरा न करने पर तांत्रिक से अपने पैसे वापस करने की मांग की और गुस्से में आकर बेहरा ने बाबर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपराध में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

 

 

और भी

बैरियर तोड़कर वनकर्मियों को कुचलने की कोशिश करने वाला तस्कर गिरफ्तार...

 बलरामपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन विभाग ने कत्था लकड़ियों से भरे ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है। ट्रक चालक वन विभाग के बैरियर को तोड़कर भागते समय रोकने का प्रयास कर रहे कर्मचारियों को कुचलने का भी प्रयास किया। जब्त लकड़ी की कीमत लाखों में बताई जा रही है।


घटना शुक्रवार देर रात तकरीबन 3 बजे की है। जब वन विभाग के केनवारी स्थित बैरियर को तोड़ते हुए भाग रहे ट्रक को पकड़ने पर वन अमले को कत्था लकड़ियों का जखीरा मिला। वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा ने अंतरराज्यीय लकड़ी तस्कर गिरोह में शामिल सभी लोगों का पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।

फिलहाल, वन अमला ट्रक चालक से पूछताछ के साथ कार्रवाई में जुटा है। डीएफओ ने कहा कि पुलिस, राजस्व के साथ अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने स्वयं कलेक्टर और एसपी से बात करने की बात कही।

 

 

और भी

नाबालिक से अनाचार : चंद घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराधी...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर की उरला थाना पुलिस ने घर पर अकेली लड़की पाकर 25 वर्षीय लड़के द्वारा स्कूली छात्रा के साथ अनाचार के मामले में कार्रवाई की है। इस घटना के विषय में लड़की ने अपने माता-पिता को बताया। पुलिस में उसकी शिकायत किये जाने पर उरला थाने में अपराध क्र. 421/22 धारा 376 भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत् मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया, तत्काल आरोपी के घरपकड़ के लिए टीम रवाना की गई। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसे काफी प्रयास के बाद चंद घंटोे में पकड़ने में उरला पुलिस सफल रही। पीड़िता के अनुसार जब भी वह अकेले रोड पर आना-जाना करती थी तो आरोपी उसे तंग किया करता था।

 

और भी

प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर कर्नाटक के श्री मुरूगामठ के महंत गिरफ्तार

 नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कर्नाटक में मुरुगा मठ के मुख्य महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू को कल रात पॉस्को कानून के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। शिवमूर्ति को नाबालिगों के यौन उत्पीड़न मामले में पॉस्को कानून के अंतर्गत एफआईआर दर्ज होने के छह दिन बाद गिरफ्तार किया गया। शिवमूर्ति पर चित्रदुर्ग जिले में उनके मठ द्वारा संचालित उच्च विद्यालय में लड़कियों के छात्रावास में दो नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि शिवमूर्ति को हिरासत में लेने से पहले उनकी चिकित्सीय जांच के लिए उन्हें जिले के अस्पताल ले जाया गया। शिवमूर्ति को कल रात न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद उन्हें चित्रदुर्ग जिला कारागार ले जाया गया।

और भी

गोबरानवापारा में 3 सटोरिए गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर के गोबरानवापारा थाना पुलिस ने सत्ता खिलाये जाने की सोचा पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने सट्टा संचालित करते उत्तम कुमार साहू, गुलाब निषाद और छबिराम कुर्रे को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 3430 रुपए नकद और सट्टा-पट्टी जप्त कर कार्रवाई की।

और भी

चोरी के जेवरात खरीदी मामले में ऋषभ को हुई जेल

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मध्यप्रदेश के बैहर बालाघाट क्षेत्र के थाना बिरसा में वर्ष 2021 में लगातार 4 लूट के मामले दर्ज हुये थे। उक्त अपराधो में पूर्व में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी। लूट के आरोपियों का मुख्य सरगना आरोपी दुर्गेश निषाद पिता श्यामलाल निषाद जाति केवट उम्र 28 साल निवासी ग्राम भिभौरी थाना सहसपुर लोहारा जिला कवर्धा (कबीरधाम) छ. ग. को पुलिस की टीम बनाकर सरहदी थानों एवं राज्यों में तलाश की जा रही थी जो पुलिस द्वारा दिनांक 29/08/22 को पकड़ने में बडी सफलता प्राप्त हुई।

आरोपी से लगातार पूछताछ की गई तो उसने लूट की गई सम्पत्ति के बारे कवर्धा सराफा लाइन  निवासी ऋषभ जैन पिता स्वं. महेन्द्र जैन उम्र 42 साल निवासी शीतला माता मंदिर के पास थाना कोतवाली कवर्धा  जिला कबीरधाम छ.ग. को सोने चांदी के जेवरातों को बेचना बताया। पुलिस द्वारा दबिश देकर ऋषभ जैन को पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर ऋषभ जैन द्वारा आरोपी दुर्गेश निषाद से सोने-चांदी के जेवरात खरीदना बताया एवं आरोपी ऋषभ जैन के कब्जे से दो मंगल सूत्र सोने के वजन करीबन 1 तोला तथा चांदी की सुतिया वजन करीबन 400 ग्राम कीमति 24000/- रुपये कुल मशरूका 80000 का मशरुका जत किया गया एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकिल दुर्गेश निषाद से जप्ती की गई. कुल संपत्ति 2,95,000/-रुपये की जप्त की गई। गिरफ्तार शुदा आरोपी ऋषभ जैन महावीर ज्वेलर्स को न्यायालयमें पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

 

उक्त सम्बन्घ में टीआई भरत नरोटिया मोबाइल पर चर्चा करते हुए बताया कि आरोपी की निशान देहि पर ऋषभ जैन के पास से अभी 2 मंगलसूत्र व 1 चांदी की सुतिया मिली है आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है आरोपीने ऋषभ जैन के पास और भी चोरी के सामान हो सकते है सभी पहलुओं की जांच की जा रही है । आरोपी दुर्गेश व ऋषभ को पकड़ने में गठित टीम में उनि पंकज मुदगल, उनि जितेन्द्र जादौन, आर. 1306

 

दीपक पटेल, आर. 1066 अजीत तोमर आर 1168 राजेश यादव आर. 1339 मनीष जघेला, आर. 1123 रामेश्वर यादव, आर. 1432 अब्दुल गालिब की महत्वपूर्ण भूमिका रही । थाना बिरसा एवं मलाजखंड द्वारा संयुक्त रूप से गठित टीम एवं सायबर टीम द्वारा सराहनीय

कार्य किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी दुर्गेश एवं उसके साथियों एवं खरीद फरोक्त में शामिल सुनार ऋषभ जैन को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। यंहा बताना लाजमी होगा कि आरोपी ऋषभ जैन भूमाफिया सराफा कारोबारी महावीर जैन ब पंकज जैन का भांजा है।

 

 

और भी

कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ 1 गिरफ्तार

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर पुलिस की एण्टी क्राईम और सायबर यूनिट की टीम ने मौदहापारा थाना क्षेत्रांतर्गत बिजली ऑफिस के पास एक व्यक्ति को कट्टा और ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया, मामले की जानकारी एएसपी अपराध अभिषेक माहेश्वरी द्वारा एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम को आरोपी को कट्टे के साथ रंगे हाथ पकड़ने के निर्देशित दिए। जिस पर टीम के सदस्यों की तरफ से उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

 

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जाफर अली निवासी बी.एस.यू.पी काॅलोनी पुरानी बस्ती का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा जाफर अली की तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा एवं जिंदा कारतूस रखा होना पाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा कट्टा व कारतूस को उत्तर प्रदेश से लाना बताया गया है। जिस पर आरोपी जाफर अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग कट्टा एवं 01 नग जिंदा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 201/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया। आरोपी जाफर अली पूर्व में भी नारकोटिक्स एक्ट सहित अन्य मामलों में भी जेल निरूद्ध रह चुका है।

 

 

और भी

मछली मार्केट के चौकीदार की हत्या, छोटा भाई हिरासत में

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छावनी थानांतर्गत मछली मार्केट में गुरुवार सुबह एक 52 वर्षीय फिरोज खान नामक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। छावनी पुलिस और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मृतक के भाई शकील को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि दोनो भाई नशे के आदि है और आपस में दोनो हमेशा झगडा करते थे, पत्थर से फिरोज पर वार हुआ है, प्रथम दृष्टया ये मामला हत्या का प्रतीत होता है पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई को पकड़ लिया है और पूछताछ में यह बात सामने आ रही है कि फिरोज की हत्या उसके  भाई शकील ने ही की है। पुलिस तफ्तीश जारी है। मृतक फिरोज पेशे से मछली मार्केट में ही चौकीदारी का कार्य करता था।
और भी

33 साइकिल के साथ चोर गिरफ्तार

 भिलाई (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोतवाली पुलिस सेक्टर 6 की पेट्रोलिंग पार्टी ने सायकिल चोरी करने वाले केम्प 1 स्वीपर मोहल्ला के एक युवक को पकड़कर उससे चोरी की कई नामी कंपनियों की 33 सायकल बरामद करने में सफलता पाई है। ये चोर पहले रेकी करके घरों से व सुनसान इलाकों से खड़ी हुई सायकलों को चुराकर अपने घर के ही रिश्तेदारों को देता था। इससे पकड़ने में कोतवाली पुलिस के पेट्रोलिंग पार्टी की अहम भूमिका रही है।

 

 

और भी

सीएम को काला झंडा दिखाने निकले भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

 रायगढ़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय जनता युवा मोर्चा रायगढ़ के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुसौर ब्लाक के नावापारा ग्राम में उनका कार्यक्रम पर विरोध दर्ज कराने भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भूपेश बघेल के द्वारा जन घोषणा पत्र में रोजगार देने के वादा के साथ सभी बेरोजगारों को 2500 बेरोजगारी भत्ता देने के वादा किया था, जिसको पूरा नही करने को लेकर भाजयूमो कार्यकर्ताओ के द्वारा काला झंडा दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुसौर थाना उस समय ले जाया गया जब सभी भाजयुमो कार्यकर्ता पुसौर में एकत्रित होकर नवापारा के लिए निकलते हुए बोरोडिपा चौक पहुंचे। तभी सभी कार्यकर्ताओं को पुसौर पुलिस के द्वारा पूरे दल बल के साथ गिरफ्तार कर पुसौर थाना लाया गया। गिरफ्तारी देने वाले कार्यकर्ताओ में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राठौर एवं परमवीर सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री प्रशांत कुमार सिंह, भाजयुमो कार्यकर्ता विस्वाश परिहरि, नितेश भारती, सिद्धार्थ पाव, मनोज साहू, सुरेंद्र जेना, शेष कुमार प्रधान, राजेश प्रधान के साथ अन्य कार्यकर्ता रहे।

 

 

और भी

वटगन बैंक के लेखापाल के खिलाफ 3 करोड़ 23 लाख के गबन मामले में पलारी थाना में एफआईआर दर्ज

 बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक वटगन के लेखापाल सूरज साहू ककी ओर से 3 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि का गबन करने के मामले में पलारी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

कलेक्टर बंसल के निर्देश पर बुधवार को सूरज साहू के खिलाफ गबन का रिपोर्ट दर्ज कराने बैंक के अधिकारी पलारी थाना पहुंचे। जिसमें नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा और शाखा प्रबंधक पहलाद पटेल वटगन ने सीईओ एस के जोशी जिला सहकारी बैंक रायपुर के आदेश और जांच रिपोर्ट के साथ पलारी थाना पहुंचे। जहां पर दस्तावेजों का परीक्षण के बाद थाना प्रभारी उमेश वर्मा ने उक्त गबन के मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। वही सूरज साहू के खिलाफ एक और अपराध बलौदाबाजार थाने में अलग से दर्ज होगा, क्योंकि करीब 21लाख से अधिक राशि सूरज साहू ने बलौदाबाजार शाखा से गबन किया था। जिसकी रिपोर्ट अलग से संबंधित थाना बलौदाबाजार में दर्ज कराया जाएगा।

 
 
 

मृत महिला के खाते से 1.5 लाख रुपए निकाले सूरज तो खुल गई 3करोड़ 45 लाख के गबन का राज : 

 
 
 

गबन का राज भी बड़े दिलचस्प तरीके से खुला आरोपी लेखापाल ने जब अपने ही बैंक की मृत महिला बैसाखिन बाई गेंडरे के खाता क्रमांक 624046114649 13 मई 2022 को 1 लाख और एक माह बाद 14 जून 2022 को 4900 इस तरह दो बार पैसा निकाल लिया, जिसका मैसेज जब घर के मोबाईल पर गया तो घर के लोगो ने इसकी जानकारी लेने बैंक पहुंचे, जहां पर शाखा प्रबंधक को फोन में आए बैंक के मैसेज को दिखाते हुए बताया की उसकी मां की मौत हो चुकी है। और उनके खाते से दो बार पैसा निकाल दिया गया। मैसेज को देखकर शाखा प्रबंधक भी आवक रह गया और इसकी जांच की तो उनके ही बैंक के लेखापाल सूरज साहू की ओर से उक्त राशि निकालने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद पटेल ने सूरज को उक्त राशि तत्काल उपभोक्ता के खाते में जमा करने का निर्देश दिया। जिस पर सूरज ने अधिकारी को गुमराह करते हुए वापस बैंक के अन्य खाते से उपभोक्ता के खाते में पैसा डाल दिया। जब इस बात की जानकारी प्रबंधक को हुआ तो उन्होंने बैंक के अन्य खाते की प्रारंभिक जांच किया, जिसमें बड़ी गडबडी सामने आया तब इसकी सूचना उन्होंने मुख्यालय को देकर इसकी जांच कराई। जिसमें आरोपी लेखापाल ने चार साल में बैंक को लगभग 3 करोड़ 45 लाख रुपए बैंक को चुना लगा चुका था। जिसमें 3 करोड़ 23 लाख वटगन बैंक तो 21 लाख से अधिक बलौदा बाजार ब्रांच से गबन किया है।

 
 
 

वही इस संबध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल ने कहा कि जिला सहकारी बैंक वटगन के लेखापाल प्रभारी शाखा प्रबंधक सूरज साहू के खिलाफ करीब 3करोड़ 23 लाख रुपए का बैंक के पैसों को गबन करने का मामला है। पुलिस थाना में दर्ज किया गया है अब इसकी जांच कर जल्द कार्यवाही कि जाएगी। गौरतलब है कि सीईओ एस के जोशी जिला सहकारी बैंक रायपुर के आदेश पर 3 सदस्यीय सदस्य जांच समिति का गठन किया गया था। जिसमें रायपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अंतर्गत शाखा प्रबंधक विधान तिवारी जोशी, युवराज दुबे, परमेश्वर वर्मा शामिल थे। तीनों के प्रारंभिक जांच उपरांत कार्रवाई की गयी है।

और भी

नक्सलियों ने सरपंच से मांगी 5 लाख की फिरौती, गिरफ्तारी के बाद सामने आई हकीकत..

 गरियाबंद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। गरियाबंद पुलिस ने सरपंच से 5 लाख की फिरौती मांगने वाले तथाकथित 6 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद पता चला कि सभी आरोपी फर्जी नक्सली बनकर सरपंच से पैसे ऐंठने की फिराक में थे। इनका मास्टरमाइंड आत्म समर्पित नक्सली गौतम चक्रधारी है। आरोपियों के कब्जे से 3 एयरगन, और वॉकी टॉकी बरामद किया गया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, थाना छुरा में प्रार्थी हेमू नागेश पिता विष्णु राम उम्र 30 साल निवासी खुड़ियाडीह थाना छुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22-23 अगस्त के दरम्यानी रात्रि में 03-04 के बीच नकाबपोस हथियारबन्द नक्सली इनके घर मे घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मांग की। प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 107/2022 धारा 323, 458, 384, 34, 386, 387, 419, 398 भादवि के तहत मामला दर्ज किया था।

मामले कि गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी छुरा ने जिला के आला अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गयी। जिला गरियाबंद के पुलिस स्पेशल टीम को गठित कर प्रकरण के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके पश्चात स्पेशल टीम, सायबर सेल एवं थाना छुरा के टीम ने विश्वस्त मुखबिर द्वारा दिये गए सूचना में आधार पर संदेही प्रह्लाद नायक, रोहित नायक, गेमेन्द्र ध्रुव, ओमप्रकाश निषाद, गौतम चक्रधारी एवं पायल मानिकपुरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में सभी 6 आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने फर्जी नक्षलियों के पास से घटना को अंजाम देने में उपयोग किये एयर गन तथा नक्सली वर्दी एवं अन्य सामग्री को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
प्रहलाद नायक पिता विजय नायक उम्र 40 साल निवासी पिपरहट्टा थाना छुरा
रोहित नागेश पिता भादुराम उम्र 30 साल निवासी कोचेंगा थाना शोभा

गेमेंद्र ध्रुव पिता जागेश्वर राम उम्र 23 साल निवासी पोखरा थाना राजिम

ओमप्रकाश उर्फ छोटू पिता हेमलाल निषाद उम्र 25 साल निवासी पोखरा थाना राजिम
गौतम चक्रधारी पिता जनकराम उम्र 31 साल निवासी करेली थाना शोभा
पायल मानिकपुरी पिता कंचन्दास उम्र 31 साल निवासी बिलाईगढ़ कैथा थाना बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार, वर्तमान पता सढ्ढु मोवा रायपुर

 

 

 

 

और भी

सटोरियों पर चला पुलिस का डंडा, नगदी-सट्टापट्टी सहित 16 सपड़ाए...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिले में जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अलग-अलग स्थानों में सट्टा संचालित करते कुल 16 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से नगदी रकम 18,780 रूपये तथा सट्टा-पट्टी जब्त किया गया है। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट और थानो की संयुक्त टीमो द्वारा सटोरियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है।


कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है:-
थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 542/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी आकाश टण्डन पिता स्व. सुंदर लाल टण्डन उम्र 35 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 1190/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 543/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी राहुल महानंद पिता प्रदीप महानंद उम्र 20 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 900/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 544/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी बीरू निर्मलकर पिता परदेशी निर्मलकर उम्र 45 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 990/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 545/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी रिंगराज कुमार पिता उदचंद कुमार उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 850/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना देवेन्द्र नगर के अपराध क्रमांक 154/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी विजय नागेश पिता टेकराम नागेश उम्र 22 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 600/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 270/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी मोह. जावेद पिता मोह. युसूफ उम्र 39 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 470/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना मौदहापारा के अपराध क्रमांक 196/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी रामु राय पिता मोहन राय उम्र 53 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 1580/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 271/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी ईमरान खान पिता रमजान खान उम्र 35 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 1300/- एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना पुरानी बस्ती के अपराध क्रमांक 368/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी आशीष यादव पिता स्व. शेखर यादव उम्र 35 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 2310/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना आजाद चैक के अपराध क्रमांक 246/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी प्रदीप यादव पिता पंछीलाल यादव उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 1100/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना गंज के अपराध क्रमांक 261/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी बिहारी लाल साहू पिता गुलाबचंद साहू उम्र 62 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 620/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना गंज के अपराध क्रमांक 262/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी राजा यादव पिता स्व. ननकूराम यादव को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 630/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना मुजगहन के अपराध क्रमांक 135/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी महेन्द्र जांगड़े पिता अमृतलाल जांगड़े उम्र 34 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 1360/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना राखी के अपराध क्रमांक 188/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी उत्तम बारले पिता मेहत्तर बारले उम्र 36 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 1400/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना नेवरा के अपराध क्रमांक 396/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी मुकेश शर्मा पिता भारती लाल शर्मा उम्र 46 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 2180/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

थाना नेवरा के अपराध क्रमांक 395/22 धारा जुआ एक्ट 4क के प्रकरण में आरोपी राजेन्द्र कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 24 साल को गिरफ्तार कर कब्जे से नगदी रकम 1300/-रू एवं सट्टा पट्टी जप्त किया गया।

 

 

और भी

कार का शीशा तोड़ उठाईगीरों ने पार किए 7 लाख...

 कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नगर के शांतिदीप कॉलोनी में कार से 7 लाख पार करने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने राइस मिलर व्यवसाई के कार का शीशा तोड़कर 7 लाख लेकर भाग खड़े हुए। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। पुलिस शातिर चोरों की तलाश कर रही है। बता दें कि, सारंगपुर निवासी सूरज चंद्रवंशो राइस मिलर बैंक से 7 लाख किसानों को भुगतान के लिए निकालकर अपनी कार में रखे थे। कवर्धा शांतिदीप कॉलोनी में अपने एकाउंटेड के घर मिलने पहुंचा।

मौका पाकर अज्ञात बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ा और कार के अंदर रखें 7 लाख रुपये लेकर भाग खड़े हुए। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। घटना के बाद पीड़ित ने सिटी कोतवाली में मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बदमाशों को पकड़ने नाकेबंदी कर रही है, लेकिन अभी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं एसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर के चारो दिशा में नाकेबंदी कर आने जाने वाले गाड़ियों को रोककर पूछताछ के निर्देश जारी किए। वहीं एसपी डॉ लाल उमेद ने आरोपियों की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

और भी

जिला जेल में कैदी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

 धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला जेल में कैदी के फांसी लगाने से हड़कंप मच गया है सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे जिला अस्पताल से डॉक्टर को भी बुलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार लालबगीचा वार्ड धमतरी निवासी अरबाज खान उर्फ  अल्लू 18 वर्ष ने 31 अगस्त की सुबह जेल के भीतर बैरक क्रमांक 6 मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि अरबाज खान के ऊपर हथियार लहराने के मामले में 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज हुआ था। इसके पहले जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी, नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में जुर्म दर्ज किया गया था। छेड़छाड़ के मामले में मृतक आरोपित को न्यायालय ने एक साल सश्रम सजा सुनाई थी।

पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अधिकारियो की मौजूदगी मे शव का परीक्षण कर पंच नामा तैयार किया। वहीं जिला अस्पताल के डा तेजस शाह ने शव का परीक्षण कर जांच किया। बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले अधिकारियों की टीम ने जेल में निरीक्षण किया था। दोपहर 1रू30 बजे तक शव को जेल से नहीं निकाला गया था। इधर बैरक क्रमांक 10 के चोरी के आरोप में बंद निरूद्ध बंदी को सीने में दर्द की तकलीफ होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
और भी

मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर, सर्चिंग जारी...

 जम्मू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। मात्र 30 मिनट के अंदर सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। दोनों स्थानीय बताए जा रहे हैं। फिलहाल अभी तक इनकी पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिला के नागबल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान छेड़ा। इसी दौरान एक जगह पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सबसे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर फायरिंग जारी रखी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की और एक आतंकी को ढेर कर दिया।

इसी बीच कुछ ही समय के उपरांत सुरक्षाबलों को दूसरे आतंकी को भी मार गिराने में सफलता मिली। मारे गए दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित बताए जा रहे हैं। फिलहाल अभी फायरिंग बंद हो चुकी है लेकिन अन्य आतंकियों की तलाश के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि क्षेत्र में मारे गए आतंकियों के अन्य साथी भी छिपे हैं।

और भी

असम में फिर अलकायदा से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार...

 गुवाहाटी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। असम में आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद यहां संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है। अब यहां के बारपेटा जिले से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। बारपेटा एनसी अमिताव सिन्हा ने बताया, दोनों संदिग्ध व्यक्तियों का लिंक अलकायदा भारतीय उपमहाद्वीप (एआईक्यूएस) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) से है।


उन्होंने बताया, पुलिस ने बारपेटा के एक मदरसे में बेदखली अभियान भी चलाया, क्योंकि यह मदरसा अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया, पकड़े गए दोनों संदिग्धों का लिंक इस मदरसे से भी है। पुलिस ने बताया, बारपेटा जिले से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकियों की पहचान कर ली गई है। एक की पहचान अकबर अली तो दूसरे की अबुल कलाम आजाद के रूप में हुई है।

 
 



आतंकी लिंक मामले में पुलिस ने पिछले 10 दिनों में करीब छह लोगों की गिरफ्तारी की है। इससे पहले गोलपारा से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीती 26 अगस्त को पुलिस ने गोलपारा के एक मदरसे से हफीजुर्रहमान मुफ्ती नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसके भी आतंकी संगठन से संबंध थे। यह व्यक्ति यहां के मदरसे में शिक्षक था।

 



पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपील की थी कि हमने कुछ एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर) बनाए हैं कि अगर आपके गांव में कोई इमाम आता है और आप उसे नहीं जानते हैं तो तुरंत पुलिस स्टेशन को सूचित करें, वे सत्यापित करेंगे, उसके बाद ही वे रुक सकते हैं। असम का हमारा मुस्लिम समुदाय इस काम में हमारी मदद कर रहा है।

 

 

 
और भी