दुनिया-जगत - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

दुनिया-जगत

US मिड टर्म इलेक्शन में भारतवंशी नबीला सैयद संसद में सबसे कम उम्र की मेंबर बनीं

 वाशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमेरिका में मिड टर्म इलेक्शन हो रहे हैं। इससे संसद के दोनों सदनों हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव (लोअर हाउस), सीनेट (अपर हाउस) के मेंबर्स और राज्यों में गवर्नर को चुना जाता है। अब इलेक्शन के रिजल्ट सामने आने लगे। अमेरिकी इतिहास में पहली बार 23 साल की सैयद सबसे कम उम्र की संसद (कांग्रेस) मेंबर चुनी गई हैं।

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के चुनाव में नबीला को 52.3% वोट मिले हैं। उन्होंने इलिनोइस सीट पर जीत हालिस करते हुए रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी क्रिस बोस को हरा दिया। उन्होंने कहा- जब मैंने चुनाव लड़ने की घोषणा की, तो मेरा एक ही मिशन था लोगों से बातचीत करना। असल और जमीनी मुद्दे जानना। मैं चाहती थी कि लोग भी लोकतंत्र में शामिल हो। इसमें उनका बराबरी का हिस्सा हो।

 

 

और भी

भारतीय-अमरीकी नागरिक अरुणा मिलर मैरीलैंड के लेफ्टिनेंट गवर्नर पद के चुनाव में विजयी

 मैरीलैंड (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारतीय-अमरीकी नागरिक अरुणा मिलर मैरीलैंड के लेफ्टिनेंट गवर्नर पद के चुनाव में विजयी घोषित हुई हैं। इस ऐतिहासिक सफलता के साथ ही अरूणा मिलर इस पद पर चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमरीकी राजनेता और प्रथम दक्षिण एशियाई महिला भी बन गई हैं।  मिलर ने मैरीलैंड के लोगों को उनके फैसले के लिए धन्यवाद दिया है। 

सुश्री मिलर इंडियन अमरीकन इम्‍पैक्‍ट की पूर्व कार्यकारी निदेशक हैं। सरकार के हर स्तर पर भारतीय-अमरीकी प्रतिनिधित्व का समर्थन करने वाले इस संगठन ने उनका समर्थन किया था और साथ ही उन्हें महत्वपूर्ण भारतीय-अमरीकी संगठनों और लोगों का समर्थन भी मिला।

 

 

और भी

मिस्र की आखिरी रानी क्लियोपेट्रा की कब्र से उठेगा पर्दा? 4800 फीट लंबी 2000 साल पुरानी सुरंग मिली

 

काहिरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 2000 year old tunnel found in Egypt: दुनिया का एक मिस्र ऐसा देश है, जिसकी धरती प्राचीन रहस्यों और इतिहास से भरी पड़ी है। मिस्र अपने अंदर हजारों-सैकड़ों साल पुरानी इतिहास को पाले हुए हैं। ऐसे में अब मिस्र में प्राचीन मंदिर के नीचे 2000 साल पुरानी सुरंग मिली है, जिसकी तस्वीरें जारी की गई है। मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने इससी जुड़ा बयान भी जारी किया है। इसी के साथ इस सुरंग को लेकर दावा किया जा रहा है कि मिस्र के अंतिम फिरौन क्लियोपेट्रा और उसके प्रेमी मार्क एंटनी की कब्र से जुड़े राज से पर्दा उठने वाला है।

मिस्र के प्राचीन शहर में मिली 2000 साल पुरानी सुरंग
मानव सभ्यताओं और पिरामिडों के देश के नाम से दुनिया भर में मशहूर मिस्र (Egypt) पर पुरातात्विक वैज्ञानिकों की खोज हमेशा जारी रहती है। हाल ही में एक प्राचीन सूर्य मंदिर की खोज की गई थी, जो लगभग 4500 साल पुराना बताया जा रहा था। इस मंदिर को लेकर संकेत दिए गए थे कि ये पांचवें राजवंश के खोए हुए चार सूर्य मंदिरों में से एक का हो सकता है। वहीं अब मिस्र के प्राचीन शहर तापोसिरिस मैगना (Taposiris Magna) के एक प्राचीन मंदिर (ओसिरिस के महान मकबरे) के नीचे खुदाई का काम कर रहे पुरातत्वविदों ने 1300 मीटर लंबी सुरंग की खोज की है, जो संभवत: 2000 साल पुरानी बताई जा रही है।
मशहूर रानी क्लियोपेट्रा को लेकर किया ये दावा
यूनिवर्सिटी ऑफ सैन डोमिंगो के पुरातत्वविद कैथलीन मार्टिनेज ने बताया कि सुरंग के सर्वे और खुदाई के दौरान इसका एक हिस्सा भूमध्य सागर के पानी में डूबा हुआ मिला। पुरातत्वविदों की मानें तो प्राचीन शहर के नीचे जो 4800 फुट लंबी सुरंग मिली है, वो मशहूर रानी क्लियोपेट्रा (Egypt last pharaoh Cleopatra) के लंबे समय से खोए हुए मकबरे तक ले जा सकती है।

पत्थरों को काटकर बनाई गई सुरंग
तापोसिरिस मैगना के नीचे 2000 साल से अधिक पुरानी ग्रीको-रोमन सुरंग की खोज की गई थी। मिस्र के उत्तरी तट पर स्थित 4281 फीट तक फैली पत्थरों को काटकर बनाई रंग मिस्र के डोमिनिकन पुरातत्व मिशन द्वारा पाई गई है। बता दें कि तापोसिरिस मैगना, जो कि 280 और 270 ईसा पूर्व के बीच फिरौन टॉलेमी द्वितीय फिलाडेल्फ़स द्वारा स्थापित एक शहर है, मिस्र में आजकल अलेक्जेंड्रिया में स्थित है। 332 ईसा पूर्व में सिकंदर महान (Alexander the Great) द्वारा मिस्र पर विजय प्राप्त करने और अलेक्जेंड्रिया की स्थापना के बाद अतीत में यह एक महान सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र का प्रतिनिधित्व करता था।

दावा- 21वीं सदी की सबसे बड़ी खोज होगी
पुरातत्वविद् कैथलीन मार्टिनेज का मानना ​​​​है कि 1 प्रतिशत संभावना है कि क्लियोपेट्रा और उसके प्रेमी मार्क एंटनी को वहां दफनाया जा सकता है, जिस तरह से सुरंग आगे बढ़ रही है। इसी के साथ उन्होंने कि यह भी कहा कि अगर मिस्र के आखिरी शासक रानी क्लियोपेट्रा की कब्र के अवशेष मिलते हैं तो यह 21वीं सदी की सबसे बड़ी खोज होगी। मार्टिनेज का मानना ​​​​है कि मार्क एंटनी की आत्महत्या के बाद क्लियोपेट्रा ने दोनों को वहीं दफनाने की योजना बनाई थी।

खुदाई में मिले दो मूर्तियों के सिर
मिस्र के पर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने एक बयान में खुलासा किया कि नई खोजी गई सुरंग 6.5 फीट ऊंची थी और 43 फीट भूमिगत है। सुरंग के अलावा पिछले 14 वर्षों से मार्टिनेज के नेतृत्व वाली टीम को मंदिर के पास टॉलेमिक-युग की अलबास्टर की दो मूर्तियों के सिर मिले। खुदाई में मिट्टी और रेत के तलछट के नीचे छिपे चूना पत्थर के एक आयताकार ब्लॉक के साथ-साथ कई सिरेमिक जार और बर्तन भी मिले।
और भी

Twitter में कर्मचारियों के बुरे दिन शुरू!, 20 घंटे तक कर रहे काम, बुलाए गए कर्मचारियों को सता रहा ये डर

 

Elon Musk Twitter News (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जब से दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क ने ट्विटर (Twitter) को खरीदा है, तब से रोजाना माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को लेकर नई-नई खबरें सामने आ रही है। इस हफ्ते मस्क ने आधे से ज्यादा कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिसके बाद कुछ लोगों को वापस बुलाने के लिए भी ट्विटर की तरफ से लेटर जारी किया गया था। कंपनी ने अपने लेटर में उन्हें गलती से निकालने का बात कही थी। वहीं अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कई बर्खास्त ट्विटर कर्मचारियों को फिर से शामिल होने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इतना ही नहीं ट्विटर की टीमें अब 20 घंटे तक काम करने को मजबूर हो रही है। 

एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर के आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था, लेकिन छंटनी के कुछ घंटों बाद यह बताया गया कि कंपनी ने कुछ अहम कर्मचारियों को गलती से निकाल दिया और अब उन्हें बनाए रखेगी। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट बताती है कि बहुत से लोग जो फिर से जुड़ने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

Platformer की रिपोर्ट के मुताबिक बर्खास्त कर्मचारियों में से कुछ को फिर से शामिल होने के लिए टॉप मैनेजमेंट को ना कहने का डर है। कर्मचारियों का मानना ​​​​है कि ट्विटर औपचारिक रूप से छंटनी की सूचना को रद्द कर सकता है यदि वे स्वेच्छा से फिर से शामिल नहीं होते हैं। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को अगले 60 दिनों के लिए वेतन और एक महीने का विभाजन निधि (severance) का वादा किया गया है। इसलिए अब उन्हें डर है कि अगर वे फिर से शामिल नहीं होते हैं, तो कंपनी उन्हें नौकरी पर नहीं लौटने के लिए निकाल सकती है। इस तरह कर्मचारियों को कथित तौर पर तीन महीने के वेतन का नुकसान होगा जो उन्हें बिना काम किए मिलने वाला था।

इस बीच ट्विटर पर कुछ मैनेजर्स को अधिक कार्यभार दिया जाता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तकनीकी प्रबंधकों (technical managers) को कम से कम 20 व्यक्तिगत कंट्रीब्यूट को कोड लिखने में अधिकांश समय बिताने के लिए कहा गया है।

Twitter छोड़कर Mastodon App पर जा रहे यूजर्स, जानें कैसा है ये प्लेटफॉर्म और कैसे करें यूज Twitter छोड़कर Mastodon App पर जा रहे यूजर्स, जानें कैसा है ये प्लेटफॉर्म और कैसे करें यूज


रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरों को डायरेक्ट रिपोर्ट की संख्या बहुत ज्यादा दी गई है। इसके अलावा ट्विटर पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने प्लेटफॉर्मर को बताया कि कुछ मौजूदा टीमें, जो मस्क के प्रोजक्ट पर काम कर रही हैं, दिन में 20 घंटे काम कर रही हैं। इतना ही नहीं कर्मचारियों को यह भी नहीं पता कि मौजूदा वक्त में किया जा ओवरटाइम का पैसा मिलेगा या नहीं।
 
और भी

नेपाल में छह दशमलव तीन तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में छह लोगों की मौत

 काठमांडू (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नेपाल में शक्तिशाली भूकंप के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई सेकंड तक तेज झटके महसूस किए गये। तड़के एक बजकर 57 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर छह दशमलव तीन मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से 90 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व नेपाल के दैलेख में स्थित था। इससे नेपाल के धोती जिले में छह लोगों के मारे जाने की खबर है।

 


और भी

इस महीने दुनिया की आबादी 8 अरब हो जाएगी, चीन से आगे निकलेगा भारत


वाशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। दुनिया में बढ़ती महंगाई के बीच आबादी (Population) भी लगातार बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक आने वाले 15 नवंबर को दुनिया की आबादी 8 अरब को पार कर जाएगी। यह 1950 में 2.5 अरब की जनसंख्या का तीन गुना है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या प्रभाग ने कहा है कि आने वाले दशको में भी जनसंख्या वृद्धि जारी रहेगी। वहीं, जीवन प्रत्याशा ( Life Expectancy) 2050 तक बढ़कर औसतन 77.2 वर्ष की हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रेचल स्नो ने बताया कि, 1960 के दशक में आबादी बढ़ने की रफ्तार चरम पर थी जो 2020 में एक फीसदी तक नाटकीय रूप से नीचे आ गई।

दुनिया की आबादी 8 अरब हो जाएगी
वहीं, जीवन प्रत्याशा में वृद्धि के साथ-साथ बच्चे पैदा करने की उम्र के लोगों की संख्या को देखते हुए, संयुक्त राष्ट्र ने यह अनुमान लगाया है कि जनसंख्या 2030 में 8 बिलियन, 2050 में 9.7 बिलियन और 2080 में लगभग यह 10.4 बिलियन तक बढ़ती रहेगी। हालांकि, इस विषय पर अन्य समूहों ने अलग-अलग आंकड़ों की गणना की है।

जनसंख्या उतार-चढ़ाव
अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (IHME) ने 2020 के एक अध्ययन में अनुमान लगाया कि वैश्विक जनसंख्या 2064 तक अधिकतम हो जाएगी और 2100 तक घटकर 8.8 बिलियन हो जाएगी। आईएचएमई अध्ययन के प्रमुख लेखक स्टीन एमिल वोलसेट ने बताया, हम संयुक्त राष्ट्र से नीचे हैं और मुझे लगता है कि हमारे पास इसका एक अच्छा कारण भी है। वाशिंगटन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का कहना है कि उनके, 'काफी अलग प्रजनन मॉडल' के तहत, मानव आबादी केवल नौ से 10 अरब के बीच ही पहुंच पाएगी।

प्रजनन दर में लगातार गिरावट
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक प्रजनन दर में लगातार गिरावट हो रही है, जिसके कारण यह आंकड़ा संभावित रूप से 2050 तक लगभग 0.5 फीसदी तक गिर जाएगी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 2021 में औसतन प्रजनन दर एक महिला के जीवनकाल में 2.3 बच्चों की थी जो 1950 में लगभग पांच से कम थी। अगर इसके भविष्य की बात करें तो अनुमान है कि 2050 तक ये 2.1 हो जाएगी। दुनिया की आबादी बढ़ाने में जीवन प्रत्याशा का भी एक महत्वपूर्ण रोल है। इसमें लगातार वृद्धि जारी है। 2019 में जीवन प्रत्याशा 72.8 वर्ष थी जो 1990 की तुलना में 9 वर्ष ज्यादा है। संयुक्त राष्ट्र की भविष्यवाणी है कि 2050 तक जीवन प्रत्याशी 77.2 वर्ष होगी।

आबादी के मामले में चीन से आगे निकलेगा भारत
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 2023 की शुरुआत में भारत आबादी में पहले नंबर पर पहुंच जाएगा और चीन दूसरे नंबर पर होगा। चीन की आबादी 1.4 अरब है जो 2050 तक कम होकर 1.3 अरब पहुंच जाएगी। आंकड़ा यह भी कहता है कि सदी के अंत तक चीन की आबादी 80 करोड़ पहुंच सकती है। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका 2050 तक तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा।
और भी

फिनलैंड में मिली 6000 साल पुरानी कब्र, बाज के पंख और कुत्ते की फर के साथ दफनाया गया था बच्चा

 

फिनलैंड (छत्तीसगढ़ दर्पण)। फिनलैंड के जंगल में पुरातत्वविदों को एक बच्चे की कब्र मिली है। इस बच्चे की कब्र पाषाण युग की बताई जा रही है। हालांकि इस क्रब में बच्चे की दांतों के अलावा कोई और हड्डी नहीं मिली है। ये दांत 6,000 साल पहले, मेसोलिथिक काल के बताए जा रहे हैं। पथरीली सड़क के नीचे मिली इस कब्र में कुछ ऐसी भी चीजें भी मिली हैं जिसने पुरातत्विविदों की जिज्ञासाएं बढ़ा दी हैं।

जानवरों के फर और पक्षियों के पंख मिले
पुरातत्विदों को कब्र से कुछ जानवरों के फर और पक्षियों के पंख मिले हैं. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये उस समय के अंतिम संस्कार के रीति-रिवाजों में से एक हो सकता है। इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण मिल भी चुके हैं। PLOS ONE जर्नल में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, फिनलैंड की मिट्टी अम्लीय है, जिसमें मानव अवशेष ज्यादा लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रह पाते हैं। यही वजह है कि लंबे वक्त से दफन अवशेषों के बारे में कुछ हासिल करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

दस साल के बच्चे की मिली दांत
पुरातत्विदों की टीम को वहां से कंकाल मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी, इसलिए उन्होंने कब्र से माइक्रोपार्टिकल्स की खोज की और उन्हें वहां से जो भी मिला वह उम्मीद से ज्यादा मिला। शोध की लेखक क्रिस्टीना मनेरमा ने कहा कि दांतों की जांच से पता चला कि मृतक एक बच्चा था। इस बच्चे की उम्र लगभग 10 साल होगी। दांतों की रेडियोकार्बन डेटिंग करना संभव नहीं था, इसलिए शोधकर्ताओं ने बच्चे के साथ दफन की गईं पत्थर की कलाकृतियों के आधार पर कब्र की उम्र का पता लगाया।

शोधकर्ताओं ने लगाया अनुमान
शोधकर्ताओं को दो क्वार्ट्ज के तीर मिले जो मेसोलिथिक काल की भौतिक संस्कृति के अनुरूप थे। इस कब्रगाह को मजूनसुओ के नाम से जाना जाता है, जहां से पक्षी के पंख भी मिले। इनमें से सात पंख एक जलपक्षी के थे, जिससे यह पता चलता है कि या तो बच्चे ने पंखों से बना कोट पहना होगा या उसे पंखों के बिस्तर पर लिटाकर दफनाया गया होगा। शोधकर्ताओं को बाज के पंख वाला बारबुल भी मिला है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बाज के पंखों का इस्तेमाल कब्र या मृत बच्चे के कपड़ों को सजाने के लिए किया जाता रहा होगा।

अंतिम संस्कारों के बारे में मिली अहम जानकारी
इसके साथ ही शोधकर्ताओं को क्रब से से कुत्ते जैसे किसी जानवर के तीन बाल भी मिले हैं। हालांकि भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये बाल कुत्ते के हैं या भेड़िए के हैं। हालांकि, माजूनसुओ साइट से कु्त्ते का कोई दांत नहीं मिला जिससे लगता है कि बच्चे को शायद पूरे जानवर के साथ नहीं, बल्कि सिर्फ उसकी फर के साथ दफनाया गया होगा। इन फरों का इस्तेमाल कपड़े या कब्र के सामान के रूप में किया गया होगा। क्रिस्टीना का कहना है कि इन सबसे हमें पाषाण युग में होने वाले अंतिम संस्कारों के बारे में अहम जानकारी मिलती है। इससे पता लगता है कि तब के लोग मृत्यु के बाद की यात्रा के लिए बच्चे को किस तरह तैयार करते थे।
 
और भी

मनी लॉन्ड्रिंग केस: जल्द भारत लाया जा सकता है आर्म्स डीलर संजय भंडारी, UK कोर्ट ने दी मंजूरी

 

लंदन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। हथियार डीलर संजय भंडारी को भारत प्रत्यर्पित करने के मामले में बड़ी खबर आई है। यूनाइटेड किंगडम में वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने सोमवार को विवादास्पद हथियार डीलर संजय भंडारी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जांच की जा रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय भंडारी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया गया है। एजेंसी भारत सरकार की ओर से यूके की अदालत में केस लड़ रही थी।

संजय भंडारी पर आरोप क्या हैं?
भंडारी को जुलाई 2020 में प्रत्यर्पण वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। भंडारी ने इसके खिलाफ वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील की थी। सीबीआई और ईडी की तरफ से संजय भंडारी के खिलाफ भारत में मनी लान्ड्रिंग यानी गलत तरीके से विदेशों में पैसे भेजने के आरोप लगाए गए हैं। टैक्स देने से बचा जा सके, इसके लिए संजय भंडारी ने अपने दोस्तों की मदद से काफी पैसा बाहर भेजा। इस वजह से राष्ट्रीय खजाने को भारी वित्तीय नुकसान हुआ। ईडी ने 1 जून, 2020 को संजय भंडारी और अन्य सह-साजिशकर्ताओं के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी, जिसमें उनके द्वारा विदेशी अधिकार क्षेत्र में बनाई गई विभिन्न कंपनियां भी शामिल थीं।

भगोड़ा साबित कर चुकी है भारत सरकार
बता दें कि ब्रिटेन में होने के कारण उसे भारत सरकार पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुकी है। उसके बाद से ही उसे भारत लाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए भारत सरकार ने प्रत्यर्पण की अपील ब्रिटेन से की थी। 16 जून 2020 को तत्कालीन ब्रिटिश गृहमंत्री प्रीति पटेल ने भंडारी के प्रत्यर्पण आग्रह को स्वीकार कर लिया था। इसके बाद 15 जुलाई 2020 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे अदालत ने 1.20 लाख पाउंड की सिक्योरिटी के साथ अपना पासपोर्ट जमा कराने, मध्य लंदन स्थित घर में नजरबंद रहने और नजदीकी पुलिस स्टेशन में रोजाना हाजिरी लगाने समेत सात शर्तों के साथ जमानत दी गई थी।

रॉबर्ट वाड्रा संग संजय भंडारी का कनेक्शन!
सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की जांच में रॉबर्ट वाड्रा और संजय भंडारी के बीच संबंध स्थापित हुए थे। रॉबर्ट वाड्रा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई हैं। वाड्रा के खिलाफ लंदन में भंडारी से बहुत सस्ते दाम पर बंगला खरीदने की जांच भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। इसके अलावा साल 2016 में आयकर विभाग संजय भंडारी से रॉबर्ट वाड्रा की 2012 के फ्रांस ट्रिप को लेकर भी कई सवाल पूछ चुका है। हालांकि रॉबर्ट वाड्रा, संजय भंडारी संग कोई भी व्यापारिक संबंध होने से इनकार करते रहे हैं।

रक्षा सौदों में रिश्वत लेने का आरोप
जांच एजेंसी के अनुसार, जांच के दौरान, यह पता चला कि संजय भंडारी के हिस्सेदारी यूएई, पनामा सहित अन्य देशों की कंपनियों में हैं। आयकर विभाग के मुताबिक भंडारी ने विदेशी संपत्ति को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इस सब के अलावा संजय भंडारी पर रक्षा सौदों में रिश्वत लेने का आरोप भी है। यूपीए सरकार के जामने में हुई कुछ डीलों को लेकर वो विवाद है जिसमें संजय भंडारी का नाम भी सामने आया है। भारतीय वायुसेना को 75 बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट की आपूर्ति का ठेका दिलाने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में संजय भंडारी का नाम आ चुका है।
और भी

पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के भाई तालिबान की हिरासत में, दुबई भागने की फिराक में थे, फ्लाइट से उतार लिया

 

अफगानिस्तान (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के भाई महमूद करजई को तालिबान ने हिरासत में ले लिया है। स्थानीय मीडिया खामा प्रेस के अनुसार तालिबान की खुफिया एजेंसी ने उन्हें उस समय पकड़ा जब वे दुबई जाने की तैयारी कर रहे थे और एरियाना एयरलाइंस में बैठने जा रहे थे। महमूद करजई अफगानिस्तान के बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं। इस गिरफ्तारी के पीछे का कारण पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई द्वारा तालिबान की आलोचना करना माना जा रहा है।

तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व अर्बन डेवलपमेंट एंड लैंड मिनिस्ट महमूद करजई पर कानूनी मामलों के चलते विदेश जाने से रोक है। तालिबान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े एक शख्स ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, 'महमूद करजई को काबुल एयरपोर्ट से तालिबान की खुफिया सर्विस ने हिरासत में ले लिया। वह दुबई जाने वाली एरियाना एयरलाइन फ्लाइट पर सवार होने वाले थे।'

हामिद के बयानों से तालिबान है नाराज

बताया जा रहा है कि हामिद के बयानों से तालिबानी काफी आहत हुए हैं। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई काफी समय से महिलाओं के अधिकारों पर अंकुश लगाने को लेकर तालिबान सरकार की आलोचना करते रहे हैं। साथ ही वह तालिबान से 'समावेशी' सरकार बनाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिरोधी बलों (NRF) और अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के बीच पंजशीर में संघर्ष के लिए तालिबान को फटकार लगाई है। देश में बढ़ती हत्याओं के बीच उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि जब रक्तपात बंद होना चाहिए।

सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप

गौरतलब है कि दक्षिणी कंधार प्रांत में महमूद करजई आधुनिक वाणिज्यिक शहर ऐनो मीना में एक प्रमुख शेयरधारक हैं। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने उन पर उनके भाई हामिद करजई की अध्यक्षता के दौरान ऐनो मीना शहर बनाने के लिए सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। मालूम हो कि हामिद करजई और अब्दुल्ला अब्दुल्ला अफगानिस्तान के दो बड़े नेता हैं, जो तालिबान की ओर से अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद भी देश में बने रहे।
और भी

झील में क्रैश हुआ प्लेन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...

 बुक़ोबा/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। तंजानिया में रविवार को एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया। बुक़ोबा शहर में लैंडिंग के दौरान यात्री प्लेन विक्टोरिया झील में डूब गया। इस विमान में 49 यात्री सवार थे। अब तक इसमें से 23 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मवांजा ​​से बुकोबा जा रहे प्रेसिजन एयर के विमान में 49 यात्री सवार थे और अब तक 23 को बचा लिया गया है। तंजानिया की पुलिस ने बताया कि एक यात्री विमान खराब मौसम की वजह से रविवार तड़के विक्टोरिया झील में गिर गया। प्लेन को उत्तर पश्चिमी शहर बुकोबा में लैंड करना था, उसी दौरान ये हादसा हुआ है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

 

 

और भी

बदमाशों ने बार में बरसाई गोलियां, 12 घायल...

 नई दिल्ली/फिलाडेल्फिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। फिलाडेल्फिया के केंसिंग्टन और एलेघेनी इलाके स्थित एक बार में कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी अमेरिकी पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले महीने 13 अक्तूबर को दक्षिणी अमेरिकी राज्य उत्तरी कैरोलिना से भी ऐसी ही खबर सामने आई थीं। जानकारी के मुताबिक, शाम पांच बजे के बाद यहां के एक रिहायशी इलाके में गोलीबारी हुई, जिसमें एक ऑफ-ड्यूटी पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने दुख भी जताया था।

वहीं इससे पहले फ्लोरिडा के टाम्पा शहर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और छह घायल हो गए। गोलीबारी स्थानीय समयानुसार नौ अक्टूबर को सुबह करीब तीन बजे हुई थी।

 

 

और भी

अंतरिक्ष में कैसे होगा प्रजनन? जानने के लिए स्पेस स्टेशन में बंदर भेजेंगे चीनी वैज्ञानिक

 

चीन, नया अमरीका बनने की राह पर है। न सिर्फ जमीन बल्कि आकाश में भी वह अमेरिका की बराबरी करना चाहता है। इसके लिए वह नित दिन नए-नए प्रयोग करने में जुटा हुआ है। इसकी क्रम में चीन का एक और प्रयोग कर रहा है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। दरअसल चीन अपने नए तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन में बंदरों को भेजने की योजना बना रहा है। चीन बंदरों को भेजकर यह समझना चाहता है कि बंदर शून्य-गुरुत्वाकर्षण वातावरण में कैसे बढ़ते हैं और कैसे प्रजनन करते हैं।

सबसे बड़े मॉड्यूल में होगा प्रयोग
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में वैज्ञानिक झांग लू का हवाला दिया गया है। झांग लू अंतरिक्ष स्टेशन के लिए वैज्ञानिक उपकरणों का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने बताया कि ये रिसर्च अंतरिक्ष स्टेशन के सबसे बड़े मॉड्यूल में की जाएगी, जिसका इस्तेमाल लाइफ साइंस एक्पेरिमेंट के लिए किया जाएगा। डॉ. झांग लू ने कहा कि, "ये प्रयोग माइक्रोग्रैविटी और अन्य अंतरिक्ष वातावरण के लिए जीव के अनुकूलन के बारे में हमारी समझ को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।"

बड़ी प्रजातियों के प्रजनन का होगा मूल्यांकन
झांग लू ने कहा कि वर्तमान में शैवाल या मछली या फिर घोंघे ही हैं जो कि जैविक परीक्षण कैबिनेट के मॉड्यूल के भीतर फिट बैठ सकते हैं। लेकिन इसे विस्तारिक और कॉन्फिगर किया जा रहा है। झांग लू के मुताबिक पहले की रिसर्च ने अंतरिक्ष में छोटी प्रजातियों के प्रजनन का मूल्यांकन किया है। इन शोधों में जेब्राफिश और कीड़ें शामिल होते थे। शोधकर्ताओं के अनुसार, चूहों और प्राइमेट जैसे अधिक जटिल जानवरों पर इस तरह के रिसर्च में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सोवियंत संघ ने स्पेस में प्रजनन के लिए भेजे थे चूहे
इससे पहले शीत युद्ध के दौरान सोवियत संघ के शोधकर्ताओं ने कुछ चूहों को 18 दिनों के संभोग प्रयोग के लिए अंतरिक्ष में भेजा था। इस दौरान कुछ चुहिया पहले से गर्भवती भी थीं, लेकिन पृथ्वी पर लौटने के बाद किसी भी चुहिया ने बच्चे को जन्म नहीं दिया था। शोधकर्ताओं को संदेह हुआ कि ब्रह्मांडीय किरणों के लंबे समय तक संपर्क, जो पृथ्वी की तुलना में कक्षा में सैकड़ों गुना अधिक मजबूत होते हैं, शुक्राणु और अंडों की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा कुछ जमीनी प्रयोगों ने यह भी सुझाव दिया कि गुरुत्वाकर्षण की अनुपस्थिति अंडकोष और कुछ अन्य प्रजनन अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन कुछ नए अध्ययनों ने अधिक सकारात्मक परिणाम दिए हैं।

गुरुत्वाकर्षण परिवर्तन का शुक्रानुओं पर नहीं पड़ता प्रभाव
नासा के एक प्रयोग में पाया गया कि गुरुत्वाकर्षण परिवर्तन और विकिरण का मानव शुक्राणु पर बहुत कम प्रभाव पड़ता है। लेकिन क्या अंतरिक्ष में बंदर संभोग कर पाएंगे यह अभी अनिश्चित है। बतादें कि शून्य गुरुत्वाकर्षण में संभोग करते समय इन विशाल जानवरों को कई सारे चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। वैज्ञानिकों को आशंका है कि अंतरिक्ष स्टेशन तक रॉकेट की सवारी बंदरों को डरा भी सकती है। परीक्षण के दौरान बंदरों को खिलाने और उनके मल के निपटान की चुनौतियों पर शोधकर्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जा रहा है।

अंतरिक्ष स्टेशन का संचालन कर रहा चीन
बंदरों की देखभाल कैसे करें और उन्हें खुश और आरामदायक कैसे रखें, यह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक नई चुनौती होगी। यह भी कहा जा रहा है कि चूंकि यह यौन व्यवहार को प्रभावित कर सकता है, इसलिए बंदरों को उनके अंतरिक्ष स्टेशन के आवासों में आराम से और आरामदायक तरीके से रखा जाना चाहिए। बतादें कि चीन वर्तमान में एकमात्र देश है जो अपने स्वयं के अंतरिक्ष स्टेशन का संचालन कर रहा है। वर्तमान में, तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन तीन अंतरिक्ष यात्रियों का घर है, जहां चेन डोंग, काई ज़ुएज़, और लियू यांग नाम के दो पुरुष और एक महिला रह रहे हैं।
और भी

15 की मौत : कैफे में लगी आग, रेस्क्यू टीम ने 200 लोगों को बचाया; सिगरेट जलाने वाली गन से फैली आग

 कोस्त्रोमा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में शनिवार को आग लगने से 15 लोगों की जलकर मौत हो गई। कैफे में किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसमें एक शख्स ने फ्लेयर गन (सिगरेट जलाने वाली गन) चला दी, जिसके बाद आग लग गई। कैफे में उस समय 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 200 लोगों को बचा लिया। कोस्त्रोमा के गवर्नर सर्गेई सितनिकोव ने कहा कि घटना में 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन आरोपियों को तलाश कर रही हैं, जिनके बीच विवाद हुआ था।

 

 

और भी

2024 के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

 वाशिंगटन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिर से संकेत दिया है कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेंगे। उन्होंने गुरुवार को आयोवा के सिओक्स सिटी में 8 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव के लिए एक रिपब्लिकन अभियान रैली को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

 

 

और भी

इजराइल के नए प्रधानमंत्री बनने के करीब हैं नेतन्याहू

 यरुसलम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। इजरायली आम चुनावों में करीब 90 फीसद गिनती पूरी हो चुकी है। इसके बाद दिग्गज नेता नेतन्याहू के एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने की प्रबल संभावना है। नेतन्याहू की पार्टी लिकुड और इसके दक्षिणीपंथी सहयोगियों को स्पष्ट बहुमत मिलने वाले हैं। नेतन्याहू ने पहले से ही अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया था। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे नेतन्याहू ने वर्ष 2009 के बाद पहली बार प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की है।

उन्हें उम्मीद है कि उनकी पार्टी लिकुड को सत्ता-विरोधी लहर का फायदा मिलेगा। नेतन्याहू का मुकाबला मौजूदा प्रधानमंत्री येर लैपिड से है। लैपिड को उम्मीद है कि उनकी मध्यमार्गी येश अतिद पार्टी दूसरे स्थान पर रहेगी। रक्षा मंत्री बेनी गैंट्ज को अपनी नवगठित नेशनल यूनिटी पार्टी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इजरायल की 120 सदस्यीय संसद में बहुमत का जादुई आंकड़ा- 61 सीटें हैं। बता दें कि देश में  पिछले चार चुनावों में किसी को भी स्पष्ट जनादेश नहीं मिला था ।

 

 

और भी

पूर्व पीएम को लगी गोली, काफिले पर हुआ था हमला...

 इस्लामाबाद/नई दिल्ली (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमले की खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक एक रैली के दौरान उनके काफिले पर गोलीबारी हुई है। फायरिंग के दौरान इमरान खान के पैर में गोली लगने की बात भी सामने आई है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



स्थानीय मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इमरान खान पाकिस्तान के वजीराबाद में एक रैली कर रहे थे। इसी दौरान उनके कंटेनर के पास गोलीबारी हुई। फुटेज से पता चला है कि 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में चोट लगी है। पुलिस ने इमरान को कंटेनर से बुलेट प्रूफ वाहन में शिफ्ट कर दिया। सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने उसे अज्ञात स्थान पर ले गई है। शुरुआत में यह बताया गया था कि इमरान खान सुरक्षित हैं और कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि इमरान भी घायल हो गए हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि हमले में खान के करीबी सीनेटर फैसल जावेद भी घायल हुए हैं।

और भी

ब्रिटिश PM ऋषि सुनक पहली बार अपने बयान से पलटे, COP27 की बैठक में लेंगे हिस्सा


लंदन (छत्तीसगढ़ दर्पण)। COP27: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अगले सप्ताह मिस्र में होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन COP27 में भाग लेंगे। बुधवार को उन्होंने ट्विटर पर इस बात की पुष्टि की है। इससे पहले ऋषि सुनक ने कहा था कि ब्रिटेन में आर्थिक संकट और अन्य घरेलू मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए शर्म अल-शेख में होने वाली COP27 की बैठक में भाग नहीं लेंगे। लेकिन अब सुनक अपने ही बयान से पलट गए हैं। ब्रिटिश PM ऋषि सुनक ने बैठक में भाग न लेने के फैसले के बाद ब्रिटेन में जलवायु कार्यकर्ताओं के अलावा कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।


बोरिस जॉनसन के फैसले के बाद बढ़ा दबाव

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता नितिन राउत हुए घायल, अस्पताल में भर्ती
सरकार में सुनक के सहयोगी और सबसे पुराने भारतीय मूल के सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रधानमंत्री सम्मेलन में शामिल होंगे। आलोक शर्मा ब्रिटेन के COP26 के अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले उन्होंने ऋषि सुनक के COP27 की बैठक में भाग न लेने के फैसले की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि जलवायु कार्रवाई के मुद्दे पर ब्रिटिश प्रतिबद्धता जताने के लिए प्रधानमंत्री सुनक का बैठक में उपस्थित होना महत्वपूर्ण है। ग्लासगो में पिछले साल COP26 में विश्व नेताओं की मेजबानी करने वाले पूर्व ब्रिटिश प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह 6 से 18 नवंबर तक होने वाली COP27 की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद ऋषि सुनक पर अपना फैसला बदलने का और दबाव बढ़ गया था।

ऋषि सुनक ने किया ट्वीट

ऋषि सुनक ने ट्वीट किया, जलवायु परिवर्तन पर बिना कार्रवाई के कोई दीर्घकालिक खुशहाली संभव नहीं है। उन्होंने कहा, नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश किए बिना कोई ऊर्जा सुरक्षा संभव नहीं है, इसलिए वह अगले सप्ताह सीओपी27 में भाग लेंगे। सुरक्षित और सतत भविष्य के निर्माण के लिए ग्लासगो की विरासत को पूरा करने के लिए वह बैठक का हिस्सा बनेंगे। विपक्षी लेबर पार्टी ने अपना फैसला पलटने के लिए सुनक पर निशाना साधा है। विपक्षी लेबर पार्टी की जलवायु नीति के प्रवक्ता एड मिलिबैंड ने कहा सुनक ने शर्मिंदगी से बचने के लिए अपना फैसला बदला है। बता दें कि भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सीओपी27 में 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।


 
और भी

गाम्बिया में 70 बच्चों के मौतों की जिम्मेदार थी भारतीय कंपनी? किस वजह से गई जानें, अब तक नहीं हुआ साबित


 गाम्बिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अफ्रीकी देश गाम्बिया में 70 बच्चों की मौत कफ सीरप पीने से हो गई थी। शुरुआत में गाम्बिया सरकार ने ऐसा दावा किया गया कि इन बच्चों की मौत भारतीय कंपनी के कफ सीरप पीने से हुई है। लेकिन अब इस मामले में गाम्बिया सरकार ने यू-टर्न लेती दिखाई दे रही है। गाम्बिया सरकार ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि भारतीय कफ सीरप की ही वजह उन 70 बच्चों की मौत हुई है। मेडिसिन कंट्रोल एजेंसी के एक प्रतिनिधि ने रॉयटर से यह बात कही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने भारतीय कंपनी को ठहराया था जिम्मेदार
इससे पहले गाम्बिया में हेल्थ मिनिस्टर अहमदौ लामिन समतेह ने पत्रकारों को बताया था कि भारत में बने कफ सीरफ से बच्चों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पहले यह आंकड़ा 66 था जो कि अब बढ़कर 70 हो चुका है। इसके बाद गाम्बिया के राष्ट्रपति ने कहा कि देश में कफ सीरप पीने पर बैन लगा दिया गया है जिसके बाद से स्थिति नियंत्रण में है। द सोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गाम्बिया में हेल्थ डायरेक्टर मुस्तफा बिट्टाये ने सभी बच्चों की मौत के कारणों की पुष्टि करते हुए बताया था कि इन सभी बच्चों की मौत किडनी की गंभीर दिक्कतों की वजह से हुई है।

भारत ने उठाए थे सवाल?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने देश में इस तरह के सीरप की अनुमति देने के लिए गाम्बिया की स्क्रीनिंग और ऑडिट मानदंडों पर सवाल उठाया है। भारत सरकार के सूत्रों ने कहा है कि जिन 70 बच्चों की मौत हुई है, उनकी पीएम रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्हें ई-कोलाई और डायरिया था, फिर उन्हें कफ सीरप देनी की वजह क्या थी?

WHO चीफ ने भारतीय कंपनी पर लगाया इल्जाम
WHO चीफ डॉ टेड्रोस एडनॉम घेब्येयियस ने भी भारतीय कंपनी मेडेन फार्मास्यूटिकल्स पर ही इन मौतों का इल्जाम लगाया था। WHO ने पिछले महीने मेडिकल अलर्ट जारी कर सोनीपत में मेडेन फार्मास्यूटिकल के चार उत्पादों प्रोमेथाज़िन ओरल सॉल्यूशन, कोफ़ेक्समालिन बेबी कफ सीरप, मैकॉफ बेबी कफ सीरप और मैग्रीप एन कोल्ड सीरप को बेहद खराब मेडिकल प्रोडक्ट बताया था।

भारतीय सरकार ने उठाए कदम
गाम्बिया में बच्चों की मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए भारत में केंद्र सरकार ने जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया था। स्टेंडिंग नेशनल कमेटी ऑन मेडिसिन के वाइस चेयरमैन डॉ. वाई के गुप्ता की अध्यक्षता में इसका गठन किया गया था। जांच रिपोर्ट आने तक कंपनी का तमाम तरह के निर्माण से जुड़े कार्या बंद कर दिये गये थे। इसके बाद 1, 3, 6 और 11 अक्टूबर को कंपनी के उत्पाद निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान इन जगहों से सैंपल इकट्ठा कर चंडीगढ़ की लैब में भेजा गया था।
और भी